पीएम किसान सम्मान निधि योजना में घोटाला. राजस्थान में 2 लाख से ज्यादा अपात्र लोगों ने उठाया लाभ. अब होगी वसूली. केन्द्र सरकार की इस योजना में भी राजस्थान के करीब 2 लाख से ज्यादा अपात्र किसानों और आयकर दाताओं ने योजना का लाभ उठाया.
केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को चिट्ठी लिखकर अपात्र लोगों से किसान सम्मान निधि का पैसा वापस लेकर केंद्र द्वारा दिए गए एक डेडिकेटेड खाते में जमा करवाने को कहा है....
मुंबई. भारत में टीवी चैनल्स द्वारा टीआरपी के लिए किए जा रहे फर्जीवाडे के खुलासे के बाद तीन माह के लिए टीआरपी जारी करने पर रोक लगा दी गई है. ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च कौंसिल ने आने वाले तीन माह के लिए साप्ताहिक रेटिंग पर यह रोक लगाई है. BARC ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर बताया कि इस घोटाले के सामने आने के बाद एजेंसी अपने सिस्टम की जांच में लगी हुई है. आपको बता दें कि मुंबई पुलिस ने पिछले हफ्ते एक प्रेस कांफ्रेंस कर फर्जी टीआरपी रैकेट का भंडाफोड़ किया था. पुलिस इस मामले में कई लोगो को गिरफ्तार भी कर चुकी है. इस स्कैम में अर्नब गोस्वामी के रिपब्लिक टीवी समेत दो अन्य चैनल का भी नाम सामने आया है. पुलिस इस मामले में इन चैनल से जुड़े हुए लोगो से पूछताछ कर रही है. इंडिया टूडे ग्रुप का नाम भी इस मामले में सामने आया है....
जयपुर. राजस्थान में बेरोजगारों के लिए बडी खुशखबरी है. राजस्थान सरकार ने 31 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी दी है.। रीट परीक्षा होने के बाद इन शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. बता दें कि वर्ष 2020-21 के बजट भाषण में कुल 53 हजार पदों की भर्ती की घोषणा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की थी. इनमें से 41 हजार पद शिक्षा विभाग के हैं. शिक्षा विभाग ने 31 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती के संबंध में प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था, जिसे मंजूरी दे दी है. इन पदों पर भर्ती से राज्य सरकार पर 2 साल तक परीवीक्षा काल में 881.61 करोड़ और इसके बाद 1717.40 करोड़ रूपये प्रतिवर्ष का वित्तीय भार आयेगा. इतना ही नहीं 282 क्रमोन्नत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 2489 अस्थाई पदों के सृजन को मंजूरी दे दी गई है. इनमें से प्रधानाध्यापक के 104, वरिष्ठ अध्यापक के 1692, अध्यापक के 411 एवं कनिष्ठ सहायक के...
जयपुर. राजस्थान के पूर्व डीजीपी भूपेंद्र यादव को RPSC के चेयरमैन की कमान सौंपी गई है. राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस संबंध में आदेश जारी किए. आईएएस दीपक उप्रेति के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें यह जिम्मा सौंपा गया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गुड बुक में शामिल ऑफिसर्स में भूपेंद्र यादव का नाम टॉप में रहा है.
राज्य सरकार ने राजस्थान लोक सेवा आयोग में चार सदस्य भी मनोनीत किए. वरिष्ठ पत्रकार डॉ जसवन्त सिंह राठी, बाबू लाल कटारा, संगीता आर्य जो कि आईएएस निरंजन आर्य की पत्नी हैं, डॉ मंजू शर्मा को आर.पी.एस.सी. सदस्य बनाया गया है....
जम्मू-कश्मीर. J&K की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti Released) को आखिरकार रिहाई मिल गई है. जम्मू-कश्मीर के प्रमुख सचिव सूचना रोहित कंसल ने इसकी जानकारी दी, वहीं खुद महबूबा मुफ्ती ने भी ट्वीट कर खुद की रिहाई की जानकारी दी.
बता दें कि बीते साल अगस्त में मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने से पहले महबूबा मुफ्ती को नजरबंद किया गया था. इसके बाद उन्हें PSA कानून के तहत हिरासत में ले लिया गया था....
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाला घटनाक्रम हुआ. जहां भाजपा कार्यालय के सामने मंगलवार दोपहर एक महिला ने न्याय की मांग को लेकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली. कोई मामला समझ पाता इससे पहले ही काफी हडकंप मच गया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग बुझाई भी लेकिन तक तक महिला काफी हद तक झुलस चुकी थी.
झुलसी महिला को इलाज के लिए गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस पूरे मामले में अधिकारियों को तलब किया है और पूरे घटनाक्रम की तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है.
बता दें विधानसभा और प्रदेश भाजपा कार्यालय का गेट नंबर 2 पास ही हैं. बताया जा रहा है कि झुलसी महिला की शादी महाराज गंज में रहने वाले एक ब्राहृण परिवार के लडके से हुई थी लेकिन पारिवारिक कलह और मनमुटाव के बाद उससे तलाक हो गया. इसके बा...
पटना. बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार बुधवार को बांका में एक रैली के साथ करेंगे अपने विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे. कोरोना गाइडलाइन्स की पालना के बीच रैली का आयोजन होगा बडी चुनौती होगी.
पहले दिन यानी 14 अक्टूबर को ताबड़तोड़ 4 चुनावी सभाएं करेंगे. ये सभाएं अमरपुर, सुल्तानगंज, तारापुर और मोकामा में होंगी. इसके बाद 15 अक्टूबर को नीतीश कुमार सूर्यगढ़ा, बरबीघा, पालीगंज और चकाई में चार संभाएं संबोधित करेंगे....
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 100वीं जयंती पर 100 रुपये के सिक्के का अनावरण किया. एक वर्चुअल समारोह के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने इस सिक्के को देश को समर्पित किया करते हुए कहा कि एकता यात्रा के समय राजमाता ने मेरा परिचय गुजरात के युवा नेता नरेंद्र मोदी के तौर पर कराया था, इतने सालों बाद आज उनका वही नरेंद्र देश का प्रधानसेवक बनकर उनकी अनेक स्मृतियों के साथ आपके सामने है. उन्होंने कहा कि राजमाता ने अपना जीवन गरीब लोगों के लिए समर्पित कर दिया था. उनके लिए राजसत्ता नहीं बल्कि जन सेवा अहम थी. साथ ही उन्होंने कहा कि तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाकर, देश ने राजमाता सिंधिया के महिला सशक्तिकरण के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाया है. और
यह भी कितना अद्भुत संयोग है कि रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने जो संघर्ष किया था, उनकी जन्मशताब्दी के साल में ही उनका ...
भारत में पुजारियों पर हो रहे हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. राजस्थान के सपोटरा में एक ओर जहां पुजारी की जलाकर हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब तमिलनाडु में एक पुजारी की पीट पीट कर हत्या करने की सनसनीखेज वारदात हुई है. इतना ही नहीं हिंदुत्व की बात करने वाले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में भी एक मंदिर के महंत को जमीन विवाद में गोली मार दी गई . तमिलनाडु के प्रसिद्ध पंडित मुनीश्वर मंदिर के एक पुजारी की अज्ञात हमलवारों ने मंदिर परिसर में घुसकर डंडों और अन्य हथियारों से पीट पीटकर बेहद क्रूरता से हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि मृतक पुजारी की पहचान जी.मुथुराजा के रूप में हुई है जो अंधराकोट्टम हैमलेट के निवासी थे. उन्होंने बताया कि अज्ञात हमलावरों का एक समूह मंदिर परिसर में घुस गया और उन्होंने पुजारी को डंडों और अन्य हथियारों से लगातार मारना शुरू कर दिया जिससे पुजारी की वही...
जयपुर.करौली जिले में पुजारी बाबूलाल को जिंदा जलाने की घटना के बाद अब जयपुर के चाकसू क्षेत्र में एक युवक पर तेजाब फेंका गया, झुलसी हालत में SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया. चाकसू के तितरिया से सरपंच पद प्रत्याशी सुरज्ञान देवी के बेटे मुकेश मीणा के साथ यह घटना हुई है. एक वाहन में आए कुछ लोगों ने मुकेश से मारपीट की. कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही जलाने के लिए मुकेश पर एसिड़ फेंक दिया गया, जिससे उसका गला और पेट झुलस गया....