जयपुर. राजस्थान में THE END NEWS की खबर का बड़ा असर हुआ है. इसके साथ ही इस बात का भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजस्थान सरकार कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को लेकर बेहद गंभीर है. साधन भले ही सीमित हों लेकिन सरकार अपने साधनों का बेहतर नियोजन करने में पीछे नहीं है. 5 सितंबर को THE END NEWS ने 'कोरोना संक्रमण सामुदायिक प्रसार की ओर, राजस्थान सरकार ने तुरंत नहीं किए यह 10 काम तो समझो सारी मेहनत पर फिरा पानी' इस हैडलाइन के साथ खबर प्रमुखता से चलाई थी.
यह थी खबर: कोरोना संक्रमण सामुदायिक प्रसार की ओर, राजस्थान सरकार ने तुरंत नहीं किए यह 10 काम तो समझो सारी मेहनत पर फिरा पानी.
खबर के पॉइंट नंबर 3, 4, 5, 6 पर सरकार ने तुरंत कदम उठाते हुए न केवल कोविड डेडिकेटेड सरकारी बल्कि निजी अस्पतालों में भी हेल्प डेस्क बनाने के आदेश दिए हैं. और तो और पूरे कार्य की मॉनिटरि...
नई दिल्ली. दुनियाभर में कारोना संक्रमण के केस लगातार बढ रहे हैं. हालात काबू में आत नहीं दिखाई दे रहे हैं. इस बीच यदि हम ताजा आंकड़ों की बात करें तो दुनिया में अमेरिका, भारत और ब्राजील ऐसे देश हैं जहां इस वक्त सबसे ज्यादा हाहाकार मचा है.
भारत में कोरोना के मामले और मौत की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रही है. दुनिया के 54% मामले अमेरिका, भारत और ब्राजील में सामने आए हैं. कोरोना से दुनिया के 44% लोगों की मौत इन्हीं तीन देशों में हुई है. वहीं 54% मरीज भी इन देशों में ठीक भी हुए हैं.
10 बड़े फैक्ट:
1- दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 80 लाख 52, 222 केस सामने आए हैं. 9 लाख 8 हजार 475 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है.
2 करोड 12 लाख 404 लोग अब तक संक्रमण से रिकवर यानी ठीक हो चुके हैं. 2- कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा केस 65 लाख 49,771 इस वक्त अमेरिका में हैं. दूस...
अंबाला. भारतीय वायु सेना में राफेल फाइटर विमान शामिल हो गए हैं. अंबाला वायु सैनिक अड्डे में विधिवत रूप से राफेल विमान भारतीय वायु सेना के बेड़े में शामिल किए गए जो कि विमान वायु सेना के 17 वें स्क्वाड्रन, "गोल्डन एरो" का हिस्सा बने. भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे. पांच राफेल विमानों का पहला जत्था 27 जुलाई को फ्रांस से अंबाला के वायु सैनिक अड्डे पर पहुंचा था. गुरुवार को हुए कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की डिफेंस मिनिस्टर फ्लोरेंस पार्ले की मौजूदगी में सर्वधर्म यानी हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई धर्म के अनुसार पूजा-अर्चना कार्यक्रम हुआ. इसके बाद एयर-शो भी आयोजित किया गया, जिसमें एक के बाद एक कई विमानों ने प्रदर्शन किया और ध्रुव हेलीकॉप्टर की सारंग टीम ने भी करतब दिखाए.
...
जयपुर. राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत अब मुख्यमंत्री की आगामी 1 महीने तक की सभी मुलाकात और प्रत्यक्ष बैठकें स्थगित कर दी गई हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि खुद मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री निवास पर भी कोरोना संक्रमण के केस पाए जाने के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है. इसके अलावा जयपुर में भी अनियंत्रित तरीके से लगातार कोरोना संक्रमण के केस सामने आ रहे हैं.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोविड-19 महामारी के संकट के इस दौर में प्रदेशवासियों के जीवन की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए राज्य सरकार चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के साथ ही हरसंभव प्रयास कर रही है, लेकिन इस महामारी के संक्रमण को सबकी भागीदारी से ही रोका जा सकता है. प्रदेशवासियों से अपील है कि सभी लोग मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग र...
मुम्बई. सुशांत सिंह राजपूत केस में आरोपी बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है. NCB ने रिया को गिरफ्तार किया है. रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स लेने समेत तमाम गंभीर आरोप थे जिस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उनसे लगातार पूछताछ कर रहा था. गिरफ्तारी के दौरान रिया का मेडिकल टेस्ट और कोरोना टेस्ट भी कराया गया. रिया चक्रवर्ती को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. रिया को 22 सितंबर तक जेल में रहना होगा.
रिया जब मंगलवार को पूछताछ के लिए आई थीं तो उसके कुछ ही समय बाद उनकी पर्सनल गाड़ी को वापस भेज दिया गया था जिसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि आज रिया की गिरफ्तारी हो सकती है. बता दें कि NCB ने पहले दिन रिया चक्रवर्ती से तकरीबन 6 घंटे तक तक पूछताछ की थी. दूसरे दिन रिया से करीब 8 घंटे तक पूछताछ चली और तीसरे दिन 3 घंटे की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को NCB...
रूस में बनी कोरोना की वैक्सीन के पहले बैच को आम जनता के लिए लॉन्च कर दिया गया है. रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है. रूस के गमेलिया रिसर्च सेंटर और रसियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड ने इस स्पूतनिक वी नाम की वैक्सीन को बनाया है.
मॉस्को.रूस में आम जनता को कोरोना वैक्सीन का पहला बैच मिल गया है, और अब भारत समेत पांच देशों में जल्द इसका क्लीनिकल ट्रायल भी होगा.
रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय की और से जैसे ही यह बयान सामने आया तो दुनिया के कई देशों ने राहत की सांस ली है. बयान में कहा गया है कि, "कोरोना वायरस से बचाने वाली स्पूतनिक वी वैक्सीन ने लैब में सभी जरूरी टेस्ट पास कर लिए हैं, इसके पहले बैच को आम जनता के लिए रिलीज़ कर दिया गया है.'
उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि आने वाले कुछ महीने में ही राजधानी मास्को के सभी लोगों को यह वैक्सीन दे दी जाएगी. इसके अलावा पूरे देश में टीकाकरण ...
लद्दाख. LAC पर चीन-भारत के बीच फायरिंग हुई है. पूर्वी लद्दाख इलाके में बीती रात चीन की सेना ने लद्दाख में एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश की. भारतीय चौकी की तरफ फायरिंग की. जवाब में भारतीय सेना ने भी फायरिंग की. चीन ने पूरी घटना का दोष भारत पर मढ़ा. कहा, 'भारतीय सेना ने गैरकानूनी तरीके से एलएसी पार की और पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे में घुस आए. भारतीय सैनिकों ने ही पहले गोली चलाई. जवाब में चीनी सेना को जबरन फायरिंग करनी पड़ी.' गौर करने वाली बात यह है कि यह LAC पर फायरिंग कई दशकों बाद हुई है. भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर तनाव कम होने के आसार फिलहाल नहीं दिख रहे हैं. सोमवार देर रात दोनों देशों के बीच हुए फायरिंग की यह घटना करीब 45 साल बाद हुई है. लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर इससे पहले 1975 में गोलियां चली थीं. उस समय अरुणाचल प्रदेश के तुलुंग ला में असम राइफल्स के जवानों की पैट्रोलिंग ट...
नई दिल्ली. भले ही भारत में कोरोना संक्रमण के मामले में रिकवरी रेट बेहतर हो रही हो पर चिंता की बात यह है कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश बन गया है. ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए भारत दूसरे नंबर पर आ गया है. अब केवल अमेरिका ही इस मामले में भारत से ऊपर है.
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 76 हजार से अधिक नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या worldometer के मुताबिक 41 लाख 97,563 हो गई है. जबकि अमेरिका में यह आंकड़ा 64 लाख 45,859 है और ब्राज़ील में भारत से कम 41 लाख 23,000 है. हालांकि कोरोना से मरने वालों की बात करें तो भारत में हालात ब्राजील की तुलना में बेहतर हैं. भारत मे जहां 71,739 लोगों की अब तक इससे मौत हुई है तो ब्राज़ील में 1,26, 266 लोग मारे गए हैं. वहीँ दुनिया मे सबसे ज्यादा मौतें 1,93, 026 अमेरिका में हुई हैं.
देश में कोरोना के सक्र...
नई दिल्ली (ऋचा शर्मा). भारत में कोविड-19 मरीज़ों के तेजी से ठीक होने का सिलसिला जारी है. पिछले 24 घंटों में अब तक एक ही दिन में सबसे अधिक 73,642 लोगों के ठीक होने का रिकॉर्ड बन गया है. इतना ही नहीं लगातार 2 दिन में रोजाना 70,000 से अधिक मरीज ठीक हुए. यह एक दिन में देश में सबसे अधिक कोविड रोगियों के ठीक होने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है.
6 सितंबर को पिछले 24 घंटों में 73,642 रोगी ठीक हुए हैं और उन्हें घर / पृथकवास सुविधा केंद्र या अस्पतालों से छुट्टी दी गई. इस तरह से कोविड-19 बीमारी से अब तक ठीक होने वाले मरीज़ों की कुल संख्या 6 सितंबर तक लगभग 32 लाख (31,80,865) तक पहुंच गई है. दैनिक आधार पर ठीक होने वाले रोगियों की संख्या में वृद्धि के साथ देश में इस बीमारी से ठीक होने की दर बढ़कर 77.32% हो गई है.
माना जा रहा है कि केंद्र और राज्य, केंद्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा निरंतर प्रयासो...
जयपुर. राजस्थान में कोरोना संक्रमण अब किस कदर बढ रहा है यह किसी से छुपा हुआ नहीं है. लोगों में एक भय का माहौल है तो कई बडे राजनेता, चिकित्सक, प्रशासनिक-पुलिस अधिकारी, पत्रकार भी इसकी चपेट में हैं. कई लोग रोजाना अपनी जान गवा रहे हैं और अस्पतालों में बेड फुल हैं. अस्पताल कोरोना मरीजों से अटे पडे हैं. सरकारी हों या निजी अस्पताल सब अपनी ताकत झौंक कर भी अब इस संकट का सामना करने में कहीं ना कहीं पस्त नजर आ रहे हैं.
सबसे पहली जरुरत जहां आमजन को मानसिक तौर पर मजबूत रहने की है, धैय रखने की है, सावधानी रखने की है और सरकारी गाइडलाइन्स की सख्ती से पालना करने की है वहीं सरकार को भी तुरंत कुछ सख्त और प्रभावी कदम उठाने होंगे.
बडी बात यह है कि देश के जो ग्रामीण इलाके अब तक इससे बचे हुए थे वो भी चपेट में आ गए हैं. भले ही इस बात को अधिकारिक तौर पर नहीं कहा जा रहा हो कि सामुदायिक स्तर पर यह संक्रमण...