कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने हैट्रिक जीत दर्ज की और इसके बाद आज TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई। राजभवन में यह शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कोविड-19 महामारी के चलते शपथ ग्रहण समारोह बेहद सादगी भरा रहा। महामारी की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया।
'कोविड-19 महामारी को देखते हुए ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण समारोह को बेहद साधारण रखने का निर्णय लिया था। यह बेहद संक्षिप्त कार्यक्रम रहा।...
नई दिल्ली। कोरोना की जंग के बीच देश के पांच राज्यों की राजनीतिक जंग के नतीजों का ऐलान हो गया है। पश्चिम बंगाल की 292, असम की 126, केरल की 140, तमिलनाडु की 234 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर नतीजे आ गए हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए एक बार फिर सत्ता पर काबिज हुई है. इसके अलावा केरल में पिनराई विजयन के LDF गठबंधन ने अपनी कुर्सी बचा ली है. वहीं, पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन सत्ता में आती नजर आ रही है. तमिलनाडु में DMK एक दशक बाद सत्ता हासिल की है. आइए जानते हैं 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं.
...
बिहार। राज्य के सीवान के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत हो गयी है। इसकी पुष्टि तिहाड़ प्रशासन की ओर से कर दी गई है। इससे पहले सुबह से ही पूर्व सांसद के निधन की खबरें सोशल मीडिया समेत कई न्यूज पोर्टल और न्यूज चैनलों पर चलनी शुरू हो गई थी लेकिन उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी। हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे राजद के पूर्व सांसद और बाहुबली शहाबुद्दीन का आज दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में निधन हो गया. कोरोना संक्रमित होने के बाद शहाबुद्दीन को पिछले महीने अस्पताल में भर्ती किया गया था. शहाबुद्दीन ने 19 साल की उम्र में ही इतना ख़ौफ पैदा कर दिया था कि उसके बाद शहाबुद्दीन ने अपराध की दुनिया में वो सबको चौंका दिया। चोरी, डकैती, हत्या, अपहरण, रंगदारी, दंगा, धमकाने जैसे कई मामले उस पर दर्ज थे। राजनीतिक पकड़ ने शहाबुद्दीन को इतना बड़ा बना दिया कि ...
नई दिल्ली। ABP न्यूज़ और CVoter ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले आज एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए। इन राज्यों में जनता का मूड क्या है? इसका असली परिणाम तो हालांकि 2 मई को ही सामने आएगा लेकिन एग्जिट पोल के जरिए ABP News और Cvoter का विश्लेषण क्या है वो यहां जानते हैं।
बंगाल
बंगाल में आठ चरणों में 294 में से 292 सीटों पर चुनाव हुए. अब इन चरणवार चुनावों की बात की जाए तो टीएमसी और बीजेपी के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला है. हालांकि पलड़ा भारी TMC का ही लग रहा है। इसके तहत अलग-अलग आठों चरणों में सीटों का आंकड़ा देखें तो वो इस प्रकार है.
पहला चरण- (30 सीटें)
टीएमसी+ 13-15
बीजेपी+ 14-16
कांग्रेस+ 0-2
दूसरा चरण (30 सीटें)
टीएमसी+ 15-17
बीजेपी+ 12-14
कांग्रेस+ 0-2
तीसरा चरण (31 सीटें)
टीएमसी+ 18-20
बीजेपी+ 11-13
कांग्रेस+ 0
चौथा चरण ...
बीकानेर। राजस्थान में कोरोना का कहर एक और नेता की मौत का कारण बन गया है। बीकानेर पश्चिम के पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण जोशी का निधन हो गया है। 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। दो दिन पहले डॉ. जोशी की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आई थी। डॉ. जोशी का जयपुर के साकेत हॉस्पीटल में इलाज चल रहा था।
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने जोशी के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट कर लिखा कि बीकानेर से पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गोपाल जोशी के निधन की जानकारी दुखद है। इस कठिन समय में शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें।...
नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को भी फ्री वैक्सीन लगाने की मांग की है। गहलोत ने कहा कि 'केन्द्र सरकार को 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को भी फ्री वैक्सीन लगाने की घोषणा करनी चाहिए। फ्री वैक्सीन ना मिलने पर युवाओं का केन्द्र सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ेगा।'
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राज्यों द्वारा लगातार मांग करने के बाद केन्द्र सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के वैक्सीनेशन का फैसला किया है जिसका हम स्वागत करते हैं।
केन्द्र सरकार को 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को भी फ्री वैक्सीन लगाने की घोषणा करनी चाहिए। फ्री वैक्सीन ना मिलने पर युवाओं का केन्द्र सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ेगा। राज्यों में सभी आयुवर्ग के लोगों को एक ही मशीनरी (मेडिकल स्टाफ) वैक्सीन लगाएगी। यह उचित नहीं होगा कि युवाओं से पैसे लिए ...
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रात 8 बजकर 45 मिनट पर कोरोना संकट की मौजूदा स्थिति को लेकर देश को संबोधित किया.
इस दौरान उन्होंने कई बड़ी बातें कहीं.
पीएम की बड़ी बात
- देश को लॉकडाउन से बचाना है, कोविड अनुशासन का पूरा पालन करें
- हमारा प्रयास जीवन बचाने के लिए है, और आर्थिक गतिविधियां भी कम से कम प्रभावित हों, हमारा प्रयास यही होना चाहिए
- चुनौती बड़ी है हौसले से काम लेना है.
- आॅक्सीजन की कमी पर तेजी से काम हो रहा है.
- अस्पतालों में बेड बढाने की दिशा पर भी बडा काम हो रहा है, बडे कोविड अस्पताल तैयार किए जा रहे हैं.
- कठिन समय में धीरज नहीं खोना है
- दवाइयों का उत्पादन जरूरतों के मुताबिक बढा दिया गया है.
- मुझे विश्वास है जन भागीदारी की ताकत से हम कोरोना के इस तूफान को भी परास्त कर पाएंगे
- जनता और संस्थाओं क...
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए भाजपा ने एक बड़ा फैसला किया है। पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा हो या किसी भी केंद्रीय मंत्री की सभा उस सभा में 500 से ज्यादा लोगों की भीड़ नहीं होगी। इन सभी सभाओं में कोविड-19 की गाइडलाइंस की पालना की जाएगी। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने चर्चा के बाद में इस बात पर फैसला किया है। जितनी भी समय होगी वह सभी समय अब खुले में रखी जाएगी। बता दें कि हाल ही में कोरोना संकट के बढ़ते खतरे के बीच राहुल गांधी ने अपनी सभी सभाएं स्थगित करने का फैसला किया था। और अन्य राजनीतिक पार्टियों से भी ऐसा करने का आग्रह किया था। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लगातार पीएम और अन्य नेताओं की सभाओं में होने वाली भीड़ को लेकर आलोचना की जा रही थी जिसके बाद में यह निर्णय लिया गया।...
जयपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। जैसे ही उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई इसके तुरंत बाद में उन्हें अस्पताल में विशेष चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरना संपर्क संक्रमण से निपटने के लिए एक सुझाव से भरा पत्र भी लिखा था।...
जयपुर। राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण पर चिंता जताते हुए भले ही 3 मई तक लॉकडाउन जैसे सख्त नियम और आदेश प्रदेश में लागू कर दिए हों लेकिन राजस्थान सरकार के मंत्री ही अपने मुख्यमंत्री के आदेशों को मजाक बनाकर रखे हुए है। और कोरोना संकट से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिन-रात किए जा रहे प्रयासों पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं।
एक ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ पूरे राजस्थान सरकार का महकमा इस महामारी से निपटने के लिए आम आदमी की जान बचाने के लिए और संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं, रातों की नींद छोड़कर मेहनत में जुटे हैं और रोज सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं। वहीं हालात यह है कि जिन मंत्रियों और नेताओं को एक आदर्श स्थापित करना चाहिए वही खुद इन नियमों की अवहेलना करके सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे ह...