जयपुर. जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता का मूल मंत्र है व्यक्ति की दढ इच्छा शक्ति, अटूट विश्वास और एकनिष्ठ प्रयास. सफलता का इतिहास लिखने वाले सभी व्यक्तियों ने इसी गुण के बल पर महान सफलताएं अर्जित की हैं. और उन्नति के महान शिखरों पर आरुढ हुए हैं. ऐसा ही एक ताजा उदाहरण पेश किया है राजस्थान के एक युवा जिनेन्द्र सोनी ने. जहां कोरोना संकटकाल और लॉकडाउन के बीच लोग निराशा के वातावरण में जी रहे थे, भयभीत थे, कुछ नया करने से कतरा रहे थे, शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ठप थी, ऐसी तमाम बाधाओं के बीच जिनेन्द्र सोनी वो युवा थे जिन्होने ना केवल देश को इस संकटकाल में भी कुछ नया देने की ठानी, बल्कि करोड़ों बच्चों की स्कूली शिक्षा और पढाई खराब ना हो इस लिहाज से कुछ नया करने का संकल्प लिया. और दो माह के अपने दिन-रात के प्रयासों, फौलादी इरादों से वो काम कर दिखाया जो संकटकाल की इस घडी की सबसे बडी डिमांड बन...
नई दिल्ली. देश के चर्चित केस संत आसाराम की गिरफ़्तारी प्रकरण के खुलासे पर लिखी किताब के रिलीज पर पटियाला हाउस कोर्ट ने रोक लगा दी है. 30 सितंबर तक यह रोक लगाई गई है. राजस्थान कैडर के IPS अजयपाल लाम्बा ने यह किताब लिखी है. 'गनिंग फ़ॉर द गॉडमैन' बुक 5 सितम्बर को रिलीज होनी थी. बताया जा रहा है कि अजयपाल ने बुक में कई ऐसे बड़े खुलासे किए हैं जो सरकारी मशीनरी और लोगों को चौंका सकते हैं. वर्तमान में राजधानी जयपुर में एडिशनल पुलिस कमिश्नर के पद पर कार्यरत आईपीएस अजयपाल लांबा ने आसाराम की गिरफ्तारी से लेकर चार्जशीट पेश करने तक की पूरी जांच के बारे में एक किताब लिखी है. आईपीएस लांबा ने कई चौंकाने वाले खुलासे अपनी इस किताब में किए हैं. किताब में खुलासा किया गया है कि किस तरीके से इस केस की एक जांच अधिकारी चंचल मिश्रा की हत्या की सुपारी आसाराम ने दी थी और आरडीएक्स से मिश्रा को उड़ाने की साजिश ...
नई दिल्ली. सरकार की बड़ी कार्रवाई, पबजी समेत चीन के 118 और मोबाइल ऐप्स भारत में बैन.
भारत-चीन सीमा पर चल रहे विवाद के बीच भारत सरकार ने यह फैसला लिया है. सरकार की तरफ से इससे पहले भी चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाए गए थे. सरकार ने हाल ही में पहले 59 ऐप को बैन किया था जिसमें लोकप्रिय ऐप TikTok भी शामिल था. बाद में सरकार ने 47 और ऐप को बैन किया था. आज एक बार फिर से सरकार की तरफ से PUBG समेत 118 ऐप को बैन किया गया है.
PUBG app?
राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर जिस पॉप्युलर Battle Royale टाइटल गेम PUBG Mobile एप्प को बैन किया है वो भारत में 175 मिलियन डाउलोड के साथ देश में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गेमिंग ऐप है. भारत में PUBG मोबाइल को इस साल के पहले हॉफ तक कुल 175 मिलियन बार इंस्टॉल किया गया. डाटा एनालिटिक्स फर्म Senser Tower के मुताबिक PUBG मोबाइल वर्ल्ड ...
नई दिल्ली. वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में 24 साल में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. सोमवार को जारी सरकारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल से जून तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था में 23.9 फीसदी की गिरावट आई है. जो एक नया रिकॉर्ड बनाते नज़र आ रही है. हालांकि मोदी सरकार के आर्थिक प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे है लेकिन कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है. कम उपभोक्ता मांग और घटते निजी निवेश के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है.
बड़ी बातें
- चिंता की बात यह है कि मोदी सरकार द्वारा 21 लाख करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के बावजूद कोरोना वायरस महामारी की वजह से कारोबार और आम इंसान पर भारी असर पड़ा.
- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मुताबिक, '2020-21 की पहली तिमाही में जीडीपी 26.9 लाख करोड़ रुपये अ...
नई दिल्ली. देश के पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया है.
गौरतलब है कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी और वह जीवनरक्षक प्रणाली पर थे. सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने सोमवार सुबह ही बताया था कि 'प्रणब मुखर्जी की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है.'
उनकी हालत रक्त प्रवाह के लिहाज से स्थिर थी और वह वेंटिलेटर पर थे. 84 वर्षीय 'मुखर्जी को कुछ दिनों पहले ही यहां सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था और मस्तिष्क की सर्जरी से पहले उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. जिसके बाद उनकी हालत में सुधार के बजाय लगातार गिरावट आ रही थी....
लद्दाख. भारत और चीन के सैनिकों के बीच एक बार फिर झड़प हुई है. दोनों ही तरफ से सैनिकों ने जमकर एक दूसरे पर वार किया. बताया गया है कि 29 अगस्त की रात यह झड़प पैंगोंग त्सो झील के पास हुई है. सरकार ने इस पर कहा है कि हमारे जाबांज जवानों ने चीनी सैनिकों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया है. बताया जा रहा है कि भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को भारतीय सीमा से पीछे खदेड़ दिया.
उधर चुशूल में भारत और चीन के बीच ब्रिगेडियर कमांडर लेवल की बैठक चल रही है और इसमें ताजा विवाद पर चर्चा चल रही है. बीते 15 जून की रात गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सैनिकों की झड़प की घटना के बाद कई बार भारत और चीन बातचीत के लिए आमने-सामने आ चुके हैं लेकिन इस सीमा विवाद का कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है. ऐसे हालात में कल हुई इस झड़प की घटना के बाद भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर तनाव और बढ़ सकता है....
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 की गाइडलाइंस जारी कर दी है. इसके तहत जहां अभी भी कुछ मामलों में पाबंदियां रहेंगी वहीं कुछ मामलों में सरकार ने राहत भी दी है. सरकार ने शर्तों के साथ 7 सितंबर से मेट्रो चलाने की मंजूरी दे दी है. वहीं, 21 सितंबर से धार्मिक आयोजन में 100 लोगों के शामिल होने की भी इजाजत दे दी गई है. गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, 21 सितंबर से सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल आदि से जुड़े समारोहों की अनुमति होगी, लेकिन एक छत के नीचे अधिकतम 100 लोग मौजूद रह सकेंगे.
हालांकि, इस तरह के सीमित समारोहों में अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनना, सामाजिक दूरी, थर्मल स्कैनिंग और हाथ धोने के लिए सैनिटाइजर का प्रावधान करना अनिवार्य होगा.
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूल और कॉलेजों को फिलहाल 30 सितंबर तक बंद रखने का फैसला किया गया है. इस दौरान, ऑनलाइन क्लास...
नई दिल्ली. भारत में अब उम्मीदों भरे दिन लगातार सामने नजर आने लगे हैं. भारतीय वैज्ञानिक जिस तरह से दिन रात कोरोना वैक्सीन को तैयार करने में जुटे हैं उससे लगता है भारत दुनिया से पीछे नहीं रहने वाला है. बस अब कुछ और वक्त का इंतजार करना है यह वक्त है 2020 का अंत या फिर 2021 की शुरुआत. भारतीय बाजार में किसी भी सूरत में 2021 की शुरुआत में एक स्वीकृत टीका उपलब्ध हो जाने की उम्मीद बढ़ गई है. यह जानकारी शीर्ष वॉल स्ट्रीट रिसर्च और ब्रोकरेज फर्म, बर्नस्टीन रिसर्च की रिपोर्ट से मिली है.
रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक स्तर पर चार संभावित टीके हैं, जिन्हें 2020 के अंत तक या 2021 की शुरुआत में स्वीकृति मिल जाने के अनुमान हैं. इनमें से दो टीके ऐसे हैं जिनमें भारत की भागीदारी है. एस्ट्राजेनेका व ऑक्सफोर्ड का वायरल वेक्टर टीका और नोवावैक्स का प्रोटीन सब यूनिट टीका वो दो टीके हैं जिनमें भारत ने भागीदारी है...
नई दिल्ली. राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी रहे अविनाश पांडे को बिहार चुनाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने उन्हें बिहार कांग्रेस चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनकी यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है. साथी ही काजी निजामुद्दीन और देवेंद्र यादव को इस कमेटी का मेंबर बनाया गया है. राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए.
इसके साथ ही कांग्रेस के बिहार मामलों के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और विधायक दल के नेता सदानंद सिंह इस समिति में पदेन सदस्य होंगे. स्क्रीनिंग कमेटी चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नाम पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजती है जिसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची पर मुहर लगती है. बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर...
नई दिल्ली. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की, जिसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी के कई नेताओं ने उनसे पद पर बने रहने का आग्रह किया. बाद में सभी ने मिलकर एक राय सहमति जताई कि जब तक कांग्रेस का अधिवेशन नहीं हो जाता और नए अध्यक्ष की घोषणा नहीं हो जाती तब तक सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी. हालांकि पहले उन्हें 1 साल के लिए अंतरिम अध्यक्ष बने रहने का आग्रह किया गया था लेकिन राहुल गांधी ने इस समय सीमा को 6 महीने में ही पूर्ण करने को कहा.
CWC ने सोनिया गांधी से निवेदन किया है कि कोरोना काल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अगले अधिवेशन के बुलाए जाने तक वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के गरिमामय पद पर नेतृत्व करें....