मुम्बई. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के मुंबई स्थित फ्लैट पर शनिवार को छापा मारकर गांजा जब्त किया है. इसके बाद दोनों को हिरासत में लिया गया. जांच एजेंसी द्वारा अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे गए. आपको बता दें कि बॉलीवुड में व्रत कनेक्शन के मामले में नारकोटिक्स ब्यूरो लगातार सक्रिय है और उसी दिशा में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह पूरी कार्रवाई की गई....
जयपुर. लव जिहाद के मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी को आड़े हाथों लेकर जमकर निशाना साधा है. लव जिहाद को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला और कहा कि‘लव-जिहाद’ बीजेपी का देश को बांटने के लिए बनाया गया एक शब्द है. शादी व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला है और इसे रोकने के लिए एक कानून लाना पूरी तरह से असंवैधानिक है.
सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि लव में जिहाद का कोई स्थान नहीं है. ऐसे कानूनों के जरिए बीजेपी (BJP) राष्ट्र में भय का वातावरण बना रही है, जहां असहमति व्यक्त करने राज्य की शक्ति की दया पर निर्भर होंगे. विवाह एक व्यक्तिगत निर्णय है और वह उस पर अंकुश लगा रहे हैं. यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता को छीनने जैसा है....
जयपुर. देशभर में कोरोना से हालात नियंत्रण में आते नहीं दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल जो उम्मीद की जा रही थी कि दिसंबर तक किसी भी सूरत में कोरोना नियंत्रण में आ जाएगा, पर ऐसा कुछ होता दिखाई नहीं दे रहा है. इसी कड़ी में कई राज्यों ने फिर से सख्ती बरतना शुरू कर दिया है.
राजस्थान सरकार ने सूबे के सभी जिलाधिकारियों को 21 नवंबर से धारा-144 लगाने की सलाह दी है. गृह विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं. सूबे में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे मैं सरकार ने एहतियातन यह कदम उठाया है.
सर्दियां बढ़ने के साथ ही नवंबर महीने के दूसरे सप्ताह में कोरोना के मामले बढ़ने शुरू होने लगे हैं. कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं जिसके बाद में यह फैसला किया गया है....
जयपुर. देशभर में चर्चा का केंद्र रहे आईएएस टॉपर टीना डाबी और अतहर आमिर का रिश्ता खत्म होने की ओर आगे बढ़ गया है. दोनों ने खुद की मर्जी से तलाक का फैसला किया है. और इस संबंध में जयपुर की फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है.
2015 में UPSC टॉप करने वाली IAS अफसर टीना डाबी और उनके IAS पति अतहर खान का रिश्ता पिछले कुछ समय समय से ठीक नहीं चल रहा था. जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक का फैसला किया. बता दें कि दोनों की शादी 2018 में हुई थी. अतहर कश्मीरी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं, और टीना से शादी के बाद दोनों के रिश्ते को इनके रिश्ते का विरोध करने वालों ने लव जिहाद का भी नाम दिया था.
बता दें कि टीना डाबी ने शादी के बाद अपने सोशल मीडिया एकाउंट में अपने बायो में 'खान' सरनेम जोड़कर कश्मीरी बहू का टैग जोड़ा था. लेकिन हाल में कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने सरनेम से खान शब्द ह...
नई दिल्ली. भारत सरकार द्वारा ढाई लाख से ज्यादा अखबारों के टाइटल निरस्त करने और सैकड़ों अखबारों को डीएवीपी से मिलने वाले विज्ञापनों की सूची से बाहर निकालने की खबर सही नहीं है. राजस्थान पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने इस खबर को गलत पाया है. कुछ मीडिया से जुड़ी वेबसाइट्स ने इस बात का खुलासा करते हुए इसे प्राथमिकता के साथ चलाया था. जिसके बाद इसी को आधार बनाकर देश भर की मीडिया जगत में इस खबर को प्राथमिकता के साथ प्रसारित किया गया और चलाया गया. लेकिन जैसे ही सूचना पीआईबी तक पहुंची तो इस खबर में स्पष्टीकरण देते हुए कहा गया कि ऐसा कोई फैसला नहीं हुआ है. इस तरह की खबरें भी गलत है.
बता दें कि इससे पहले खबरों में यह बताया जा रहा था कि भारत सरकार को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद करीब एक साल तक चली जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर देश के करीब 2 लाख 69 हजार 556 अखबारों के टाइटल निरस्त कर दिए ...
जयपुर. केयर्न पिंकसिटी हाफ मैराथन के पांचवे एडिशन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है क्योंकि यह पांचवा एडिशन कोरोना को मिटाना है, और मास्क लगाना है कि थीम पर आधारित वर्चुअल रन होगी. ना केवल राजस्थान में बल्कि देश में और दुनियाभर में इस मैराथन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और दुनियाभर से रजिस्ट्रेशन के लिए लगातार आवेदन आने का दौर जारी है.
इसी कडी में द एण्ड न्यूज की डिजिटल मीडिया पार्टनरशिप में आयोजित हो रही केयर्न पिंकसिटी हाफ मैराथन के पांचवे एडिशन का पोस्टर रिलीज राजस्थान सरकार के मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने किया. इस दौरान डोटासरा ने आयोजकों को आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी. वहीं इस बार कोरोना संकटकाल में किए जा रहे वर्चुअल रन के नायाब प्रयोग को भी सराहा साथ ही इस बार मैराथन की थीम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा ...
जयपुर. राजस्थान के कैबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल का लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है. उनके असामयिक दुखद निधन के कारण राजस्थान में 17 नवंबर को एक दिन का राजकीय शोक रहेगा. दिवंगत आत्मा के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा सभी राजकीय कार्यालयों में 17 नवंबर का अवकाश रहेगा.
उधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मास्टर भंवर लाल मेघवाल के निधन पर शोक जताया है. बता दें कि मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल गुडगांव के मेदांता अस्पताल में पिछले कुछ माह से भर्ती थे. उन्हें ब्रेन हेमरेज के बाद जयपुर से गुडगांव शिफ्ट किया था. तब से लेकर उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी. दो सप्ताह पहले ही कि मेघवाल की बेटी का भी निधन हो गया था. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी....
पटना. बिहार में NDA की जीत के बाद एक बार फिर नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. नीतीश ने सातवीं बार बिहार के CM पद की शपथ ली और जेडीयू चीफ लगातार चौथी बार राज्य के सीएम बने. इस मौके पर राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें राजभवन में सीएम पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे.
नीतीश कुमार के अलावा बेतिया से भाजपा विधायक रेणु देवी और कटिहार से भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. नीतीश कुमार के साथ कुल 14 मंत्रियों ने शपथ ली. 5 मंत्री JDU कोटे से तो 7 BJP कोटे से मंत्री बने. 1-1 मंत्री हम और वीआईपी से बने. उधर इस मौके पर RJD के तेजस्वी यादव ने नीतीश को बधाई देने के साथ तंज कसते हुए उन्हें मनोनीत मुख्यमंत्री करार दिया.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो 7वीं ...
नई दिल्ली. बिहार चुनाव के बाद कांग्रेस में एक बार फिर बगावत के सुर तेज हो गए हैं. पार्टी के नेता अपने ही आलाकमान के खिलाफ एक बार फिर मुखर होकर अपनी बात कह रहे हैं. इसी कड़ी में अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल का भी नाम जुड़ गया है. बिहार के साथ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में हुए चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा. पार्टी की इस बड़ी हार से ना केवल कांग्रेस गठबंधन के लोग बल्कि खुद पार्टी के ही नेता सोनिया और राहुल गांधी पर सवाल उठाने लगे हैं. वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने तो यहां तक कह दिया है कि शायद कांग्रेस ने हार को ही अपनी नियति मान लिया है. इतना ही नहीं इंडियन एक्सप्रेस को दिए साक्षात्कार में कांग्रेस को आत्ममंथन करने की सलाह दी.
सिब्बल ने यहां तक कहा कि बिहार और उप-चुनावों के नतीजों से ऐसा लग रहा है जैसे देश की जनता कांग्रेस को प्रभावी...
नई दिल्ली. कोविड-19 से जूझ रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद अहमद पटेल की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. अहमद पटेल के बेटे फैजल पटेल ने खुद इस बारे में जानकारी साझा की है और लोगों से उनके पिता के अच्छे स्वस्तये के लिए दुआएं करने की कामना की है. पिछले करीब एक माह से चल रहा है कोरोना का इलाज....