मुंबई. 'दोस्तों, मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए मैं शॉर्ट ब्रेक ले रहा हूं. मेरे दोस्त और परिवार के लोग मेरे साथ हैं और मैं चाहता हूं कि मेरे चाहने वाले परेशान न हों और बेकार की कयासबाजी भी न करें. आप लोगों के प्यार और दुआओं के साथ मैं जल्दी ही लौंटूंगा.' फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने जैसे ही यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपडेट की बॉलीवुड के साथ संजय दत्त के प्रशंसकों में मायूसी छा गई और यह जानने की इच्छा तीव्र हो गई कि आखिरकार में हाल में कोरोना की आशंका के चलते अस्पताल में भर्ती हुए संजय दत्त को ऐसा क्या हो गया है कि उन्होने यह बात लिखी. लेकिन इसके बाद जो बात निकलकर सामने आई उसने सबके होश उडा दिए. डॉक्टर्स ने संजय दत्त को लंग्स कैंसर की थर्ड स्टेज बता दी. यानी हालात गंभीर हैं.
इस खबर के फैलते ही देश और दुनियाभर में उनके प्रशंसक और बॉलीवुड के लोग दुआएं करने लगे ताकि वो जल्द ठीक ह...
मुम्बई.सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई है.सिर्फ दो दिनों में सोना 4,500 रुपये तो चांदी करीब 11,700 रुपये टूट गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 50,441 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 61,972 रुपए प्रति किलो ग्राम पर कारोबार कर रही है, वहीं वैश्विक बाजारों में भी सोने का भाव लगातार गिर रहा है. अमेरिका में भी सोना वायदा 1900 डॉलर प्रति औंस के नीचे कारोबार कर रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का अक्टूबर वायदा 3 फीसदी के गिरावट के साथ 50,441 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं चांदी वायदा में 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. बता दें कि भारत में पिछले सप्ताह सोना 56,000 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी का भाव 78,000 रुपए प्रति किग्रा के स्तर पर कारोबार कर रही थी. बाजार के एक्सपर्ट्स की माने तो जैसे-जैसे कोरोना वैक्सीन को लेकर खबरें आती जाएंगी, वैसे-वैसे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ता जाए...
भारत. देश और दुनिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आयोजन धूमधाम से मनाया जा रहा है. कोविड-19 संकट के बीच भी श्रद्धा का सेलाब उमड़ा दिखाई दे रहा है. हालांकि मंदिरों में श्रीकृष्ण की झांकियां सजी हैं लेकिन भक्तों की भीड़ को इस बार मंदिर तक पहुंचकर दर्शन की इजाजत नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं हम भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से बहुत कुछ सीख सकते हैं. उन्हें रियल मैनेजमेंट गुरु भी कहा जाता है, जिनके सिद्धांत और सोच हम सबको आत्मसात करने की जरुरत है.
श्रीकृष्ण की सिखाई गई बातें युवाओं के लिए इस युग में भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं, जितनी अर्जुन के लिए रहीं. श्रीकृष्ण का दिया व्यवहारिक ज्ञान का सार आज भी हमारे जीवन को उन्नति की राह पर ले जा सकता है. बस जरुरत है अनुशासन के साथ उनके जीवन को आत्मसात करने की.
हमारे जीवन का सबसे अहम सत्य यह है कि जो इंसान इस धरती पर आता है वह कभी ना कभी धरती की मिट्टी में स...
जयपुर. अब जब कांग्रेस आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद कांग्रेस सरकार सेफ जोन में आ गई है तो पायलट भी लम्बे समय बाद खुलकर मीडिया के सामने अपनी बातें, अपनी पीड़ा जाहिर कर रहे हैं. निकम्मा, नकारा, निक्कर जैसे सियासी बयानों से गहलोत और पायलट खेमे की दूरियां और बढ गईं. इस बीच सचिन पायलट ने कांग्रेस आलाकमान से आश्वासन मिलने के बाद फिर से सरकार का साथ देने का वादा किया लेकिन मीडिया के सामने अपनी बातें भी रखी.
यह भी पढ़ें: बीजेपी की जो दुर्गति हुई वो हमेशा याद रखेंगे, बाड़ेबंदी के लिए तीन प्लेन बुक किए थे एक ही गुजरात जा पाया: अशोक गहलोत
अलग-अगल मीडिया के मंचों पर बातचीन करते हुए पायलट ने कई बातों पर अपनी सफाई दी, अपनी पीड़ा जाहिर की, अपने मन की बात रखी.
पायलट ने कही 10 बड़ी बातें:
1- जब आप अपने जीवन के लिए चिंतित होते हैं, आपके और आपके विधायकों के खिलाफ 45 एफआईआर दर्ज कर दी जाती हैं, जिन...
जयपुर. राजस्थान में सरकार को गिराने की साजिश और विधायकों की खरीद फरोख्त के मामले में अशोक गहलोत सरकार की आंखों की किरकिरी बने तीन निर्दलीय विधायक अचानक मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे और सीएम से लंबी मंत्रणा की.
पायलट और गहलोत विवाद शांत होने के बाद जहां सबसे पहले विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोपी पायलट कैम्प के विधायक भंवरलाल शर्मा सीएम आवास पर पहुंचकर सोमवार को सीएम से मिले थे वहीं मंगलवार को यह तीन निर्दलीय विधायक भी सीएम के समक्ष पहुंचे और अपना पक्ष रखा. इनमें महुवा से ओमप्रकाश हुड़ला, अजमेर किशनगढ़ से सुरेश टांक और पाली मारवाड़ जंक्शन से निर्दलीय विधायक खुशवीर सिंह शामिल रहे. बताया जा रहा है कि इन्होने गहलोत से माफी भी मांगी और कहा यह सब किसी साजिश के तहत हुआ उनका मन्तव्य ऐसा कुछ नहीं था कि सरकार को नुकसान पहुंचाया जाए.
इस दौरान इन विधायकों ने अपने क्षेत्र के विकास के मुद्द...
जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में सचिन पायलट के फिर से सत्ता के साथ आने अपने मन की बात रखते हुए कहा कि हमारे साथियों ने बीजेपी की जो दुर्गति की है वो हमेशा याद रखेंगे. और कांग्रेस पार्टी पांच साल तक शासन करेगी, अगला चुनाव कांग्रेस जीतेगी. भाजपा ने ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई का जिस बेशर्माई से इस्तेमाल किया वो जनता के सामने है.
जैसलमेर जाने से पहले जयपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान हालांकि सीएम ने सचिन पायलट से जुड़े सवालों को टाला, सीधा उन पर कुछ नहीं बोले लेकिन कहा कि जो फैसले कांग्रेस पार्टी आलाकमान ने किए हैं उसके बाद अब आगे की रणनीतियां बनेगी, उसी के अनुरुप काम होगा. मेरी कोशिश होगी कि जो विधायक गए वो किन परिस्थितियों में गए, मुझसे क्या नाराजगी थी सबकों सुनकर उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयास करूंगा. यह मुख्यमंत्री के नाते मेरी जिम्मेदारी भी है.
गह...
जयपुर. राजस्थान की सियासत में उस वक्त एक बडा घटनाक्रम हुआ जब सोमवार को पायलट कैम्प के विधायक भंवरलाल शर्मा अचानक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने उनके आवास पर पहुंचे और गहलोत से मुलाकात के बाद कहा कि मेरी नाराजगी दूर हो गई है, गहलोत सरकार पूरे पांच साल चलेगी.
बता दें यह वही विधायक हैं जिनका विधायकों की खरीद फरोख्त के मामले में ऑडियो वायरल हुआ था जिसके बाद एसओजी और एसीबी को उनकी तलाश थी.
एसओजी ने उनकी ऑडियो सैम्पल लेने के लिए कई दिनों तक पायलट की बाडेबंदी वाले होटल के बाहर कैम्प किया था.
भंवलाल ने कही यह बड़ी बातें:
1- मेरे से लिखा लिजिए सरकार सुरक्षित है.
2- मैं कांग्रेस के साथ हूं और राजस्थान में कांग्रेस के मुखिया अशोक गहलोत हैं.
3- ऑडियो झूठा था तभी एसओजी ने केस वापस लिया, वरना केस वापस लेते क्या.
4- अशोक गहलोत जी से मेरी जो नाराजगी थी वो दूर हो गई है और उनके...
जयपुर. अशोक गहलोत ही राजस्थान के मुख्यमंत्री बने रहेंगे. सचिन पायलट कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे. राहुल गांधी से सचिन पायलट की एक गुप्त मुलाकात के बाद दो दिग्गज नेताओं में 'राजनीतिक संघर्ष विराम' के आसार बढ गए हैं. और यदि सबकुछ ठीक रहा, पायलट ने आलाकमान के समक्ष अपनी जो शर्तें रखी हैं उन शर्तों पर बीच का रास्ता निकला तो 14 अगस्त से शुरू होने जा रहे राजस्थान विधानसभा सत्र से पहले 100 फीसदी गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार सेफ जोन में होगी. ऐसी ही कुछ बातें सोमवार को कांग्रेस के गलियारों से निकल कर सामने आईं.
बताया जा रहा है कि यदि यह सच हुआ तो इसके साथ ही अब किसी तीसरे चेहरे को सीएम बनाने की बातों पर भी विराम लग जाएगा. गहलोत-पायलट में पैदा हुए विग्रह के मामले पर कई स्तर की बातचीत के बाद राहुल से यह मुलाकात हुई. और कांग्रेस आलाकमा...
जयपुर. राजस्थान की सियासत में उठापटक के बीच नित नई राजनीतिक थ्योरी सामने आ रही है. इनमें कुछ अफवाहें हैं तो कुछ इतनी मजबूत कि किसी सच से कम नहीं लग रही. कोर्ट, कचहरी, पुलिस, खरीद फरोख्त, आरोप प्रत्यारोप, बाड़ेबंदी, बगावत के बीच राजस्थान सरकार को बचाने के लिए कांग्रेस में हर रोज एक नया फॉर्मूला सामने आ रहा है. इस बार इसी फॉर्मूले से एक नाम सामने आया है, और वो नाम है अलवर क्षेत्र के कद्दावर युवा कांग्रेस नेता भंवर जितेन्द्र सिंह का.
यह भी पढ़ें: राजनीतिक आपदा के बीच CM गहलोत का सभी विधायकों को पत्र, लिखी यह 10 बड़ी बातें
बताया जा रहा है कि आलाकमान इस बात पर मंथन में जुटा है कि अगर पायलट के साथ बगावत पर उतरे नेताओं को संतुष्ट रखना है, सरकार बचानी है और गहलोत खेमे के भी स्वाभिमान की रक्षा हो सके तो कोई बीच का रास्ता निकाला जाए. वैसे नम्बर गेम में अभी तक अशोक गहलोत अनिश्चितता के भंवर ...
जयपुर. राजस्थान में राजनीतिक आपदा के बीच राहत और बचाव कार्य में जुटे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के सभी विधायकों को एक खुला पत्र लिखा है. पत्र लिखकर जहां सरकार बचाने के लिए समर्थन की मांग की है वहीं 3 पेज इस पत्र में सरकार अस्थिर करने के मंसूबे कामयाब न होने देने की भी अपील की है. वर्तमान में सियासी हालात और कोरोना संकट के बारे में पत्र में लिखा गया है.
पत्र की 10 बड़ी बातें:
1- मेरी आप सभी से अपील है कि लोकतंत्र को बचाने, हम में जनता का विश्वास बरकरार रखने एवं गलत परंपराओं से बचने के लिए आपको जनता की आवाज सुननी चाहिए.
2- आप चाहें किसी भी राजनीतिक पार्टी के विधायक हों, आप अपने अन्य साथियों, परिवारजनों और अपने क्षेत्र के मतदाताओं की भावनाओं को समझकर यह सुनिश्चित करने का फैसला करें कि किस प्रकार राजस्थान के हितों के लिए जनता द्वारा चुनी हुई बहुमत प्राप्त सरकार मज़ब...