जैसलमेर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली के मौके पर एक बार फिर भारतीय सेना के जवानों के बीच पहुंचे और जवानों का हौसला बढ़ाया. हर साल की तरह इस बार भी सैनिकों के बीच दिवाली मनाई और जैसलमेर बॉर्डर पर पहुंचे. यहां उन्होंने जवानों के साथ दिवाली मनाई. दुश्मन देशों पर करारा प्रहार भी किया. और तो और पीएम मोदी टैंक पर भी सवार हुए.
लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विस्तारवादी ताकतों को जमकर आड़े हाथों लिया. पीएम ने कहा कि विस्तारवाद 18वीं शताब्दी की सोच है, इस सोच में मानसिक विकृति है. इससे पूरी दुनिया परेशान है. PM ने चीन और पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि भारत यूं तो समझने और समझाने में यकीन रखता है, लेकिन अगर किसी ने भारत को आजमाने की कोशिश की तो प्रचंड जवाब मिलेगा.
भारत-पाकिस्तान के बीच अभूतपूर्व युद्ध का गवाह रहे और भारतीय ...
न्यूयॉर्क. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा उनकी एक किताब में राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी इस वक्त पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है. राजनीतिक गलियारों में बीजेपी जहां बराक ओबामा के इस बयान को चुटकी लेते हुए प्रसारित कर रही है तो दूसरी और कांग्रेसियों ने बराक ओबामा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. और इस टिप्पणी को बीजेपी द्वारा गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है.
बराक ओबामा की आत्मकथा 'ए प्रॉमिस्ड लैंड'
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने संस्मरण 'ए प्रॉमिस्ड लैंड' में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ राहुल गांधी का भी जिक्र किया है. ओबामा का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी में एक ऐसे 'घबराए' हुए और अनगढ़ छात्र के गुण हैं जो अपने शिक्षक को प्रभावित करने की चाहत रखता है लेकिन ...
नई दिल्ली. बिहार चुनावों के साथ विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अब अपने नए मिशन की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में देशभर में कई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी बदल दिए गए हैं. भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी प्रभारियों और सह प्रभारियों की एक लिस्ट जारी की.
संबित पात्रा को मणिपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है तो राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह राजस्थान प्रभारी एंव सह प्रभारी भारती बेन शियाल को बनाया गया है. मध्यप्रदेश का प्रभारी पी मुरली धर राव को और जम्मू-कश्मीर का प्रभारी तरुण चुग को बनाया गया है. इसी तरह अन्य राज्यों में भी यह फेरबदल किया गया है.
...
श्रीनगर. दीपावली के मौके पर पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी में LoC पर 4 भारतीय जवान शहीद हो गए. 3 भारतीय नागरिक मारे गए. जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाक के 7 से 8 जवानों को मार गिराया. 10 से ज्यादा पाक सैनिक घायल. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के लांच पैड तबाह कर दिए. भारतीय सेना की कार्रवाई की जबरदस्ती की घबराकर पाक सैनिक पोस्ट छोड़कर भाग गए.
भारतीय सेना के मुताबिक पाक सेना के करीब आठ बंकरों व चार चौकियों को तबाह कर दिया गया.जिसमें पाक सेना के दो आयल डिपो तथा एक आयुध भंडार भी उड़ा दिया गया. को भी तबाह कर दिया गया है। उधर पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारतीय गोलाबारी में उसके कई नागरिक मारे गए हैं तथा जख्मी हुए हैं। भारतीय सेना की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने कुपवाड़ा, उड़ी और पुंछ में भारी गोलाबारी की। पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को बनाना बनाते हुए गोले बरसाए। गोला...
जयपुर/डूंगरपुर.राजस्थान के परिवहन विभाग में फिर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़ हुआ है. ACB DG बीएल सोनी और ADG दिनेश एमएन जैसे बोल्ड ऑफिसर्स के निर्देशन में डूंगरपुर जिले की रतनपुर बॉर्डर पर परिवहन विभाग के उप निरीक्षक छगन मेघवाल एवं उड़न दस्ते के गार्ड जितेन्द्र सिंह, गार्ड महिपाल सिंह, गार्ड पूरण सिंह एवं दलाल नेपाल सिंह को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार किया गया है. चैक पोस्ट और मोके पर तैनात कार्मिकों की तलाशी में अवैध रूप से वसूली 2 लाख 69 हज़ार 840 रूपये की राशि भी बरामद की गई है.
बता दें कि राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देशों पर एसीबी की कोटा इकाई द्वारा गुरूवार देर रात को कार्यवाही की गई. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी को परिवहन विभाग की रतनपुर चैक पोस्ट, जिला डूंगरपुर पर अवैध वसूली की अनेक शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थी. इ...
नई दिल्ली. राजस्थान जैसे रेगिस्तानी इलाके में कुशल जल प्रबंधन को लेकर राजस्थान के जल संसाधन विभाग ने पिछले डेढ़ सालों में जबरदस्त काम किया है. इसी का नतीजा है कि एक के बाद एक विभाग ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं. विभाग को मिल रही प्रशंसा और पुरस्कारों का यह सिलसिला थम नहीं रहा है. इसी कड़ी में एक बार फिर राजस्थान के जल संसाधन विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है.
जल संसाधनों के प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राजस्थान को राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2019 के तहत सामान्य श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्यों मे तीसरा पुरस्कार मिला है. केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू के मुख्य आतिथ्य में आयोजित ऑन-लाईन समारोह में जल संसाधन विभाग के शासन सचिव नवीन महाजन ने यह पुरस्कार ग्रहण किया. तमिलनाडु को प्रथम तथ...
जयपुर. राजस्थान में गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिसके बाद उनका जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है. बडी बात यह है कि बुधवार रात ही वो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई आला अधिकारियों से मिले थे. इसके अलावा गुर्जर आंदोलन के दौरान भी सैंकडों लोगों से की थी मुलाकात. जैसे ही इसकी सूचना मिली अचानक हडकम्प मच गया है. और माना जा रहा है कि बैंसला कई लोगों के लिए संक्रमण का कारण बन सकते हैं.
...
पटना (आलोक शर्मा). राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी रहे अविनाश पाण्डे क्या बिहार चुनावों में फेल हो गए. बिहार कांग्रेस के साथ राजस्थान कांग्रेस में भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है. क्योंकि अविनाश पाण्डे को चुनावों से पहले कांग्रेस ने बडी ही उम्मीदों के साथ बिहार कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा था लेकिन जिस तरह के नतीजे बिहार चुनावों में सामने आए उससे तो ऐसा ही लग रहा है. पाण्डे कांग्रेस के लिए फायदे के बजाए घाटे का सौदा साबित हो गए. इसका सीधा असर राहुल गांधी के भविष्य पर भी पडता है क्योंकि एक तरफ राहुल को कांग्रेस देश की राजनीति में स्थापित करना चाहती है जबकि दूसरी तरफ वो लगातार निराशाजनक प्रदर्शन के शिकार हो रहे हैं. ऐसे में राहुल गांधी की लीडरशिप पर भी यह सवाल उठना लाजमी है. क्योंकि जिन क्षेत्रों में राहुल गांधी ने रैली की थी वहां महागठबंधन (Mahagathbandh...
नई दिल्ली. ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल और ऑनलाइन कंटेंट प्रोग्राम अब भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के नियमों के तहत संचालित होंगे. केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. इसके तहत ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलों, ऑनलाइन कंटेंट प्रोवाइडर्स को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत लाया जाएगा. ऑनलाइन फिल्मों के साथ ऑडियो-विज़ुअल कार्यक्रम, ऑनलाइन समाचार और करंट अफेयर्स के कंटेंट इसमें शामिल होंगे. ऑनलाइन न्यूज पोर्टल और मीडिया वेबसाइट को रेग्युलेट करने के लिए नियम बना लिया है.
हाल में बता दें कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक मामले में वकालत की थी कि ऑनलाइन मीडिया का प्रसार बहुत अधिक है और इन माध्यमों का नियमन अब टीवी से ज्यादा जरूरी हैं. अब सरकार ने ऑनलाइन माध्यमों से न्यूज या कंटेट देने वाले माध्यमों को मंत्रालयों के तहत लाने का कदम उठाया है.
गौर...
Bihar Election Results 2020 LIVE Updates: बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में NDA ने 125 सीट जीत ली. कड़े मुकाबले में RJD और सहयोगी दल 110 सीट पर ही जीत पाए. एनडीए गठबंधन की एक बार फिर बिहार में सरकार बनी.
ection Results Updates:
2:19AM
कुल सीट= 243
बहुमत का आंकड़ा= 122
नीतीश कुमार+= 125
तेजस्वी यादव+= 110
चिराग पासवान+= 1
अन्य= 7
11.30PM
बिहार के हर वर्ग ने फिर एक बार खोखलेवादे, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से नकार कर NDA के विकासवाद का परचम लहराया है. यह हर बिहारवासी की आशाओं और आकांक्षाओं की जीत है.
11:10PM
बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपनी राघोपुर सीट से जीत दर्ज की. तेजस्वी यादव ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के उम्मीदवार सतीश कुमार से 35,5...