जयपुर. राजस्थान में क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले सोसाइटी संचालकों की अब खैर नहीं होगी. राजस्थान सरकार ने एक्शन प्लान तैयार किया है जिसके तहत सरकार को मिली 75 हजार से अधिक शिकायतों को आधार बनाकर तुरंत कार्रवाई करने और निवेशकों को उनका पैसा दिलाने की तैयारी राजस्थान सरकार ने कर ली है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक की. और कहा कि 'लोगों की खून-पसीने की कमाई हड़पने वाली क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों से निवेशकों का पैसा दिलाने के लिए संबंधित एजेंसियां कानूनी प्रावधानों का अध्ययन कर आवश्यकता के अनुरूप उनमें बदलाव करें. यह एक ऐसा गंभीर मामला है जिसके कारण लाखों लोगों को मेहनत से कमाया पैसा गंवाना पड़ा. हमारा प्रयास है कि निवेशकों को उनका पैसा और अपराधियों को सजा मिले.'
मुख्यमंत्री निवास पर क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटि...
मुम्बई. एक तरफ कोरोना संकटकाल चल रहा है तो दूसरी तरफ लोग हैं कि मानने का नाम नहीं ले रहे हैं. जिन बड़े बॉलीवुड-टीवी स्टार्ट, सेलिब्रिटीज, सिंगर, क्रिकेटर्स को इस वक्त एक आदर्श स्थापित करना चाहिए और लोगों को कोरोना संकटकाल में सरकारी गाइडलाइन की पालना करने के लिए प्रेरित करना चाहिए, वही सेलिब्रिटीज खुलेआम कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा रहे हैं.
ऐसा ही एक मामला मुंबई में सामने आया जहां रात करीब तीन बजे मुंबई पुलिस ने अंधेरी के एक बड़े क्लब ड्रैगन फ्लाई पर छापा मारा. सूत्रों के मुताबिक क्लब में एक हाई प्रोफाइल लोगों की पार्टी चल रही थी. पार्टी में कई कलाकार और खिलाड़ी मौजूद थे. बताया जा रहा है इन सभी सितारों को गिरफ्तारी के बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया.
सूत्रों का कहना है कि इस पार्टी में क्रिकेटर सुरेश रैना भी मौजूद थे और रैना पर केस भी दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है ...
नई दिल्ली. पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन हो गया है . उनके निधन पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया है.
मोतीलाल वोरा ने करीब दो दशक तक बतौर कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय कांग्रेस में जिम्मेदारी को संभाला था. वे 92 साल के थे.
दिल्ली के फोर्टिंस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. वे 2 बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे. वोरा ने कल (20 दिसंबर) ही अपना 93वां जन्मदिन भी मनाया था....
जयपुर. राजस्थान के निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली बड़ी जीत ने पूरी कांग्रेस में उत्साह का संचार कर दिया है. बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ने एक तरह से एकतरफा जीत हासिल की है. इस जीत के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपना वक्तव्य जारी किया और कहा कि '50 में से 36 निकायों में कांग्रेस पार्टी एवं दो में निर्दलीय का बोर्ड बनना बेहद सुखद है. इन निकायों में अध्यक्ष पद पर चुने गए सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.'
साथ ही गहलोत ने कहा कि 'सभी के सहयोग से हम प्रदेश में सुशासन व विकास को गति प्रदान करते रहेंगे. सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं को भी बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद देता हूं. मतदाताओं का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और जनकल्याण के कार्यक्रमों में अपना विश्वास व्यक्त किया है. इन चुनावों में बीजेपी 50 में से 12 बोर्डों तक ही सि...
जयपुर. राजस्थान के 12 जिलों के 50 निकायों में हुए चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस की बल्ले-बल्ले हुई है. कांग्रेस ने इन निकाय चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 36 अपना चेयरमैन बनाने में कामयाब रही. जबकि महज 12 पर भाजपा और 2 पर निर्दलीय जीते.
रविवार को आए परिणामों को देखें तो 12 जिलों में से 6 में कांग्रेस पूरी तरह अपना परचम लहराने में कामयाब रही. सिर्फ दो जगह निर्दलीयों को 1-1 सीट हासिल हुई. अलवर के 6 अध्यक्षों में भाजपा के 4 और कांग्रेस के 2 जीते. उधर श्रीगंगानगर में भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही 4-4 अध्यक्ष चुने गए, तो जोधपुर, कोटा और सवाई माधोपुर में कांग्रेस और भाजपा 1-1 अध्यक्ष बनाने में कामयाब रहे. भरतपुर के नदबई में 20 साल बाद कांग्रेस का बोर्ड बना. यहां कांग्रेस की हरवती देवी ने जीत हासिल की. इस जीत के बाद कांग्रेस में एक बार फिर से नए उत्साह का संचार हुआ है.
राजस्थान के मुख...
पश्चिम बंगाल. गृहमंत्री अमित शाह ने बीरभूम ज़िले के हनुमान मंदिर स्टेडियम रोड से बोलपुर सर्कल तक रोड शो किया. इस रोड़ शो के दौरान जबरदस्त भीड़ देखने को मिली. खुद अमित शाह रोड़ को मिले समर्थन को देखकर अभिभूत नजर आए और कहा कि इस ऐतिहासिक रोड शो में उपस्थित भाइयों और बहनों को मैं नमस्कार करता हूं. भाजपा की तरफ से आप सभी का आभार भी व्यक्त करता हूं। भाजपा का अध्यक्ष रहते हुए मैंने बहुत सारे रोड शो देखे परन्तु आज जैसा रोड शो मैंने अपनी जिंदगी में आज तक नहीं देखा.
इतना ही नहीं अमित शाह ने यह भी कहा कि बंगाल की जनता इस बार बीजेपी को जिताएगी. उन्होंने दावा किया कि पांच साल में सोनार बांग्ला बनाएंगे. बंगाल में सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ गुस्सा है. उन्होंने ये भी कहा कि जनता विकास के लिए बदलाव करेगी.
बता दें कि पश्चिम बंगाल में गृहमंत्री अमित शाह के दौरे का यह दूसरा दिन रहा. बंगाल दौरे ...
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब पहुंचे. बिना सुरक्षा अचानक पीएम मोदी के पहुंचना सुबह-सुबह गुरुद्वारा पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए किसी बड़े और सुखद आश्चर्य से कम नहीं था. मोदी ने इस दौरान गुरुद्वारा में मत्था टेका और यहां आए श्रद्धालुओं के साथ फोटो भी लिए. पीएम मत्था टेकने के बाद कुछ मिनट रुके उपस्थित लोगों से बातचीत भी की.
इस दौरान पीएम सहज और सामान्य दिखे. बातचीत के दौरान उन्होंने कई बार दोनों हाथ जोड़ कर विनम्र भाव से उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन किया. बाद में उन्होंने ट्वीट कर गुरु तेगबहादुर को श्रद्धांजलि दी और इस बात की ओर ध्यान दिलाया कि उनकी सरकार के दौरान ही गुरुजी का 400 वां प्रकाश पर्व मनाने का अवसर मिल रहा है.
बता दें कि यह तस्वीरें ऐसे वक्त में सामने आईं हैं जब गुरुद्वारा रकाबगंज से कुछ ही किलोमीटर दूर दिल्ली की सि...
जयपुर. किसान बिलों को लेकर राजस्थान में लगातार BJP और RLP में दूरियां बढ़ती जा रही है. RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान सामने आया है. बेनीवाल ने कहा, 'बीजेपी के एक दर्जन नेता मेरे हाथ जोड़कर और पांव पकड़कर विधायक बने हुए हैं. मैंने अगर पोल पट्टी खोल दी तो सबके दिक्कत आ जाएगी. 2023 में BJP वालों को राजस्थान में आईना दिखा दूंगा.' बेनीवाल ने यह प्रतिक्रिया नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के उस बयान पर दी जिसमें कटारिया ने कहा की बेनीवाल BJP के सहयोग से जीत कर लोकसभा में पहुंचे. एक दिन पहले ही रालोपा सांसद हनुमान बेनीवाल के वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत गठजोड़ के आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने पलटवार किया था. कटारिया ने कहा था कि बेनीवाल वन मैन पार्टी है. चाहे जो बोले और करें, लेकिन उनको जनता ने आइना दिखाया है, उसका भी वो थोड़ा ध्यान रखें.निकाय चुनाव में 1775 पार्षदों में...
जयपुर. कृषि कानूनों के विरोध में एनडीए के सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष और सांसद हनुमान बेनीवाल ने किसानों के समर्थन में ससंद की तीनों समितियों की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को बेनीवाल ने इस्तीफे भेजे हैं. बेनीवाल ने कहा कि तीनों कानून किसान विरोधी हैं. अब जल्द ही NDA से अलग होने के मामले में भी हनुमान बेनीवाल फैसला लेंगे.
26 दिसंबर को दिल्ली कूच करने के साथ ही अपने समर्थकों की मौजूदगी में इस बात का फैसला लेंगे कि वह एनडीए के साथ रहेंगे या नहीं. हनुमान बेनीवाल ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में जमकर बीजेपी पर निशाना भी साधा और बताया कि सरकार हेंकड़ी में है, सरकार को पता है कि इन बिलों में कमी है, बावजूद इसके केंद्र सरकार इन बिलों को वापस नहीं ले रही है.
...
ऐडिलेड. विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट इतिहास में अपने सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट हो गई.और इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से यह मैच जीत लिया. ऐडिलेड के मैदान पर सबसे घटिया प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया सिर्फ 36 रन के स्कोर पर सिमट गई. टेस्ट क्रिकेट में भारत का यह सबसे कम स्कोर है. भारत ने 1974 का रेकॉर्ड भी तोड़ दिया. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरी बार बना ऐसा शर्मनाक संयोग बना है. वहीं एक और संयोग भी बना. जहां अब तक भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी का माहौल याद दिलाता था वहीं अब यह दिन याद करने से भी भारतीय क्रिकेट प्रेमी डरने लगेंगे. बता दें कि 19 दिसंबर 2016 वो तारीख थी जब भारत ने टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया था. और अब 19 दिसंबर 2020 वो तारीख हो गई है जब भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट म...