India

बिहार चुनाव के तीसरे चरण में बीजेपी, कांग्रेस और RJD के करीब हर दूसरे उम्मीदवार का आपराधिक रिकॉर्ड, तो BJP के 90% प्रत्याशी करोड़पति

पटना (आलोक शर्मा). राजनीति में बाहुबल और धनबल का कितना बोलबाला है. इसका अंदाजा बिहार में तीसरे चरण के चुनाव को लेकर सहज ही लगाया जा सकता है. जहां तीसरे चरण में चुनाव लड़ रहे करीब आधे प्रत्याशी गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड वाले हैं, तो कई प्रत्याशी ऐसे हैं जो अकूत धन संपत्ति के मालिक हैं. ये बातें हम नहीं कह रहे बल्कि चुनावों पर नज़र रखने वाली बिहार इलेक्शन वॉच (BEW) टीम और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के एक अध्ययन में सामने आई हैं. ये आंकड़े उम्मीदवारों के उन चुनावी हलफनामों से लिए गए हैं, जिनमें उम्मीदवारों ने खुद उनके खिलाफ आपराधिक मामलों का ब्योरा दिया है. बता दें कि बिहार में 7 नवंबर को तीसरे और अंतिम चरण की वोटिंग होगी और 10 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. इस बीच यह आंकड़े स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि राजनीतिक दलों को चुनाव प्रणाली में सुधार करने में कोई दिलचस्पी नहीं...

पत्रकार अर्नब गोस्वामी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

मुम्बई. खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी को गिरफ्तारी के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. अर्णब के वकील ने जमानत याचिका लगा दी है. बुधवार को अर्णब को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था. इंटीरियर डिजाइनर अन्वय ने सूइसाइड नोट में आरोप लगाया था कि अर्णब के साथ अन्य दो लोगों ने उनके 5.40 करोड़ का भुगतान नहीं किया है.जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या की....

बाड़मेर रिफाइनरी कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्री समूह गठित

जयपुर. बाड़मेर में निर्माणाधीन महत्वाकांक्षी पेट्रोलियम रिफाइनरी का कार्य प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूरा हो इसके लिए अब इसकी नियमित समीक्षा मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर पर की जाएगी. रिफाइनरी की प्रगति की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंत्री समूह गठित किया गया है. इस समूह में ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी डी कल्ला, नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा, खान एवं पेट्रोलियम मंत्री प्रमोद जैन भाया, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, इदिरा गांधी नहर परियोजना मंत्री उदयलाल अंजना, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री अशोक चांदना, पचपदरा विधायक मदन प्रजापत सदस्य होंगे. इनके अलावा मुख्य सचिव निरंजन आर्य, मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉॅ. गोविन्द शर्मा, गृह, वित्त, राजस्व, ऊर्जा, पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी, यूडीएच, उद्योग, आईजीएनपी, कौशल विकास एव...

फ्रांस से नॉन-स्टॉप उड़ान भरकर भारत में लैंड हुए 3 राफेल, 5 जेट पहले ही आ चुके हैं भारत

गुजरात.भारत को राफेल की दूसरी खेप भी मिल गई है. 3 राफेल विमान फ्रांस से सीधे गुजरात के जामनगर एयरबेस पर पहुंचे. इसके बाद 3 विमान जनवरी, 3 विमान मार्च, 7 विमान अप्रैल में भारत को मिल जाएंगे. इस तरह अगले साल अप्रेल तक देश में विमानों की संख्या 21 हो जाएगी. इसमें से 18 लड़ाकू विमान गोल्डन एरो स्क्वाड्रन में शामिल हो जाएंगे. बड़ी बात यह रही कि फ्रांस से उड़ान भरने के बाद तीनों राफेल विमान रास्ते में रुके बिना भारत पहुंचे हैं. फ्रांस के एयरबेस से गुजरात के जामनगर तक की लंबी उड़ान के दौरान फ्रांसीसी वायुसेना का हवा में ईधन भरने वाला विमान भी साथ रहा. गौरतलब है कि पांच राफेल विमानों का पहला बेड़ा 28 जुलाई को भारत पहुंचा था. इस बेड़े ने फ्रांस से उड़ान भरने के बाद संयुक्त अरब अमीरात में रुके थे. भारत ने फ्रांस से 59,000 करोड़ रुपये में 36 राफेल विमान खरीदने का करार किया है. 2021 तक ज्यादातर...

रिपब्लिक टीवी के प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी गिरफ्तार

मुम्बई. रिपब्लिक टीवी के प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी और महाराष्ट्र सरकार के बीच बढ़े विवाद का नतीजा यह निकला है कि अरनब गोस्वामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक के बाद एक महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस पर अर्नब गोस्वामी की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के बीच में बुधवार सुबह गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई. मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को 2018 में एक मां-बेटे को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तता किया है. उधर अर्नब का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की. उन्हें दवा तक नहीं लेने दी गई. रिपब्लिक टीवी ने अर्नब के घर के लाइव फुटेज भी दिखाए, जिसमें पुलिस और अर्नब के बीच झड़प होती दिख रही है. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अर्नब और रिपब्लिक टीवी मुंबई पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते रहे हैं. ...

राजस्थान में मास्क लगाना अनिवार्य हुआ, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर. राजस्थान सरकार राज्य ने राज्य में मास्क पहनने को अनिवार्य कर दिया है. इसके लिए बकायदा कानून लाया जा रहा है. सरकार विधानसभा सत्र में इस संबंध में एक विधेयक ले आई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जब तक दवा नहीं आती तब तक मास्क पहनने, दो गज की दूरी बनाए रखने और बार-बार हाथ धोने जैसे उपाय अपनाकर ही कोरोना वायरस से बचा जा सकता है।...

कोरोना संकट से जीवन बचाने के लिए राजस्थान में पटाखों की बिक्री पर रोक

जयपुर. पटाखों से निकलने वाले विषैले धुएं से कोविड-19 संक्रमित रोगियों एवं आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए प्रदेश में पटाखों की बिक्री एवं आतिशबाजी पर रोक लगाने तथा बिना फिटनेस के धुआं उगलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. कोरोना महामारी के इस चुनौतीपूर्ण समय में प्रदेशवासियों की जीवन की रक्षा सरकार के लिए सर्वोपरि है। निवास पर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति, ‘नो मास्क-नो एंट्री’ तथा ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ अभियान की समीक्षा की। बैठक में अनलॉक-6 की गाइडलाइन पर भी चर्चा की और दिशा-निर्देश भी दिए। आतिशबाजी से निकलने वाले धुएं के कारण कोविड मरीजों के साथ ही हृदय एवं श्वास रोगियों को भी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, दीवाली पर लोग आतिशबाजी से बचें। पटाखों के विक्रय के अस्थायी लाईसेन्स पर रोक लगाने के निर्देश दिए। शादी एवं अन्य समारोह में भी...

निरंजन आर्य बने राजस्थान के नए मुख्य सचिव, आईएएस अजिताभ शर्मा, नवीन महाजन, टी. रविकांत को महत्वपूर्ण जिम्मा 

जयपुर. राजस्थान सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बडा बदलाव करते हुए सीएम की गुड बुक के अफसर निरंजन आर्य को नया मुख्य सचिव बनाया है. निरंजन आर्य लम्बा प्रशासनिक अनुभव रखते हैं और अपनी बेहतर लीडरशिप क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं. सीएम द्वारा जब भी उन्हे कोई बडा टास्क दिया उन्होने बखूबी जिम्मेदारी निभाई. और उसी वर्किंग स्टाइल के चलते राज्य सरकार ने उन्हे यह पुरस्कार दिया है.  बडी बात यह है कि अशोक गहलोत सरकार (Ashok Gehlot Government) ने निरंजन कुमार आर्य को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त करने के साथ ही 21 IAS अफसरों के तबादले (21 IAS Officers Transferred) कर दिए. और तो और निरंजन कुमार आर्य (Niranjan Kumar Arya) से वरिष्ठ 3 आईएएस अफसरों को सचिवालय से बाहर पदस्थापित किया है.  वीनू गुप्ता को जहां राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं सुबोध अग्रवाल को अक्षय ऊर्जा नि...

फोर्टिस अस्पताल में 21 साल की लडकी वेंटिलेटर पर, दरिदों ने किया रेप  

  गुडगांव. फोर्टिस अस्पताल (गुडगांव) में क्या जिंदगी बचाने वाले ही ​दरिंदे बन गए और 21 साल की लडकी की अस्मत लूट ली? पुलिस इस सवाल की जांच में जुटी है और महिला आयोग ने इसे गंभीर मामला मानते हुए तुरंत पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं.   लडकी के आरोपों के मुताबिक 2 से 27 अक्टूबर के बीच उससे रेप हुआ. पीड़िता जब होश में आई तो 28 अक्टूबर को उसने अपने पिता को आपबीती सुनाई और कहा कि कोई विकास नामक लडका आरोपी है. शिकायत करने के बाद पुलिस एक्टिव हो चुकी है और पुलिस को शक है कि अस्पताल के कर्मचारी ही वारदात में शामिल हो सकते हैं. हालांकि पूरे घटनाक्रम में CCTV फुटेज के आधार पर 2 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया  गया है और पूछताछ हो रही है. बताया गया है कि सांस लेने में तकलीफ के बाद 21 अक्टूबर को पीडिता को उसके परिजनों ने गुड़गांव ...

भारी पडा महिला नेता को आइटम कहना, चुनाव आयोग ने कमलनाथ का स्टार प्रचारक का दर्जा छीना

मध्यप्रदेश. चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन कमलनाथ पर भारी पड गया है. चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई करते  हुए कमलनाथ का स्टार प्रचारक का दर्जा छीन लिया है. यानी अब अगर कमलनाथ ने किसी के लिए प्रचार किया तो उसका पूरा खर्च प्रत्याशी वहन करेगा और उसके खाते में यह खर्चे की राशि जोडी जाएगी. आपको बता दें कि  कमलनाथ ने पिछले दिनों शिवराज कैबिनेट की मंत्री इमरती देवी को आइटम कहा था, जिस पर  बीजेपी ने कडी आपत्ति जताते हुए इसकी शिकायत की  थी. उधर शिकायत  के बाद कमलनाथ से चुनाव आयोग ने जवाब भी मांगा था लेकिन जवाब से EC संतुष्ट नहीं हुआ और यह कार्रवाई कर दी. हालांकि कमलनाथ ने कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया....