मुंबई. बॉलीवुड की मशहूर साजिद-वाजिद की संगीतकार जोड़ी टूट गई है. वाजिद खान का निधन हो गया है, वो पिछले एक सप्ताल से कोरोना संक्रमित थे, उनकी किड़नी का भी इलाज चल रहा था. साजिद और वाजिद की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर थी. वाजिद खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.
सिंगर का निधन केवल 42 साल की उम्र में हुआ. साजिद-वाजिद ने 1998 में सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के लिए सबसे पहले संगीत दिया था, जिसे काफी पंसद किया गया था.
1999 में, उन्होंने सोनू निगम की एल्बम 'दीवाना' के लिए संगीत दिया, जिसमें 'दीवाना तेरा', 'अब मुझसे रात दिन' और 'इस कदर प्यार है' जैसे मशहूर गाने शामिल रहे. उसी साल उन्होंने फिल्म हैलो ब्रदर के लिए संगीत निर्देशकों के रूप में काम किया और 'हटा सावन की घाटा', 'चुपके से कोई और&...
जयपुर. केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक 1.0 की गाइडलाइन जारी करने के बाद राजस्थान सरकार ने भी संशोधित गाइडलाइन जारी कर दी है. बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राय मशवरा के बाद में राजस्थान सरकार के प्रशासनिक अमले ने इस पूरी रणनीति पर काम किया और उसके बाद में यह संशोधित गाइडलाइन जारी की गई है.
इस गाइडलाइन में हालांकि अधिकतर चीजें केंद्र सरकार की गाइडलाइंस सेे ही प्रेरित हैं लेकिन कुछ मामलों में राज्य सरकार ने स्वतंत्र फैसले लिए हैं. राजस्थान सरकार में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव स्वरूप ने विस्तार से इनकी जानकारी दी.
बड़ी बातें:
- स्वीकृत सभी मार्गों पर बसें चालू हो सकेंगी.
- कंटेनमेंट जोन में फ़िलहाल पाबंदी जारी रहेगी.
- प्रदेश में रात 9:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा.
- सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यालय पूरी कर्मचारी क्षमताओं के साथ खो...
नई दिल्ली.देश में कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के मार्फत देश से मुखातिब हुए. इस दौरान कई बड़ी बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कही.
कार्यक्रम का यह 65वां संस्करण था. PM ने बीते सोमवार को इस कार्यक्रम के लिए जनता से सुझाव भी मांगे थे. PM ने लॉकडाउन के दौरान तीसरी बार जनता को इस कार्यक्रम के माध्यम से संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने इससे पहले 29 मार्च और फिर 26 अप्रैल को 'मन की बात' की थी.
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'तमाम सावधानियों के साथ हवाई जहाज उड़ने लगे हैं. धीर-धीरे उघोग भी चलना शुरू हुआ है. यानी अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा अब चल पड़ा है. ऐसे में हमें और ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है.'
उन्होंने कहा कि दुनिया के मुकाबले भारत में कोरोना वायरस कम फैला है. अब ह...
नई दिल्ली. देश में लॉकडाउन तीस जून तक बढा दिया गया है लेकिन इसे अनलॉक 1.0 का नाम दिया गया है, यानी अब देश फिर से पटरी पर लौटने की दिशा में आगे बढेगा.
लॉकडाउन 4.0 की अवधि 31 मई को खत्म हो रही है. ऐसे में सरकार ने इसे और बढ़ा दिया है. लॉकडाउन 5.0 1 जून से 30 जून तक रहेगा. स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला केंद्र ने राज्यों पर छोड़ दिया है.
बडी बातें:
- देश में 8 जून से होटल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल खोले जा सकेंगे. कंटेंनमेंट जोन में सख्ती लागू रहेगी, छूट का निर्णय स्थानीय प्रशासन ही लेगा.
- शादी समारोह में सिर्फ 50 लोगों को ही इजाजत.
- विदेश यात्रा फिलहाल बंद रहेगी.
- राजनीतिक रैलियों और आयोजनों, सभाओं पर रोक रहेगी.
- जिम और पार्कों पर अभी पाबंदी रहेगी.
- देशभर में मुसाफिर कहीं भी आ या जा सकेंगे, लेकिन कंटेंनमेंट जोन में पाबंदी रहेगी.
- जुलाई में स्कूल और क...
नई दिल्ली. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा हो गया है. कोरोना संकट के बीच हालांकि भाजपा किसी भी बडे भीड़भाड़ भरे जश्न से दूर है लेकिन इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों के नाम पत्र लिखा है. इस पत्र में पीएम मोदी ने पिछले 1 साल की सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया है, तो कोरोना संकट से आई आपदा के इस दौर में एकजुट रहने का भी संदेश दिया है. मोदी ने इस पत्र में कई उपलब्धियों के साथ गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं का भी जिक्र किया.
पत्र की 10 बड़ी बातें:
1- कोरोना संकट:
पीएम मोदी ने पत्र के जरिए भरोसा जताया है कि 'देश कोरोना संकट से जंग जीत जाएगा. आपदा से निकलने के लिए धैर्य बनाए रखने की जरूरत है. कोरोना की मार से देश की अर्थव्यवस्था भी उबर जाएगी. हम तेज गति से आगे बढ़ रहे थे कि कोरोना वैश्विक महामारी ने भारत को भी घेर ल...
जम्मू-कश्मीर. पुलवामा को एक बार फिर दहलाने की आतंकी साजिश नाकाम हो गई है. एक वाहन से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में IED बरामद कर उसे समय रहते उड़ा दिया. हालांकि कार में मौजूद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया.
बुधवार देर रात इस संबंध में इंटेलीजेंस को इनपुट मिला था कि कुछ आतंकवादी एक विस्फोटक से लदी कार के जरिए कुछ लोकेशन पर धमाके कर सकते हैं, और यह पुलवामा जैसा ही बड़ा आतंकी हमला हो सकता है. जिसके बाद तुरंत सुरक्षाबलों ने इलाके को सील पर मोर्चा संभाला तो उन्हें एक संदिग्ध कार नजर आई, पर इस दौरान सुरक्षाबलों को देख कार में मौजूद आतंकी कार छोडकर फरार हो गया. कुछ ही पलों में सुरक्षाबलों ने वाहन के पास जाकर देखा तो पिछली सीट पर विस्फोटक के ड्रम रखे थे.
जानकारी मिली थी कि इसी वाहन से आतंकी हमले को अंजाम दिया जाना था जिसके बाद सतर्कता बरतते हुए गुरुवार सुबह विस्फोटक से लदी का...
शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक नया घटनाक्रम देखने को मिला है. हिमाचल प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से डॉ. राजीव बिंदल ने इस्तीफा दे दिया है. बीते दिनों वायरल ऑडियो मामले में स्वास्थ्य निदेशक की गिरफ्तारी के बाद लगातार भाजपा नेताओं से उनके संबंध और उनके साथ मिलकर भ्रष्ट्राचार के चर्चे होने लगे थे, आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया था. ऐसे में बिंदल इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज दिया.
बिंदल ने अपने इस्तीफे में लिखा कि उनके नेतृत्व में पार्टी ने कोरोना और लॉकडाउन के संकटकाल में भी अपनी सेवाएं देने में कोई कमी नहीं रखी. प्रदेशवासियों के आत्मविश्वास को बढाकर रखा और यह संकल्प लिया की कोई भी भूखा ना सोए. उन्होंने लिखा है कि इस विवाद से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है.
वह हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं और वह चाहते हैं कि इस कथित भ्रष्टाचार की संप...
नई दिल्ली. कोरोना महामारी के इस दौर में राहुल गांधी ने मंगलवार को चौथी प्रैस कांफ्रेंस की. और पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खुलकर हमला करते हुए कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरीक़े से आगे आकर देश को सम्बोधित करते हैं उन्हें फिर आगे आना चाहिए और देश को बताना चाहिए लॉकडाउन फेल हो गया है, और अब सरकार आगे क्या कदम उठाने वाली है. PM पहले फ्रंटफुट पर खेले, लेकिन अब बैकफुट पर हैं.'
राहुल ने इस दौरान देश में लागू किए गए लागू डाउन पर सवाल उठाते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया. वीडियो कांफ्रेंस के मार्फत मुखातिब होते हुए राहुल गांधी ने बेरोजगारों और प्रवासियों का मुद्दा फिर उठाया.
राहुल की बड़ी बातें:
1- हम विपक्ष में है और हमारा काम सरकार को चेताना है, जो काम मैं पहले कर रहा था वही आज भी कर रहा हूं. हमारा काम है सरकार को विफलताओं के बारे में बताना ह...
जयपुर. राजस्थान में गुटखा, तंबाकू, सिगरेट, पान, बीड़ी की बिक्री पर लगी रोक हटा दी गई है. गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. गृह विभाग ने 18 मई को इस प्रतिबंध की घोषणा की थी.
बताया जाता है कि गुटखा-तंबाकू-पान मसाला की बिक्री से सरकार को करीब सवा पांच सौ करोड़ से ज्यादा की आय होती है. हालांकि राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक अभी भी सार्वजनिक स्थानों पर इनके सेवन पर रोक रहेगी. नियमों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तारी तक हो सकती है.
गृह विभाग ने वॉकिंग,जोगिंग और व्यायाम के लिए पार्क खोलने की भी अनुमति दे दी है, लेकिन ये सुबह 7 से शाम 6.45 बजे तक ही खुले रहेंगे. गृह विभाग ने इसके अलावा रेड जोन में भी टैक्सी और ऑटो रिक्शा चलाने को अनुमति दे दी है.
टैक्सी में ड्राइवर के साथ 2 यात्री बैठ सकेंगी. ऑटो रिक्शा में एक यात्री को ही बैठने की अनुमति होगी....
हिसार. यह वाकया मूल रूप से हिसार के दड़ौली गांव निवासी गाजियाबाद की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करने वाले युवक के साथ घटा. वह 23 अप्रैल को गाजियाबाद से अपने गांव पहुंचा तो 25 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचते ही युवक का पहला कोरोना टेस्ट कराया जो पॉजिटिव आया. तुरंत युवक को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया. लेकिन असली पीड़ा यहीं से शुरू हुई. युवक का 30 अप्रैल को दोबारा टेस्ट कराया गया तो पॉजिटिव आया और 6 मई को तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई.
उपचार देने के बाद 10 मई के चौथे टेस्ट में रिपोर्ट नेगेटिव आ गई. पहले से ही तनाव में रहे युवक को कुछ राहत मिली. 5वीं रिपोर्ट भी नेगेटिव आई. लेकिन फिर युवक की छठी, सातवीं, आठवीं रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई. परेशान युवक ने फिर टेस्ट करवाया तो नवीं रिपोर्ट फिर नेगेटिव आई है, पर एहतियातन फिर मेडिकल टीम ने 10वीं रिपोर्ट के लिए...