जयपुर. 'समाचार पत्रों में पढ़ा है कि आपने प्रभारी मंत्रियों के जिलों में फेरबदल किया है. इसका कितना लाभ होगा उसको परखने में समय लगेगा. आवश्यकता तो यह है कि आप के मंत्रिमंडल में सबसे भ्रष्ट मंत्री को जनता में संदेश देने के लिए कृपया बर्खास्त करें. एक बार पहले मुख्यमंत्री रहते आप उनको हटा चुके हैं. यह मंत्री भ्रष्टाचार के माफिया हैं. इनका नाम लिखना आवश्यक नहीं समझता हूं. गंदगी की बदबू नजदीक के लोगों को ज्यादा दुर्गंध देती है.'
यह वह शब्द हैं जो कि राजस्थान के पूर्व मंत्री और मौजूदा सांगोद विधायक भरत सिंह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखी चिट्ठी में कहे हैं. अपनी स्पष्टता के कारण जाने जाने वाले भरत सिंह ने इस लेटर के जरिए खान विभाग के मंत्री प्रमोद जैन भाया पर इशारों ही इशारों में निशाना साधा है. और उनको तुरंत मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है. उनका कहना है कि वह सब...
नई दिल्ली. चीन बेहद खतरनाक खेल खेल रहा है. ना केवल LAC पर बल्कि भारत के भीतर भी चीन जासूसी के झंडे गाड़ने के काम कर रहा था. इंडियन एक्सप्रेस ने यह खुलासा किया है. जिसके बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया है. इतना ही नहीं चीन भारत सहित अन्य देशों के बड़े नेताओं की भी जासूसी करा रहा है. भारत की बात करें तो चीन मोदी, सोनिया, मनमोहन, 24 मुख्यमंत्री, 350 संसद सहित 1350 लोगों की जानकारी जुटाकर उनकी जासूसी में जुटा था. चीनी कंपनी शेनझेन इंफोटेक और झेन्हुआ इंफोटेक इस जासूसी के काम को अंजाम दे रहे हैं. शेनझेन इंफोटेक कंपनी ये जासूसी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार के लिए कर रही है. इस कंपनी का काम दूसरे देशों पर नजर रखना है और जरूरी तथ्य जुटाना है. चीन की यह जासूसी कंपनियां भारत के करीब 24 मुख्यमंत्रियों की जासूसी कर रही है. जिनमे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममत...
जयपुर. क्या कोरोना टेस्टिंग का काम इस देश में राम भरोसे ही चल रहा है? एक तरफ जहां हाल में कोरोना संक्रमण से ठीक हुए राजस्थान के सांसद हनुमान बेनीवाल की कोरोना रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई, और कुछ ही घंटों बाद नेगेटिव बता दी गई उसके बाद एक और ताजा उदाहरण सामने आया है.
मामला राजस्थान की बीजेपी नेता और पूर्व राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रहीं सुमन शर्मा से जुड़ा है. जहां इस महिला नेता ने अपना जांच सैम्पल ही नहीं दिया और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनको कोरोना पॉजिटिव बता दिया. इतना ही नेता के घर में हड़कंप तक मच गया जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर के बाहर कोविड पॉजिटिव का स्टीकर भी लगाने पहुंच गई. सुमन शर्मा ने बड़ी मुश्किल से टीम को समझाकर रवाना किया और इसके बाद सोशन मीडिया पर अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग पर निशाना भी साधा.
BIG NEWS: कोरोना से ठीक होकर घर लोटे सांसद की फि...
जयपुर/नई दिल्ली. इस देश में कोरोना कारनामा कर रहा है, या जांच रिपोर्ट कमाल कर रही है यह समझ से परे है. कई ऐसे बड़े उदाहरण सामने आए हैं जिसके बाद मानो आम आदमी का तो कोरोना जांच रिपोर्ट से भरोसा ही उठने लगा है. ताजा मामला किसी आम आदमी का नहीं बल्कि खास आदमी का है. दरअसल राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने 11 सितम्बर को दिल्ली के लोकसभा परिसर में कोरोना जांच कराई थी जिसकी 13 सितंबर को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि हाल में लम्बे इलाज के बार बेनीवाल जयपुर में कोरोना संक्रमण से ठीक होकर घर पहुंचे थे.
जब जांच रिपोर्ट आई तो सांसद जयपुर में ही थे तो लगे हाथ तुरंत उन्होने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भी कोरोना संक्रमण की जांच कराई. जांच कराई तो हनुमान बेनिवाल की यह रिपोर्ट नेगेटिव निकली. यानी एक दिन पहले ही जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई और उसके ठीक बाद जांच कराई तो नेगेटिव आई.
अब इस धर्म संकट...
नई दिल्ली. 'कोरोना संक्रमण के आंकड़े इस हफ़्ते 50 लाख और ऐक्टिव केस 10 लाख पार हो जाएंगे. अनियोजित लॉकडाउन एक व्यक्ति के अहंकार की देन है जिससे कोरोना देशभर में फैल गया. मोदी सरकार ने कहा आत्मनिर्भर बनिए यानि अपनी जान ख़ुद ही बचा लीजिए क्योंकि PM मोर के साथ व्यस्त हैं.' यह ट्वीट सोमवार को राहुल गांधी ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए किया.
भारत में संसद के मानसून सत्र से पहले सियासी वार तेज होते दिखाई दे रहे हैं. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भले ही विदेश में मां सोनिया गांधी के साथ इलाज के लिए मौजूद हों लेकिन प्रधानमंत्री पर कोरोना संकट के मामले में तीखे वार करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं. ऐसे में मानसून सत्र शुरू होने से पहले राहुल गांधी ने ट्विटर के जरिए पीएम मोदी पर हमला कर साफ कर दिया कि सत्र के दौरान वह आक्रामक रुख अख्तियार करने वाले हैं. उन्होंने ट्विटर के माध्यम...
जयपुर. राजस्थान सरकार ने मंत्री, राज्य मंत्री, सरकारी मुख्य सचेतक, सरकारी उप मुख्य सचेतकों को जिलों के प्रभारी के रुप में नए सिरे से जिम्मेदारी सौंप दी है. करीब डेढ साल बाद यह बदलाव किया गया है. शांति धारीवाल के पास पहले की ही तरह जयपुर जिले का प्रभार रहेगा. लेकिन मंत्री पद से हटाए जाने के बाद रमेश मीणा और विश्वेन्द्र सिंह के जिलों की जिम्मेदारी नए लोगों को सौंपी गई है. कुछ के जिलों के प्रभार में बदलाव किया गया है तो कुछ नए लोगों को भी प्रभारी बनाकर नया मौका दिया गया है. कुछ 22 लोगों को प्रभारी के रुप में जिम्मेदारी सौंपी गई है.
किसको कोनसा जिला मिला?
- लिस्ट में सबसे पहला नाम बीडी कल्ला का है उन्हें श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ का प्रभारी बनाया गया है.
- मंत्री शांति धारीवाल को राजधानी जयपुर का प्रभारी बनाया गया है. पहले भी जयपुर के प्रभारी थे.
- मंत्री परसादी लाल मीणा को दो...
नई दिल्ली. भले ही भारत में दुनिया के अन्य देशों के साथ सीरम इंस्टिट्यूट की ऑक्सफर्ड वैक्सीन का ट्रायल रोक दिया गया हो लेकिन कोरोना की जंग में अच्छी खबरें आने का सिलसिला अभी भी जारी है. देश के वैज्ञानिक और चिकित्सक कोरोना संकटकाल का मुकाबला करने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं.
BIG NEWS: भारत में 64 लाख लोग मई में ही हो चुके थे कोरोना संक्रमित! पूरी खबर पढें.
अब जो बड़ी और अच्छी खबर आई है वो यह है कि भारत बायोटेक की कोरोना वायरस वैक्सीन 'कोवैक्सिन' का जानवरों पर ट्रायल सफल रहा है. खुद कंपनी ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि Covaxin ने बंदरों में वायरस के प्रति ऐंटीबॉडीज विकसित की, जो अच्छे संकेत हैं. कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि लैब के अलावा जीवित शरीर में भी यह वैक्सीन कारगर साबित हुआ है.
भारत बायोटेक ने इसके लिए पहले चरण में खास तरह के बंदरों को वैक्...
नई दिल्ली. अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कई बड़े बदलाव किया गए हैं सबसे बड़ी बात यह है कि चिट्ठी विवाद के बाद विवादों में आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को महासचिव पद से विदा कर दिया गया है. इतना ही नहीं महासचिव पद से मोतीलाल वोरा और अंबिका सोनी जैसे नेताओं को भी हटा दिया गया है. गुलाम नबी आजाद हरियाणा राज्य के प्रभारी थे.
इस फेरबदल में सबसे बड़े फायदे में राहुल गांधी के करीबी रणदीप सिंह सुरजेवाला रहे. सुरजेवाला अब कांग्रेस अध्यक्ष को सलाह देने वाली उच्च स्तरीय छह सदस्यीय विशेष समिति का हिस्सा बने हैं. इसके साथ ही सुरजेवाला को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव भी बनाने के साथ कर्नाटक का प्रभारी भी बनाया गया है. महासचिवों में मुकुल वासनिक को मध्य प्रदेश, हरीश रावत को पंजाब, ओमान चांडी को आंध्र प्रदेश, तारीक अनवर को केरल और लक्षद्वीप, जितेंद्र सिंह को असम, अजय माकन को राजस्थान, ...
नई दिल्ली. जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन हो गया है. वह 81 वर्ष के थे और पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे. लिवर सिरोसिस से पीड़ित अग्निवेश के कई प्रमुख अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बाइलियरी सांइसेज में इलाज करवा रहे थे. लगातार वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था लेकिन आखिरकार समाज में सामाजिक हितों के लिए लड़ने वाले यह सामाजिक कार्यकर्ता हम सब को अलविदा कह गए....
नई दिल्ली. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद यानी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने पूरे देश में किए गए सीरो सर्वे (Sero Survey) के पहले दौर के नतीजों का ऐलान किया तो बड़ा हड़कंप मच गया. सर्वे में ना केवल भारत की ग्रामीण आबादी को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए बल्कि यह भी संकेत मिले हैं कि भारत में मई की शुरुआत तक ही 64,68,388 लोगों के कोरोना वायरस संक्रमण के चपेट में ले चुका था.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सर्वेक्षण के निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि भारत में ‘सीरोप्रेवलेंस’ (प्रसार) समग्र रूप से कम था और मई 2020 के मध्य तक केवल 1% व्यस्क आबादी ही सार्स-COV-2 की चपेट में आई थी. गौरतलब है कि कारोना सीरो सर्वे में किसी संक्रमित क्षेत्र में रहने वाले लोगों के खून के सीरम की जांच की जाती है. इस सर्वे में लोगों के शरीर में कोरोना वायरस से लड़ने वाले एंटीबॉडीज की...