जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने 31 जनवरी-2022 तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए जिला परिषद सदस्य के 2, पंचायत समिति सदस्यों के 22, सरपंचो के 32 एवं पंचो के 505 पदों पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
साथ ही एक उप प्रधान एवं 40 उप सरपंचो के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव की तिथि भी घोषित की है।
जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों का उपचुनाव कार्यक्रम-
उपचुनाव के लिए 25 अप्रेल को अधिसूचना जारी होगी। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 27 अप्रेल को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 28 अप्रेल को प्रातः 11 बजे से होगी जबकी 29 अपे्रल को अपरान्ह 3ः00 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।
चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन इसी दिन नाम वापसी के समय के समाप्त होने के तुरन्त पश्चात होगा। मतदान 8 मई को प्रातः 7 बजे से ...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर बड़ा निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉण्ड भारत के लोकतंत्र के सबसे बड़े घपलों में एक है। इलेक्टोरल बॉन्ड ने पूरी चुनाव व्यवस्था को सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में कर दिया है। भाजपा उद्योगपतियों पर एक तरफा दबाव बनाती है जिसके कारण इलेक्टोरल बॉण्ड से अधिकांश चन्दा भाजपा को मिलता है। इन बॉन्ड्स में चन्दा देने वाले की जानकारी भी पता नहीं लगती इसलिए ये बॉन्ड कालेधन को चुनावों में इस्तेमाल लेने का एक तरीका बन रहे हैं।
CM गहलोत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इलेक्टोरल बॉन्ड के संबंध में दायर याचिकाओं पर शीघ्र फैसला देकर इन पर रोक लगानी चाहिए जिससे सभी पार्टियों को एक लेवल प्लेइंग फील्ड मिल सके। गहलोत ने इंडियन एक्सप्रेस में इस विषय पर छपे संपादकीय का भी हवाला दिया।...
कोटा। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत (Bhawani Singh Rajawat) ने कोटा वन मंडल के उप वन संरक्षक और आईएफएस अधिकारी रवि मीणा (IFS Ravi Meena) को गुरुवार को थप्पड़ जड़ दिया।
यह घटनाक्रम आईएफएस अधिकारी के चेंबर में हुआ। यह थप्पड़ भले ही बड़े प्यार से मारा हो लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और घटना की निंदा की जा रही है। उधर कोटा नयापुरा थाना पुलिस ने पूर्व संसदीय सचिव भवानी सिंह राजावत को हिरासत में ले लिया है।...
जयपुर। राजस्थान विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। राजस्थान की 15 वीं विधानसभा का यह सातवां सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है। 9 फरवरी से 28 मार्च तक कुल 25 बैठकों में 171 घंटे और 19 मिनट चली विधानसभा की कार्यवाही चली। खास बात यह रही कि महेश जोशी को रबर स्टाम्प बता चुकी विधायक दिव्या मदेरणा ने फिर साधा पीएचईडी मंत्री पर निशाना, वहीं गधों की संख्या को लेकर राजेन्द्र राठौड़ पर भी जमकर पलटवार किया।
उधर राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा विधायकों को लौटाए हुए आईफोन वापस लेने के निर्देश दिए। स्पीकर जोशी ने कहा कि विधानसभा के कहने पर राज्य सरकार ने सभी विधायकों को आईफोन दिए थे। ताकि बजट और दूसरी सामग्री देख सकें। आप निवेदन माने या न मानें इसलिए मैं अध्यक्ष के नाते सभी की अनुमति से यह निर्देश देता हूं कि भाजपा विधायक ल...
जयपुर। आम आदमी पार्टी अब राजस्थान में भी अपना जलवा दिखाने की तैयारी में है। पंजाब की जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी राजस्थान में संगठन को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर चुकी है। इतना ही नहीं 2023 में आप पूरी तैयारी के साथ राजस्थान में विधानसभा चुनाव लडेगी। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और कांग्रेस दोनो पार्टियों की राजस्थान में मिलीभगत बताते हुए राजस्थान से जड़ से उखाड़ने का दावा किया है। इसके साथ साथ कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी से नहीं, बल्कि खुद से लड रही।
राजस्थान में अगले साल चुनावी तैयारियों को लेकर आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जयपुर में पत्रकारों से वार्ता कर चुनाव लड़ने का ऐलान किया. सिंह ने कहा कि केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के विजन पर राजस्थान में चुनाव लडा जाएगा. उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई है
उन्होंने कहा कि जब झ...
जयपुर। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया। धनखड़ ने जयपुर में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार उनके साथ सहयोग नहीं करती है। पर मैंने हमेशा प्रयास किया और आगे भी करूंगा कि कंधे से कंधा मिलाकर सरकार का सहयोग करूं, लेकिन एक हाथ से यह सहयोग संभव नहीं है। यह हालत मैं देख रहा हूं, जो चिंता का विषय है। यदि सीएम और गवर्नर के बीच संवाद नहीं रहेगा तो हम डेमोक्रेसी से भटक जाएंगे। संविधान में साफ प्रावधान है कि राज्यपाल सरकार से जो जानकारी मांगेगा, वह उसे उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके बावजूद इस राज्यपाल को पिछले ढाई साल में बार-बार मांगने के बावजूद कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई। यह मेरे और सबके लिए चिंता की बात है।
इतना ही नहीं धनखड़ ने कहा कि मैंने सब कुछ संविधान के दायरे में रहकर किया। मेरे...
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत भ्रष्टाचार के एक मामले में विवादों में आ गए हैं. मिशन 2023 की तैयारियों के बीच बीजेपी ने सत्तारूढ़ कांग्रेस को इस मुद्दे पर घेरने की तैयारी तेज कर दी है.
राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने एक ट्वीट कर सीएम गहलोत और उनके बेटे वैभव गहलोत पर निशाना साधा और वैभव गहलोत पर एक खबर के जरिए घोटाले का आरोप लगाया है। आरोप यह लगा है कि वैभव गहलोत सहित अन्य लोगों ने राजस्थान में ई- टायलेट बनाने का टेंडर दिलाने के नाम पर महाराष्ट्र के नासिक में साठगांठ करने की कोशिश की थी. पूरे मामले में छह करोड़ के भ्रष्टाचार की बात सामने आई है. वहीं अदालत के आदेश के बाद वैभव गहलोत 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक भ्रष्टाचार के इस मामले को लेकर नासिक के गंगापुर पुलिस स्टेशन में वैभव सहित 15 लोगों पर मुकदमा ...
जयपुर। लगातार कांग्रेस की बिगड़ती हालत पर सवाल उठाने वाले कपिल सिब्बल पर CM अशोक गहलोत ने कड़ा प्रहार किया है। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 'कपिल सिब्बल कोई कांग्रेस संस्कृति के व्यक्ति नहीं हैं, कपिल सिब्बल जी बहुत बड़े वकील हैं, इसमें कोई दो राय नहीं, माने हुए वकील रहे हैं देश के अभी हैं भी और वो कांग्रेस में उनकी एंट्री हो गई, पर कांग्रेस का जो कल्चर है, संस्कृति है। संस्कार हैं और प्रक्रियाएं हैं। कैसे जमीन पर कार्यकर्ता के रूप में रगड़ाई हो पहले, फिर धीरे-धीरे वो ब्लॉक में, जिलों के अंदर आए, उसके बाद में उसको चांस मिलता है प्रदेश में आने का, कोई विधायक बनता है, कोई मेंबर ऑफ पार्लियामेंट बनता है, कोई मंत्री बनता है, कोई मुख्यमंत्री बनता है, कोई कुछ नहीं बनता है और काम करता रहता है। तो कपिल सिब्बल साहब को बहुत चांस मिला है, सोनिया गांधी जी के आशीर्वाद...
नई दिल्ली।
UP, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में BJP सरकार बनाने में लिए मजबूत हो चुकक है वहीं, पंजाब में AAP की सरकार बनेगी।
यूपी की 403, पंजाब की 117, उत्तराखंड की 70, मणिपुर की 60 और गोवा की 40 सीटों पर डाले गए मतों की गिनती के बाद नतीजे सामने आ गए। हो रही है और शुरुआती रुझानों में शुरुआती रुझानों में UP, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में BJP की तो पंजाब में AAP की सरकार बनी है।
नियम के अनुसार, सबसे पहले पोस्टल बैलेट्स गिने गए। ...
जयपुर. हिंदी और अंग्रेजी न्यूज चैनल्स की डिबेट्स में कांग्रेस के लिए संकट मौचक कही जाने वाली कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्चना शर्मा ने शुक्रवार को समाज कल्याण बोर्ड (Social Welfare Board in Rajasthan) के अध्यक्ष पद की कुर्सी संभाली. इस दौरान यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला, जलदाय मंत्री महेश जोशी, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह, आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, स्वयं सेवी बोर्ड अध्यक्ष मुमताज मसीह, विधायक इंद्राज गुर्जर, कांग्रेस कोषाध्यक्ष सीताराज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, विभिन्न संस्थाओं के लोग मौजूद रहे.
पदभार ग्रहण के दौरान अर्चना शर्मा के पक्ष में बड़ी संख्या में जनसमर्थन देखने को मिला. कांग्रेस की महिला नेताओं में अपनी क्षमताओं, कर्मठता, मेहनत के दम पर एक अल...