India

राहुल के कथित बयान पर भड़के सिब्बल-आज़ाद ने की इस्तीफे की पेशकश, CWC में हुआ बवाल

नई दिल्ली. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में जमकर बवाल हुआ. मामला इतना बढ़ गया कि राहुल गांधी ने गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल सहित कई नेताओं पर बीजेपी से मिले होने का आरोप लगा दिया. उधर राहुल गांधी के इस बयान से पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भड़क गए. जहां गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यदि आरोप साबित हो जाते हैं तो तुरंत पार्टी से इस्तीफा दे देंगे. वहीं कपिल सिब्बल ने भी बयान पर नाराजगी जताई. बता दें कि CWC कि बैठक से ऐसी बातें अचानक मीडिया में आने लगीं कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बैठक में आरोप लगाया कि 'जिन नेेेताओं ने इस वक्त चिट्ठी लिखी है वो भारतीय जनता पार्टी से मिले हुए हैं.' जिस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खफा हैं और पलटवार कर रहे हैं. कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने बैठक के दौरान ही ट्वीट करते हुए लिखा कि 'राहुल गांधी कह रहे हैं हम भारतीय जनता पार्टी से मिले हुए हैं. ...

क्या मुकुल वासनिक होंगे कांग्रेस के अगले अध्यक्ष? क्यों चर्चा में आया यह नाम जानें 10 बडे फैक्ट

नई दिल्ली. कांग्रेस की सियासत में पिछले कुछ दिनों से कई घटनाक्रम तेजी से मूर्त रुप ले रहे हैं. पार्टी रिफॉर्म्स के लिए हर वो काम किया जा रहा है जो पार्टी को सक्षम, मजबूत बना सके. इसी कडी में सोनिया गांधी के भी अंतरिम अध्यक्ष का पद छोडकर तुरंत स्थाई अध्यक्ष नियुक्ति​ की मांग तेजी से उठने लगी है. हालांकि माना यह जा रहा है कि अब पूरी तरह से राहुल गांधी के हाथ में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान आने वाली है, लेकिन इन सबके बीच सूत्रों के हवाले से जो खबर है वो यह है कि कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के मामले में बेहद ही स्मार्ट तरीके से 'प्लान बी' भी तैयार कर रखा है, यानी यदि गांधी परिवार से हटकर अध्यक्ष बनाना पडे तो फिर किसे बनाया जाए? इस बीच जो नाम अचानक सामने आया है वो बेहद चौकाने वाला कहा जा सकता है, यह नाम है कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकूल वासनिक का.   10 बडे फैक्ट: 1....

अब इस कंपनी ने भारत में लॉन्च की कोरोना की दवा, 42 शहरों में होगी फ्री होम डिलीवरी

हैदराबाद. दुनिया के साथ भारत में भी कोरोनावायरस ने लोगों की नींद उड़ा कर रखी है. इस महामारी ने अकाल कई लोगों को मौत की नींद सुला दिया. अब इस महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन का इंतजार पूरी दुनिया को है. लेकिन इससे पहले इस बीमारी को कंट्रोल करने का हर संभव प्रयास दवा बाजार में मौजूद कंपनियां कर रही हैं. देश में कोरोना के इलाज और नियंत्रण के लिए कई तरह की दवाइयों के इस्तेमाल को मंजूरी मिली हुई है. इसी कड़ी में अब देश की जानी-मानी फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डी लेबोरेट्रीज ने भी कोरोना की 200 MG टैबलेट लॉन्च की है. आपको बताते चलें कि कोरोना के इलाज में कारगर मानी जा रही दवाई फेविपिराविर (Favipiravir) को अलग-अलग कंपनियां अलग-अलग नामों से बाजार में लॉन्च कर रही हैं. अब डॉ. रेड्डी लेबोरेट्रीज ने इसके जेनेरिक वर्जन को पेश करते हुए इसका नाम 'एविगन' (Avigan) रखा है. ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया से ...

फ़िल्म अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रच रहा शार्प शूटर गिरफ्तार

फरीदाबाद. राजस्थान, पंजाब सहित कई राज्यों में पुलिस के लिए सिरदर्द बना गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई भले ही जेल में बंद हो लेकिन इस गैंगेस्टर का नेटवर्क कैसे चलता है इसका खुलासा जब हुआ तो सब सन्न रह गए. भले ही यह गैंगस्टर राजस्थान की जेल में बंद हो लेकिन यहां से भी यह साजिशों को अंजाम देता है. फिल्म अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश राजस्थान की जेल में रहते हुए ही रच रहा है. इसने अपने शार्प शूटर को सलमान खान को मारने के निर्देश दिए, लेकिन वह सलमान को मारता है उससे पहले ही फरीदाबाद पुलिस की गिरफ्त में आ गया. जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर साजिश रची गई, उसके शार्प शूटर ने बांद्रा में 3 दिन रेकी भी की थी. फरीदाबाद पुलिस ने पकड़े गए राहुल उर्फ बाबा और अन्य आरोपियों के साथ प्रेसवार्ता करते हुए यह खुलासा किया. फरीदाबाद पुलिस ने हत्या के मामले में लॉरेंस बिश्नोई के शार्प शूटर र...

ऑनलाइन पढाई के साइड इफैक्ट्स, बच्चे पेड़ पर चढ़कर पढने को मजबूर. देखें बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर

महाराष्ट्र. यह तस्वीरें हैं महाराष्ट्र जिले के धड़गांव की. जहां इन दिनों स्कूली बच्चे कभी पेड़ पर बैठे दिखाई देते हैं तो कभी किसी पहाड़ी की चोटी पर. सुनने और देखने में यह थोड़ा अजीब जरुर लगे लेकिन जनाब यही बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर है. जो ऑनलाइन शिक्षा को बढावा देने की हकीकत हमारे सामने रख रही है. दरअसल यह तस्वीर स्कूल भवन की कमी या किसी बाढ़ की वजह से नहीं है बल्कि खराब मोबाइल नेटवर्क के कारण सामने आई है. कोरोना के चलते ज्यादातर राज्यों में 31 अगस्त तक स्कूल बंद हैं, पर पढाई जारी है. वो भी ऑनलाइन पढाई. जिसके चलते स्टूडेंट्स को ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल भेजा जाता है और ऑनलाइन ही पढाया जाता है. लेकिन नेटवर्क न होने से छात्र पढ़ाई नहीं कर पाते. पर रोज-रोज इस समस्या से कैसे बचा जाए, ऐसे में बच्चे अपनी डिजिटल क्लास का नेटवर्क पाने के लिए कभी पेड़ पर चढकर शिक्षा ग्रहण करते हैं तो कभी ऊंची पहाड़...

कांग्रेस में नाखुश हैं करीब 100 नेता, नेतृत्व में बदलाव के लिए लिखे पत्र: संजय झा

नई दिल्ली: क्या कांग्रेस में कोई राजनीतिक आपदा आने वाली है? एक विवाद शांत होता नहीं की दूसरा बखेड़ा खड़ा हो जाता है. पायलट-गहलोत विवाद अथक प्रयासों के बाद कांग्रेस ने शांत ही किया था कि अब कांग्रेस के नेता और प्रवक्ता रहे संजय झा ने एक नया 'पॉलिटिकल ब्लास्ट' कर दिया है. हाल ही पार्टी से बाहर किए गए और कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रवक्ता संजय झा ने ट्वीट कर दावा किया है कि कई सांसदों सहित करीब 100 कांग्रेसी नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में राजनीतिक नेतृत्व में बदलाव और कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के चुनाव में पारदर्शिता लाने की बात कही गई है. यह नेता पार्टी की आंतरिक स्थिति से नाखुश हैं. संजय झा ने ट्वीट में खुलासा किया है कि कांग्रेस के पार्टी आंतरिक हालात ठीक नहीं हैं. आपको बताते चलें पिछले दिनों राजस्थान में चले सियासी घमासान के दौरान संजय झा ने सचिन पायलट क...

वो 10 बड़ी गलतियां जिन्होंने राजस्थान से करा दी अविनाश पाण्डे जैसे सुलझे हुए नेता की विदाई

जयपुर/ नई दिल्ली. राजस्थान में पायलट-गहलोत विवाद शांत होने की ओर है. और पायलट कैम्प की मांगों के मुताबिक आलाकमान ने अपने वादे पूरे करने शुरु कर दिए हैं. इसी कड़ी में सबसे पहले छुट्टी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डे की हुई. पायलट खेमे ने आलाकमान के समक्ष आरोप लगाया था अविनाश पांडे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के काफी करीबी हैं और दूसरे पक्ष की बात को ठीक तरीके से तवज्जो नहीं देते थे. पायलट खेमे ने राजस्थान में अपनी प्रमुख मांगों के साथ अविनाश पांडे को हटाने की भी पुरजोर तरीके से मांग की थी. जिसके बाद राजस्थान में अजय माकन को राजस्थान का नया प्रभारी महासचिव बनाया गया. हालांकि ऐसा नहीं है कि अविनाश पाण्डे ने राजस्थान की राजनीति में कांग्रेस के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन उनसे कुछ ऐसी गलतियां हुईं जिससे उनकी राजस्थान से विदाई हो गई. पाण्डे की 10 बड़ी गलतियां 1- ...

अविनाश पांडे की छुट्टी, अजय माकन बने राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी महासचिव, तीन सदस्यीय समिति भी गठित

जयपुर: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बीच खत्म हुए गतिरोध के बीच, कांग्रेस (Congress) हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी पद से अविनाश पांडेय (Avinash Pandey) की छुट्टी कर दी है. इतना ही नहीं पायलट कैंप की मांग के मुताबिक पार्टी ने तीन सदस्यी कमेटी का भी गठन कर दिया है. जो पायलट कैंप से जुड़े  मुद्दों को सुलझाएगी. जानकारी के अनुसार, पार्टी ने अविनाश पांडेय की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन (Ajay Makan) को राजस्थान का नया प्रभारी नियुक्त किया है, उनका पायलट-गहलोत विवाद के दौरान अहम रोल भी देखा गया था. कांग्रेस द्वारा राजस्थान में राजनीतिक मुद्दों के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया है. इस कमेटी में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल (Ahmad Patel), राजस्थान कांग्रेस के...

बीजेपी, RSS फेसबुक-वॉट्सएप को नियंत्रित कर फर्जी खबरें और नफरत फैलाते हैं: राहुल गांधी

नई दिल्ली. क्या भारत में बीजेपी और आरएसएस फेसबुक और व्हाट्स एप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नियंत्रित करते हैं? सुनने में यह थोड़ा अजीब बयान जरुर लगे लेकिन राहुल गांधी ने कुछ ऐसे ही आरोप लगाए हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक प्रतिस्पर्धियों में एक नई बहस शुरू हो गई है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी, आरएसएस भारत में फेसबुक और वॉट्स एप को नियंत्रित करते हैं और इसके माध्यम से फर्जी खबरें और नफरत फैलाते हैं. दरअसल, अमेरिकी के प्रमुख अखबार द वॉल स्‍ट्रीट जर्नल में छपी एक रिपोर्ट को राहुल गांधी ने अपने ट्वीट का आधार बनाया है. अखबार WSJ ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि फेसबुक ने बीजेपी नेताओं के 'हेट स्‍पीच' वाली पोस्‍ट्स के खिलाफ ऐक्‍शन लेने में 'जान-बूझकर' क...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कहा 'कायर', ऐसा क्या कर दिया PM ने? पूरी खबर पढें

नई दिल्ली. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर भारत चीन विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और एक के बाद एक ट्वीट कर उन्हें कायर तक कह डाला. 16 अगस्त की सुबह किए गए इन ट्वीट्स में राहुल ने कहा कि 'प्रधानमंत्री को सेना के शौर्य पर विश्‍वास नहीं है' पीएम की कायरता ने चीन को हमारी जमीन ले जाने दी'. यह भी पढ़ें: राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए आया 500 करोड़ रुपया, बीजेपी केन्द्रीय कार्यालय से निकला यह पैसा! राहुल गांधी यहीं नहीं रुके, उन्होने लिखा कि प्रधानमंत्री के 'झूठ' यह सुनिश्चित करेंगे कि जमीन चीन के पास ही रहे. दरअसल राहुल गांधी ने स्वाधीनता दिवस के ठीक एक दिन बाद फिर से भारत चीन मुद्दे की ओर देश का ध्यान खींचने का प्रयास किया, जिसके लिए उन्होंने यह ट्वीट किए. उन्होंने यह भी कहा कि ' हर किसी को भारतीय सेना की क्षमता और...