India

तौसीफ शादी कर निकिता का धर्म परिवर्तन करवाना चाहता था, नहीं मानी तो गोली मार दी: निकिता के पिता

हरियाणा के बल्लभगढ़ में छात्रा निकिता की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या करने के आरोपी तौसीफ और रेहान को गिरफ्तार कर लिया गया है. लेकिन मामले में लव जिहाद की बात निकल कर सामने आ रही है. परिवार का आरोप है कि आरोपी तौसीफ निकिता पर धर्म बदलकर शादी करने का दबाव बना रहा था. एक माह पहले ही आरोपित तौसीफ के खिलाफ छेड़खानी और उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की गई थी. पीड़िता के पिता ने कहा कि आरोपी काफी रसूखदार था इसलिए शिकायत के बावजूद उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. और उनकी बेटी लव जिहाद का शिकार हो गई. हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में इस घटना के बाद सनसनी फैल गई और कई लोग विरोध प्रदर्शन पर उतर आए. मृतका निकिता ने एक माह पहले ही आरोपित तौसीफ (Tauseef) के खिलाफ छेड़खानी और उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की थी. मेवात का रहने वाला तौसीफ नाम का युवक पहले युवती के अपहरण की कोशिश करने लगा और जब नाकामयाब हु...

मिर्जापुर वेब सीरीज के खिलाफ सांसद अनुप्रिया पटेल ने PM मोदी को की शिकायत, कार्रवाई की मांग

मिर्जापुर. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की सांसद अनुप्रिया पटेल ने वेब सीरीज मिर्जापुर को हिंसक बताया है. वेब सीरीज की जमकर आलोचना करते हुए इस वेज सीरीज के खिलाफ तुरंत एक्शन लेने की मांग की है. सोशल मीडिया पर सांसद अनुप्रिया पटेल ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को टेग करते हुए लिखा कि 'माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी एवं माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में मिर्ज़ापुर विकासरत है, यह समरसता का केंद्र है, मिर्जापुर नामक वेब सीरीज के जरिए इसे हिंसक इलाका बताकर बदनाम किया जा रहा है. इस सीरीज के माध्यम से जातीय वैमनस्य भी फैलाया जा रहा है.' इसके बाद अनुप्रिया ने एक और ट्वीट कर लिखा कि 'मिर्जापुर जिले की सांसद होने के नाते मेरी मांग है कि इसकी जांच होनी चाहिए और इसके विरुद्ध कार्यवाही होनी चाहिए. @PrakashJavdekar @narendramodi @myogi...

आयकर रिटर्न की अंतिम तारीख एक माह बढाकर 31 दिसंबर की गई

नई दिल्ली. वित्त मंत्रालय ने व्यक्तिगत करदाताओं के लिए वित्त वर्ष 2019-20 का आयकर रिटर्न (Income Tax Return) दाखिल करने की अंतिम तारीख बढा दी है. अब 31 दिसंबर 2020 तक आयकर रिटर्न भरा जा सकेगा. इससे पहले, करदाताओं के लिए ITR दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर थी.  

कोरोना का असर, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने की 9वीं से 12वीं तक के पाठ्यक्रम में 40% कटौती

अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के शिक्षा सत्र पर भी कोरोना का असर पडा है. बोर्ड ने शिक्षा सत्र 2020-21 के लिए कक्षा 9 से 12 तक का संशोधित पाठ्यक्रम शनिवार को जारी कर दिया है. कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए पाठ्यक्रम करीब 40% कम कर दिया गया है. संशोधित पाठ्यक्रम बोर्ड की जानकारी वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है. हालांकि पाठ्यक्रम समिति एवं विषय समितियों को दिए गए निर्देर्शों के मुताबिक पाठ्यक्रम में ऐसे विषय वस्तु को नहीं हटाया जाएगा जिससे कि उस अध्याय में मूल अवधारणा को व्यक्त करते हैं....

दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, हॉस्पिटल में भर्ती

नई दिल्ली. दिग्गज भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को दिल का दौरा पडा है. बताया जा रहा है कि गुरुवार रात एक बजे उन्हे दौरा पडने के बाद दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है. फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं. अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कपिल को गुरुवार रात सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हे अस्पताल लाया गया, जांच के बाद उनका इलाज जारी है और फिलहाल वो आईसीयू में हैं.  ...

राजस्थान के पोखरण में किया ‘नाग’ एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल ट्रायल, DRDO को मिली बड़ी सफलता

पोखरण. भारत ने गुरुवार सुबह-सुबह सुरक्षा दृष्टि से एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. राजस्थान के पोखरण में नाग एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया. इस मिसाइल का टेस्ट वॉरहेड पर किया गया है.

केन्द्र सरकार ने 30.67 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों को दिया बोनस का तोहफा

नई दिल्ली. भारत सरकार ने दशहरा और दिवाली से पहले केन्द्रीय कर्मचारियों को बोनस का तोहफा दिया है. केन्द्र सरकार के करीब 30.67 लाख गैर-राजपत्रित केंद्रीय कर्मचारियों में 3,737 करोड़ रुपये का बोनस बांटा जाएगा. केन्द्र सरकार के मुताबिक त्योहारों के दौरान इससे लोग खर्च के लिये प्रोत्साहित होंगे और अर्थव्यवस्था में मांग भी बढ़ेगी. सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में 2019-20 के लिये उत्पादकता और गैर-उत्पादकता से संबद्ध बोनस देने का फैसला किया गया.कर्मचारियों को बोनस एक सप्ताह के भीतर यह बोनस दे दिया जाएगा.  ...

पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, कहा- लॉकडाउन हटा, कोरोना बाकी है

नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बाबत ट्वीट कर पहले ही जानकारी दे दी थी. पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि कोरोना को लेकर ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाएं. जब तक दवाई नहीं तब तक कोई ढिलाई नहीं बरती जाए. कोरोना को हमें हल्के में नहीं लेना चाहिए. हम कठिन समय से निकल कर आगे बढ़ रहे हैं. लापरवाही खुशियों को धूमिल कर सकती है....

राजस्थान में महापंचायत करने वाले कर्नल बैंसला सहित कई गुर्जर नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जयपुर. राजस्थान में गुर्जर नेता कर्नल किरोडी सिंह बैंसला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. बयाना के अड्डा में शनिवार को आरक्षण से जुडी मांगों को लेकर गुर्जर आक्रोश महापंचायत की गई जिसके बाद पुलिस ने कई गुर्जर नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. बयाना थानाधिकारी मदनलाल मीना की ओर से गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला, उनके पुत्र विजय बैंसला, भूरा भगत, हरीराम अमीन, राजाराम अडडा, यादराम सरपंच, विजयराम, नरोत्तम, अतरुप, रामहंस, तोताराम पहलवान, कैप्टन हरप्रसाद, कैप्टन जगमोहन, पूर्व उपजिला प्रमुख रामस्वरूप कामर, झालाराम नगर, दयाराम, पुष्पेन्द्र करीली, पिंटू चैंची, जगराम देवलेन, मटोल, मोहन सिंह समेत तीन दर्जन गुर्जर नेताओं और आयोजन समिति के सदस्यों को नामजद किया गया है. करीब 2500-3000 लोगों के खिलाफ बिना अनुमति सभा करने, सभा में एक नवम्बर को राजस्थान जाम करने का आव्हान करने ...

डिजिटल मीडिया पत्रकारों को भी मिलेगा प्रिंट और टीवी जैसा लाभ, केन्द्र सरकार के स्तर पर प्रयास तेज

नई दिल्ली. डिजिटल मीडिया का बढता प्रभाव और प्रसार किसी से छुपा नहीं है. दुनिया के सबसे तेज और सुलभ माध्यम के रुप में विकसित हो चुका डिजिटल मीडिया एक क्रांति बन चुका है. डिजिटल मीडिया क्षेत्र में लगातार बढतेे रोजगार के अवसर और इसके बढते प्रभाव के बीच केंद्र सरकार के Information and Broadcasting Ministry ने कहा है कि वह डिजिटल मीडिया निकायों के पत्रकारों को पीआईबी मान्यता जैसे लाभ देने पर गौर करेगी. यही नहीं इन्‍हें आधिकारिक संवाददाता सम्मेलनों में भागीदार की पहुंच देने पर विचार किया जाएगा. सरकार डिजिटल मीडिया निकायों के पत्रकारों, फोटोग्राफरों और वीडियोग्राफरों को पीआईबी मान्यता जैसे लाभ देने पर विचार करेगी. इस बीच केन्द्र सरकार ने डिजिटल मीडिया निकायों से अपने हितों को आगे बढ़ाने और सरकार के साथ संवाद के लिए स्व नियमन संस्थाओं का गठन करने को कहा है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ...