मुम्बई. क्या शिवसेना और कांग्रेस का महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए जो गठबंधन हुआ था इस गठबंधन के बीच राजनीतिक तलाक होने वाला है? यह सवाल इस वक्त राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. क्योंकि पिछले कुछ समय से ऐसा देखने में आ रहा है कि शिवसेना लगातार कांग्रेस के नेतृत्व के खिलाफ मुखर सी होती जा रही है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़े किए हैं वहीं, यूपीए काेेे NGO करार देते हुए शिवसेना ने इसका नेतृत्व NCP के मुखिया शरद पवार को सौंपने की वकालत की है. हालांकि राहुल पर सवाल उठाने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि शिवसेना के इस कदम का प्रभाव महाराष्ट्र की महाविकास अघाडी सरकार पर पड़ता है या नहीं. बता दें, महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने मिलकर सरकार का गठन किया है.
सामना में लिखा गया है कि ...
जयपुर/नई दिल्ली. किसानों के मुद्दों को लेकर लगातार एनडीए से नाराज चल रहे आरएलपी के हनुमान बेनीवाल ने आखिरकार अपना गठबंधन तोड़ लिया है. हनुमान बेनीवाल ने एनडीए से अलग होने की घोषणा कर दी है. कहा- लोगों को तकलीफ है कि मैं एनडीए में हूँ. ऐसे में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आज एनडीए गठबंधन से अलग हुई. राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इसकी घोषणा की.
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किसानों के साथ बेनीवाल ने आज दिल्ली कूच किया था. शाहजहांपुर बॉर्डर पर धरने पर हनुमान बेनीवाल अपने समर्थकों के साथ बैठे और किसानों को लेकर अपने मन की पीड़ा भी साझा की. इससे पहले संसद की तीन कार्यसमितियों से बेनीवाल इस्तीफा दे चुके हैं....
जयपुर/लंदन. कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर राजस्थान में भी चिंताएं बढ़ गई हैं. ब्रिटेन से राजस्थान आए 811 लोगों की जानकारी मिलने के बाद राजस्थान सरकार भी नये स्ट्रेन को लेकर अलर्ट हो गई है और स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला कलेक्टर्स को अलर्ट जारी कर दिया है. ब्रिटेन से आये सभी यात्रियों की ना केवल लोकेशन तलाशी जा रही है बल्कि उनके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी जारी हुए हैं. ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन से दुनियाभर में हड़कंप मचा हुआ है. इस नए वेरियेंट के तेजी से फैलने की खबरों से चिंताएं और बढ़ गई हैं, तो भारत सरकार के निर्देश पर राजस्थान सरकार भी अलर्ट हो गई है.
बताया जा रहा है कि UK से आए 811 लोगों की सूची में सर्वाधिक 333 यात्री राजधानी जयपुर में आए हैं. इसके अलावा अजमेर 70, अलवर 48 , बांसवाड़ा 1, बाड़मेर 7, भरतपुर 2, भीलवाड़ा 12, बीकानेर 13 , बूंदी 6, चूरू 22 , ...
जयपुर. ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनकी सरकार को गिराने की साजिश करने वालों को आसानी से माफ करने वाले नहीं हैं. चाहे आलाकमान के निर्देश पर कितने भी प्रयास कर लिए जाएं लेकिन सचिन पायलट और अशोक गहलोत खेमे में बढ़ी दूरियां कम होने वाली नहीं हैं और CM अशोक गहलोत पायलट खेमे को इतनी आसानी से स्वीकार नहीं करने वाले.
मौका था सरकार की दो साल की उपलब्धियां गिनाने के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस का. जहां प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन सहित सरकार के मंत्रियों की मौजूदगी में गहलोत ने कहा कि दिल्ली की अफवाह के चक्कर में नहीं आना चाहिए. दिल्ली की अफवाह किसी को भी नेता बना देती है. वह व्यक्ति फिर नेता बने हुए फिरता रहता है.
गहलोत ने भले ही नाम न लिया हो लेकिन इशारा साफ तौर पर सचिन पायलट की ओर था. इतना ही नहीं गहलोत ने यहां तक कहा कि जब हम जैसलमेर में होटल से निकले थे, तब दिल्ली से मैस...
नई दिल्ली. देशभर में चल रहे किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमकर किसान आंदोलन को बढ़ावा देने वाले नेताओं पर और राज्य सरकारों पर बरसे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक तरह से साफ मैसेज भी दिया कि सरकार इस मामले में कहीं बैकफुट पर आने वाली नहीं है, हां किसानों के हित में सरकार को जो भी कदम उठाना होगा उसके लिए मोदी ने सहमति जताई.
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत वित्तीय लाभ की किश्त जारी की. प्रधानमंत्री ने 9 करोड़ 4 लाख से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को लगभग 18,000 करोड़ की राशि हस्तांतरित की. पीएम मोदी ने इस आयोजन के दौरान 6 राज्यों के किसानों के साथ बातचीत भी की. किसानों के कल्याण के लिए सरकार ने जो कदम उठाएं हैं, उनसे कैसे लाभ मिला, इसके अनुभव साझा किए. इस दौरान केंद्र...
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत वित्तीय लाभ की किश्त जारी की. प्रधानमंत्री ने 9 करोड़ 4 लाख से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को लगभग 18,000 करोड़ की राशि हस्तांतरित की. पीएम मोदी ने इस आयोजन के दौरान 6 राज्यों के किसानों के साथ बातचीत भी की. किसानों के कल्याण के लिए सरकार ने जो कदम उठाएं हैं, उनसे कैसे लाभ मिला, इसके अनुभव साझा किए. इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री भी उपस्थित रहे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान किसानों से नए कृषि कानूनों से जुड़े मुद्दों पर भी बात की. किसानों के अनुभव जाने. किसान आंदोलन के बीच में प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण है.
PM ने कही बड़ी बातें
1- छोटे किसानों के साथ पुरानी सरकारों ने अन्याय किया. सरकारों ने वादा किया और भुला दिया.
2- विपक्षियों ...
जयपुर/नई दिल्ली. 'राजस्थान में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा एनएचआई के सहयोग से बन रहे राष्ट्रीय राजमार्गों तथा आधारभूत ढांचे के विकास से संबंधित अन्य परियोजनाओं को पूरा करने में राजस्थान सरकार पूरा सहयोग करेगी. राज्य सरकार के स्तर पर भूमि अधिग्रहण, मुआवजा राशि के वितरण सहित अन्य बाधाओं को प्राथमिकता से दूर किया जाएगा.' यह कहना है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का.
गहलोत गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर 8 हजार 500 करोड़ की लागत से 1127 किलोमीटर लंबी 18 सड़क परियोजनाओं के वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इनमें से 11 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 7 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास परियोजनाओं में राजनीतिक आधार पर कोई...
नई दिल्ली.राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रपति को 2 करोड़ हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंप दिया है. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया. राहुल गांधी और सिर्फ दो नेताओं को राष्ट्रपति भवन जाने की अनुमति मिली थी. मार्च की इजाजत ना मिलने के कारण 10 जनपथ के बाहर कई कांग्रेसी नेता धरने पर बैठ गए. कांग्रेस दफ्तर के आसपास दिल्ली पुलिस ने धारा 144 लगा दी....
जयपुर. राजस्थान के पत्रकार की मौत सिर्फ इसलिए हो गई क्योंकि उसने अपनी पत्रकार महिला साथी से छेड़छाड़ करने वाले गुंडों का विरोध किया था. इस विरोध का खमियाजा उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ा.
मामला मानसरोवर थाना इलाके का है. जहां 8 दिसम्बर की रात को पत्रकार अभिषेक सोनी और पत्रकार महिला साथी पर हुए हमले में करीब 15 दिनों तक वेंटिलेटर पर रहे गंभीर घायल पत्रकार अभिषेक सोनी निवासी ऋषि गालव नगर गलता गेट की बुधवार देर शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया था. लेकिन अब तक बाकी अन्य आरोपित पुलिस पकड से दूर हैं. पुलिस को इस अपराध से जुड़े CCTV भी मिले, पत्रकार पर किस तरह से जानलेवा हमला किया गया और उसकी पिटाई कर कर हाईवे पर पटक दिया गया साफ नजर आ रहा है. बावजूद इसके कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई. शायद ऐसे ही लापरवाहीपूर्ण घटनाक्रम होते हैं...
जयपुर.भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जयपुर की टीम ने रिश्वत के मामले में बारां के पूर्व जिला कलेक्टर इंद्रसिंह राव को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने अपने पीए के जरिए रिश्वत ली थी। पीए को 9 दिसंबर को कोटा एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया था. एसीबी डीजी बीएल सोनी के निर्देश पर एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि राव पर अपने पीए महावीर के माध्यम से पेट्रोल पंप की एनओसी जारी करने के लिए 1 लाख 40 हजार रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है। कोटा एसीबी ने इन्द्रसिंह राव के विरुद्ध धारा 7, 7ए पीसी एक्ट एवं 120 बी आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर किया था। एसीबी के अनुसार पीए महावीर ने पूछताछ में कलक्टर के लिए रिश्वत लेना कबूल किया था। जांच में बारां कलक्टर रहे राव की संलिप्तता के कई अहम सबूत मिले थे। पीए ने कलक्टर के कहने पर 1.40 लाख की रिश्वत ली थी। इसमें कलक्टर का हिस्सा एक ल...