दक्षिण के सुपर स्टार रजनीकांत ने राजनीतिक पार्टी बनाने और 2021 का विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. पार्टी के बारे में औपचारिक घोषणा 31 दिसंबर को की जाएगी. रजनीकांत पिछले कई महीनों से राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन पहली बार उन्होंने सियासी पारी को लेकर अपने पत्ते खोले हैं.
जयपुर.राजस्थान के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत को हार्ट अटैक हुआ है. शेखावत को SMS अस्पताल में भर्ती भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की विशेष टीम की निगरानी में उनका इलाज जारी है.
उधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल्द अच्छे स्वास्थ्य की कामना करी है.
मसाला किंग के नाम से मशहूर धर्मपाल गुलाटी का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. गुलाटी एमडीएच समूह के प्रमुख थे. कोरोना से ठीक होने के बाद वो पोस्ट कोविड केअर में जुटे थे लेकिन अचानक हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया. व्यापार और उद्योग में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए पिछले साल उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मभूषण से भी नवाजा गया था.
छोटे से कस्बे से मसाला कारोबार शुरू करने वाले गुलाटी ने, एमडीएच हर घर के किचन में पहुंचाने का जो काम किया वो दुनिया के व्यापारियों के लिए एक मार्केटिंग का प्रेरणादायी मॉडल था. वह अपने खास लुक के लिए भी जाने जाते थे, खुद ही मसलों का विज्ञापन करते थे. वह हमेशा से एमडीएच के ब्रांड एम्बेस्डर रहे. 98 साल की उम्र में भी विज्ञापनों में उन्हें देखा जा सकता था....
लंदन. लोगों को लगातार इस बात का इंतजार था कि किसी भी वक्त किसी भी तरह से कोरोना की वैक्सीन आ जाए. ताकि कोरोना महामारी के इस दौर में उनकी जान बच सके. अब इस दिशा में सबसे बड़ी खबर आ गई है. ब्रिटेन में फाइजर और बायोएनटेक की कोरोना वायरस वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है.
जरूर पढ़ें, यह खबर आपका जीवन बचा सकती है: कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद रिपोर्ट निगेटिव आए तो भी है खतरा. रखें इन 10 बातों का ध्यान
इसके साथ ही ब्रिटेन कोविड-19 वैक्सीन के टीके को मंजूरी देने वाला पहला पश्चिमी देश बन गया है. बता दें कि यह वैक्सीन संक्रमण को रोकने में 95% से अधिक प्रभावी पाई गई है. कंपनी ने बताया है कि वैक्सीन की पहली खुराकें आने वाले दिनों में पहुंचा दी जाएंगी.
यह भी पढें: सावधान! कोरोना वायरस को घातक बनाने के लिए प्रदूषण मुख्य घटक, एक अध्ययन में दावा
ब्रिटेन ने 4 करोड़ खुराकें खरीदी हैं. कंपनी के चेयर...
जयपुर. कोरोना संकट के बीच रूस में अगले सप्ताह से कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हो जाएगा. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़े पैमाने पर कोविड-19 के खिलाफ सामूहिक तौर पर 'स्पूतनिक वी' वैक्सीन के स्वैच्छिक टीकाकरण अभियान को शुरू करने के आदेश दिए हैं. रूस अगले कुछ दिनों के भीतर 2 मिलियन कोरोना वैक्सीन का उत्पादन करेगा.
बता दें कि रूस ने पिछले महीने कहा था कि उसका 'स्पूतनिक वी' वैक्सीन ट्रायल के दौरान 92% कारगर पाया गया है. इस कड़ी में रूस में बड़े पैमाने पर टीकाकरण के तहत सबसे पहले शिक्षकों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को वैक्सीन दी जाएगी....
जयपुर. देश और दुनिया में तबाही मचाने वाले कोरोना महामारी के लिए केवल यह वायरस ही नहीं बल्कि प्रदूषण भी मुख्य घटक है जिसने इस साधारण से वायरस को जानलेवा स्तर तक पहुंचाया है. यह दावा किया है जयपुर के जाने माने होम्योपेथी चिकित्सक डॉ. अजय यादव ने.
डॉ. अजय यादव का दावा है कि उन्होने करीब तीन हजार कोरोना संक्रमित लोगों पर एक अध्ययन के बाद यह निष्कर्ष निकाला है. अपनी पुस्तक "why to blame only virus for pandemic?" में इन्होंने ये बताने का प्रयास किया है कि केवल वायरस ही इस महामारी के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता. "प्रदूषण" वो अहम कारक है जो कि एक साधारण से वायरस को जानलेवा स्तर तक घातक बनाने के लिए उत्तरदायी है. प्रदूषण की जनक क्लोरीन, ब्रोमीन, सल्फर डाई ऑक्साइड और नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड, ओजोन जैसी विषैली गैसें इस वायरस के कहर को बढाने में काफी ...
यदि आप कोरोना से ठीक हो चुके हैं तो भी लापरवाही ना करें. यह लापरवाही आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है. आप दोबारो कोरोना के शिकार हो सकते हैं, जिसके इलाज में काफी परेशानियों को सामना करना पड सकता है. विशेषज्ञों के मुताबिक पोस्ट कोविड के मामलों में सबसे ज्यादा हार्ट और लंग्स में असर दिखाई दे रहा है. जो लापरवाही करने पर जानलेवा साबित हो सकता है.
बडी बात यह है कि कई मामलों में कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मरीजों के फेंफडों में फाइब्रोसिस बनने लगता है, जो सांस की समस्या का जनक है और सांस की तकलीफ पैदा करता है. जो लम्बे समय तक बना रहे तो फेंफडे खत्म कर सकता है.
ठीक हुए मरीजों में लंबे समय तक सांस की तकलीफ के अलावा दिल की बीमारी, गले में खरास, कफ बनना, थकान, सिरदर्द, भ्रम, अपच जैसी स्वास्थ्य से जुड़ी तकलीफें भी पैदा हो सकती है.
कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट निगेटिव आ गई इसका मतलब सि...
उदयपुर. राजस्थान की पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का कोरोना से निधन हो गया है, लगभग 22 दिन से वो आईसीयू में भर्ती थीं. 28 अक्टूबर को कोरोना पॉजिटिव हुईं थी. बुखार और सांस में तकलीफ के बाद उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी. इसके अगले ही दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. वो 7 नवंबर से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं. वरिष्ठ डॉक्टर्स की टीम उनके स्वास्थ्य पर निगरानी बनाए हुए थी, लेकिन इतने दिन बीतने के बाद भी वे ‘क्रिटिकल’ स्टेज से नहीं निकल सकीं. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कांग्रेस नेताओं ने माहेश्वरी के निधन पर शोक जताया है....
जयपुर. राजस्थान में अब कोरोना जांच निजी अस्पतालों व लैब में केवल 800 रुपए में कराई जा सकेगी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की घोषणा. अभी यह जांच 1200 रुपए में की जा रही है.
जयपुर. राजस्थान में 10 लाख से अधिक बीएड डिग्रीधारी बेरोजगारों को निराश करने वाली खबर है. रीट भर्ती परीक्षा के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. शिक्षा विभाग की ओर से रीट की विज्ञप्ति जारी करने की अनुमति लेने के लिए जो फाइल निर्वाचन आयोग को भेजी थी, वह वापस लौट आई है. राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए विज्ञप्ति जारी करने से मना कर दिया.
जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 11 जिलों की 42 नगरीय निकायों में मतदान 11 दिसंबर को होने है, जिसके लिए इन क्षेत्रों में चुनाव आचार संहिता लागू है। ऐसी स्थिति में अगर सरकार रीट परीक्षा की विज्ञप्ति जारी करती है तो ये चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होगा. बता दे कि राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को यह कहते हुए फाइल लौटा दी कि 11 दिसंबर को चुनाव समाप्ति के बाद ही रीट की प्रक्रिया शुरू की जाए.
वैसे इस रीट परीक्षा के बाद ही प्रदेश में...