न्यूयॉर्क. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ना केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में जश्न देखने को मिला. इस मौके पर न्यूयॉर्क में एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से रोशन किया गया. वहीं न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भी तिरंगा फहराया गया. यह पहली बार है जब इस प्रसिद्ध स्थल पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया.
न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल ने टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराया. कार्यक्रम का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन की ओर से किया गया.
अमेरिका के अलावा दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रह रहे भारतीयों ने भारत का 74वां स्वतंत्रता दिवस तिरंगा फहराकर, राष्ट्रगान और देश भक्ति भरे गीत गाकर पूरे जश्न के साथ मनाया. कोविड-19 महामारी के देखते हुए इस दौरन उन्होंने भौतिक दूरी और मास्क पहनने के नियम का अनुपालन किया गया.
इंडोनिशिया, सिंगापुर, चीन, न्यूजीलैंड, ऑ...
मुम्बई. देश के जाने-माने क्रिकेटर, हेलीकॉप्टर शॉट के लिए मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. क्रिकेट प्रेमियों और उनके प्रशंसकों के लिए यह मायूसी भरी खबर.
बता दें महेंद्र सिंह धोनी ने अपना अंतिम मैच आईसीसी वनडे विश्व कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. यह वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच था, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच के बाद से ही धोनी क्रिकेट और भारतीय टीम से दूर थे.वर्ल्ड कप के बाद से ही धोनी के भविष्य और उनके रिटारयमेंट को लेकर कयास लगाए जा रहे थे.
उधर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ अनुभवी भारतीय बल्लेबाज सुरश रैना ने भी इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कहा. साल 2005 में वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रैना मिडिल ऑर्डर में तेज-तर्रार बल्लेबाजी, कामचलाऊ स्पिन गेंदबाजी और अपनी जबर्दस्त फील्डिं...
नई दिल्ली. भारत में स्वास्थ्य सुधार की दिशा में निए नए प्रयास किए जा रहे हैं. आम आदमी को बेहतर स्वास्थ्य देने के लिए सरकार और गैर सरकारी स्तर पर कई प्रयास किए जा रहे हैं. ऐसे में क्योंकि अब युग डिजिटल क्रांति का है तो भारत सरकार ने नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन लॉन्च कर दिया है. इस योजना में हर भारतवासी को एक हेल्थ आईडी जारी की जाएगी ओर इस आईडी में हर नागरिक के स्वास्थ्य का पूरा लेखा-जोखा होगा. यानी आपके स्वास्थ्य की कुंडली डिजिटल हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: रूस ने कर दिया यह गजब कमाल!
इसमें प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य, बीमारी, डॉक्टर का लेखा-जोखा डिजिटलाइज्ड होगा जो पूरी तरह से एक एप और वेबसाइट के मार्फत संचालित होगा. पर आपकी निजता का ध्यान रखते हुए ये रिकॉर्ड्स आप तक की सीमित रहेंगे. डाटा प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा जाएगा. बिना आपकी अनुमति के कोई अन्य व्यक्ति या डॉक्टर आपके रिकॉर्ड की जानकार...
जयपुर. राजस्थान सरकार ने लंबे समय से जारी आशंकाओं और विवादों के बीच आखिरकार फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है. कानून और संसदीय कार्य मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने विश्वास मत के लिए प्रस्ताव रखा था. जिसको चर्चा के बाद ध्वनिमत से सरकार ने जीत लिया.
इसके साथ ही पिछले एक माह से भी ज्यादा लंबे वक्त से घरों से दूर बाड़ेबंदी में बंद विधायक भी आजाद हो गए हैं, और सदन में विश्वास मत हासिल करने के साथ ही तुरंत विधायक अपने अपने घरों के लिए रवाना हो गए. यानी कभी जयपुर होटल फेयरमोंट में तो कभी जैसलमेर के सूर्यगढ़ में बाड़ेबंदी में रहने वाले विधायक आजादी के पर्व गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले इससे मुक्त हो गए.
उधर सीएम अशोक गहलोत ने विश्वासमत के दौरान कहा कि राजस्थान प्रकरण को लेकर सबसे ज्यादा धक्का अमित शाह को लगा होगा. साथ ही गहलोत ने उन पर विपक्ष की ओर से लगाए गए तमाम आरोपों को भी अस्वीकार किया. उन्होने क...
जयपुर. राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए पांच सौ करोड़ रुपए की निकासी हुई थी और यह निकासी कहीं और से नहीं बल्कि केन्द्रीय बीजेपी कार्यालय से हुई थी. यह दावा विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव के दौरान सरकार के मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने जैसे ही दिया तो राजस्थान की राजनीति में एक नया भूचाल सा आ गया.
धारीवाल ने सदन में कहा कि 'दीनदयाल उपाध्याय के मार्ग पर बने बीजेपी के आलिशान दफ्तर से पांच सौ करोड़ रुपया कैसे निकला, कहां गया? राजस्थान में खरीद फरोख्त के लिए 500 करोड़ रुपए आये. जनता हिसाब पूछता चाहती है कि वो पांच सौ करोड़ रुपया किसके पास गया. आज नहीं, कल नहीं पर जनता हिसाब जरुर मांगेगी.' इस दौरान शांति धारीवाल ने सतीश पूनिया और राजेन्द्र राठौड को कहा कि 'पूनियां साहब, राठौड साहब झगड़ना मत वरना भंडा फूट जाएगा'.
जब बयान से सदन में हंगामा होने ...
जयपुर. राजस्थान की सियासत में गुरुवार का दिन कई बड़ी उठापटक के नाम रहा. एक ओर जहां भाजपा विधायक दल की बैठक में वसुंधरा राजे नजर आई, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस में एक दूसरे के धुर विरोधी सचिन पायलट और अशोक गहलोत का मिलन भी हो गया. इस बैठक के दौरान कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे.
मुलाकात के दौरान सबसे ज्यादा खुशी राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल के चेहरे पर देखने को मिली. बड़ी बात यह रही कि इस मुलाकात के वक़्त सचिन पायलट के चेहरे पर जहां सफेद कलर का मास्क था वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चेहरे पर काले रंग का मास्क लगा हुआ नजर आया.
गुरुवार सुबह ही अशोक गहलोत ने कहा था कि 'कांग्रेस की लड़ाई तो ...
जयपुर. राजस्थान की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर. विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपी रहे सचिन पायलट खेमे के दो वरिष्ठ विधायकों का निलंबन कांग्रेस ने वापस ले लिया है. राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. अविनाश पांडे के मुताबिक इन दोनों विधायकों का निलंबन आलाकमान से चर्चा के बाद में वापस लिया गया है.
इसके साथ ही अब यह दोनों विधायक विश्वेंद्र सिंह और भंवर लाल शर्मा कांग्रेस में सक्रिय विधायक के तौर पर काम कर सकेंगे.
आपको बता दें पिछले दिनों भंवरलाल शर्मा और विश्वेन्द्र सिंह को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था और पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था. दोनों पर विधायकों की खरीद फरोख्त करने के आरोप लगे थे और एक कथित ऑडियो भी वायरल हुआ था जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बीजेपी नेता संजय जैन और कांग्रे...
जयपुर. राजस्थान कांग्रेस की सियासत में चली लंबी रस्साकशी और मनमुटाव के बाद अब सचिन पायलट और अशोक गहलोत दोनों ही एक दूसरे के खिलाफ बयान बाजी में थोड़े नरम पड़ते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि सचिन पायलट पहले से ही बयानबाजी से दूर थे लेकिन गहलोत कैंप की ओर से की गई बयानबाजी इन दोनों नेताओं के बीच में मनमुटाव का एक और बड़ा कारण बन गई. इन सबके बीच अब जब मामला शांत हो रहा है तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कहीं ना कहीं चाहते हैं कि अब फिर से ध्यान सरकार चलाने, प्रदेश के विकास, लोगों की समस्याओं के समाधान पर केंद्रित किया जाए.
इसी कड़ी में गुरुवार को CM अशोक गहलोत ने कहा कि 'कांग्रेस की लड़ाई तो सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी के नेतृत्व में डेमोक्रेसी को बचाने की है. पिछले एक माह में कांग्रेस पार्टी में आपस में जो भी नाइत्तेफ़ाकी हुई है, उसे देश के हित में, प्रदेश के हित में, प्रदेशव...
नई दिल्ली. भारत देश में एक नई शुरुआत कर दी गई है. ईमानदार टैक्सपेयर्स को प्रोत्साहन और कर प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक नए खास प्लेटफॉर्म की शुरुआत कर दी जिसे 'ट्रांसपैरेंट टैक्सेशन: ऑनरिंग द ऑनेस्ट' का नाम दिया गया है.
अब बेवजह करदाताओं को परेशान करने वाले आयकर अधिकारियों की नहीं होगी खेर.
इसकी शुरुआत के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये प्लेटफॉर्म 21वीं सदी के टैक्स सिस्टम की शुरुआत है, जिसमें फेसलैस असेसमेंट-अपील और टैक्सपेयर्स चार्टर जैसे बड़े रिफॉर्म किए गए हैं. बड़ी बात यह है कि इनमें कुछ सुविधा अभी से लागू हो गई है, जबकि पूरी सुविधा 25 सितंबर से शुरू होगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि 'ये नई यात्रा की शुरुआत है. अब ईमानदार का सम्मान होगा, एक ईमानदार टैक्सपेयर राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाता है. आज से शुरू हो...
जयपुर. कहने को तो राजस्थान की सियासत में भले ही सचिन पायलट और अशोक गहलोत की जंग अब शांत हो चुकी हो लेकिन पिक्चर अभी भी जारी है. अशोक गहलोत के करीबी नेता धमेन्द्र राठौड, राजीव अरोड़ा, अशोक गहलोत के भाई, बेटे, मित्र रतनकांत शर्मा के बाद अब नम्बर आया है प्रताप सिंह खाचरियावास का. राजस्थान सरकार के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को कथित भूमि सौदों से जुडे विवादों में ईडी ने नोटिस जारी कर तलब किया. और पूछताछ की. यह नोटिस प्रताप सिंह के पिता और भाई को भी भेजे गए.
दरअसल, एक फर्म द्वारा बॉर्डर के पास कथित जमीन खरीद-फरोख्त मामले में खाचरियावास से ईडी पूछताछ करना चाहती है क्योंकि इस सौदे में उनका परिवार भी शामिल था. ईडी द्वारा जारी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि उनके भाई और पिता के नाम ईडी का नोटिस आया है. नोटिस में आरोप है कि पीएसीएल कंपनी के एजेंट के रूप में प्रताप सिंह खाचरियावास के परिव...