India

राजस्थान में विधायकों की खरीद फरोख्त की साजिश, एसओजी करेगी जांच: अशोक गहलोत

जयपुर. राजस्थान में विधायकों की खरीद फरोख्त की जांच अब एसीबी के साथ साथ एसओजी भी करेगी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) ने जांच शुरू कर दी है. खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने JW मेरिएट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. साथ ही कहा कि मोदी जी कहते हैं कांग्रेस मुक्त भारत बनाएंगे, भारत कांग्रेस मुक्त कभी नहीं होगा. देश की रग-रग में कांग्रेस है, देश के DNA में कांग्रेस है. लेकिन मोदी जी, उनकी सरकार, उनकी पार्टी नेस्तनाबूद हो जाए तो आश्चर्य नहीं करना चाहिए क्योंकि जनता उनके कारनामों को देख चुकी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, राज्यसभा के चुनाव दो महीने पहले हो सकते थे, तैयारी हो गई थी. उसके बावजूद अचानक चुनाव को बिना कारण के स्थगित कर दिया गया क्योंकि बीजेपी की होर्स ट्रेडिंग पूरी नहीं हुई थी. विधायकों को तोड़ने की साजिश हो रही है. लेकिन ...

राजस्थान में सरकार गिराने की साजिश पर CM अशोक गहलोत के 10 बड़े बयान

जयपुर. राजस्थान में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चिंतित हैं और इस चिंता के बीच मुख्य सचेतक महेश जोशी ने एसीबी को भी पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है. पर बड़ी बात यह है कि गुजरात में कांग्रेस विधायकों के लगातार इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी चिंतित है. महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में जो हुआ वह कहीं राजस्थान में ना हो जाए इस बात का पूरा अंदेशा है. बताया यह भी जा रहा है कि विधायकों की खरीद-फरोख्त का दौर इस वक्त परवान पर है और एक बड़ी राशि राजस्थान में पहुंच चुकी है. अशोक गहलोत को बहुत करीब से जानने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने अशोक गहलोत को इतना चिंतित पहले कभी नहीं देखा लेकिन वह चुनौतियों से निपटने में बेहद माहिर भी हैं. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने क्या 10 बड़ी बातें कहीं, आइए आपको बताते हैं.   गहलोत की 10 ब...

राजस्थान में भी सरकार गिराने की कोशिश! संपर्क में कई विधायक, सरकार ने की ACB में शिकायत

मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक की तर्ज पर राजस्थान में भी सरकार गिराने के प्रयास किए जाने की सूचना सामने आई है. राजस्थान सरकार के मंत्रियों और मुख्यमंत्री तक पहुंची इसकी सूचना के तुरंत बाद विधायक और मुख्य सचेतक महेश जोशी ने राजस्थान के एसीबी पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर सरकार को अस्थिर करने में लगी ताकतों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही आरोप लगाया है कि कई विधायकों को लगातार फोन करके उनकी खरीद-फरोख्त का प्रयास किया जा रहा है. सरकार ने इस संबंध में एक लिखित शिकायत भी डीजीपी को की है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, 'बड़े स्तर पर हो रहे खरीद फरोख्त के प्रयास, जयपुर में बड़ी धन राशि पहुंचने की चर्चा. एक विधायक को 25 करोड़ तक का ऑफर दिया गया. 10 करोड़ एडवांस देने की भी बात आ रही सामने. लेकिन हमारा कोई विधायक नहीं आया प्रलोभन में.' इसके बाद राजस्थान के राजनीति...

पहले की राजस्थान की सभी सीमाएं सील, फिर तुरंत बदले आर्डर

जयपुर. राजस्थान की सीमाएं सील नहीं होंगी. राजस्थान सरकार ने आदेशों में संशोधन किया. पहले 7 दिनों के लिए सील के आदेश जारी कर दिए और फिर कुछ ही देर बाद DG प्रशासन, कानून-व्यवस्था ML लाठर ने संशोधित आदेश जारी किए. और कहा- 'सील' को पढ़ा जाए 'आवागमन पर नियंत्रण.' गौरतलब है कि बुधवार को पहले कोरोना के कहर के बीच राजस्थान की सभी सीमाएं एक बार फिर सील कर दी गई. सभी बॉर्डर पर बने नाकों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया. DG प्रशासन, कानून-व्यवस्था ML लाठर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अब ना तो बिना इजाजत कोई आ सकेगा और ना ही कोई राज्य से बाहर जा सकेगा. लगातार कोरोना के बढते मामलों के बीच राजस्थान सरकार ने यह फैसला किया था.लेकिन कुछ ही देर बाद फिर से संशोधित आदेश जारी किया गया. बडी बात यह है कि राजस्थान के अलावा कई और अन्य राज्यों ने भी अपनी सीमाएं सील करने का फैसला किया...

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी माता को हुआ कोरोना

मध्‍यप्रदेश के गुना से पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी माता को कोरोना हो गया है. इलाज के लिए मैक्‍स अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. अस्‍पताल ने उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्‍टि कर दी है. जानकारी के मुताबिक ज्योतिरादित्य और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को गले में खराश और बुखार की शिकायत होने पर सोमवार को ही साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और लक्षण नजर आने पर दोनों का कोरोना टेस्ट हुआ था. आज दूसरे दिन उनके स्वास्थ्य में हालांकि सुधार हो रहा है. मंगलवार को आई दोनों की टेस्ट रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. अभी तक उनके कोरोना संक्रमण की चपेट में आने का स्रोत पता नहीं चल सका है.इसका पता लगाया जा रहा है....

राजस्थान में सशर्त 8 जून से खुल सकेंगे होटल, क्लब, शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट

जयपुर. केन्द्र के बाद राजस्थान सरकार ने अनलॉक 1.0 के तहत राजस्थान में 8 जून से सशर्त होटल, क्लब, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल्स खोलने की अनुमति दे दी है. एसीएस होम राजीव स्वरुप ने आदेश जारी कर दिए हैं. बड़ी बातें: 1- नियमानुसार रेस्टोरेंट में दो टेबल की सीटिंग ऐसे हो कि उसमें कम से कम छह फीट की दूरी रहे. 2-फास्ट फूड इकाइयों और स्टेंडिंग टेबल के मध्य कम से कम आठ फीट की दूरी हो, एक टेबल पर दो से ज्यादा लोग नहीं बैठ सकेंगे. केन्द्र द्वारा जारी गाइडलाइन्स के मुताबिक ही इनका संचालन किया जा सकेगा. 3-मॉल में एंट्री करते वक्त एंट्रेंस गेट पर शरीर के तापमान की जांच को जरूरी होगा. एंट्रेंस गेट पर ही थर्मल स्केनिंग और सैनिटाइजर की सुविधा मिलेगी. 4- चेहरा ढंकने या मास्क पहने हुए लोगों को ही मॉल में प्रवेश की अनुमति मिलेगी. बिना किसी लक्षण वाले आगंतुकों को ही मॉल में प्रवेश दिया जाएगा. 5 -एं...

वो हैं जरा खफा-खफा... ज्योतिरादित्य सिंधिया का अब बीजेपी से भी मोहभंग!

मध्यप्रदेश. क्या 18 बरस तक कांग्रेस की राजनीति करने के बाद 9 मार्च, 2020 को पार्टी छोड़ 11 मार्च को विधिवत सदस्यता लेकर बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया का अब बीजेपी से भी मोहभंग हो गया है. राजनीतिक गलियारों में ऐसी अटकलों का बाजार फिर से गर्म हैं. यह चर्चा इसलिए शुरू हुई है क्योंकि सोशल मीडिया पर अचानक दावा होने लगा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर बीजेपी शब्द हटाकर ट्वीटर बायो फिर से ‘पब्लिक सर्वेंट’ अपडेट कर दिया है. और यह कुछ वैसा ही कदम है जब उन्होंने कांग्रेस छोड़ने से ठीक पहले किया था. तब सिंधिया ने पब्लिक सर्वेंट के साथ क्रिकेट प्रेमी भी लिखा रहने दिया था. इसके बाद कांग्रेस से उनके मतभेद खुलकर सामने आए थे और उन्होंने भाजपा का रुख कर लिया था. कहा गया कि अब ठीक ऐसा ही फिर हुआ है.   हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अचानक मीडिया में...

चीन सीमा पर तनाव के बीच मोदी ने की ट्रंप से बात, भारत को जी-7 में शामिल होने का न्योता

नई दिल्ली. चीन के साथ लगातार चल रही भारत की तनातनी के बीच आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ओर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टेलिफोनिक चर्चा हुई. दोनों के बीच काफी अच्छे माहौल में हुई इस बातचीत में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. यह सब उस वक्त हुआ जब एक तरफ चीन और अमेरिका के रिश्तों में खटास समय दूसरी तरफ भारत से भी चीन सीमा विवाद को लेकर उलझा हुआ है. ऐसे में दोनों की वार्ता चीन के लिए भी चिंता का विषय हो सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प में मंगलवार को फोन पर हुई चर्चा के बारे में PMO ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच भारत-चीन सीमा विवाद और अमेरिका में अश्वेत नागरिक के मारे जाने के बाद शुरू हुई हिंसा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नरेंद्र मोदी को अमेरिका में होने वाली जी-7 समिट में आने का न्योता भी दिया...

कोरोना रोकने के मामले में राजस्थान बना अव्वल, 10 बड़े राज्यों की अध्ययन की रिपोर्ट

नई दिल्ली. राजस्थान में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सराहना प्राप्त कर चुके राजस्थान के लिए अब एक और खुशखबरी आई है. कोरोना की रोकथाम के लिए उठाए गए बेहतर कदमों के मामले में राजस्थान देश में अव्वल रहा है. बड़ी बात यह है कि केंद्र सरकार द्वारा 10 राज्यों के तुलनात्मक अध्ययन में राजस्थान हर इंडेक्स में अव्वल रहा है. राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डाॅ रघु शर्मा ने इसका श्रेय मुख्यमंत्री द्वारा की गई माइक्रो प्लानिंग और प्रदेशवासियों की सजगता और सावधानी को दिया है. यह रिपोर्ट 10 राज्यों द्वारा कोरोना की रोकथाम के लिए किए कार्यों का अध्ययन प्रस्तुत की है. एक्टिव केसेज, रिकवर केसेज, मृत्यु दर सहित कोरोना की रोकथाम के सभी क्षेत्रों में राजस्थान नंबर वन पर है. राजस्थान के चिकित्सा मंत्री का दावा है कि पूरे देश में ...

राज्यसभा की 18 सीटों मतदान 19 जून को

नई दिल्ली.देश में कोरोना के कारण टाले गए राज्यसभा चुनाव अब 19 जून को होंगे, हालांकि यह चुनाव केवल 18 सीटों पर होंगे, जो सात राज्यों में मौजूद हैं. सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगी वोटिंग होगी. आंध्र प्रदेश की चार, गुजरात की चार, झारखंड की दो, मध्यप्रदेश की तीन, मणिपुर की एक, मेघालय की एक, राजस्थान की तीन सीटों पर फिलहाल यह चुनाव होगा और इसी दिन मतगणना करके चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे. मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने इसकी घोषणा की है. सभी राज्यों को चुनाव तैयारियां करवाने के आदेश दिए गए हैं. गौरतलब है कि 17 राज्यों की 55 सीटों के राज्यसभा सांसदों को कार्यकाल अप्रेल में पूरा हो चुका है. गौरतलब है कि फरवरी महीने में चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 55 सीटों के लिए अधिसूचना जारी की थी लेकिन इन 55 सीटों में से दस राज्यों की 37 सीटें ऐसी रहीं जिन पर सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया ...