India

भारत ने लगाई 101 रक्षा उपकरणों की खरीद पर रोक, अब खुद बनाएगा आर्टिलरी गन, असॉल्ट राइफल्स, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट

नई दिल्ली(राकेश दाधीच). भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ी महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए 101 से ज्यादा रक्षा उपकरणों की खरीद पर रोक लगा दी. साथ ही ऐलान किया कि अब आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत इनका निर्माण देश में ही किया जाएगा. यानी रक्षा उत्पादन के स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कमर कस ली है. इन 101 वस्तुओं में सिर्फ सामान्य उपकरण या वस्तुएं ही शामिल नहीं हैं बल्कि उच्च तकनीक वाले हथियार सिस्टम भी शामिल हैं, जैसे आर्टिलरी गन, असॉल्ट राइफल्स, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, एलसीएच रडार आदि आइटम. यह वो उपकरण हैं जो हमारी रक्षा सेवाओं की जरूरतों को पूरा करने में अहम योगदान देते हैं. भारत सरकार के इस निर्णय से भारतीय रक्षा उद्योग को खुद के डिजाइन और विकास क्षमताओं का उपयोग करके या फिर डीआरडीओ द्वारा विकसित तकनीकों को अपनाकर सशस्त्र बलों की आवश्यकताओं को पूरा करने...

90 साल की बुजुर्ग मां कोरोना पॉजिटिव हुई, बेटा जंगल में फेंक आया!

मुंबई.  देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान, कितना बदल गया इंसान... एक गाने के यह बोल आज सच होते दिखाई देते हैं. खासकर उस वक्त जब एक मां, जिसने हर कष्ट सहकर अपने बेटे को 9 महीने कोख में रखा, उसे जन्म दिया और उसे अपनी अंगुलियों से हाथ पकड़कर चलना सिखाया. उसी कलयुगी बेटे ने मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया. और जब मां कोरोना पॉजिटिव निकली तो उसकी सेवा करने के बजाए, उसका इलाज कराने के बजाए, उसकी देखरेख करने के बजाए, उसके लिए अपना जीवन समर्पित करने के बजाए, उसे घर से दूर जंगल में फेंक आया. यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म! रूस में अगले हफ्ते रजिस्टर होगी दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन तो भारत में मिलेगी 225 रुपये में मानवता को शर्मसार कर देने वाली यह घटना औरंगाबाद की है. यहां एक बेशर्म, नालायक बेटे ने अपनी 90 साल की बूढ़ी मां को जंगल में फेंक दिया और वहां से...

वसुंधरा की नाराजगी या BJP आलाकमान का आश्वासन या फिर गहलोत सुपर एक्टिव मोड़ पर... अब BJP क्यों बाड़ेबंदी की राह पर!

जयपुर. राजस्थान की सियासत का रोमांच किस दिशा में आगे बढ रहा है यह तो राम ही जाने. पर जो सियासी संग्राम में दाव पेच इस्तेमाल किए जा रहे हैं वैसे राजस्थान की राजनीति में शायद ही कभी देखने को मिले हों. गेम कुछ ऐसा सेट हो रहा है कि हर विधायक मंत्री बनने का सपना देख रहा है और हर बड़ा नेता मुख्यमंत्री बनने का सपना. एक-एक विधायक को इस पूरे सियासी माहौल में खुद की इम्पोर्टेंस ऐसे नजर आ रही है कि जैसे वो खफा हो गया तो या तो सरकार नहीं बचने देगा या किसी और पार्टी की सरकार नहीं बनने देगा. लोकतंत्र में संख्या का खेले ऐसे हावी है कि हर विधायक इस वक्त अपने आप में खुदा है, खुदा से कम खुद को नहीं आंक रहा. इसी कड़ी में अब नया खेले बीजेपी ने खेला है. जिस बीजेपी पर अब तक गहलोत सरकार कांग्रेस के विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगा रही थी वहीं बीजेपी अब खुद के विधायकों की खरीद फरोख्त से आशंकित है. माना जा र...

इंतजार खत्म! रूस में अगले हफ्ते रजिस्टर होगी दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन तो भारत में मिलेगी 225 रुपये में

मास्को/नई दिल्ली. देश और दुनिया के लिए राहत की बड़ी खबर है. विश्वभर में कोरोना के कोहराम से मचे हाहाकार पर जल्द ही शिकंजा कसने वाला है. कोरोना को मात देने वो जादुई दवा अब तैयार हो चुकी है जिसका इंतजार दुनियाभर को था. मौत की चित्कारों और हाहाकार के बीच लोगों की प्रार्थना का ही असर है कि अब कोरोना वायरस वैक्‍सीन को लेकर दुनिया का इंतजार खत्‍म होता दिख रहा है. रूस के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मिखाइल मुराश्‍को ने दावा किया है कि 'रूस की वैक्‍सीन ट्रायल में सफल रही है. रूस रक्षा मंत्रालय और गमलेया नैशनल सेंटर फॉर रिसर्च द्वारा तैयार वैक्‍सीन के क्लिनिकल ट्रायल में 100 फीसदी सफल परिणाम मिले हैं. अब अक्‍टूबर में रूस में बडे पैमाने पर लोगों के टीकाकरण काम काम शुरू होगा. वैक्‍सीन को लगाने में आने वाला पूरा खर्च रूस की सरकार उठाएगी.'  इतना ही नहीं...

11 अगस्त का कोर्ट का फैसला गहलोत सरकार को देगा झटका या बसपा को, पायलट कैम्प की धड़कनें बढ़ी

जयपुर. राजस्थान की सियासत में हर रोज कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है. बड़ी बात यह है कि सियासी उठापटक के बीच कभी पायलट के खेमा कमजोर दिखता है तो कभी अशोक गहलोत खेमा. दोनों ही टीमों के अलावा बीजेपी इस त्रिकोणीय मुकाबले में पूरे राजनीतिक मैच को रोमांचक बनाए है. इस बीच गुरुवार को राजस्थान हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) विधायकों के केस को सिंगल बेंच के पास वापस भेज दिया. सिंगल बेंच में BSP की याचिका पर सुनवाई की जा रही थी, जिसमें मांग की गई थी कि BSP विधायकों के विलय पर स्थगन आदेश दिया जाए, क्योंकि यह अवैध था. अब सिंगल बेंच ही 11 अगस्त को तय करेगी कि BSP विधायकों के कांग्रेस में विलय पर स्थगनादेश दिया जाए या नहीं. BSP की याचिका के इस फैसले पर बहुत कुछ निर्भर करेगा कि किसका पलड़ा भारी होता है, गहलोत या पायलट खेमे का.   सुशांत सिंह राजपूत क...

सुशांत सिंह राजपूत के बाद मुंबई में टीवी कलाकार समीर शर्मा ने की आत्महत्या!

मुम्बई. फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आत्महत्या का विवाद अभी तक सुलझा भी नहीं और इस सदमे से फिल्म इंडस्ट्री उभरी भी नहीं थी कि एक और टीवी कलाकार ने खुदकुशी कर ली. क्योंकि सास भी कभी बहू थी में काम कर चुके टीवी कलाकार समीर शर्मा ने अपने घर में पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया. मुंबई की माया नगरी में जैसे ही यह खबर फैली तो हर कोई स्तब्ध था. मुंबई में टीवी कलाकार समीर शर्मा ने खुदकुशी करने से पहले एक कविता भी पोस्ट की और लिखा कि 'मैंने अपनी चिता बनाई और उस चिता पर सो गया और मेरे अंदर की आग ने उस चिता को जला दिया.' सूत्रों के अनुसार वह अकेले मुंबई के एक घर में रहते थे. कुछ दिनों से उनकी अपनी पत्नी से ही बातचीत नहीं हो रही थी, जिसके बाद पत्नी को कुछ अंदेशा हुआ तो उन्होंने उनके मित्र को फोन किया और जब उनके मित्र इनके फ्लैट पर वॉचमैन के साथ गए तो उन्होंने देखा कि समीर शर्मा ...

राम मंदिर का हुआ भूमि पूजन, PM मोदी ने रखी भव्य राम मंदिर निर्माण की ईंट

अयोध्या. पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन किया. 29 साल पहले मोदी ने एक कहा था कि वह राम मंदिर बनने के बाद ही अयोध्या आएंगे. आज मोदी का वो संकल्प पूरा हो गया. अयोध्या में आज के दिन के लिए व्यापक तैयारी की गई थीं. शहर को पूरी तरह से सजाकर राममय बनाया गया. बड़ी संख्या में साधु संत भी अयोध्या में मौजूद रहे. वैसे मंदिर में भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए करीब 175 लोगों को ही न्योता भेजा गया था. चांदी की ईंट राममंदिर शिलान्यास पर रखी गई. राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या पहुंचकर सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन किए. इसके बाद रामजन्मभूमि परिसर पहुंचकर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए. पीएम मोदी लगभग तीन घंटे अयोध्या में रहे और मंदिर निर्माण के लिए शुभ मुहूर्त में शिलान्यास किया. भूमि पूजन से पहले पीएम मोदी ने राम जन्मभूमि परिसर में पारिजात वृक्ष ...

बैकफुट पर 'सरकार', हॉर्स ट्रेडिंग मामले में SOG ने राजद्रोह की धारा हटाई, केस अब ACB को ट्रांसफर

जयपुर. राजस्थान की सियासी रंगत बहुत रोमांचक होती जा रही है, अब जिस राजद्रोह की धारा के तहत नोटिस जारी करने पर सचिन पायलट ने सरकार के खिलाफ बगावत कर दी थी वो धारा हटा दी गई है. राजस्थान के सियासी संकट से जुड़ी इस बड़ी खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में एक नई हलचल देखने को मिल रही है. कोई इसे कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर सरकार द्वारा लिया गया फैसला बता रहा है तो कोई इसे सरकार बचाने के लिए रुठों को मनाने के लिए उठाया गया कदम बता रहे हैं. मंगलवार को खुद एसओजी ने कोर्ट में कहा कि यह मामला राजद्रोह का नहीं बनता. यानी साफ है कि अब एसओजी भी बैकफुट पर आ गई है. और अब स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग यानी खरीद-फरोख्त की कोशिशों का केस एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को ट्रांसफर कर दिया है. इतना ही नहीं इसमें से राजद्रोह की धारा भी हटा ली गई है. सचिन पायलट और उनके गुट के विधायकों को एसओ...

अमित शाह कोरोना पॉजिटिव, अमिताभ कोरोना निगेटिव

जयपुर. भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ रहा है और इस कदर एक के बाद एक बडी राजनीतिक हस्तियों को भी अपना शिकार बना रहा है. अब देश के गृहमंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. खुद अमित शाह ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया. अपने ट्वीट में शाह ने लिखा 'कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं.' अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर के बाद देशभर में सोशल मीडिया पर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाने लगी. उधर महानायक अमिताभ बच्चन का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है. ये गुड न्यूज़ अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर सभी के साथ शेयर की है. 11 जुलाई से मुंब...

नहीं रहे 'अमर', कभी देश के कद्दावर और प्रभावी नेताओं में थे शुमार

लखनऊ. भारत के कभी कद्दावर नेताओं में शुमार रहे पूर्व समाजवादी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह का लबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. सिंगापुर में पिछले लम्बे समय से उनका इलाज चल रहा था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे थे अमर सिंह. इसी साल फरवरी में उन्होंने अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी थी. अमर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद थे. 5 जुलाई 2016 को उन्हें राज्यसभा सदस्य चुना गया था. समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद उनकी सक्रियता राजनीति में काफी कम हो गई थी. उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत 1996 में राज्यसभा का सदस्य चुने जाने के साथ ही हुई थी, जिसके बाद उन्हें कभी पीछे मुडकर नहीं देखना पड़ा था लेकिन सपा से अलग होने के बाद उनकी राजनीतिक चमक फीकी पडने लगी थी....