जयपुर.राजस्थान में 6 नगर निगमों का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. पहले चरण के लिए 29 अक्टूबर को मतदान होगा वहीं दूसरे चरण के लिए 1 नवंबर को मतदान होगा. मतगणना होगी 3 नवंबर को होगी.
करौली. राजस्थान के सपोटरा में पुजारी को जलाकर मारने के मामले में राज्य सरकार ने परिजनों की मांग मानते हुए मृतक आश्रितों के लिए 10 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की. साथ ही परिवार के एक बच्चे को संविदा पर नौकरी दी जाएगी. इंदिरा गांधी आवास योजना में आवास देने की मांग भी पूरी की गई है. उधर इसके बाद मृतक पुजारी का अंतिम संस्कार कर दिया गया. थानेदार को और पटवारी को हटा दिया गया है. जरूरत पड़ने पर जांच में दोषी पाए गए तो सस्पेंड भी किया जाएगा. इसके अलावा दूसरे फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है....
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में सियासी वार के बीच राज्यपाल जगदीप धनखड ने राज्य सरकार पर एक और बडा हमला बोला और कहा कि राज्य में अल कायदा जैसे आतंकी संगठन सक्रिय हैं और सरकारी अमला बेखबर है. मौजूदा कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने चिंता जताते हुए कहा कि 'पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की हालत बहुत खतरनाक हो चुकी है. यहां अल-कायदा जैसे आतंकी संगठन सक्रिय हैं. जो देश की सुरक्षा के लिए चुनौती और खतरा है. 6 लोगों को यहां से गिरफ्तार किया गया है और जो तीन अन्य गिरफ्तार हुए हैं वो भी यहीं से संबंधित हैं. जबकि पुलिस और स्थानीय एजेंसियों को कोई खबर ही नहीं थी.'
गौरतलब है कि पिछले महीने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और केरल के एर्नाकुलम में अल-कायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था जिसमें 6 लोगों को पश्चिम बंगाल से जबकि तीन लोगों को केरल से गिरफ्तार किया ग...
जयपुर. राजस्थान में मंदिर की जमीन के विवाद को लेकर पुजारी को जिंदा जला दिया गया. खबर जंगल में आग की तरह फैली तो ब्राह्मण संगठनों के साथ विभिन्न संगठनों ने भी पुरजोर तरीके से घटना की निंदा की है. खुद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना की निंदा करते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए जिसके बाद मुख्य आरोपी कैलाश मीना को 24 घंटे के भीतर जिला SP मृदुल कच्छावा के नेतृत्व गिरफ्तार कर लिया गया. सरकार खुद पुजारी को जलाकर मारने की घटना से आहत है.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताते हुए कहा कि सभ्य समाज में ऐसे कृत्य का कोई स्थान नहीं है. प्रदेश सरकार खुद इस दुखद घटना के समय शोकाकुल परिजनों के साथ है. घटना का मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
घटना करौली जिले के सपोटरा विधानसभा क्षेत...
पटना. चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को जमानत मिल गई है, लेकिन फिर भी उन्हें जेल में रहना पड़ेगा सुनने में यह अजीब लगे लेकिन यह सच है. चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को जमानत दे दी है लेकिन जब तक दुमका कोषागार मामले की सुनवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई,जहां यह निर्णय हुआ.
बता दें कि चारा घोटाले से संबंधित चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद को रांची की सीबीआई कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई थी. लालू यादव ने अपनी जमानत याचिका में कहा था कि इस मामले में उन्होंने आधी सजा काट ली है. इस आधार पर उन्हें जमानत मिलनी चाहिए.इससे पहले 11 सितंबर को सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर ...
नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. दिल्ली के अस्पताल में रामविलास पासवान का इलाज चल रहा था. उनके बेटे चिराग पासवान ने खुद ट्वीट कर पिता के निधन की जानकारी दी. पासवान का 74 साल की उम्र में निधन हुआ.
उनके बेटे चिराग पासवान ने एक ट्वीट करके पिता के निधन की जानकारी दी और लिखा, ''पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं. Miss you Papa.''...
मुम्बई.सुशांत केस में मुंबई पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. कमिश्नर ने बताया कि मुंबई पुलिस के खिलाफ फेक अजेंडा चल रहा था. फर्जी TRP रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. फॉल्स TRP का रैकेट चल रहा था.
पुलिस ने कहा, 'रिपब्लिक भारत ने पैसे देकर रेटिंग बढ़ाई. रैकेट के जरिए पैसा देकर TRP के मैन्युपुलेट किया जाता था. मुंबई पुलिस को तीन चैनलों का पता चला है. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और 8 लाख रुपये जब्त किए गए हैं.' रिपब्लिक भारत के साथ बॉक्स सिनेमा और वक्त मराठी चैनल भी इसमें शामिल हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये टीवी चैनल पैसा देकर टीआरपी को मैन्युपुलेट करने का काम कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक रिपब्लिक टीवी पैसा देकर टीआरपी बढ़ाता है. चैनल के डायरेक्टर के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. चैनल के खातों की जांच हो सकती है.
मामले में ‘रिपब्लिक टीवी’ क...
नई दिल्ली. जयपुर, जोधपुर और कोटा की नव सृजित छह नगर निगमों के चुनाव 31 अक्टूबर तक कराने होंगे. राजस्थान सरकार को सुप्रीम कोर्ट से यह आदेश मिलने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं.
राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली राज्य सरकार की याचिका (SLP) पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई और इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव की तारीखों को टालने से इनकार करते हुए हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. SC ने चुनाव 1 हफ्ते में नोटिफाई करने के भी आदेश दिए.
चुनाव आयोग अब चुनाव की तारीख तय करेगा. हालांकि चुनाव 31 अक्टूबर से आगे जाने पर चुनाव आयोग को हाईकोर्ट जाने की छूट दी गई है. बता दें कि हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम में 31 अक्टूबर तक चुनाव कराने होंगे.
इससे पहले हाईकोर्ट तीन बार समय-सीमा बढ़ा चुका था....
शिमला. नागालैंड के पूर्व राज्यपाल व सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन के पूर्व निदेशक अश्विनी कुमार ने शिमला स्थित अपने आवास में सुसाइड किया.उन्होंने फंदा लगाकर खुदकुशी की. इसकी जानकारी पुलिस ने दी. आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
नई दिल्ली. सोचे आपने दिन रात मेहनत कर जिस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की, उसकी डिग्री प्राप्त की है, उसका एक दिन आपको पता चले कि वह फर्जी है, तो आप पर क्या बीतेगी? उन अभिभावकों पर क्या बीतेगी जिन्होंने बड़े सपने देख कर अपने बच्चों का एडमिशन इन यूनिवर्सिटीज में कराया था? लेकिन चिंता मत कीजिए एक बार फिर यूजीसी ने ऐसी ही फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी कर दी है जिसका मकसद है स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों को जागरूक करना.
इस लिस्ट में देश के कई बड़े राज्यों में संचालित यूनिवर्सिटी के नाम हैं. यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (UGC) ने बुधवार का देशभर की 24 फर्जी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी की. लिस्ट में सबसे ज्यादा फर्ज़ी यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश और दिल्ली की हैं. उत्तर प्रदेश की 8 और दिल्ली की 7 यूनिवर्सिटीज को UGC ने फर्जी बताया है. लिस्ट में पश्चिम बंगाल और ओडिसा की दो-दो यूनिवर्सिटीज को भी फर्जी बताया गय...