India

राजस्थान में 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का घमासान, कांग्रेस ने प्रभारी किए नियुक्त

जयपुर. राजस्थान में 3 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. जहां सत्ताधारी दल कांग्रेस चाहता है कि इन तीनों सीटों पर कब्जा जमाया जाए वहीं भाजपा भी तैयारियों में जुटी है. इसी कड़ी में राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने तीनों विधानसभा के उप चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं. सुजानगढ़ विधानसभा सीट:  उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी को प्रभारी नियुक्त किया है. इसके अलावा विधायक प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा, डूंगरराम गेदर और नोरंग वर्मा को साथ लगाया गया है. सहाड़ा विधानसभा सीट:  भीलवाड़ा जिले के सहाड़ा विधानसभा के उपचुनाव के लिए चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को प्रभारी बनाया है जबकि धर्मेंद्र राठौड़ और रामसिंह कस्वा को साथ में लगाया गया है. राजसमंद विधानसभा सीट: यहां उपचुनाव के लिए सहकारिता मंत्री ...

ठंड है राजस्थान में प्रचंड, सावधान

जयपुर.  कभी सूरज की तपिश से तेज गर्मी का शिकार मरुधरा यानी राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधान रहने की भी चेतावनी दी है. पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी तथा हिमालय की ओर से तेज ठंडी हवाओं के बहने का दौर चलने से राजस्थान के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस गिर गया है. राज्य के कई हिस्से शीतलहर और पाले की चपेट में हैं. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में सर्दी का यह असर 31 दिसंबर तक बने रहने की संभावना है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए शीतलहर को लेकर ऑरेन्ज व यलो अलर्ट जारी किया है, इसे देखते हुए सभी से अधिकाधिक सावधानी बरतने का आग्रह है. कोरोना महामारी के इस समय में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है. क...

'9-2-11 हुए राहुल', शिवराज सिंह ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कसा तंज

भोपाल/ नई दिल्ली. देश की सबसे पुरानी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी 28 दिसंबर को अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है. लेकिन पार्टी के स्थापना दिवस से एक दिन पहले राहुल गांधी के विदेश दौरे पर रवाना हो जाना BJP द्वारा तंज कसने का कारण बन गया है. हालांकि कांग्रेस पार्टी का कहना है कि वे व्यक्तिगत यात्रा पर गए हैं. राहुल ऐसे समय पर विदेश यात्रा पर गए हैं जब एक तरफ देश में किसान आंदोलन चल रहा है और दूसरी ओर पार्टी का स्थापना दिवस है. इसे लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनपर तंज कसा. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर हमला बोलेते हुए कहा कि, 'कांग्रेस इधर अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी ‘9-2-11’ हो गए!' उधर शिवराज सिंह के बयान की कांग्रेस के गलियारों में आलोचना की जा रही है. उधर क...

किसान आंदोलन की आवाज़ को बुलंद करने के लिए राजस्थान कांग्रेस 28 से 30 दिसंबर तक करेगी 'किसान संवाद कार्यक्रम' आयोजित

जयपुर. देशभर में चल रहे किसान आंदोलन की आवाज को बुलंद करने में राजस्थान सरकार और मुस्तैदी से जुट गई है. इसी दिशा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों की आवाज़ को और अधिक बुलंद करने के उद्देश्य से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रत्येक जिले में दिनांक 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक विधानसभावार किसान संवाद कार्यक्रम "जय जवान जय किसान" नारे के साथ आयोजित करेगी. इस अभियान में राज्य सरकार के मंत्रीगण एवं किसान हस्ताक्षर अभियान से जुड़े प्रभारीगण किसानों से संवाद स्थापित करेंगे. साथ ही राज्य सरकार की उपलब्धियों, काले कृषि कानूनों के प्रति जागरूकता हेतु ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक, प्रेस वार्ता तथा जन जागरण अभियान चलाकर किसानों को काले कानूनों की वास्तविकता से अवगत करवाएंगे. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस इस आयोजन को सफल बनाने में जुट गई ह...

किसान आंदोलन में जा रहे RLP विधायक दुर्घटना में घायल

अलवर. शाहजहांपुर स्थित राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल के भाई और खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल दुर्घटना में घायल हो गए. उनके सिर और हाथ में चोटें आई हैं. तुरंत बहरोड़ के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया. नारायण बेनीवाल रविवार को शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानों से मिलने जा रहे थे. इसी दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बॉर्डर के नजदीक ही एक पिकअप ने उनकी फॉर्चूनर गाडी को टक्कर मारी दी. गनीमत रही कि भिड़ंत होते की कार के एयर बैग खुल गए और बड़ा हादसा टल गया. नारायण बेनीवाल के साथ चार और लोग गाड़ी में सवार थे. उन्हें भी हल्की चोटें आई हैं. सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है.  और सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. बताया जा रहा है कि किसान आंदोलन के कारण वन वे ट्रैफिक इस हादसे का कारण बना. ...

राहुल गांधी के नेतृत्व पर उठे सवाल तो बचाव में फ्रंट फुट पर आए अशोक गहलोत

जयपुर. राहुल गांधी की लीडरशिप पर उठाए जा रहे सवालों के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनके बचाव में फ्रंट फुट पर आए हैं. और राहुल के नेतृत्व पर सवाल उठाने वालों को दो टूक जवाब भी दिया है. अशोक गहलोत ने कहा कि'राहुल गांधी की ताकत का एहसास इसी बात से किया जा सकता है कि राहुल जी कोई भी मुद्दा उठाते हैं तो मोदी सरकार के सभी मंत्री अपना सारा काम छोड़कर राहुल गांधी को घेरने लगते हैं.' गौरतलब है कि कांग्रेस के सहयोग से महाराष्ट्र में सत्ता पर काबिज शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़े किए थे वहीं, यूपीए काेेे NGO करार देते हुए शिवसेना ने इसका नेतृत्व NCP के मुखिया शरद पवार को सौंपने की वकालत की. सामना में लिखा गया कि यूपीए की हालत एनजीओ जैसी हो गई है. संपादकीय में शिवसेना ने कहा कि किसान आंदोल...

अवैध खनन कर खोद डाला धरती माँ का सीना, जहां पहाड़ था वहां पानी का दरिया बना, अधिकारियों की मिलीभगत का बड़ा मामला

भरतपुर. राजस्थान की धरा पर हो रहे अवैध खनन को लेकर कई बार कोर्ट फटकार लगा चुका है. राजस्थान सरकार के मुखिया खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन के निर्देश दे चुके हैं. बावजूद इसके माइनिंग डिपार्टमेंट में भ्रष्टाचार इस क़दर बढ़ा है कि ठेकेदारों से मिलीभगत कर अवैध खनन को बढ़ावा दिया जा रहा है. मासिक बंदी का खेल कुछ ऐसा है कि अपनी ही धरती मां का सीना भले ही छलनी किया जा रहा हो लेकिन सब आंख मूंद कर बैठे हैं. राजस्थान के भरतपुर जिले के नांगल में जमीन से सैकड़ों फीट ऊपर मौजूद रहे पहाड़ को इस हद तक खोदा गया कि जमीन से कई फीट नीचे तक अवैध खनन की इस कदर बाढ़ आई जहां पहाड़ था वहां पानी की नदियां बन गई. अब इस लापरवाही को छुपाने के लिए आनन-फानन में किसी को यह पानी नजर ना आए इस लिहाज से कचरे और मलबे से इसे भरा जा रहा है. आलम यह है कि प्रकृति और पर्यावरण से खिलवाड...

ये क्या हो रहा है? शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में राहुल के नेतृत्व पर सवाल, UPA को बताया NGO

मुम्बई. क्या शिवसेना और कांग्रेस का महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए जो गठबंधन हुआ था इस गठबंधन के बीच राजनीतिक तलाक होने वाला है? यह सवाल इस वक्त राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. क्योंकि पिछले कुछ समय से ऐसा देखने में आ रहा है कि शिवसेना लगातार कांग्रेस के नेतृत्व के खिलाफ मुखर सी होती जा रही है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़े किए हैं वहीं, यूपीए काेेे NGO करार देते हुए शिवसेना ने इसका नेतृत्व NCP के मुखिया शरद पवार को सौंपने की वकालत की है. हालांकि राहुल पर सवाल उठाने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि शिवसेना के इस कदम का प्रभाव महाराष्ट्र की महाविकास अघाडी सरकार पर पड़ता है या नहीं. बता दें, महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने मिलकर सरकार का गठन किया है. सामना में लिखा गया है कि ...

NDA और RLP में हुआ तलाक, हनुमान बेनीवाल ने की NDA से अलग होने की घोषणा

जयपुर/नई दिल्ली. किसानों के मुद्दों को लेकर लगातार एनडीए से नाराज चल रहे आरएलपी के हनुमान बेनीवाल ने आखिरकार अपना गठबंधन तोड़ लिया है. हनुमान बेनीवाल ने एनडीए से अलग होने की घोषणा कर दी है. कहा- लोगों को तकलीफ है कि मैं एनडीए में हूँ. ऐसे में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आज एनडीए गठबंधन से अलग हुई. राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इसकी घोषणा की. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किसानों के साथ बेनीवाल ने आज दिल्ली कूच किया था. शाहजहांपुर बॉर्डर पर धरने पर हनुमान बेनीवाल अपने समर्थकों के साथ बैठे और किसानों को लेकर अपने मन की पीड़ा भी साझा की. इससे पहले संसद की तीन कार्यसमितियों से बेनीवाल इस्तीफा दे चुके हैं....

लंदन से राजस्थान पहुंचा कोरोन का नया स्ट्रेन! 811 लोगों की तलाश और मॉनिटरिंग शुरू

जयपुर/लंदन. कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर राजस्थान में भी चिंताएं बढ़ गई हैं. ब्रिटेन से राजस्थान आए 811 लोगों की जानकारी मिलने के बाद राजस्थान सरकार भी नये स्ट्रेन को लेकर अलर्ट हो गई है और स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला कलेक्टर्स को अलर्ट जारी कर दिया है. ब्रिटेन से आये सभी यात्रियों की ना केवल लोकेशन तलाशी जा रही है बल्कि उनके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी जारी हुए हैं. ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन से दुनियाभर में हड़कंप मचा हुआ है. इस नए वेरियेंट के तेजी से फैलने की खबरों से चिंताएं और बढ़ गई हैं, तो भारत सरकार के निर्देश पर राजस्थान सरकार भी अलर्ट हो गई है. बताया जा रहा है कि UK से आए 811 लोगों की सूची में सर्वाधिक 333 यात्री राजधानी जयपुर में आए हैं. इसके अलावा अजमेर 70, अलवर 48 , बांसवाड़ा 1, बाड़मेर 7, भरतपुर 2, भीलवाड़ा 12, बीकानेर 13 , बूंदी 6, चूरू 22 , ...