पंजाब। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद में कैप्टन अमरिंदर सिंह नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर बरसे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश पार्टी प्रधान नवजोत सिद्धू को अस्थिर आदमी बताते हुए कहा कि वे एक आपदा की तरह हैं। मैं अगले सीएम चेहरे के लिए उनके नाम का विरोध करूंगा। जो एक मंत्रालय नहीं चला सकता, वह राज्य क्या संभालेगा।
कैप्टन ने कहा कि 'मैं जानता हूं पाकिस्तान के साथ कैसे इसका(नवजोत सिंह सिद्धू) संबंध है। पाकिस्तान का प्रधानमंत्री इसका दोस्त है। जनरल बाजवा के साथ इसकी दोस्ती है। रोज़ हमारे कश्मीर में जवान मारे जा रहे हैं। आपको लगता है मैं सिद्धू के नाम को स्वीकार करूंगा। वो(नवजोत सिंह सिद्धू) मेरा मंत्री था और उसे निकालना पड़ा। 7 महीने तक अपनी फाइलें क्लियर नहीं की। क्या इस तरह का व्यक्ति जो एक विभाग नहीं संभाल सकता वो एक राज्य संभाल सकता है? निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री बनना ही इसका (...
पंजाब/नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में चल रहे घमासान के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू से कलह के बाद इस्तीफा देते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि 'भविष्य के विकल्प खुले हैं. मैं अपमानित महसूस कर रहा हूं. समय आने पर मैं विकल्पों का प्रयोग करूंगा.'
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले ही अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला ले लिया था. इससे पहले कैप्टन अमरिंदर से के बेटे ने इस बात की पुष्टि की थी कि वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. कांग्रेस ने आज शाम को पंजाब के विधायकों की एक बैठक बुलाई है. इस बैठक में सभी विधायकों से शामिल होने के लिए कहा गया है. बैठक के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) खुद को पंजाब कांग्रेस में अलग-थलग महसूस कर रहे थे. यह मीटिंग कैप्टन ...
BJP को पश्चिम बंगाल में बड़ा झटका लगा है. मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके सांसद बाबुल सुप्रियो ने टीएमसी ज्वाइन कर ली है. उन्होंने कुछ दिन पहले ही बीजेपी से इस्तीफा दिया था. और आज टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदी में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.
टीएमसी की तरफ से बयान जारी कर बताया गया है कि 'टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदगी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद बाबुल सुप्रियो टीएमसी में शामिल हो गए हैं. हम इस मौके पर हम उनका पार्टी में स्वागत करते हैं.'
बता दें कि बीते जुलाई के महीने में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बंगाल में बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार रहे बाबुल सुप्रियो ने राजनीति को अलविदा कहा था. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख कहा है कि वे राजनीति में सिर्फ समाज सेवा के लिए...
जयपुर. राजस्थान में युवा मामलात एवं खेल विभाग द्वारा ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने और गांवों में खेल का वातावरण बनाने के लिए नवम्बर माह में राजस्थान ग्रामीण ओलम्पिक खेल आयोजित होंगे. यह पहला अवसर होगा जब पूरे राज्य में 50 लाख खिलाड़ी एक ही दिन ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में भाग लेंगे.
युवा मामलात एवं खेल विभाग के शासन सचिव विकास सीताराम भाले ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की वर्ष 2021-22 की बजट घोषणा के अनुरूप ग्राम स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय राजस्थान ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन होगा.
उन्होंने बताया कि ओलम्पिक खेल राज्य के सभी 11 हजार 341 ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे जिसमें कुल 6 प्रकार के खेलों का आयोजन होगा, इनमें कबड्डी, शूटिंग वॉलीबाल, टेनिसबॉल क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबाल और हॉकी शामिल हैं.
जिला स...
नई दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को निधन हो गया। लम्बे समय फर्नांडिस बीमार चल रहे थे. उनकी उम्र 80 साल थी और मंगलुरु के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे. निधन पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कई दिग्गज नेताओं ने शोक जताया है. फर्नांडिस की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबियों में से एक थे. यूपीए सरकार में सड़क-परिवहन मंत्री रह चुके थे. फिलहाल वे राज्यसभा सांसद थे. फर्नांडिस लंबे वक्त के तक गांधी परिवार के साथ रहे. राजीव गांधी के वक्त वह संसदीय सचिव थे....
अहमदाबाद. चुनाव से एक साल पहले अचानक गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे के दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी में समय के साथ दायित्व बदलते रहते हैं. भाजपा में यह स्वभाविक प्रक्रिया है। मुझे 5 साल के लिए मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली, जो मैंने पूरी की है.
विजय रुपाणी भाजपा शासित राज्यों में इस्तीफा देने वाले 3 महीने में चौथे मुख्यमंत्री बन गए है. जुलाई में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को बदला गया था. फिर जुलाई में ही उत्तराखंड में दो बार मुख्यमंत्री बदले गए. पहले त्रिवेंद्र रावत की जगह तीरथ सिंह को और फिर उनकी जगह पुष्कर सिंह धामी को कमान सौंप दी गई.
भाजपा सूत्रों के मुताबिक गांधीनगर में कल विधायक दल की बैठक बुलाई है, इसमें नया मुख्यमंत्री चुना जा सकता है. नए CM की रेस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन म...
जयपुर। राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा में हिंदू परिवारों की सुरक्षा पर BJP ने सवाल उठाया है। और उनके पलायन से जुड़े मामले को गंभीर बताते हुए तुरंत सरकार से एक्शन लेने की मांग की है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि मालपुरा वो कस्बा है, जहां बहुसंख्यक लोग बहुत शांति से सब लोगों का सम्मान करते हुए रहते हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से अनेकों बार वहां दंगे हुए और सांप्रदायिक तौर पर वहां अशांति के मामले भी सामने आए। डॉ. पूनियां ने कहा कि जानकारी मिली है कि मालपुरा क्षेत्र में लगभग 300 परिवारों को पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा और डर के माहौल में जीवनयापन कर रहे परिवारों को अपने घर के बाहर पोस्टर भी चस्पा करने पड़े। इस मामले का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए, जिससे बहुसंख्यक लोग शांति से रह सके।
...
जयपुर। मंगलवार को राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्मदिन की गूंज से दिनभर सिविल लाइंस गूंजता रहा। यहां सचिन पायलट के समर्थकों ने उनके 44 वें जन्मदिन पर जमकर पायलट के समर्थन में ना केवल नारेबाजी की, बल्कि ढोल नगाड़ा और नाच गान के साथ पायलट को जन्मदिन की जमकर बधाइयां भी दी।
राजधानी जयपुर स्थित सरकारी आवास पर सुबह से ही उनके समर्थकों की भीड़ जुटने लग गई थी जिसके बाद दिनभर भीड़ जुटी रही। उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वाले समर्थकों और शुभचिंतकों से पूरा सिविल लाइन्स इलाका अटा रहा। जैसे ही सचिन पायलट अपने आवास के बाहर बनाए गए मंच पर पहुंचे तो बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल, गाजे-बाजे, डीजे की धुन पर नाचते-गाते और पायलट के जयकारे लगाते लोगों का हुजूम देखकर लोग इसे जन्मदिन के बहाने शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देख रहे थे।
राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस और...
जयपुर। मंगलवार को जिला परिषद जयपुर के उप जिला प्रमुख पद के लिए हुए मतदान में इंडियन नेशनल कांग्रेस के मोहन 1 मत से विजयी रहे। जिला परिषद के वार्ड 37 से आने वाले मोहन को कुल 51 मतों में से 26 मत प्राप्त हुए जबकि उनकी प्रतिद्वन्द्वी वार्ड 19 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी राज कंवर को 25 मत प्राप्त हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलक्टर अन्तर सिंह नेहरा ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव -2021 के अन्तर्गत चुनाव प्रक्रिया के बाद विजयी होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने मोहन को उप जिला प्रमुख पद की शपथ दिलाई एवं निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र प्रदान किया।
पंचायत समिति उप प्रधान पद का निर्वाचन
जिला निर्वाचन अधिकारी नेहरा ने बताया कि जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों में मंगलवार को सम्पन्न हुए पंचायत समिति उप प्रधान के निर्वाचन में 11 पंचायत समितियों में इ...
जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत अचानक बिगड़ जाने के बाद उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी एंजीओप्लास्टी की गई. सीने में दर्द और सांस लेने में कठिनाई होने पर मुख्यमंत्री निवास के स्टाफ ने उन्हें तुरंत एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया.
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका, एसएमएस अस्पताल के प्राचार्य डॉ. सुधीर भंडारी, एसएमएस अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेश शर्मा सहित कार्डियोलॉजी के विशेषज्ञ चिकित्सक अस्पताल में मौजूद रहे. चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा भी उनके साथ अस्पताल में मौजूद रहे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कार्डियक और अन्य जांचें करवाई गईं. एसएमएस अस्पताल के प्राचार्य डॉ. सुधीर भंडारी ने बताया कि सीटी एंजियोग्राफी से पता चला है कि मुख्यमंत्री की एक आर्टरी में 90 फीसदी तक ब्लॉकेज हैं.
फिलहाल उनकी कुछ अन्य जांचे...