यूपी. हाथरस गैंगरेप मामले में एसपी विक्रांत वीर सिंह, डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं. इन सब पर मामले में लापरवाही बरतने और इस मामले में शिथिलता का आरोप है. हाथरस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया. यह फैसला CM के निर्देश पर SIT की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है. साथ ही दोनों पक्षों (पीड़ित और आरोपी) का नार्को टेस्ट करवाने का भी फैसला राज्य सरकार ने किया है. इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट कर लिखा था कि उत्तर प्रदेश में माताओं-बहनों के सम्मान-स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित है. इन्हें ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्य में उदाहरण प्रस्तुत करेगा. आपकी यूपी सरकार प्रत्येक माता-बहन की सुरक्षा व विकास हेतु संकल्पबद्ध है. यह हमारा संकल्प है-वचन है....
जयपुर. यदि आपके हौसले बुलंद हों और कुछ कर गुजरने की आपने ठान ली तो कुछ भी असंभव नहीं. राजस्थान के छोटे से गांव देवली से निकले युवा प्रोड्यूसर विकास माहेश्वरी ने सफलता की नई कहानी लिखी है. उनके हाल ही में बनाए गए पंजाबी गाने चोरनी को 6.3 मिलियन व्यूज मिले. गाने के सुपरहिट होने पर जयपुर में सेलिब्रेशन हुआ.
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में धूम मचाने वाला यह गाना साथी मनु मीणा के साथ मिलकर विकास माहेश्वरी ने तैयार किया है. खास बात यह रही कि रिलीज होते ही अगले पांच मिनट में ही इस गाने को रिकॉर्ड एक मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिले जबकि महज 24 घंटों में ऑल ओवर इंडिया के यू-टयूब पर टेंड्र करने लगा, 12 वें नम्बर पर गाने ने टेंड्र किया.
विकास ने बताया कि चोरनी गाने में मैन लीड रोल में टिकटॉक स्टार टीना छैत्री, डी चार्ली और रैपर इक्का को लिया गया है. इस गाने को यू-ट्यूब पर रिलीज करते ही दर्शकों का बेप...
नई दिल्ली. अमेरिका के बाद दुनिया में कोरोना का सबसे बडा कहर भारत पर बरपा है. भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या एक लाख के पार हो गई है. कोरोना संक्रमितों की संख्या में जहां भारत अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बडा देश है वहीं कोरोना से हुई मौतों के मामले में भारत तीसरे नम्बर पर है. दुनिया में अमेरिका और ब्राजिल के बाद सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई है.
भारत में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर काफी प्रयासों के बावजूद कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. भारत में शुक्रवार को इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख के पार हो गया. worldometers वेबसाइट के मुताबिक, विश्व में कोरोना से अब तक कुल 1,029,719 लोगों की मौत चुकी है, जिनमें से अमेरिका में सबसे ज्यादा 212,912 मौत हुई है जबकि भारत में यह आंकड़ा 100,323 है....
उत्तर प्रदेश. हाथरस (Hathras) में दलित लड़की के साथ हुई दरिंदगी के मामले में लगातार मीडिया की सख्त रिपोर्टिंग के बाद यूपी सरकार ने कवरेज स्थल पर जाने से मीडिया को भी रोक दिया, मीडिया कवरेज पर पाबंदी लगा दी गई. हाथरस में मीडिया कवरेज पर रोक लगाने के बाद स्थानीय एएसपी प्रकाश कुमार ने कहा कि जब तक SIT काम कर रही है तब तक मीडिया को गांव में जाने की अनुमति नहीं होगी. जांच प्रभावित न हो इसलिए रोक लगाई गई है. मौजूदा कानून-व्यवस्था को देखते हुए राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल पर रोक लगी रहेगी. जब तक प्रशासन तय न कर ले कि अब गांव का माहौल मुफीद है.
उधर पीड़ित परिवार से मिलने जाने से यूपी पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर का रुख किया. शुक्रवार को वो अपने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वाल्मीकि मंदिर में पहुंची और यहां प्रार्थना सभा में शा...
दिल्ली/लखनऊ.राहुल गांधी प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के 203 नेताओं के खिलाफ इकोटेक-1 थाने में FIR दर्ज की गई है. धारा 144 का उल्लंघन, पैंडेमिक एक्ट के तहत यह एफआईआर दर्ज की गई है. इनमें 50 अज्ञात लोगों पर भी FIR दर्ज की गई है. जिस थाने में FIR दर्ज की गई है वो ग्रेटर नोएडा का ईकोटेक-1 पुलिस स्टेशन है, जिसमें IPC की धारा 188, 269, 270 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है....
जयपुर. हाथरस में बलात्कार और पीडिता की मौत का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. मामले में सियासत इस कदर गर्म है कि मामले में मानो राजनीतिक माइलेज लेने की होड मची हो. इस बीच राजस्थान के बारां में दो बहनों के साथ दुष्कर्म की घटना पर बीजेपी भले ही राजस्थान कीं कांग्रेस सरकार पर निशाना साध रही हो लेकिन इस घटना की प्राथमिक जांच में दुष्कर्म होने की बात सामने नहीं आ रही है. बुधवार को पुलिस के बयानों में खुद दोनों बहनों ने यह बात कही कि उनके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ.
उधर बेवहज राजस्थान सरकार को विवादों में घेरने के लिहाज से यूपी के हाथरस की घटना से बारां की घटना को जोडने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निंदा करते हुए ऐसी सियासत पर नाराजगी जताई है. गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बालिकाओं के 164 के बयान के आधार पर दुष्कर्म की घटना नहीं होने की जानकारी दी है. सीएम ने कहा कि मी...
नई दिल्ली. कोरोना की मार से कोई नहीं बच पा रहा है. सियासी गलियारों में भी कोरोना भयंकर दहशत फैला रहा है. अमित शाह, अर्जुन राम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह जैसे कई नेताओं के बाद अब राज्यसभा सांसद अहमद पटेल की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. खुद पटेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. अहमद पटेल ने लिखा कि मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हाल ही में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं सभी से विनती है कि वो खुद को आइसोलेट कर लें.
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद वेंकैया नायडू होम क्वारंटीन हो गए थे....
यूपी. कांग्रेस नेता और संसद राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हाथरस बलात्कार मामले में यूपी पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की पुलिस से धक्का मुक्की हुई और राहुल गांधी इस दौरान जमीन पर गिर गए. राहुल गांधी ने कहा, 'पुलिस वालों ने मुझे धकेल के लाठी मारकर गिराया ठीक है, मैं कुछ नहीं कह रहा हूं, कोई प्रॉब्लम नहीं. पर क्या इस हिंदुस्तान में RSS और BJP के लोग ही चल सकते हैं? क्या आम आदमी नहीं चल सकता? क्या इस देश में नरेंद्र मोदी ही पैदल जा सकते हैं?' हालांकि इस हाथापाई के बाद राहुल गांधी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस का कहना है कि राहुल गांधी ने धारा 144 का उल्लंघन किया है. उधर प्रियंका गांधी भी यूपी में उनके साथ ही थी.
राहुल गांधी को धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान राहुल ने पुलिस से यह सवाल भी पूछा कि आखिर उन्हें क्यों गिरफ्त...
मुम्बई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग ऐंगल सामने आने के बाद बॉलीवुड में कई नामचीन चेहरे जांच एजेंसियों के घेरे में हैं. सुशांत की खास दोस्त रिया चक्रवर्ती जेल में हैं तो केस में अब तक दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह जैसी बड़ी ऐक्ट्रेसेस से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पूछताछ कर कई महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं. अब इस पूरे मामले में सूत्रों के हवाले से एक और बड़ा खुलासा हुआ है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है.
राजस्थान के छोटे से गांव के इस युवा ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में मचाई धूम, यू-टयूब पर मिले रिकॉर्ड व्यूज
एनसीबी की पूछताछ में ड्रग्स पैडलर्स ने बॉलीवुड के चार हीरो के नाम भी लिए हैं जिनमें शाहरुख खान, रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और डिनो मोरिया के नामों का खुलासा हुआ है. बड़ी खबर ये है कि अर्जुन रामपाल शाहरुख को ड्रग...
नई दिल्ली. सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है.केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक 5.0 के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. गृह मंत्रालय के निर्देश के मुताबिक अनलॉक 5.0 में सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स 50 प्रतिशत सीटों के साथ खोले जाएंगे.
15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, एंटरटेनमेंट पार्कों को खोला जाएगा. स्वीमिंग पूल्स को खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए खोला जाएगा. सिनेमा हॉल, थियेटर्स, मल्टीप्लेक्स को लेकर जल्द ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय गाइडलाइंस जारी करेगा. 15 अक्टूबर के बाद अनलॉक 5 में स्कूल और कोचिंग संस्थान खोलने का फैसला राज्य सरकारों को दिया गया है....