न्यूयॉर्क (निमिषा सिंह). कोरोना संकट ने ना केवल भारत को बल्कि पूरी दुनिया के सामन स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक संकट भी खड़ा कर दिया है. इसी की ताजा बानगी है दुनिया की जानीमानी परिधान कंपनी ब्रूक्स ब्रदर्स (Brooks Brothers).
कपड़ों के मामले में अमेरिका के लगभग सभी राष्ट्रपतियों की पहली पसंद रही करीब 200 साल पुरानी यह कंपनी भी अब कोरोना संकटकाल में दिवालिया हो गई है. कंपनी ब्रूक्स ब्रदर्स (Brooks Brothers) ने दिवालिया संरक्षण का आवेदन दायर कर दिया है. इसके साथ ही कोरोना महामारी का शिकार होने वाली कंपनियों में एक और बड़ा नाम जुड़ गया, जिसके बाद अमेरिकी आर्थिक जगत में चिंताएं लगातार बढती जा रही हैं.
परिधान के मामले में एलिट वर्ग की सबसे पंसदीदा कंपनियों में शुमार ब्रूक्स ब्रदर्स की स्थापना न्यूयॉर्क में 1818 में हुई थी. बडी बात यह है कि इससे पहले भी इस कंपनी ने काफी बुरा दौर देखा और झेला ...
यूपी. आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है. उज्जैन टू कानपुर के रास्ते में बताया जा रहा है विकास को जिस गाड़ी में लाया जा रहा था पहले वह गाड़ी पलटी और उसके बाद में विकास दुबे ने भागने की कोशिश की, इस कोशिश के साथ ही पुलिस ने विकास का एनकाउंटर कर दिया.
हालांकि इस पूरे एनकाउंटर पर सवाल उठने लाजमी है क्योंकि कुछ लोगों ने पहले ही विकास दुबे के एनकाउंटर होने की आशंका जता दी थी विकास दुबे की डेड बॉडी को अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. गौरतलब है कि लंबे समय तक चली खोजबीन के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से यूपी लाया जा रहा था. पुलिस विकास को लेकर कानपुर पहुंच गई थी. जहा...
मध्यप्रदेश/यूपी. 8 पुलिसकर्मियों की मौत का जिम्मेदार कानपुर गोलीकांड का कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे पुलिस गिरफ्त में. फिल्मी अंदाज में मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में आत्मसमर्पण किया. सूत्रों से मिली खबर के अनुसार विकास दुबे ने महाकाल मंदिर के गार्ड से चिल्ला- चिल्लाकर कहा कि 'जानते हो मैं विकास दुबे हूं.' इसके बाद महाकाल के सुरक्षा गार्डों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़कर मध्यप्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया. विकास पर 5 लाख का इनाम था.
हालांकि विकास दुबे ने सरेंडर किया या उसे गिरफ्तार किया गया इस पर सियासत तेज हो गई है. सपा नेता अखिलेश यादव ने UP और MP सरकार से स्थिति साफ करने की मांग की है.
विकास मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए आया था. उसे सबसे पहले महाकाल मंदिर के गार्ड ने पहचाना और उसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. उसकी तलाश पांच राज्...
लद्दाख/नई दिल्ली. पिछले लम्बे समय से भारत और चीन के बीच LAC पर चल रहा तनाव अब कहीं कम होने के आसार बने हैं. LAC के पास चीनी सेना ने आखिरकार अपने टेंट हटाने शुरू कर दिए हैं. दोनों सेनाओं के उच्चाधिकारियों में हुई बातचीन के बाद चीनी सेना करीब डेढ किलोमीटर तक पीछे हट गई है. वहीं भारत भी पीछे हट गया है. इस पूरे मामले पर चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि 'शांति स्थापित करने के लिए अग्रिम मोर्चे पर कुछ कदम उठाए गए हैं, इनमें सैनिकों को वापस हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई है.'
ईस्टर्न लद्दाख में गलवान एरिया में एलएसी के पास पीछे हटने की यह सहमति सूत्रों के मुताबिक 30 जून को हुई कोर कमांडर स्तर की मीटिंग में बनी, जिसके बाद ही गलवान क्षेत्र के डिसइंगेजमेंट यानी सैनिकों का पीछे हटने की शुरूआत की. गलवान एरिया में 15 जून की रात को दोनों देशों के सैनिकों के बीच जिस पट्रोलिंग पॉइंट-14 पर झड़प हुई थी...
नई दिल्ली. ऑप्टिफाइबर, नेटवर्क कनेक्टिविटी, एनर्जी इफिसिएंट प्रोडक्ट्स, ऑप्टिक लेंस, स्मार्ट सिटी, ई-मित्रा, आईटी सहित कई क्षेत्रों में काम करने वाली जानी मानी कंपनी अक्ष ऑप्टिफाइबर विवादों में घिरती नजर आ रही है. कंपनी पर प्रमोटर्स को कम से कम 600 करोड़ रुपए की चपत लगाने का बड़ा आरोप लगा है.
बड़ी बात यह है कि आरोप लगाने वाला कोई और नहीं बल्कि कंपनी के ही एक स्वतंत्र निदेशक अरविंद गुप्ता हैं. उन्होंने वित्त मंत्रालय और बोर्ड को लिखी चिट्ठियों में यह आरोप लगाया है. आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी प्रमोटर्स ने कानून कायदे ताक में रखकर फर्जी कंपनियां यानी Shell Companies बनाईं और अज्ञात पार्टियों से सौदे किए. इतना ही नहीं इन फर्जी कंपनियों के जरिये गोल्ड-प्लेटेड तक इम्पोर्ट किया. और तो और विदेश से की गई खरीदारी जितने की हुई उसकी वास्तविक कीमत से ज्यादा के ज्यादा के च...
नई दिल्ली. एक ओर जहां दुनियाभर में कोरोना महामारी लाखों लोगों की जान ले चुकी है और हाहाकार मचा है. उसी चुनौतीपूर्ण माहौल के बीच कई भारतीय लोगों और संस्थाओं ने दुनिया के सामने वो मिसाल पेश की है जो हर किसी के लिए नजीर बने है. संकट की इस घड़ी में लगातार सेवाएं देने वाला राधास्वामी सत्संग केन्द्र अपने सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा के लिए एक बार फिर दुनिया में चर्चा का केन्द्र बन गया है.
रविवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल छतरपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास केंद्र पहुंचे और दुनिया के सबसे बडे कोविड केयर सेंटर की शुरुआत की. इस दौरान कोविड केयर सेंटर की जिम्मेदारी संभाल रहे आईटीबीपी के महानिदेशक एसएस देसवाल भी उनके साथ थे.
बिना समय गवाए रविवार से यहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई. 10,000 बेड की क्षमता वाले इस कोविड केयर सें...
नई दिल्ली. पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार बढती प्रतिस्पर्धा और पत्रकारिता के बदलते दौर के बीच फेक न्यूज का युग परवान पर है. इस बीच डिजिटल मीडिया की देश में बढती प्रभावी भूमिका और अपने ही साथियों के साथ बढती प्रतिस्पर्धा में पिछले कुछ दिनों से एक व्हाट्सएप मैसेज में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के कथित वक्तव्य के हवाले से चलाया जा रहा है कि फर्जी पत्रकार जेल जाएंगे. अगर कोई व्यक्ति बिना आरएनआई के पोर्टल या अखबार चलाता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. कोई भी डिजिटल पोर्टल कोई पत्रकार नियुक्त नहीं कर सकता, इतना ही नहीं कैबल टीवी पर चल रहे चैनल भी पत्रकार नियुक्त नहीं कर सकता.
इस खबर का जब फैक्ट चैक किया गया तो क्या सच निकलकर सामने आया यह आपको बताएंगे लेकिन इससे पहले बताना चाहेंगे कि अपराधी कोई भी हो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. फिर चाहे वो किसी बडे अखबार य...
लेह. भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक सुबह लद्दाख पहुंच गए. गलवान की झड़प के 18 दिन बाद ही पीएम मोदी के अचानक हुए इस दौरे से ना केवल चीन और पाकिस्तान बौखला गए बल्कि दुनिया के कई देश भी चौंक गए. दुनियाभर की नजर पीएम के इस दौरे पर रही.
बड़ी बात यह रही कि इस दौरे की पहले से किसी को भी भनक नहीं थी. सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही पीएम की इस यात्रा की सूचना थी जिन्होंने उनकी यात्रा को पूरी तरह से सुरक्षित बनाया. पीएम के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और आर्मी चीफ एमएम नरवणे भी मौजूद रहे. उत्तरी सेना और 14 कॉर्प्स के कमांडर ने प्रधानमंत्री को बॉर्डर के हालात की जानकारी दी.
मोदी ने नीमू में 11 हजार फीट ऊंची फॉरवर्ड लोकेशन पर आर्मी, एयरफोर्स और आईटीबीपी के जवानों से बात की और उनका हालचाल जाना, हौसला बढाया. नीमू से LAC की दूरी स...
मध्य प्रदेश. कोरोना संकट और लोक डाउन के बीच लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भाजपा की शिवराज सरकार का गुरुवार को मंत्रिमंडल विस्तार किया गया, जिसमें राजभवन में करीब 28 विधायको ने मंत्री पद की शपथ ली. इसमें शिवराज सिंह के पिछले मंत्रिमंडल में सीनियर विधायक व पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भूपेंद्र सिंह यशोधरा, राजे विजय शाह ने मंत्री पद की शपथ ली. इस शपथ ग्रहण के साथ ही अब शिवराज के मंत्रिमंडल में 34 मंत्री हो गए है.
बड़ी बात यह रही कि मंत्रिमंडल विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 12 नेता मंत्री बने हैं. शिवराज की पुरानी टीम से गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, यशोधरा राजे और विश्वास सारंग मंत्री बने हैं. प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिसोदिया, इमरती देवी और प्रद्युम्न सिंह कमलनाथ सरकार में मंत्री रह चुके हैं. शिवराज की टीम में अब सीएम समेत 34 मंत्री, पिछली बार मिनी कैबिनेट में 5 मंत्रियों ने शपथ ल...
नई दिल्ली.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में एक बड़ी घोषणा की है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार नवंबर तक कर दिया गया है. इसके तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज की योजना का लाभ मिल सकेगा. इस पर 90 हज़ार करोड़ रू. होंगे खर्च.
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में यह भी कहा कि जब से देश में अनलॉक-वन हुआ है, व्यक्तिगत और सामाजिक व्यवहार में लापरवाही भी बढती ही चली जा रही. पहले हम मास्क को लेकर, दो गज की दूरी को लेकर, 20 सेकेंड तक दिन में कई बार हाथ धोने को लेकर बहुत सतर्क थे. लेकिन अब वो गंभीरता खत्म हो गई है. पीएम मोदी ने कहा कि 'बीते 3 महीनों में 20 करोड़ गरीब परिवारों के जनधन खातों में सीधे 31 हजार करोड़ रुपए जमा करवाए गए. इस दौरान 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में भी 18 हजार करोड़ रुपए जमा हुए. भारत में 80 करोड़ से ज...