Politics

राजस्थान में बोर्ड, निगमों के अध्यक्षों को मंत्री स्तर का दर्जा दिया गया

जयपुर. राजस्थान सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है. राज्य सरकार द्वारा बोर्ड एवं निगमों में की गईं अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद इन्हें मंत्री स्तर का दर्जा दिया गया है। पूर्व में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके डॉ. चंद्रभान, ब्रजकिशोर शर्मा एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है. वहीं अन्य सभी अध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया जाएगा. राजस्थान सरकर में विभिन्न बोर्ड और निगमों के अध्यक्ष इसकी मांग कर रहे थे कि उन्हें मंत्री स्तर का दर्जा दिया जाए जिसके बाद सीएम अशोक गहलोत ने यह बड़ा फैसला किया है.  राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस फैसले को काफी अहम माना जा रहा है.  ...

राजस्थान में बम्पर राजनीतिक नियुक्तियां, दूसरी लिस्ट में विभिन्न आयोगों, बोर्ड, निगमों में 67 लोगों को मौका मिला

जयपुर। राजनीतिक नियुक्तियों की एक और लिस्ट राजस्थान में जारी कर दी गई है। दूसरी लिस्ट में भी बंपर नियुक्तियां की गई हैं। राजस्थान में राज्य स्तरीय आयोग, बोर्ड, निगमों में राजनीतिक नियुक्तियों की दूसरी लिस्ट में 67 लोगों को राजनीतिक नियुक्तियों का तोहफा मिला है। दूसरी लिस्ट में सचिन पायलट कैंप से जुड़े कई नेताओं को स्थान मिला है। विधायक सुरेश मोदी को राजस्थान व्यापार कल्याण बोर्ड, विधायक गजराज खटाणा को भवन एवं अन्य सनिर्माण राज्य स्तरीय सलाहकार समिति श्रम विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। राजस्थान कांग्रेस की प्रखर प्रवक्ता रहीं और TV डिबेट्स में कांग्रेस की संकट मोचक कही जाने वाली वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्चना शर्मा को राजस्थान समाज कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। मीनाक्षी चंद्रावत को उपाध्यक्ष राजस्थान समाज कल्याण बोर्ड बनाया गया गया है। इसके अलावा सुचित्रा आर्य को उपाध्यक...

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन शनिवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन कल दिनांक 19 फरवरी, 2022 को जयपुर के स्टेच्यू सर्किल स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अजय माकन, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सहप्रभारी तरूण कुमार सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यगण, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यगण शामिल होंगे। साथ ही कांग्रेस विधायक/विधायक प्रत्याशीगण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, वर्तमान/निवर्तमान जिलाध्यक्षगण, निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्षगण, बोर्ड/निगम के अध्यक्षगण, अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्षगण, विभागों व प्रकोष्ठों के निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष/संयोजकगण, डिजिटल सदस्यता अभियान के कोर्डिनेटर व को-कोर्डि...

अलवर की बच्ची से रेप का प्रमाण नहीं मिला, फिर भी BJP वाले रेप रेप चिल्ला रहे हैं, इनके बहकावे में आकर कई लोग मारे गए : CM गहलोत

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र के पांचवे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चार दिन तक चली बहस के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि बहस तो हुई नहीं, हमारे विपक्ष के सदस्य बोले नहीं, बहस तो हुई नहीं, किस बहस का जवाब दूं? राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब देते हुए भाजपा पर तीखे हमले किए। सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इतने साहब इकट्‌ठे हो गए कि पता नहीं, साहबों का सरदार कौन होगा? अलवर विमंदित बालिका प्रकरण पर बोलते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा वाले अलवर में बालिका के साथ हुई दुर्घटना को राजनीतिक लाभ लेने के लिए रेप का नाम दे रहे है। सीएम गहलोत ने कहा कि कोरोना से दुनिया चिंतित थी, इनके मंत्री क्या कह रहे थे? कोरोना में हमारे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल कहते हैं- भाभीजी पापड़ खाओ। गजेंद्र सिंह शेखावत कहते हैं कि बालाजी के...

राजस्थान में लंबे इंतजार के बाद 44 आयोग, बोर्ड, निगमों में 58 राजनीतिक नियुक्तियां, देखें पूरी लिस्ट

जयपुर। तीन साल के लम्बे इंतजार के बाद राज्य की गहलोत सरकार ने आज आखिरकार राजनीतिक नियुक्तियां कर दी। 44 आयोग, बोर्ड, निगमों में 58 पार्टी नेताओं को मनोनीत किया है। इनमें कई विधायकों को भी स्थान दिया गया है। विधायकों में निर्दलीय बीएसपी से आए विधायक विशेष रूप से शामिल है। हालांकि लिस्ट में अर्चना शर्मा का नाम नहीं होने से उनके समर्थकों में नाराजगी है। इसके अलावा कई और नाम भी लिस्ट में नहीं आने पर नेताओं में निराशा देखने को मिल रही है। ...

राजस्थान BJP प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का विवादित बयान, कहा- कांग्रेस बीजेपी की जूती के बराबर नहीं

कोटा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां आज कोटा दौरे पर आए। यहां पर उन्होंने पूर्व महाराव बृजराज सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उम्मेद भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर तीखे प्रहार किए। सतीश पूनियां ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नकल करती है। कट, कॉपी व पेस्ट करती है, लेकिन इसमें भी अकल की जरूरत होती है। जिस तरह से दिखावे के तौर पर सदन चलाने के लिए कांग्रेस पार्टी विधायकों का कैंप कर रही है, उनकी अभी ब्लॉक और जिले की भी कार्यकारिणी भी बनी है। पहले वह हमें नसीहत देते थे, लेकिन उन्हें भाजपा नकल करने के लिए सात जन्म लेने पड़ेंगे। यह भारतीय जनता पार्टी के जूते के बराबर भी नहीं है। इस बीच सतीश पुनिया के कोटा प्रवास से वापस लौटते वक्त बूंदी में तालेड़ा के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झण्डे दिखाए। पूनियां की गाड़ी को 250-300 कांग्रेस स...

सिद्धू की मौजूदगी में राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब कांग्रेस का सीएम चेहरा घोषित किया

Punjab Assembly Election/ चंडीगढ़। पंजाब के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के CM पद का चेहरा कौन होगा? इसका ऐलान कर दिया गया है। Congress CM Face in Punjab की घोषणा खुद राहुल गांधी ने की। मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को ही अगले विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब में सीएम चेहरा घोषित किया। राहुल गांधी ने इसका आधिकारिक ऐलान रविवार को लुधि‍याना में आयोजित एक रैली में करते हुए पंजाब में फिर कांग्रेस सरकार बनने का दावा किया। बता दें कि चन्नी चमकौर साहिब (Chamkaur Sahib Seat) के अलावा भदौर (Bhadaur Seat) विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ा रह रहे हैं। इससे पहले राहुल गांधी की पिछले हफ्ते जालंधर में हुई रैली में सिद्धू ने कहा था कि कांग्रेस को सीएम चेहरा घोषित करना चाहिए। सिद्धू और चन्नी दोनों ने उनसे इस संबंध में फैसला लेने की अपील की थी। जिसपर राहुल ने आज यह घोषणा की। लुधि‍याना ...

7 चरणों में होंगे 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव, तारीखों का हुआ ऐलान

नई दिल्ली. इस साल पांच राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि चुनाव तय समय पर ही होंगे. सात चरणों में पांच राज्यों में चुनाव होंगे. उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले दौर का मतदान होगा. उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान होगा.  पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान और मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होगा. 10 मार्च को सभी राज्यों में मतगणना होगी.  उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनावों के औपचारिक ऐलान के साथ ही पांच राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है. 10 फरवरी से मतदान शुरू हो रहा है और 10 मार्च को सभी राज्यों के नतीजे आ जाएंगे.  ...

चुनाव आयोग को राजनीतिक पार्टियों की रैलियों पर अविलंब रोक लगा देनी चाहिए: CM अशोक गहलोत

जयपुर. देशभर में कोरोना के बढते मामलों पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिंता जताई है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग से तुरंत चुनावी रैलियों पर रोक लगाने की मांग की है. गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए एक बयान जारी कर कहा कि संवैधानिक प्रावधानों के कारण चुनाव टाले नहीं जा सकते परन्तु कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए चुनाव आयोग को राजनीतिक पार्टियों की रैलियों पर अविलंब रोक लगा देनी चाहिए। रैलियों की जगह प्रचार के दूसरे तरीकों का इस्तेमाल होना चाहिए। आज सूचना प्रोद्योगिकी का युग है इसलिए प्रचार भी IT एवं सोशल मीडिया आधारित होना चाहिए।  चुनाव आयोग टीवी, रेडियो इत्यादि कम्युनिकेशन माध्यमों पर सभी पार्टियों को टाइम स्लॉट बांट दे जिससे सभी पार्टियों को प्रचार के समान अवसर मिल सकें। बड़ी रैलियों की जगह कोविड प्रोटोकॉल के तहत घर-घर प्रचार किया जाए। हम अधिक...

राहुल गांधी बहुत समझदार नेता हैं, वो नहीं चाहते भाजपा और आरएसएस खत्म होः CM अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि 'भाजपा वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को समझ नहीं रहे हैं। मैं दस महीने उनके साथ रहा हूं, वह समझदार हैं। किसी ने उनसे सवाल किया था कि भाजपा मुक्त की बात क्यों नहीं करते? तो उन्होंने कहा था कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) खत्म नहीं होने चाहिए। हम उनसे विचारधारा के आधार पर लड़ेंगे, हमारी उनके साथ दुश्मनी नहीं है।' गहलोत ने जयपुर के पिंकसिटी प्रेस क्लब में प्रेस से मुखातिब होते हुए यह बात कही। गहलोत ने कहा कि 'भाजपा और आरएसएस ने पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी और स्वर्गीय राजीव गांधी को बदनाम करने का प्रयास किया। इनकी रणनीति कांग्रेस के नंबर एक के नेता पर हमले की रहती है।'...