India

इमैनुअल शार्पेंची और जेनफिर डाउडना को मिला केमिस्ट्री के लिए नोबेल पुरस्कार, इतनी बड़ी है इनामी राशि

स्टॉकहोम. केमिस्ट्री विज्ञान में वर्ष 2020 का नोबेल पुरस्कार इमैनुअल शार्पेंची और जेनफिर डाउडना को दिया गया है. यह पुरस्कार जीनोम एडिटिंग का तरीका खोजने के लिए दिया गया है जिसकी स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज पैनल ने घोषणा की है. इस पुरस्कार के जरिए अकसर उन कार्यों को सम्मानित किया जाता है, जिनका आज व्यावहारिक रूप से विस्तृत उपयोग हो रहा है. पिछले साल की बात करें तो इस कडी में लिथियम-आयन बैटरी बनाने वाले वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था. आपको बता दें कि यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है. नोबेल पुरस्कार के तहत स्वर्ण पदक के साथ एक करोड़ स्वीडिश क्रोना जो की भारतीय रुपयों में 8.20 करोड़ की राशि है इनाम में दी जाती है. इससे पहले नोबेल पुरस्कार समिति ने शरीर विज्ञान एवं औषधि क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिकों- हार्वे जे आल्टर और चार्...

सावधान! अभी 10 माह और रहेगा कोरोना महामारी का खतरा: WHO

जिनेवा. दुनियाभर में कोरोना महामारी का खतरा फिलहाल टला नहीं है. और आने वाले 10 महीनों में भी इसके खत्म होने की संभावना नजर नहीं आ रही हैं. यह बात कोई और नहीं कह रहा बल्कि खुद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कही है. इस लिहाज से अब जरूरत है लोगों को और सावधानी बरतने की, ताकि किसी भी तरह से इस महामारी से निपटा जा सके. जिनेवा स्थित मुख्यालय में महामारी पर काबू पाए जाने के लिए हो रही बैठक में WHO के हेल्थ इमर्जेंसी प्रोग्राम के कार्यकारी निदेशक माइकल रयान ने यह दावा करते हुए कहा कि, 'अभी आगामी 10 महीने और यह संकट खत्म होने का कोई संकेत नहीं है. कई देशों में कोरोना वायरस नियंत्रण के लिए लगाए गए प्रतिबंधों में ढील के बाद सैकंड वेव आ रही है. इसमें संख्या बढ़ रही है.' माइकल रयान के मुताबिक दुनिया की आबादी में से 10% लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं. कोरोना वायरस संक्रमण का रिस्क शहरी और ग्रामी...

अलवर जिले के चर्चित थानागाजी गैंगरेप मामले में दरिंदों को आजीवन कारावास, पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो किया था वायरल

अलवर जिले के थानागाजी गैंगरेप मामले में दोषियों को आजीवन कारावास, पति के सामने किया था सामूहिक दुष्कर्म सामूहिक दुष्कर्म मामले में अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण कोर्ट में विशेष न्यायाधीश बृजेश कुमार ने मंगलवार को फैसला सुनाते हुए चार आरोपियों को आजीवन कारावास (life time imprisonment)की सजा सुनाई. राजस्थान के अलवर जिले के बहुचर्चित थानागाजी (Thanagazi gang rape case)क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण कोर्ट में विशेष न्यायाधीश बृजेश कुमार ने मंगलवार को फैसला सुनाते हुए चार आरोपियों को आजीवन कारावास (life time imprisonment)की सजा सुनाई गई। जबकि मुकेश को आईटी एक्ट में 50 हजार रुपए का जुर्माना और पांच साल की सजा सुनाई गई है। यह वारदात 26 अप्रेल 2019 को दिनदहाड़े हुई थी। इसके बाद सामूहिक गैंगरेप का मुकदमा 2 मई 2019 को थानागाजी थाने में दर्ज हुआ...

कारोबारियों के लिए गुड न्यूज, अब हर महीने दाखिल नहीं करना होगा GST रिटर्न

नई दिल्ली. 1 जनवरी से जिन करदाताओं का सालाना टर्नओवर 5 करोड़ रुपये से कम है, उन्हें मासिक रिटर्न यानी GSTR-3B और GSTR-1 दाखिल करने की जरूरत नहीं होगी. वे केवल तिमाही रिटर्न दाखिल करेंगे. इतना ही नहीं राज्य सरकारों के लिए भी बड़ी राहत की खबर है. 24,000 करोड़ रुपये का IGST अगले सप्ताह के अंत तक राज्यों को बांट दिया जाएगा. केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने 42वीं GST काउंसिल की बैठक में दी जानकारी. जीएसटी रिफंड के मामलों की बात करें तो 1 जनवरी 2020 से केवल उन्हीं कंपनियों को रिफंड दिया जाएगा जिनका बैंक खाता पैन और आधार नंबर से लिंक होगा. जीएसटी काउंसिल ने रिफंड एप्लीकेशन को आधार से लिंक करने का फैसला किया है. जैसे ही कोई करदाता जीएसटी रिटर्न फाइल में आधार नंबर का उल्लेख करेगा, एक ओटीपी उसके रजिस्टर्ड फोन नंबर पर आएगा. इस ओटीपी नंबर को दर्ज करने के बाद रिटर्न फाइल साइन हो जाएगी. ...

कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली बीजेपी ने खुद ही किया कानून का उल्लंघन, सतीश पूनिया ने दी गिरफ्तारी

जयपुर. 'राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार सो रही है, सारी संवेदनाएं खो चुकी है, विगत 20 महिनों के कांग्रेस शासन में 4 लाख 35 हजार मुकदमे दर्ज हुए हैं, जिनमें 11 हजार 200 मुकदमे हत्या,हत्या के प्रयास,बलात्कार, छेड़छाड़, यौन शोषण से संबंधित हैं.' राजस्थान सरकार पर यह आरोप लगाए हैं बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने. कहने को तो सतीश पूनिया अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ देश में कानून व्यवस्था के उल्लंघन के खिलाफ सडकों पर थे पर ठीक इसी दौरान वो भी कोरोना गाइडलान्स के नियमों को तोडकर खुद कानून के उल्लंघन के भागीदार भी बने. जहां बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सिविल लाइन्स फाटक पर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की गई.   हालात यह रहे कि राजस्थान में अपराधों के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल और प्रदर्शन दूर तलक सुनाई दे इस उम्मीद कई कार्यकर्ताओं ने मास्क तक हटा दि...

पटाखे बढा सकते हैं कोरोना मरीजों की पेरशानी, राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया प्रसंज्ञान

जयपुर. पटाखों के प्रदूषण से कोरोना का खतरा बढने के मामले में राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान लिया है. आयोग अध्यक्ष जस्टिस महेश चन्द्र शर्मा ने प्रसंज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से 12 अक्टूबर तक तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है. वहीं राजस्थान के मुख्य सचिव, गृह विभाग, कलेक्टर, एसपी को पटाखों से उत्पन्न प्रदूषण की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं....

बीजेपी के हिंदुत्व पर अशोक गहलोत ने उठाया सवाल, आखिर क्यों?

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी के हिंदुत्व एजेंडे पर सवाल उठाया है. हाथरस दरिंदगी मामले में पीड़िता की मौत और उसके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाल उठाते हुए कहा कि 'हाथरस में रात को 2 बजे बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया. यह लापरवाही हृदयविदारक है. और पूरे देश के स्मृति पटल पर हमेशा के लिए छाई रहेगी.' गहलोत ने कहा कि 'रात को पुलिस की देखरेख में आप दाह-संस्कार कर दो और मां बिलखती रहे सिर्फ अपनी बच्ची के अंतिम दर्शनों के लिए. कोरोना में भी दाह संस्कार के अंदर परिवार वालों को 20 लोगों की छूट दी गई है. बिना कोरोना के भी अंतिम संस्कार में परिवार को बॉडी पहले सौंपी जाती है. हमारे बॉर्डर पर शहीद होते हैं उनकी पार्थिव देह भी पहले गांव तक आती है, हेलीकॉप्टर से, प्लेन से आती है. विदेशों से भी शव लाये जाते हैं. यह सम्मान ...

हाथरस में राहुल, प्रियंका गांधी ने की पीड़ित परिवार से मुलाक़ात, CM ने CBI जांच की करी सिफारिश

यूपी. उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras) में 20 वर्षीय लड़की के साथ कथित गैंगरेप और हत्या के मामले में पूरे देश में आक्रोश है. वहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के तीन सांसदों के साथ हाथरस पहुंच कर गैंगरेप पीड़ित लड़की के परिवार से मुलाकात की.     उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पूरे मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है. लगातार बढ़ रहे राजनीतिक दबाव और लोगों के आक्रोश के बीच यह फैसला काफी अहम हो जाता है. पीड़ित परिवार से मिलने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि परिवार अंतिम समय अपनी बेटी का चेहरा तक नहीं देख सका. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास होना चाहिए. पीड़ित परिवार को जब तक न्याय नहीं मिल जाता, हमारी लड़ाई जारी रहेगी. जहां-जहां अन्याय होगा, हम वहां जाएंगे. हाथरस घटना की जांच के सिल...

भारत ने परमाणु संपन्न शौर्य मिसाइल का किया सफल परीक्षण, 800 किमी दूर तक टारगेट कर सकता है तबाह

ओडिशा. भारत ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए शनिवार को ओडिशा के बालासोर से शौर्य मिसाइल ने नए वर्जन का सफल परीक्षण किया. जमीन से जमीन पर मार करने वाला यह बैलेस्टिक मिसाइल परमाणु क्षमता से लैस है और 800 किलोमीटर दूर तक टारगेट को तबाह कर सकता है. यह मिसाइल मौजूदा मिसाइल सिस्टम के साथ देश को रक्षा के क्षेत्र में मजबूत करेगा. यह संचालन में हल्का व आसान है. बड़ी बात यह है कि भारत ने इस आधुनिक मिसाइल का परीक्षण ऐसे समय पर किया है जब एलएसी (LAC)पर चीन के साथ तनाव चरम पर है और चीन भारत के हर मामले पर अपनी पैनी नज़र बनाए हुए है. बता दें कि भारत ने इस बीच ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया है, जो 400 किमी दूर तक टारगेट को हिट करने में सक्षम है.जो पिछले मिसाइल की क्षमता से 100 किलोमीटर अधिक है. शौर्य मिसाइल का पहला परीक्षण 2008 में ओडिशा के चांदीपुर समेकित परीक्षण रेंज से किया...

6 साल में कर दिया 26 साल में होने वाला काम, देश के नाम जुड़ी दुनिया की सबसे बड़ी उपलब्धि

हिमाचल. भारत देश के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. हिमाचल प्रदेश में दुनिया की सबसे लंबी हाईवे सुरंग आमजन के लिए खुल गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामरिक रूप से अहम सभी मौसम में खुली रहने वाली अटल सुरंग (अटल टनल) का शनिवार को सुबह 10 बजे हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में उद्घाटन किया. बड़ी बात यह है कि इस सुरंग के कारण अब मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो गई. उद्घाटन के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हिमाचल के CM जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे. उद्घाटन समारोह के बाद पीएम मोदी ने लाहौल स्पीति के सीसू और सोलांग घाटी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में संबोधित किया. अटल सुरंग दुनिया में सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग है और 9.02 लंबी सुरंग मनाली को साल भर लाहौल स्पीति घाटी से जोड़े रखेगी. पहले घाटी छह महीने तक भारी बर्फबारी के कारण शेष हिस्से से कटी रहती थी. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. इस टनल स...