India

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की शिकायत के बाद अंबुजा सीमेंट के खिलाफ जांच के आदेश

नई दिल्ली.राजस्थान के मुंडवा में निर्माणाधीन सीमेंट प्लांट पर कम्पनी द्वारा ली गई पर्यावरण NoC पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आपत्ति जताई थी. कहा था कि यह पूरा मामला गलत तरीक़े से, गलत जानकारी देकर एनओसी प्राप्त करने का है. इसके बाद जांच की मांग को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा गया था. जिसके बाद मंत्री जावड़ेकर ने जांच के आदेश दिए हैं. गौरतलब है कि सांसद बेनीवाल ने कंपनी द्वारा गलत तथ्यों के आधार पर ली गई पर्यावरण स्वीकृति को लेकर 21 बिंदुओं पर आपत्ति देकर जांच की मांग की थी....

राजस्थान के पूर्व वित्त मंत्री माणिक चंद सुराणा का निधन, 5 बार रहे विधायक

जयपुर.राजस्थान के पूर्व वित्त मंत्री माणिक चंद सुराणा का जयपुर में निधन हो गया है. पिछले कई दिनों से सुराणा बीमार थे. वो 5 बार विधायक रह चुके हैं. उन्होंने करीब 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. गुरुवार को बीकानेर में माणिक चंद सुराणा का अंतिम संस्कार किया जाएगा. पूर्व वित्त मंत्री के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवेदना व्यक्त की है. सुराणा के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं और प्रबुद्धजनों ने शोक जताया है. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि, 'राजस्थान के पूर्व वित्त मंत्री माणिक चंद सुराणा के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं. ईश्वर शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दे और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे.' बता दें कि 31 मार्च, 1931 को जन्मे सुराना छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय थे. वे बीकानेर डूंगर कॉलेज के अध्यक्ष रह...

कोरोना से वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन

नई दिल्ली. कांग्रेस के संकट मोचक कहे जाने वाले सोनिया गांधी के अति करीबी व कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता अहमद पटेल का 71 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। अहमद पटेल एक महीने पूर्व कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उनका इलाज मेदांता अस्‍पताल में चल रहा था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्‍हें नहीं बचाया जा सका। बता दें कि अहमद पटेल ने 1 अक्‍टूबर को खुद ट्वीट करके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। अहमद पटेल के निधन से ना केवल पूरी कांग्रेस में बल्कि पूरे देशभर की राजनीति में शोक की लहर देखने को मिल रही है.   पटेल के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने दुख जताते हुए कहा 'मैंने एक अपरिवर्तनीय कॉमरेड, एक वफादार सहयोगी और एक दोस्त खो दिया है.अहमद पटेल के रूप में मैंने एक सहयोगी को खो दिया है, उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी पूरी सहानुभूति है.' ...

भारत ने अलीबाबा, स्नेक वीडियो, डेटिंग सहित 43 प्रमुख चीनी मोबाइल एप और बैन किए

नई दिल्ली. भारत सरकार ने विदेशी मोबाइल एप्स के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन लिया है. चाइना के करीब 43 मोबाइल एप और बैन कर दिए हैं. इनमें कई जाने-माने एप भी मौजूद है. सबसे बड़ी बात यह है कि अलीबाबा ग्रुप का अली एक्सप्रेस एप भारत में बैन कर दिया गया है. इन ऐप के भारत में इस्तेमाल पर रोक का फैसला गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर की व्यापक रिपोर्ट के बाद लिया गया है. केन्द्र सरकार का मानना है कि ये एप भारत की संप्रभुता, एकता और सुरक्षा के प्रति पूर्वाग्रही गतिविधियों में संलिप्त हैं. जिससे देश की सुरक्षा को बड़ा खतरा है. 43 बैन एप की पूरी लिस्ट AliSuppliers Mobile App Alibaba Workbench AliExpress - Smarter Shopping, Better Living Alipay Cashier Lalamove India - Delivery App Drive with Lalamove India Snack Video CamCard - Business Card Reader CamCard -...

वैक्सीन आखिरी चरण में, कोरोना से लड़ाई ढीली नहीं पड़नी चाहिए: मोदी

नई दिल्ली. भारत देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार भी लगातार इससे निपटने और इसका मुकाबला करने में दिन-रात जुटी हुई है. लेकिन इस बीच केंद्र और राज्य की भूमिका क्या हो? किस तरह से लोगों में कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूकता लाई जाए? कैसे वैक्सीन को लेकर राज्य तैयार रहें? और किस तरह की समस्याओं को राज्यों का सामना करना पड़ रहा है? इन सब बातों को लेकर विचार विमर्श और मंथन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के आठ सबसे अधिक कोरोना प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की. पीएम मोदी ने इस दौरान कोरोना वैक्सीन पर देश के प्लान की भी बात कही. ताकि जब वैक्सीन आए तो समय पर कोरोना वारियर्स और आम जनता तक पहुंच सके. पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि दुनिया की हर वैक्सीन पर सरकार की नजर है, लेकिन अभी भी हमें सतर्कता बरतने पर ध्य...

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 85 वर्ष की उम्र में निधन

असम. दिग्गज कांग्रेस नेता रहे असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह अस्पताल में भर्ती थे. उन्होंने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सोमवार शाम अंतिम सांस ली. उनकी स्थिति पहले से ही नाजुक चल रही थी. असम के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड उनके नाम था. लंबे समय से वो बीमार थे. गोगोई 2001 से 2016 तक असम के मुख्यमंत्री रहे....

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा खुद कोरोना पॉजिटिव

जयपुर. राजस्थान सरकार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा भी अब खुद कोरोना की चपेट में आ गए हैं. पिछले 8 महीनों से लगातार राजस्थान भर में कोरोना संक्रमण की महामारी से निपटने के लिए दिन-रात जुटे हुए रघु शर्मा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद में आइसोलेट हो गए हैं. विशेष चिकित्सकों की टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. उधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने  रघु शर्मा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. रघु शर्मा ने भी पिछले दिनों उनके संपर्क में आए लोगों को तुरंत जांच कराने की आग्रह किया है. ...

कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर संपर्क खो दिया है: गुलाम नबी आजाद

नई दिल्ली. वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर जनता से संपर्क खो दिया है. चुनाव हार के लिए वह पार्टी नेतृत्व को दोष नहीं देते. लेकिन जब तक हम हर स्तर पर कांग्रेस की कार्यशैली में बदलाव नहीं लाते, चीजें नहीं बदलेंगी. नेतृत्व को चाहिए कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं को एक कार्यक्रम दे और पदों के लिए चुनाव कराए. एक न्यूज़ एजेंसी को दिए गए साक्षात्कार में गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस को हकीकत बताने का प्रयास किया बता दें कि कपिल सिब्बल और पी चिदंबरम इससे पहले बिहार चुनावों के साथ उपचुनाव में हुई बड़ी हार के बाद पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठा चुके हैं. गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पार्टी से इश्क होना चाहिए. पार्टी के बड़े नेताओं का कार्यकर्ता से संपर्क टूट गया है. आज पार्टी सबसे निचले स्तर पर है. फाइव स्टार होटलों में बैठकर चुनाव नहीं लड़ सकते. यह कल्चर बदलना होगा....

राजस्थान में कोरोना का संक्रमण बढ़ा, 8 शहरों में रात 8 बजे से नाइट कर्फ्यू लागू. शादी में शामिल हो सकेंगे 100 लोग

जयपुर. राजस्थान में बेकाबू होते कोरोना के संक्रमण के बीच राजस्थान सरकार पूरी तरह से सतर्क है. और इसी कड़ी में राजस्थान सरकार ने एक अहम फैसला करते हुए कई जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है. मंत्रिपरिषद की बैठक में कोरोना क्रिटिकल कई जिलों में रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है. राजधानी जयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर, भीलवाड़ा, अलवर में नाइट कर्फ्यू लागू होगा. रात 8 से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है.  शादी समारोह आयोजित करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर यह है कि विवाह समारोह को इसमें छूट दी गई है. हालांकि आयोजनों में संख्या नहीं होगी 100 से ज्यादा. मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना 200 से बढ़ाकर 500 रुपये किया गया. शादी समारोह में अब 100 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे. इसके अलावा सभी निजी मेडिकल कॉलेज को कोविड डेडिकेटेड बनाने का फैसला ...

फ़िल्म इंडस्ट्री को अलविदा कर इस एक्ट्रेस ने मौलाना से रचाया निकाह, फैंस शॉक्ड

सूरत. धार्मिक कारणों का हवाला देकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ने वाली सना खान ने मुफ्ती अनस के साथ शादी कर ली है. उनकी शादी का यह कार्यक्रम सूरत में हुआ था. जहां चुनिंदा लोग मौजूद रहे. सना खान और उनके पति मुफ्ती अनस के इससे जुड़े दो वीडियो भी सामने आए हैं. बता दें कि पिछले दिनों सना ने कहा था कि वह मानवता की सेवा और अपने निर्माता के आदेश का पालन करने के लिए अपना जीवन बिताने के लिए अभिनय छोड़ रही हैं. इतना ही नहीं 33 वर्षीय अभिनेता ने उद्योग छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा करते हुए हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में बयान पोस्ट किए. सना ने अपनी सारी हॉट फोटोज़ को इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट भी कर दिया था. अब हर फोटो में सना सिर्फ हिजाब में या सिर पर दुपट्टा ओढ़े नज़र आ रही हैं. ...