जयपुर. राजस्थान सरकार के माइन्स एवं पेट्रोलियम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डाॅ. सुबोध अग्रवाल ने कहा है कि 'अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व खान विभाग मिलकर संयुक्त कार्यवाही करेंगे. इतना ही नहीं विभाग के विजिलेंस प्रकोष्ठ का पुनर्गठन कर सेटेलाइट इमेजरी और ड्रोन आदि का उपयोग भी किया जाएगा. राजसमन्द में पायलेट प्रोजेक्ट के रुप में अत्याधुनिक उपकरणों के उपयोग के उत्साहजनक परिणाम प्राप्त हुए हैं. अब इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा.
अग्रवाल ने बताया कि समन्वित और योजनाबद्ध प्रयासों से खान विभाग की राजस्व आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की है. राज्य की एमसेण्ड नीति जल्दी ही लागू होगी वहीं राज्य सरकार द्वार गठित कमेटी द्वारा नई खनिज नीति के प्रारुप को अंतिम रुप दिया जा रहा है. एसीएस माइन्स डाॅ. अग्रवाल मंगलवार को खनिज भवन में खान व भूविज्ञान विभाग की सम...
नई दिल्ली. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के भारी विरोध के बावजूद मोदी सरकार लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी कृषि से संबंधित बिल पास करवा चुकी है. वहीं अब मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बढ़ोतरी को भी मंजूरी दी है.
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लोकसभा में MSP बढ़ाने की घोषणा की. और कहा कि 'इस कदम से हम स्पष्ट संदेश भेजना चाहते हैं कि सरकार द्वारा एमएसपी को हटाया नहीं गया है.' बड़ी बात यह है कि 6 रबी फसलों पर एमएसपी बढ़ाया गया है जिनमें गेंहू में 50 रुपये, चना में 225 रुपये, मसूर में 300 रुपये, सरसों में 225 रुपये, जौ में 75 रुपये और कुसुम में 112 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है.
...
श्रीगंगानगर. कभी राजस्थान सरकार को मेडिकल कॉलेज के लिए 100 करोड़ का चेक देकर चर्चा में आए पूर्व विधायक कामिनी जिंदल के पिता बी डी अग्रवाल का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है. जाने-माने उद्योगपति, समाजसेवी और राजनेता के तौर पर थी बी डी अग्रवाल की पहचान थी. गुड़गांव के निजी अस्पताल में इलाज़ के दौरान उनका निधन हो गया.
हालांकि बताया जा रहा है कि गत दिनों अग्रवाल जयपुर में सीढ़ियों से गिर गए थे जिसके बाद में उन्हें गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद वो कोरोना संक्रमित भी हो गए और उनकी हालत बिगड़ती गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया.
बी.डी. अग्रवाल श्रीगंगानगर (राजस्थान, भारत) के रहने वाले थे. अग्रवाल नैशनल यूनियनिष्ट जमींदारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ-साथ विश्वभर में ग्वार गम का निर्यात करने वाली कम्पनी विकास डब्ल्यूएसपी के चेयरमैन भी रहे. इसके साथ ...
जयपुर. राजस्थान में लगातार बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा फैसला किया है. राज्य सरकार ने प्रदेश में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 11 जिलों में जिला मुख्यालयों में सार्वजनिक स्थलों पर धारा-144 लागू कर 5 से अधिक व्यक्तियों के समूह में इकट्ठा होने पर रोक लगाने का निर्णय किया है. एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया.
कोविड-19 संक्रमण की गंभीर स्थिति के मद्देनजर जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बीकानेर, उदयपुर, सीकर, पाली और नागौर जिलों के मुख्यालय वाले शहरों में सार्वजनिक स्थलों पर धारा-144 के तहत 5 से अधिक व्यक्तियों के एक साथ इक्कठा होने पर प्रतिबंध रहेगा. सार्वजनिक जगहों पर 5 व्यक्ति भी मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियम की पालना करेंगे. संबंधित जिले के कलेक्टर इस संबंध में आदेश जारी करेंगे.
मुख्यमंत्री निवास पर प्...
चीन. दुनिया की आंखों की किरकिरी बना चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. अभी उसकी लापरवाही से कोरोना का कहर दुनियाभर में आतंक मचाए हुए हैं, कोरोना संक्रमण समाप्त होने का नाम भी नहीं ले रहा है कि एक नए वायरस ने चीन में दस्तक दे दी है. इतना ही नहीं इस वायरस से चीन में लोगों में तेज संक्रमित होने का दौर भी शुरू हो गया है. बड़ी बात यह है कि आमतौर पर यह बीमारी मवेशियों को होती है. और यदि यह बीमारी इंसानों को हो जाए तो संक्रमण से तेज सिरदर्द, बुखार और बेचैनी होती है. यह ऐसी बीमारी है जिसकी वजह से पुरुषों और महिलाओं के अंडकोष खराब हो सकते हैं. इसके अलावा यह प्रजनन क्षमता और प्रजनन प्रणाली को पूरी तरह से खत्म कर सकता है.
बता दें चीन के गांसू प्रांत में अब तक 21,847 लोगों की जांच की जा चुकी है. इनमें से 4,646 लोग प्राइमरी तौर पर पॉजिटिव पाए गए हैं. जबकि, 3245 लोग स्पष्ट तौर पर इस बीमारी से संक्...
नई दिल्ली. फ्रीलांस पत्रकार राजीव शर्मा को दिल्ली पुलिस ने चीन के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि यह गिरफ्तारी 14 सितंबर को कर ली गई थी लेकिन खुलासा अब किया गया. राजीव शर्मा से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किए गए उनके दो सहयोगी भी गिरफ्तार किए हैं जिनमें एक चीनी महिला और नेपाली पुरुष दिल्ली के महिपालपुर में एक कंपनी चलाते हैं. जहां से वे चीन को दवाएं एक्सपोर्ट करते थे और चीन से भेजे गए पैसे को शेल कंपनियों के जरिये यहां से एजेंटों को दिया जाता था.
राजीव शर्मा को डेढ़ साल में चीन की इंटेलिजेंस एजेंसी से करीब 40 लाख रुपए मिले. एक इनपुट के लिए 73 हजार रुपए से ज्यादा मिलते थे. राजीव चीनी समाचार एजेंसी ग्लोबल टाइम्स के लिए भी लेख लिखते रहे हैं. पुलिस के मुताबिक पत्रकार राजीव शर्मा ने 6 महीने में चीन से करीब 50 लाख से ज्यादा रुपये लिए.
दिल्ली पुलिस के स्पेश...
जयपुर. राजस्थान में कोरोना संकटकाल में दिन-रात एक कर कोरोना वॉरियर्स के रूप में सेवाएं दे रहे रेजिडेंट डॉक्टर्स सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं. डॉक्टर का आरोप है कि सीमित संसाधन होने के बावजूद कोरोना संकटकाल में रेजिडेंट डॉक्टर्स ने अपना बेस्ट दिया है. समर्पित भाव से कार्य किया है. बावजूद इसके कोरोना के 8 माह बीत जाने के बाद भी रेजिडेंट डॉक्टर्स के लिए ना तो बेड की आपूर्ति है, ना ही सैंपल कलेक्शन के लिए अलग से कोई पर्याप्त व्यवस्था है. कोरोना संकटकाल में अपनी अनदेखी से परेशान जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (JARD) ने साफ कर दिया है कि अगर उनकी 7 प्रमुख मांगों को नहीं माना गया तो अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे.
19 और 20 सितंबर को सभी रेजिडेंट डॉक्टर्स काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और 21 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक कार्य बहिष्कार का भी निर्णय किया है. म...
नई दिल्ली. गूगल ने प्ले स्टोर से पेटीएम का मेन ऐप हटा दिया है. हालांकि इसके बाकी ऐप्स अभी मौजूद हैं. गैम्बलिंग से जुड़ी गूगल की पॉलिसीज का उल्लंघन करने के आरोप पर गूगल प्ले स्टोर ने यह फैसला लिया है. गूगल ने डेवलपर्स को बकायदा इस मसले पर नोटिस भी भेजा था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर यह एक्शन लिया गया. उधर अचानक हर इस घटनाक्रम से Paytm और उसके ग्राहकों दोनों में हड़कंप मच गया जिसके बाद Paytm कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि ग्राहकों का सारा पैसा सुरक्षित है. गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में Paytm पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा है कि हम ऐसे एप को जगह नहीं दे सकते जो ऑनलाइन कैश वाले गेम्स, जुए या सट्टा का आयोजन करते हों. पेटीएम 'PayTM First Games' के ज़रिए पैसे जीतने का दावा करती है.
हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बाद सारा घटनाक्रम इतना तेजी से बदला कि ...
कोटा. राजस्थान के बूंदी में चंबल नदी को पार करते समय एक नाव पलट गई है. नाव में करीब 40 लोग सवार थे, और कई दुपहिया वाहन इसमें रखे थे. सभी लोग डूब गए जिनमें से 11 के शव अब तक निकाले जा चुके हैं. स्थानीय गोताखोरों की मदद से 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. नाव में बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं. खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया. हादसे में कई लोग बचने के लिए तैरकर बाहर निकलने का प्रयास भी करते रहे लेकिन इनमें से कई लोग डूब गए. लोगों को बचाने के लिए प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. लापता लोगों की तलाश जारी है....
जयपुर. राजस्थान में उन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है जो लंबे समय से अपने तबादले का इंतजार कर रहे थे, लेकिन तबादलों पर बेन लगे होने के कारण वह परेशानी में थे. राजस्थान सरकार ने तबादलों पर लगा हुआ बेन तुरंत हटा दिया है.
यह रोक 31 अक्टूबर तक हटाई गई है. बता दें पिछले साल 30 सितम्बर को तबादलों पर रोक लगाई गई थी. सभी विभागों के ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन होंगे, ARD विभाग ने आदेश जारी किए....