India

राहुल गांधी दोबारा बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष! कांग्रेस की बैठक में बोले 'पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसे उठाऊंगा'

नई दिल्ली. देशभर में राजनीतिक आपदा की शिकार कांग्रेस को पुनर्जीवित करने के हर संभव प्रयास जारी हैं. कांग्रेस में चल रहे अंदुरुनी कलह और नेतृत्व संकट के बीच पार्टी के नए अध्यक्ष को चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. शनिवार को 10 जनपथ, दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई. बैठक में कांग्रेस की अंतरिंम अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित राहुल गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने अपना अपना पक्ष रखते हुए एक बार फिर राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग की. बैठक में अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, बीएस हुड्डा, अंबिका सोनी और पी चिदंबरम जैसे दिग्गज कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे. कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की यह महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी. किसान आंदोलन के बीच बुलाई गई इस बैठक में मौजूदा...

लम्बे समय बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली में, पांच सवाल पूछे गए तो क्या मिले जवाब? पढें...

नई दिल्ली. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करीब दस माह बाद दिल्ली दौरे पर हैं. इस दौरान उनकी कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के साथ कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं से भी मुलाकात होनी हैं.  राजनीतिक गलियारों में अशोक गहलोत को राष्ट्रीय कांग्रेस का कार्यका​री अध्यक्ष बनाने के आॅफर मिलने की बात सामने आ रही है तो कोई कह रहा है कि वो राजनीतिक नियुक्तियों की लिस्ट लेकर दिल्ली गए हैं ताकि उन पर फाइनल मुहर लग सके. इस दौरान मंत्रीमंडल विस्तार पर भी चर्चा करेंगे और किसे मंत्री बनाना है किसे हटाना है इस पर चर्चा करने दिल्ली गए हैं. गहलोत और पायलट के बीच बेहतर समन्वय के प्रयास भी इस दौरान आलाकमान द्वारा किए जाएंगे ऐसी भी चर्चा है ताकि दोनों का सम्मान बना रहे. बहरहाल अब चाहे चर्चे जो भी हों लेकिन दिल्ली पहुंचने पर पत्रकारों ने गहलोत से क्या सवाल किए और क्या गहलोत के जवाब रहे आप भी पढें. पां...

राजस्थान सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर 11,230 करोड़ के 1362 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास, पूरी लिस्ट देखें

जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लगातार विभिन्न चुनावों के कारण आचार संहिता, कोविड-19 महामारी तथा अर्थव्यवस्था की चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों पर खरी उतरी है। ऎसे विषम हालातों में भी हमने मात्र दो साल में ही जन घोषणा पत्र के 50 प्रतिशत से अधिक वादों को पूरा कर दिखाया है। अब हमारा प्रयास है कि हम विकास की गति को बढाते हुए जनता से किए तमाम वादों को पूरा करें और राजस्थान को सुशासन के मॉडल के रूप में स्थापित करें। गहलोत शुक्रवार को राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने एवं राज्य मंत्रिपरिषद् के सदस्यों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 11 हजार 230 करोड़ रूपए लागत के 1362 विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास एवं शुभारंभ किया।  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आग...

राजस्थान में 31,000 शिक्षकों की होगी, REET परीक्षा की तारीख घोषित

जयपुर.राजस्थान सरकार ने रीट परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को अपनी सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया. गहलोत ने घोषणा करते हुए कहा कि रीट की परीक्षा 25 अप्रैल 2021 को आयोजित होगी. रीट परीक्षा के जरिए राज्य में 31000 शिक्षकों की भर्ती होगी. बहुत जल्द रीट का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा. उधर राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने भी मुख्यमंत्री की इस घोषणा की ट्विटर के जरिए जानकारी दी....

CM अशोक गहलोत ने सरकार के दो साल पूरे होने पर जारी किया संदेश, पढें क्या कहा संदेश में

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मौजूदा कांग्रेस सरकार के 2 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया के मार्फत अपना संदेश जारी किया. इस दौरान अशोक गहलोत ने जहां सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया वहीं कोरोना संकटकाल में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार भी जताया. गहलोत का पूरा संदेश: राजस्थान कांग्रेस सरकार के पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह शासन के दो वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों का आभारी हूँ एवं मैं आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद भी देता हूँ। प्रदेश सरकार ने लोगों की आशाओं एवं आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और प्रदेश की उन्नति एवं चहुंमुखी विकास के लिए उल्लेखनीय निर्णय लिए हैं। सभी के सहयोग से हम प्रदेश की प्रगति के नए अध्याय लिखते हुए सभी के जीवन में खुशहाली के लिए कार्य करते रहेंगे। वर्ष 2020 कोरोना की चुनौती लेकर आया। कोरोना वैश्विक महामारी के सम...

ISRO: टेलीकम्युनिकेशन सेवाओं में सुधार होगा, कम्युनिकेशन सैटेलाइट CMS-01 ऑर्बिट में सफलतापूर्वक इंजेक्ट

चेन्नई. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने देश की 42वीं कम्युनिकेशन सैटेलाइट CMS-01 को गुरुवार को सफलतापूर्वक लॉन्च किया. कम्युनिकेशन सैटेलाइट CMS-01 की उम्र करीब सात साल होगी. यह कम्युनिकेशन सैटेलाइट फ्रीक्वेंसी स्पेक्ट्रम के एक्सटेंडेड सी बैंड में सेवा उपलब्ध कराएगा, जिसके दायरे में भारत की मुख्य भूमि, अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप द्वीपसमूह होंगे. बता दें कि इससे टेलीकम्युनिकेशन सेवाओं में खासतौर पर सुधार होगा. इसकी मदद से टीवी चैनलों की पिक्चर गुणवत्ता सुधरने के साथ ही सरकार को टेली-एजुकेशन, टेली-मेडिसिन को आगे बढ़ाने और आपदा प्रबंधन के दौरान मदद मिलेगी.  ...

दुनिया में ऐसा कोई नहीं जो दौलत के दम पर मुझे खरीद सके, अच्छे मुसलमानों से ममता का पाला ही नहीं पड़ा, जो अब पड़ेगा- ओवैसी

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी में जुबानी जंग तेज हो गई है. ममता बनर्जी के औवेसी पर पैसे लेकर अल्पसंख्यक वोट बांटने के आरोप लगाए जाने के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी पलटवार किया और कहा कि ममता बनर्जी का पाला अभी तक अच्छे मुसलमानों से नहीं पड़ा है और दुनिया में ऐसा कोई नहीं है जो दौलत के बल पर ओवैसी को खरीद सके. इतना ही नहीं ओवैसी ने यह भी कहा कि 'अब तक उनका पाला मीर जाफर जैसे लोगों से पड़ा है. अच्छे मुसलमानों से उनका पाला ही नहीं पड़ा, अब पड़ेगा.' ओवैसी ने ममता के इल्जामों को बेबुनियाद बताते हुए इसे बौखलाहट का शिकार बताया.  बता दें कि हाल में जलपाईगुड़ी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने बिना नाम लिए ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा ​था कि 'अल्पसंख्यकों के वोटों को विभाजित करने के लिए उन्हों...

बिटकॉइन ने तोड़े रिकॉर्ड, 20,000 डॉलर के पार पहुंची क्रिप्टोकरेंसी की कीमत

वर्चुअल करेंसी बिटकॉइन ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो रहा बिटकॉइन पहली बार 20,000 डॉलर के पार पहुंचा. क्रिप्टोकरेंसी की कीमत बिटकॉइन (Bitcoin) दिसंबर 2017 के हाई लेवल को भी पार कर चुका है. दिसंबर 2017 में बिटकॉइन ने जहां 19,818 डॉलर का हाई मारा था, वहीं अब यह 20,000 डॉलर को पार कर चुका है. बता दें कि क्रिप्टोकरेंसी में 4.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 20,440 डॉलर पर पहुंच गई. बिटकॉइन की कीमत में इस साल 170% से अधिक की वृद्धि हुई है. क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ रही है. बड़ी बात यह है कि केवल अक्टूबर से अब तक इसमें 2 अरब डॉलर का निवेश हो चुक है....

राजस्थान सरकार की दूसरी वर्षगांठ, गहलोत सरकार की उपलब्धियां बताएंगे मंत्रियों के 11 समूह

जयपुर. राजस्थान के अशोक गहलोत सरकार की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर पूरे राजस्थान में मंत्री दौरा करेंगे और सरकार की उपलब्धियों को आम जनता के बीच में बताएंगे. इसी कड़ी में गहलोत सरकार ने 33 जिलों में 2-2 मंत्रियों के 11 समूह सरकार की उपलब्धियां जनता को बताने के लिए बनाए हैं. 19 व 20 दिसंबर को यह मंत्री जिलों का दौरा करेंगे, जिला अधिकारियों से संग समीक्षा करेंगे और आवश्यक फीडबैक भी लेंगे. सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए प्रेसवार्ता करेंगे और बुकलेट जारी करेंगे. सचिवालय से जारी आदेशों के मुताबिक दो-दो मंत्रियों के कुल 11 ग्रुप बनाए हैं और प्रत्येक ग्रुप प्रदेश के 3-3 जिलों में दो दिन 19 व 20 दिसंबर को दौरे करेगा. वहां प्रस्तावित सभी कार्यों की समीक्षा करेंगे. किसको किस जिले की जिम्मेदारी: 1- डॉ. बी.डी. कल्ला, गोविंद डोटासरा को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ 2-शांति धार...

'छोटू दादा' का बड़ा कमाल, YouTube के टॉप 10 ट्रेंडिंग में दूसरे नंबर पहुंचे

नई दिल्ली. यू ट्यूब ने लोगों को उनके क्रिएशन और काबिलियत के दम पर कहां से कहां पहुंचा दिया है इसका सबसे बड़ा उदाहरण बने हैं छोटू दादा. जिनके कॉमे​डी वीडियो के लोग इतने दीवाने हैं कि छोटू दादा का कॉमेडी वीडियो 'छोटू दादा ट्रैक्टर वाला (Chotu Dada Tractor Wala)' यूट्यूब की टॉप ट्रेंडिंग वीडियोज की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा. यूट्यूब ने जो 2020 की टॉप ट्रेंडिंग वीडियोज (YouTube Top Trending Videos 2020) की लिस्ट जारी की है उसमें छोटू दादा का बड़ा कमाल देखने को मिला. अजय नागर उर्फ कैरी मिनाती के वीडियो 'यूट्यूब वर्सेज टिकटॉकः द एंड' के बाद 'छोटू दादा ट्रैक्टर' वाला वीडियो सबसे ज्यादा देखा गया जिसे अभी तक 21 करोड़ और 74 लाख बार से ज्यादा देखा जा चुका है. इसी के साथ कभी लोगों की मजाक का पात्र बने छोटू दादा ने आज दुनिया में अपनी काबिलीयत को साबित  कर दिया. बॉलीवु...