Politics

राहुल गांधी से दो राउंड में करीब 9 घंटे ईडी ने की पूछताछ

Rahul Gandhi Updates: ईडी की राहुल गांधी से पूछताछ खत्म हो गई है. करीब 9 घंटे की यह पूछताछ रही। राहुल का ईडी ऑफिस से बाहर निकलने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नेशनल हेराल्ड केस (national herald case) के मामले में राहुल गांधी (rahul gandhi) से यह पूछताछ हुई। बताया जा रहा है कि तीन सीनियर ऑफिसर्स ने राहुल गांधी से पूछताछ की।  पहले राउंड की पूछताछ के बाद बाहर आने के बाद राहुल गांधी कुछ ही देर में प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ गंगाराम अस्पताल पहुंचे. जहां कल से सोनिया गांधी भर्ती हैं. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष को कोरोना से संबंधित समस्याओं के कारण गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल में निगरानी के लिए रखा गया है.  उधर राहुल गांधी से ED द्वारा पूछताछ के मामले में देशभर में कांग्रेस द्वारा ईडी औ...

विधायकों ने बिना किसी प्रलोभन के कांग्रेस सरकार का राज्यसभा चुनावों में समर्थन किया: अशोक गहलोत, CM

जयपुर। विपक्ष द्वारा लगातार कांग्रेस पार्टी के समर्थित निर्दलीय और बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों पर प्रलोभन देकर राज्यसभा चुनाव में वोट कराने के मामले को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने बीजेपी के आरोपों का खंडन भी किया है। इसके साथ ही उन्होंने विधायकों का साथ देने के लिए आभार भी जताया है। गहलोत ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की शानदार विजय के लिए सभी माननीय विधायकगणों का हृदय से आभारी हूं। यह राजस्थान की खुशकिस्मती है कि राज्यसभा चुनाव हो या पॉलिटिकल क्राइसिस का समय हो राजस्थान में BSP से कांग्रेस में शामिल हुए 6 विधायकों, 13 निर्दलीय, 2 CPI(M), 2 BTP, 1 RLD विधायकों ने हमारी सरकार का साथ दिया है। इन सबने BJP द्वारा की गईं खरीद-फरोख्त की कोशिशों को करारा जवाब दिया है। इन विधायकों ने प्रदेश को स्थिर सरकार देने के लिए...

धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाहा ने क्रॉस वोटिंग करके BJP को दिया दगा, पार्टी ने किया सस्पेंड, विरोधी गुट के लिए की जासूसी

जयपुर। राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान क्रॉस वोट डालकर बीजेपी विधायक शोभारानी कुशवाह ने अपनी ही पार्टी से दगा किया। खास बात यह रही कि पार्टी में बाड़ेबंदी के दौरान लगातार साथ रही, सबके साथ खाया पीया और फिर भी BJP की रणनीति से जुड़ा फीडबैक कांग्रेस तक पहुंचाया। ऐसा आरोप BJP नेताओं ने कुशवाह पर लगाए हैं।  ऐसे में अब क्रॉस वोटिंग करने वाली विधायक कुशवाहा को बीजेपी ने निलंबित कर दिया है। कारण बताओ नोटिस किया जारी कर जवाब मांगा है। राजस्थान राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर यह बड़ा एक्शन हुआ है। भाजपा की धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाहा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद तिवारी के समर्थन में  मतदान किया। ऐसे में भाजपा ने तुरन्त एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस देकर 7 द...

RajyaSabha Elections: राजनीति के जादूगर अशोक गहलोत का 'गिली-गिली छू', खुद के वोट बचाए, बीजेपी के वोट बैंक में की सेंधमारी

जयपुर (आलोक शर्मा). राजस्थान के राज्यसभा चुनावों के बाद एक बार फिर अशोक गहलोत ने साबित कर दिया है कि वो एक मंझे हुए राजनीतिक जादूगर हैं. उनकी राजनीतिक परिपक्वता और अनुभव का मुकाबला करने वाला फिलहाल प्रदेश में कोई नेता नहीं है. खुद की सरकार को बगावत  से बचाने की बात हो या फिर राज्यसभा चुनावों की, हर मोर्चे पर गहलोत ने एक मंझे हुए राजनीतिक क्षत्रप की भूमिका में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाए रखा. पार्टी को नुकसान होने के बजाए अपने राजनीतिक कौशल से कई बार पस्त  होने से बचाया.  यहां क्लिक करें: गहलोत की राजनीतिक जादूगरी में फंसी भाजपा, राज्यसभा की तीनों सीटों पर कांग्रेस की बल्ले बल्ले, भाजपा में क्रॉस वोटिंग यही कारण है कि इस बार हुए राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस के तीनों ही प्रत्याशियों मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी जीत गए हैं. विपक्षियों की क्रॉस वोटि...

गहलोत की राजनीतिक जादूगरी में फंसी भाजपा, राज्यसभा की तीनों सीटों पर कांग्रेस की बल्ले बल्ले, भाजपा में क्रॉस वोटिंग

जयपुर. राजस्थान में भाजपा इस जुगत में लगी रही कि कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों से राज्यसभा चुनावों में क्रॉस वोटिंग करवा ली जाए लेकिन दूसरे के वोट तोड़ना तो दूर की बात बीजेपी खुद की ही पार्टी में क्रॉस वोटिंग करवा बैठी. जिसके बाद कांग्रेस के तीनों राज्यसभा उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी की जीत निश्चित हो गई है।  हालां​कि बीजेपी के उम्मीदवार घनश्याम तिवाड़ी की भी जीत निश्चित हो गई है लेकिन भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा की हार अब पक्की है। यहां क्लिक करें: राज्यसभा चुनाव पर बोले CM गहलोत- तीनों सीटें हम जीत रहे हैं, इस बार ऐसे परिणाम आने चाहिए जिससे भविष्य में कोई हॉर्स ट्रेडिंग करने के प्रयास भी नहीं करे राज्यसभा चुनावों में गहलोत की जादूगरी साफ देखने को मिली, जहां गहलोत ने अपनी तरफ से यह मैसेज देने की ​कोशिश की कि वो भाजपा और निर्...

राज्यसभा चुनावों में बीजेपी को झटका, एक ने की क्रॉस वोटिंग तो दूसरे पर भी संशय, तीसरे ने भी की गड़बड़

जयपुर. राजस्थान के राज्यसभा चुनावों में जहां बीजेपी कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों के क्रॉस वोटिंग का सपना संजो रही थी वहां दाव उल्टा पड़ गया है. बीजेपी का एक वोट खारिज होने के आसार हैं तो दूसरे वोट पर भी संशय हो गया है। जहां धौलपुर से बीजेपी विधायक शोभारानी कुशवाह ने वोट डालने में गलती कर दी है। शोभा रानी ने बीजेपी के घनश्याम तिवाड़ी की जगह कांग्रेस के प्रमोद तिवारी को वोट दे दिया है। वहीं बांसवाड़ा के गढ़ी से भाजपा विधायक कैलाश चंद मीणा से भी वोट डालने में गलती हुई है। उनका वोट खारिज हो सकता है, हालांकि सीसीटीवी देखकर फैसला होगा। कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दावा किया कि मीणा ने पोलिंग एजेंट को दिखाकर वोट डाला है। इस मामले में विपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ और डोटासरा के बीच तीखी बहस हुई है। उधर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी स्वीकारा कि एक विधायक से वोट देने में गलती ...

राज्यसभा चुनाव पर बोले CM गहलोत- तीनों सीटें हम जीत रहे हैं, इस बार ऐसे परिणाम आने चाहिए जिससे भविष्य में कोई हॉर्स ट्रेडिंग करने के प्रयास भी नहीं करे

जयपुर। राज्यसभा चुनाव मतदान से ठीक पहले एक बार फिर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। अशोक गहलोत ने कहा कि तीनों सीटें हम जीत रहे हैं। हम चाहते हैं कि इस बार ऐसे परिणाम आने चाहिए जिससे कि भविष्य में कोई हॉर्स ट्रेडिंग करने के प्रयास नहीं करे। जो ये परंपरा डाल रहे हैं बीजेपी वाले हॉर्स ट्रेडिंग की, भैरोंसिंह जी थे तबसे ही मैं देख रहा हूं, उनको तंग किया गया और उनको ले जाना पड़ा चोखी ढाणी के अंदर अपने विधायकों को, अपनी ही पार्टी के विधायकों को, ये परंपराएं जो बीजेपी वाले डाल रहे हैं, हम चाहते हैं कि इस बार इनको ऐसा सबक मिलना चाहिए कि भविष्य में ऐसी नौबत ही नहीं आए, इस बार तीनों सीटें हम जीत रहे हैं। आराम से कोई दिक्कत नहीं आ रही है और हमारा कुनबा एकजुट है।   उधर जब CM से सवाल किया गया कि बीजेपी आरोप लगा रही है कि आपने लालच दिया है विधायकों को और कही...

इधर सरकार की बाड़ेबंदी में थे कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल, उधर सोपू गैंग ने 70 लाख की फिरौती मांगी, परिजनों को जान से मारने की दी धमकी

बीकानेर। राजस्थान में एक तरफ कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही अपने विधायकों को बाड़ेबंदी में रखे हुए हैं दूसरी तरफ  उनके परिजनों को गैंगस्टर्स धमका रहे हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस मंत्री और विधायक उदयपुर में बाड़ेबंदी में बंद हैं। इसी बाड़ेबंदी में कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल भी शामिल हैं लेकिन सोपू( स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी) गैंग ने उनके परिजनों को धमकी दी है। सोपू गैंग ने मंत्री से 70 लाख रुपये की मांग की है। गैंग ने कहा कि बेटा-बेटी बिना सुरक्षा के घूमते हैं। अगर पैसे नहीं दिए तो जान से मार देंगे।   जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के प्रबंधन मंत्री को ये धमकी उनके बेटे प्रधान गौरव चौहान और परिवार को लेकर दी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम अशोक गहलोत ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एस...

सुभाष चंद्रा ने कहा- सचिन पायलट यह अवसर चूके तो 2028 तक CM नहीं बन पाएंगे, तो पायलट ने दिया यह जवाब

जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा का घमासान तेज हो गया है। दूसरी तरफ निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा के बयान राजस्थान सहित पूरे देश की पूरी राजनीति में चर्चा का विषय बने हुए हैं। राज्यसभा निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. सुभाष चंद्रा ने मीडिया से राज्यसभा चुनाव को लेकर बातचीत करते हुए कहा कि सचिन पायलट के पिताजी से मेरी अच्छी मित्रता रही है. उन्होंने पायलट से भी समर्थन की मांग की है. डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि सचिन पायलट के पास यही एक अवसर है. वो जुझारू और कर्मठ प्रकृति के व्यक्ति हैं. आज अगर यह अवसर चूका तो 2028 तक उनके पास मुख्यमंत्री बनने का अवसर नहीं होगा. उधर सचिन पायलट ने सुभाष चंद्रा के बयान पर जबरदस्त पलटवार किया सचिन पायलट ने चंद्रा से चुनाव मैदान से हटने की बात कही। सचिन पायलट का सुभाष चंद्रा पर पलटवार कर कहा-राजनीति टीवी सीरियल बनाने की तरह नहीं,जहां आप तय करते हैं कौन क्या करेगा। स...

कांग्रेस के 8 विधायक क्रॉस वोटिंग करेंगे और अन्य 4 विधायक भी मुझे वोट देंगे: सुभाष चंद्रा, राज्यसभा उम्मीदवार

जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा चुनाव का घमासान जारी है। चौथी सीट किसके हाथ में आएगी? इस बात को लेकर राजनीतिक उठापटक और बयानबाजी का दौर परवान चढ़ चुका है। वहीं राज्यसभा चुनावों में भाजपा समर्थक निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा ने एक बड़ा दावा कर सबको चौंका दिया है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास 30 भाजपा के विधायकों के अलावा भी 12 विधायकों का साथ है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 8 विधायक क्रॉस वोटिंग करेंगे। इनके अलावा चार और अन्य पार्टी के विधायक भी मुझे वोट करेंगे। भाजपा समर्थक राज्यसभा निर्दलीय उम्मीदवार चंद्रा ने मंगलवार को सीतापुरा में स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात की और यह दावा किया। बातचीत में कहा कि कांग्रेस के विधायक इसलिए क्रॉस वोटिंग करेंगे क्योंकि वे विधायक इस राज से परेशान रहे हैं। एक तरह से जलालत महसूस कर रहे हैं। इसलिए मुझे समर्थन का भरो...