सना."हम और सरकार के अन्य सदस्य अदन में हैं और हम सुरक्षित हैं. कायर चरमपंथियों ने अदन हवाई अड्डे को निशाना बनाया जो कि यमन के लोगों और यमन के ख़िलाफ़ छेड़े गए युद्ध का ही हिस्सा है." हमले के बाद प्रधानमंत्री मइन अब्दुल मलिक सईद ने यह बात कही. बता दें दक्षिणी शहर अदन एयरपोर्ट (Aden Airport) पर बुधवार शाम भीषण धमाका हुआ. सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह धमाका (Terrorist Explosion) नव गठित कैबिनेट के सदस्यों को लेकर आए विमान के उतरने के कुछ देर बाद हुआ. विस्फोट के कारण कम से कम 26 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हो गए. एक मिसाइल ने टरमैक को हिट किया और विस्फोट हुआ.
इससे पूर्व भी अगस्त, 2019 में अदन में एक सैन्य परेड पर हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले में 36 लोगों की मौत हो गई थी. और यह हमला भी हूती विद्रोहियों की साजिश बताया गया.
गौर करने वाली बात यह है कि सऊदी की ...
जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में राजस्थान के मंत्री परिषद की बैठक हुई. किसान आंदोलन के बीच बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जो इस प्रकार रहे.
मंत्रिपरिषद बैठक के मुख्य बिंदु
• प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में 3 जनवरी को धरना होगा, देश के किसानों के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए
• 5 जनवरी से मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सप्ताहभर तक गांव-गांव जाकर 'किसान बचाओ-देश बचाओ' अभियान चलाने का फैसला किया है जो काले कृषि कानून पास किये गए हैं उनको वापस लेने की मांग के समर्थन में।
• कृषि कानूनों को लेकर प्रदेश के तीन संशोधन विधेयक और 5 एकड तक जमीन वाले किसानों की जमीन को कुर्की से बचाने वाले विधेयक को अभी तक आगे नहीं भेजा गया इसलिए भी 3 जनवरी को धरने का फैसला लिया गया है।
• बैठक में कोविड, किसा...
नई दिल्ली. इनकम टैक्स भरने वालों के लिए राहत की खबर है. केंद्र सरकार ने इनकम टैक्स भरने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. नौकरीपेशा करदाताओं के लिए रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2021 कर दी है. पहले इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2020 थी.
वित्त वर्ष 2019-20 के जीएसटी एक्ट 2017 के तहत पंजीकृत व्यापारियों के लिए रिटर्न फाइल करने की तारीख 28 फरवरी हो गई है.
वहीं कंपनियों के लिए रिटर्न फाइल (Income Tax Return) करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी कर दी गई है.
आयकर विभाग के मुताबिक 28 दिसंबर तक कुल 4.37 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए. जबकि केवल 29 दिसंबर को शाम 6 बजे तक 10 लाख 64 हजार से ज्यादा ITR दाखिए हुए. अब आप वित्त वर्ष 2019-20 (आकलन वर्ष 2020-21) के लिए 10 जनवरी 2021 तक आईटीआर दाखिल कर पाएंगे....
पटना. लगता है देश भर की राजनीतिक उठापटक के नाम पर ही चल रही है. राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में जहां खरीद-फरोख्त और विधायकों का इधर से उधर जाने का दौर देखने को मिला. वहीं अब नंबर बिहार का है. लेकिन इस बार खतरा किसी और को नहीं खुद NDA को है. बिहार की राजनीति में आजकल अरुणाचल प्रदेश में जदयू के सात में से छह विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद प्रदेश का राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया है. ताजा राजनीतिक घटनाक्रम की बात करें तो लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को लेकर बड़ा दावा किया है.
राजद ने कहा है कि जदयू के 17 विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं. राजद ने इशारा किया है कि ये विधायक उनकी पार्टी में शामिल हो सकते हैं. पर बड़ी बात यह है कि अगर इतने विधायक वाकई जदयू से राजद म...
जयपुर.'यह दोनों नेता लोकतंत्र के लिए खतरा है, इन्हें रोकना बहुत जरूरी है. राजस्थान में विधायकों की खरीद का खुला खेल खेला गया. विधायकों को खरीदने के लिए 35-35 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया.’ एक बार फिर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अमित शाह और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए यह बयान दिया. गहलोत ने दोनों नेताओं को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया.
राजधानी जयपुर में चल रहे राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए यह बात कही.
सीएम गहलोत ने कहा कि विघटनकारी ताकतें हमारे देश को तबाह कर रही है, समाज को हिन्दू-मुसलमान के नाम पर लड़ाया जा रहा है. ऐसे समय में देश को एकजुट रखने के लिए कांग्रेस और यूथ कांग्रेस की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण...
जयपुर. राजस्थान के मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने शासन सचिवालय में आईएएस एसोसिएशन (राजस्थान) के न्यूज लेटर के दूसरे अंक का विमोचन किया. इस मौके पर आर्य ने एसोसिएशन की ओर से आयोजित सालभर आयोजित हुई गतिविधियों पर चर्चा की वहीं आगामी वर्ष की प्राथमिकताओं पर भी जानकारी ली. एसोसिएशन के सदस्यों ने इस दौरान नए वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी वहीं आईएएस काडर के समक्ष आने वाली आवासीय समस्याओं सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.
न्यूज लेटर विमोचन के दौरान आईएएस दिनेश कुमार, टी रविकांत, डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, मुग्धा सिन्हा, रवि जैन, डॉ. समित शर्मा, बिष्णु चरण मलिक सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन और कॉर्डिनेशन एसोसिएशन पदाधिकारी आईएएस मुग्धा सिन्हा ने किया. इस कार्यक्रम के दौरान आईएएस एसोसिएशन ने कोरोना संकटकाल में भी पूरे समर्पण के साथ जवाबदेही और जिम्मेदारी से अपने...
नई दिल्ली. जिसका भारत को डर था आखिरकार वही हुआ. कोरोना नया स्ट्रेन लंदन से भारत पहुंच गया है. भारत में छह संक्रमितों में यह वायरस मिला है और यह सभी छह लोग वो हैं जो ब्रिटेन से हाल में भारत लौटे हैं. इनमें से तीन सैम्पल बेंगलुरु, दो हैदराबाद और एक पुणे के इंस्टिट्यूट भेजे गए थे जिसमें इनमें तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के एक-एक सैम्पल में नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई. बाकी तीन मरीज कहां के हैं, इसका पता लगाया जा रहा है. लंदन में हाहाकार मचाने वाला यह कोराना का नया स्ट्रेन पहले वाले स्ट्रेन की तुलना में करीब 70 फीसदी तेजी से बढता है.
बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस का जो नया स्ट्रेन मिला है, उसका नाम है B.1.1.7. वैज्ञानिकों को शुरूआती जांच में यह पता चला कि म्यूटेशन से बना B.1.1.7 स्ट्रेन अत्यधिक संक्रामक है, लेकिन खतरनाक कम है. इसका मतलब ये नहीं कि यह किसी की जान नहीं ले सकता. इस स्...
जयपुर. राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में एक नया उदाहरण देखने को मिला है. जहां एक ओर नेता पद की लालसा के पीछे राजस्थान कांग्रेस कार्यालय, CM हाउस से लेकर AICC और आलाकमान के चक्कर लगा रहे हैं वहीं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की टॉप प्रवक्ताओं में शुमार महिला नेता अर्चना शर्मा ने स्वयं ही नई प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में उनके स्थान पर नए लोगों को मौका देने की अपील की है.
उन्होंने इस संबंध में आलाकमान को भी अवगत करा दिया है और उनके द्वारा लिखे गए संदेश में उन्होंने लिखा कि 'मैं पिछले 21वर्षों से कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर रहकर सक्रिय रही हूँ, अब मैंने पार्टी आलाकमान से विनम्रतापूर्वक सांगठनिक जिम्मेदारी से अवकाश माँगा है. प्रभारी महासचिव अजय माकन से, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, संचार विभाग के प्रमुख एवं पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला से पिछले दिनों दिल्ली में मुलाकात कर के ...
मेलबर्न. हाल में एडिलेड टेस्ट मैच में बुरी तरह से हारने के बाद में भारत ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज की है. और ऑस्ट्रेलिया को बता दिया है कि भारतीय क्रिकेट टीम को हल्के में ना लिया जाए. टीम इंडिया ने कंगारुओं के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. भारत ने मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात दे दी. यानी साफ है कि एडिलेड में हार के बाद भारत ने मेलबर्न में कंगारुओं से बदला ले लिया....
नई दिल्ली. घर बनाना हर किसी का सपना होता है. कौन नहीं चाहता कि उसका अपना घर हो. किराए से मुक्ति मिले. खुद का घर हो तो कहना ही क्या. हर व्यक्ति का जीवन का सपना होता है रोटी, कपड़ा और मकान. शायद यही कारण है कि ‘इंडिया रियल एस्टेट रिपोर्ट 2020’ में आवासीय संपत्ति (Residential Property) के कुछ ऐसे उत्साहजनक रुझान मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि कोरोना महामारी (Corona pandemic) के बाद रियल एस्टेट बाजार (Real Estate Market) में मांग निकल रही है.
इस रिपोर्ट से पता चला है कि दिल्ली में लगभग 73% किरायेदार 2021 में अपना मकान खरीदने की तैयारी कर रहे हैं. यह लोग अपनी जेब के अनुरूप मकानों की खेाज कर रहे हैं. चाहे वो घर दिल्ली में हो या कहीं भी लेकिन किराए का न होकर अपना घर हो.
रिपोर्ट में रियल एस्टेट कारोबारियों के लिए एक और अच्छी बात सामने आई है. यह रिपोर्ट बताती है कि इस समय हर शहर...