जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा का चुनाव भले ही रोचक बनने का दावा किया जा रहा हो लेकिन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के तीनों ही उम्मीदवारों की जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिए हैं। हमारे तीनों उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे। बीजेपी को सुभाष चंद्रा का नामांकन दाखिल करवाना महंगा पड़ेगा।
गहलोत ने विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पता नहीं बीजेपी ने जो खेल खेला है, ये खेल पहले भी इनका फेल हो चुका है। इनके खुद के विधायक बीजेपी के साइन करते हैं और इन्डिपेंडेंट के नाम से फॉर्म भरवाते हैं, सुबह कहा गया कि बीजेपी के उम्मीदवार हैं दूसरे हमारे, फिर बाद में घबराकर के बदल गए कि ये इन्डिपेंडेंट रहेंगे। तो ये स्थिति शुरुआत के अंदर ही है, शुरुआत ही इनकी ऐसी हुई है। दूसरा, ये जो तरीका इनका है, ...
जयपुर। राज्यसभा के रण में राजस्थान में मुकाबला रोचक हो चुका है। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी मीडिया नेटवर्क समूह के प्रमुख सुभाष चंद्रा ने नामांकन भर दिया है। राज्य की 4 सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए बीजेपी ने मैदान में एक निर्दलीय प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को ना केवल रोचक बना दिया है बल्कि कांग्रेस की चिंता भी बढ़ा दी है।
राज्यसभा चुनाव (rajya sabha election) में बीजेपी के समर्थन से सुभाष चंद्रा की एंट्री हुई है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामाकंन दाखिल करने की आखिरी तारीख पर सुभाष चंद्रा (subhash chandra) की इस एंट्री से कांग्रेस को अपनी गणित बिगड़ने की चिंता सता रही है।
माना जा रहा है कि सुभाष चंद्रा को पिक्चर में लाना बीजेपी की ही चुनावी रणनीति है। चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार उतारकर कांग्रेस के विधायकों में सेंधमारी की कोशिश की जा सकती है।
...
जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के रंग की तस्वीर अब लगभग साफ हो चुकी है। राज्यसभा चुनावों के लिए भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपने तीन उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। तीनों ही प्रदेश से बाहर से है, इससे राजस्थान के नेताओं को निराशा हाथ लगी है। कांग्रेस ने जिन तीन नेताओं को राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से टिकट दिया है उनमें मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी का नाम प्रमुख है। पहले यह माना जा रहा था कि कम से कम एक से दो सीट प्रदेश के किसी नेता को दी जाएगी, लेकिन तीनों ही सीटों पर बाहरी उम्मीदवार आने से राज्यसभा चुनाव की दौड़ में शामिल कांग्रेस नेताओं को निराशा ही झेलनी पड़ी हैै। इनमें सुरजेवाला व मुकुल वासनिक 10, जनपद के सबसे करीबी है। प्रमोद तिवारी भी गांधी परिवार की पसंद है, क्योंकि तिवारी उत्तरप्रदेश से आते हैं और कांग्रेस के पास में ले देकर तिवारी ही एक मात्र...
जयपुर। प्रख्यात पंजाबी गायक और पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है। और इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री और वहां के सरकार को आड़े हाथों लिया है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पूरे घटनाक्रम पर दुख जताते हुए कहा कि सिर्फ पब्लिसिटी के लिए सुरक्षा से छेड़छाड़ एकदम गलत है। गहलोत ने कहा कि "प्रख्यात गायक एवं पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्री सिद्धू मूसेवाला की हत्या का समाचार दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत दे। संगीत के क्षेत्र में उनका योगदान याद रखा जाएगा।"
इसके बाद गहलोत ने लिखा कि "पंजाब सरकार पंजाब के सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। पब्लिसिटी के लिए सुरक्षा से छेड़छाड़ एकदम गलत है। पंजाब ने मुख्यमंत्री श्री बेअंत सिंह समेत ...
जयपुर। राजस्थान की चार राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को चुनाव है। राजस्थान की 4 सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने घनश्याम तिवाड़ी के नाम की घोषणा कर दी है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से अभी कोई नाम सामने नहीं आया है। चुनाव के लिए 24 मई से नॉमिनेशन प्रोसेस शुरु हो चुका है। आज रविवार की छुट्टी होने के कारण नॉमिनेशन दाखिल नहीं होंगे। 31 मई नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है। बीजेपी ने आज दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक रखी थी। इसमें ही घनश्याम तिवाड़ी का नाम फाइनल हुआ।
संघ परिवार से जुड़े रहे घनश्याम तिवाड़ी भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं। वसुंधरा सरकार में वह मंत्री भी थे। तिवाड़ी भैरोंसिंह शेखावत के जमाने से ही जनसंघ से जुड़े रहे हैं। इस सूची में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत नौ राज्यों से 16 लोगों को उम्मीदवार बनाया है। इस सूची में सबसे ज्यादा छह उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से हैं। इनमें केंद्र...
जयपुर। बेगूं से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी ने कहा कि सीएम गहलोत अपने मंत्री के जेल जाने से डरते हैं, इस कारण रीट की सीबीआई जांच नहीं करा रहे। बिधूड़ी पारसोली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के लोकार्पण समारोह में बतौर अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने पारसोली थाना पुलिस के खिलाफ बोलते-बोलते सीएम गहलोत को भी घेर लिया और कहा कि कहा थाने से डोडाचूरा चोरी हो गया। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए थी। मुख्यमंत्री ही गृहमंत्री है, उन्हें सब को निलंबित करना चाहिए था। सब का तबादला करके इस घटना की सीबीआई जांच करानी चाहिए थी।
उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत रीट मामले की जांच नहीं करवा सकते। कम से कम पारसोली थाने के मामले की तो जांच करवानी चाहिए थी। मैंने सीएम यह लोग को लिखा है कि रीट की सीबीआई जांच को लेकर डर रहे हो क्योंकि कोई मंत्री जेल चला जाएगा, लेकिन पारसोली थाने घटना की तो सीबीआई जांच कर...
जापान। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज टोक्यो में सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ सलाहकार ओसामु सुजुकी के साथ मुलाकात की। इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत में सुजुकी के सहयोग और योगदान का उल्लेख करते हुए भारत के मोटर वाहन उद्योग में सुजुकी मोटर्स की परिवर्तनकारी भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने इस बात की भी सराहना की कि सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड और मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ऑटोमोबाइल और ऑटो कम्पोनेंट क्षेत्र में प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव्ज (पीएलआई) योजना के तहत स्वीकृत आवेदकों में शामिल थे।
उन्होंने सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए विद्युत वाहनों और बैटरी के साथ-साथ रीसाइक्लिंग केंद्रों के लिए उत्पादन सुविधाएं स्थापित करने सहित भारत में निवेश के और अवसरों के बारे में भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने जापान-भारत विनिर्माण संस्थान (जेआईएम) और ज...
भले ही देश के कई राज्यों में कांग्रेस और अन्य पार्टियों के नेता बीजेपी का हाथ थाम रहे हों लेकिन पश्चिम बंगाल बीजेपी के अन्य राज्यों की तरह काबू में आता नहीं दिखता. यही कारण है कि अब बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने कमल के फूल वाली पार्टी छोड़कर टीएमसी का हाथ थाम लिया है. ममता ने मोदी सरकार को यह बड़ा झटका दिया है. TMC में शामिल होने के बाद बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि जिस राजनीतिक दल में दूसरे की तरफ उंगली दिखाने की कोशिश की जाती है, उसी भाजपा में 2 सांसद TMC के आज भी वहां हैं जिन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। मैं उनसे निवेदन करूंगा कि वे दोनों सांसद इस्तीफा दें। मुझे एक घंटा नहीं लगेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने कहा कि बंगाल भाजपा सिर्फ एयर कंडीशनर घर में बैठकर फेसबुक से बंगाल में राजनीति नहीं कर सकती। इसीलिए बंगाल भाजपा का दिन-प्रतिदिन ग्राफ गिर रहा है। ज़मीन स्तर पर...
जयपुर। कांग्रेस पार्टी द्वारा उदयपुर में चिंतन करने के बाद भी पार्टी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि पार्टी की रीति-नीति और फैसलों को लेकर नाराज नजर आ रहे हैं। पहले गुजरात में कांग्रेस के युवा नेता हार्दिक पटेल के पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद राजस्थान सरकार में भी एक कांग्रेस विधायक ने विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा ने विधानसभा क्षेत्र डूंगरपुर से अपनी विधानसभा सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है। घोघरा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भेजे पत्र में खुद को दरकिनार करने के साथ ही उनकी आवाज दबाने के आरोप लगाए हैं। बता दें कि उनकी ही सरकार होते हुए भी बीते मंगलवार को डूंगरपुर जिले में एसडीएम समेत 22 सरकारी कर्मचारियों को बंधक बनाने के मामले में कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा समेत 60 लोगों के खिलाफ माम...
गुजरात। हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। माना जा रहा है इस्तीफा देकर अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम सकते हैं। कांग्रेस पटेल के मंसूबों को समय रहते नहीं समझ पाई। शायद इसीलिए गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल पिछले दो महीने से बीजेपी नेताओं के संपर्क में थे। अब अगले एक हफ्ते में हार्दिक बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर हार्दिक पटेल की बीएल संतोष के साथ पिछले दिनों एक मीटिंग भी हुई थी। अमित शाह और पीएम मोदी की रजामंदी के बाद हार्दिक को बीजेपी में शामिल करने का फैसला हुआ, जिसके बाद यह मीटिंग हुई।
उधर गुजरात चुनावों से पहले कांग्रेस को यह बड़ा झटका है। हार्दिक पटेल को बीजेपी में शामिल करने की एक बड़ी वजह पाटीदार वोट बैंक माना जा रहा है। अब इस वोट बैंक को साधने के लिए कांग्रेस को नई रणनीति पर काम करना होगा।
फि...