Politics

फैसला लिखा जा चुका है, सुनाना बाकी है, टेम्पो हाई रखो, राजस्थान को बहुत जल्द अच्छा सवेरा देखने को मिलेगा: आचार्य प्रमोद कृष्णम

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में सियासी घटनाक्रम और उठापटक के बीच एक और बड़ा बयान आया है। जिसके बाद एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई हैं। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इशारों ही इशारों में संकेत दिया कि राजस्थान में जल्द मुख्यमंत्री बदलने वाला है। हालांकि आचार्य प्रमोद कृष्णम पहले भी सचिन पायलट के पक्ष में कई बयान दे चुके हैं। अपने जयपुर दौरे के दौरान राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष से उन्होंने मुलाकात की और कहा कि राजस्थान को लेकर कांग्रेस आलाकमान बहुत जल्द बड़ा फैसला करने वाला है। फैसला लिखा जा चुका है, सिर्फ सुनाना बाकी है। यह फैसला राजस्थान की जनता की भावनाओं के हिसाब से होगा। कांग्रेस का प्रत्येक विधायक आलाकमान के फैसले के साथ खड़ा है। आचार्य प्रमोद कृष्णम शनिवार को जयपुर में रहे और मीडिया से बातचीत करते हुए यह बयान दिया। सीपी जोशी और आचार्य प्रमोद के बीच करीब दो घंटे तक मुलाकात हु...

सौम्या गुर्जर ने तीसरी बार फिर से मेयर का कामकाज संभाला

जयपुर।  हाईकोर्ट द्वारा ग्रेटर नगर निगम की सौम्या गुर्जर के पक्ष में फैसले के बाद शनिवार को सौम्या गुर्जर ने तीसरी बार फिर से मेयर पद का कामकाज संभाल लिया। सौम्या गुर्जर शनिवार को दोपहर 12 बजे ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय पर अपने समर्थकों के साथ पहुंची और उन्होंने पूजा अर्चना कर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर कई समितियों के अध्यक्ष मौजूद रहे। सौम्या गुर्जर को स्वायत्त शासन निदेशालय ने शुक्रवार को न्यायिक प्रक्रिया में अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्वायत्त शासन निदेशालय ने सौम्या गुर्जर को 18 नवंबर तक अपना जवाब प्रस्तुत करने का समय दिया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सौम्या गुर्जर ने ग्रेटर नगर निगम में मेयर का पदभार ग्रहण किया है। बता दें कि 4 जून 2021 को जयपुर नगर निगम ग्रेटर की साधारण सभा की बैठक में तत्कालीन आयुक्त यज्ञमि...

कांग्रेस विधायक और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी का सीएम गहलोत पर हमला, बोले- मुख्यमंत्री गहलोत जी मैं स्तब्ध हूं, आखिर क्या चाहते हैं आप?

जयपुर। राजस्थान की सियासत में हरीश चौधरी की सीएम अशोक गहलोत से नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही। दूसरी तरफ हरीश चौधरी लगातार राजस्थान सरकारी की नीतियों और सीएम पर सीधा हमला बोलने में लगे हैं। ताजा घटनाक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बुधवार को कैबिनेट की बैठक में ओबीसी विसंगतियों के मामले को लेकर निर्णय नहीं होने पर फिर हरीश चौधरी ने नाराजगी जताई। गुरुवार को बायतु विधायक और पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने ट्वीट कर लिखा है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी मैं स्तब्ध हूं। आखिर क्या चाहते हैं आप। मैं ओबीसी वर्ग को विश्वास दिलाता हूं कि इस मामले को लेकर जो लड़ाई लड़नी पड़ेगी लडूंगा। फिलहाल हरीश चौधरी हिमाचल प्रदेश में चुनावी दौरे पर हूं । बता दें कि ओबीसी आरक्षण को लेकर बाड़मेर से लेकर जयपुर तक प्रदर्शन कर चुके हरीश चौधरी लगातार इस मामले में सरकार के रूख को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। पिछले ...

नगर निगम चुनावों के बीच बड़ी खबर, सौम्या गुर्जर की बर्खास्तगी के आदेश को रद्द किया गया

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है। नगर निगम ग्रेटर की बर्खास्तगी में डॉक्टर सौम्या से जुड़े मामले में बडा आदेश आया है। डॉक्टर सौम्या गुर्जर की बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया गया है। 23 सितंबर का यह आदेश था। सरकार द्वारा दिए गए बर्खास्तगी के आदेश को रद्द किया गया है। जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल की एकल पीठ ने यह आदेश दिए हैं। सौम्या ने सरकार द्वारा बर्खास्तगी एवं चुनाव पर रोक लगाने को दी थी चुनौती।...

गुजरात चुनावों में बीजेपी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, 38 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे, कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके 7 उम्मीदवारों को भी टिकट दिया

नई दिल्ली। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव घमासान को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां अब परवान पर नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। 182 सीटों वाले गुजरात में बीजेपी की पहली लिस्ट में 160 नाम शामिल किए गए हैं। जो लिस्ट जारी की गई है उसमें 84 नाम ऐसे हैं जिनके लिए पहले चरण में मतदान होगा। बडी बात यह है कि बीजेपी के मौजूदा 38 विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोदिया से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा मोरबी हादसे को देखते हुए बीजेपी ने मौजूदा विधायक और मंत्री ब्रजेश मेरजा को टिकट नहीं दिया है। अब उनकी जगह कांति अमृतिया को बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। हार्दिक पटेल को विरमगाम से टिकट दिया गया है। क्रिकेटर रविन्द्र जाडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर नॉर्थ से चुनाव लडेंगी। 2017 में कांग्रेस से चुनाव लड़े 7 उम्मीदवारों को ...

नोटबंदी के 6 साल पूरा होने पर राहुल ने तंज कसते हुए पीएम को पेपीएम कहा

नई दिल्ली। नोटबंदी के 6 साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए अपने ट्वीट में पीएम को पेपीएम लिखा है। मंगलवार को उन्होंने अपने भाषणों का एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, नोटबंदी पेपीएम द्वारा एक जानबूझकर उठाया गया कदम था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके 2-3 अरबपति दोस्त छोटे और मध्यम व्यवसायों को खत्म करके भारत की अर्थव्यवस्था पर एकाधिकार कर लें। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर 2016 को अर्थव्यवस्था में भ्रष्टाचार और काले धन की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से 500 और 1000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर कर दिया था। इसको लेकर राहुल गांधी शुरू से ही हमलावर हैं।    "नोटबंदी के 50 दिन के बाद आज तक सरकार ने नोटबंदी का नाम तक नहीं लिया" कांग्रेस ने नोटबंदी के छह साल पूरा होने के मौके पर मंगलवार को ...

हिमाचल में समान नागरिक संहिता, वक्फ संपत्ति के सर्वे जैसे वादों के साथ चुनावी मैदान में भाजपा

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने रविवार को यहां अपना घोषणा पत्र जारी किया। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 11 वादे किए हैं। घोषणा पत्र भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया। घोषणा पत्र जारी करने के बाद नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता लाएगी। इसके लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई जाएगी और उनकी रिपोर्ट के आधार पर राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू किया जाएगा। हमारी सरकार एक सर्वे करेगी और वक्फ की जो संपत्ति है, उसकी कानून के मुताबिक एक न्यायिक आयोग के तहत जांच की जाएगी और उसका जो गैरकानूनी तरीके से इस्तेमाल हो रहा है उस पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हम 8 लाख से अधिक रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे। हम सुनिश्चित करेंगे की अगले 5 साल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सभी गांव पक्की सड़कों के साथ जुड़ जाए। अगले 10 सालों में धार...

भाजपा ने दिया था ऑफर, गुजरात चुनाव नहीं लड़ने पर सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को छोड़ देंगे

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गंभीर आरोप लगाया है कि भाजपा ने हमें गुजरात चुनाव ना लड़ने के लिए ऑफर दिया था। एक टीवी चैनल से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि मुझसे कहा गया कि गुजरात चुनाव मत लड़िए, सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को छोड़ देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई ने मनीष सिसोदिया से पूछताछ के दौरान सवाल कम किए और यह ज्यादा बोला कि केजरीवाल का साथ छोड़ दो, आपको सीएम बना देंगे। केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने आप छोड़कर दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने के उनके प्रस्ताव को खारिज कर दिया तो अब उन्होंने मुझसे संपर्क किया है। उन्होंने कहा है कि यदि आप गुजरात छोड़कर वहां चुनाव नहीं लड़ते हैं तो हम सत्येंद्र जैन और सिसोदिया दोनों को छोड़ देंगे और सभी आरोप हटा देंगे। यह पूछे जाने पर कि प्रस्ताव किसने दिया तो केजरीवाल ने कहा कि मैं अपने किसी...

धर्मसंकट में भाजपा! मेयर चुनाव जीतने से ज्यादा बड़ी चुनौती बनी अपनों से निपटना, दो गुट भिड़े

जयपुर। अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और इससे पहले राजस्थान भाजपा के पास में एक अच्छा मौका है कि वह जयपुर ग्रेटर महापौर के पद पर अपने प्रत्याशी को विजयी बनाकर शक्ति प्रदर्शन के जरिए अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर साफ मैसेज दे सके कि अब सरकार उसी की आएगी। लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। यह एकमात्र कोरा सपना सा नजर आ रहा है। यही कारण है कि राजस्थान की राजधानी जयपुर में ग्रेटर महापौर के लिए चल रही वर्चस्व की जंग में भाजपा के लिए कांग्रेस से निपटने से ज्यादा अपने ही लोगों से निपटना भारी पड़ रहा है। इसकी एक बड़ी बानगी भी देखने को मिली। मेयर चुनाव जीतने से ज्यादा बड़ी चुनौती अपनों से निपटना हो गया है। भाजपा संगठन और वसुंधरा गुट में वर्चस्व की जंग अब सड़कों पर आ सकती है। मेयर बनाने के मामले में BJP नेताओं में खटपट की खबर है। चौमूं ...

हिमाचल चुनाव से पहले डेरा ब्यास पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, क्या है राजनीतिक समीकरण

अमृतसर। राजनीति से जुड़े कई दिग्गज डेरा ब्यास में हाजिरी लगाते हैं। यही वजह है कि उनके यहां पहुंचने के राजनीतिक मायने भी तलाशे जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पंजाब दौरे के दौरान अमृतसर के ब्यास स्थित राधा स्वामी सत्संग के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा कई मायनों में अहम बताया जा रहा है। दरअसल डेरा ब्यास का पंजाब के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी काफी असर है। डेरा ब्यास के अनुयायी बड़ी संख्या में हिमाचल प्रदेश में भी मौजूद हैं। पंजाब चुनाव से पहले जब प्रधानमंत्री मोदी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात करने पहुंचे थे, तब भी इसके कई मायने निकाले गए थे। गौरतलब है कि राधास्वामी डेरे की स्थापना 1891 में बाबा जैमल ने की थी। इस डेरे ने वैसे तो राजनीति से दूरी बनाकर रखी है, लेकिन बड़े स्तर पर...