नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए जिस 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया गया था उसकी चौथी किस्त की जानकारी दी. हर दिन किसी न किसी ना किसी सेक्टर के लिए कुछ खास ऐलान किए जा रहे हैं.
इसी कड़ी में शनिवार को दो बडे ऐलान चर्चा का विषय रहे जिसमें डिफेंस में FDI को 49 से बढ़ाकर 74 फीसदी करने की घोषणा की गई वहीं कोयला खनन में सरकार का एकाधिकार ख़त्म कर इसे निजी क्षेत्र में देने की बात कही गई.
10 बड़ी बातें
1- देश में ही हथियार बनाने पर जोर दिया जाएगा, कई ऐसे हथियार और पार्ट्स हैं जो विदेश से मंगाए जाते हैं, वो देश में ही बनाए जाएंगे. सरकार ऐसे हथियार, वस्तुओं, स्पेयर्स को नोटिफाइ करेगी जिसमें आयात को बैन किया जाएगा और उनकी स्वदेशी आपूर्ति ही की जाएगी. मेक इन इंडिया पर जोर दिया...
नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से घोषित 20 लाख करोड़ के पैकेज पर सवाल उठाते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया है और सरकार को कुछ सुझाव भी दिए हैं.
राहुल गांधी का कहना है कि देश में आर्थिक तूफान अभी आया नहीं है, आने वाला है. बहुत जबरदस्त नुकसान होने वाला है.
शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वीडियो कांफ्रेंस के मार्फत पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान सरकार के 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज, कोरोना के दौरान मजदूरों की समस्या, लॉकडाउन, देश के आर्थिक हालात, प्रवासियों के मुद्दों पर पर अपनी बात रखी. कहा कि 'हम चाहते हैं सरकार हमारी सुने, हम यानी विपक्ष थोड़ा दबाव डालें और अच्छी तरह से समझाए तो सरकार सुन भी लेगी.'
राहुल की बड़ी बातें.
1- सड़क पर चलने वाले प्रवासी मजदूरों को कर्ज नहीं पैसे की जरूरत है. बच्चा...
उत्तर प्रदेश. लॉकडाउन संकट के बीच घर पहुंचने की चाह में एक और बड़ा हादसा हुआ है. शनिवार की सुबह उत्तर प्रदेश के औरैया में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. ट्रोला और मिनी ट्रक की टक्कर में 24 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई.
दुर्घटना में 36 अन्य मजदूर घायल हो गए.
दरअसल लॉकडाउन के बीच ये मजदूर एक ट्रक में सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान औरया के पास मजदूरों से भरे ट्रक ने दूसरे ट्रक से टक्कर मार दी. राजस्थान से ये सभी मजदूर एक ट्रक में चूने की बोरियों के बीच लेटकर अपने घरों की तरफ लौट रहे थे. हादसे में कई मजदूरों की एक्सीडेंट के बाद चूने की बोरियों के नीचे दबकर मौत हो गई.
हादसे के तुरंत बाद ढाबा मालिक ने 112 नम्बर पर कई बार फोन मिलाया लेकिन किसी ने उठाया नहीं. बाद में एक दरोगा को फोन किया गया जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे स्थानीय...
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत की गई घोषणाओं को लेकर राहत पैकेज का दूसरा ब्रेकअप गुरुवार को जारी किया गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि कैसे राहत दी जाएगी. 20 लाख करोड़ रुपए के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत गुरुवार को उन्होंने कुल 9 घोषणाएं कीं. इनमें से 3 घोषणाएं प्रवासी मजदूर, 2 छोटे किसानों और एक-एक घोषणा मुद्रा लोन, स्ट्रीट वेंडर्स, हाउसिंग और आदिवासी क्षेत्रों में रोजगार से जुड़ी थीं.
बड़ी बातें:
- वित्त मंत्री ने इन घोषणाओं से 67 करोड़ गरीब, 8 करोड़ प्रवासी मजदूर, 5.5 करोड़ किसान, 50 लाख स्ट्रीट वेंडर्स, 37 लाख छोटे कारोबारी, 2.5 लाख मध्यम वर्गीय परिवार लाभांवित होंने का दावा किया है.
-50 लाख रेहड़ी-पटरी कारोबारियों के लिए 10 हजार रुपये का विशेष लोन दिया जाएगा. इसके लिए सरकार 5 हजार करोड़ खर्च ...
नई दिल्ली. लॉक डाउन और कोरोना संकट के बीच अर्थव्यस्था को बूस्ट करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 12 मई को 20 लाख करोड़ के भारी भरकम पैकेज (Atmanirbhar Bharat Package) का ऐलान किया गया. जिसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पैकेज का किस तरह इस्तेमाल किया जाएगा, उसकी जानकारी दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आत्मनिर्भर भारत के लिए 20 लाख करोड़ के विशेष पैकेज को किस सेक्टर में कितना दिया जाएगा विस्तार से बताया.
वित्त मंत्री की बड़ी बातें
- इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग की डेडलाइन बढ़ा दी गई है. इसे 30 सितंबर कर दिया गया है. इसी तरह विवाद से विश्वास स्कीम की डेडलाइन को 31 दिसंबर 2020 तक कर दी गई है. पहले ये 30 जून तक के लिए था.
- टैक्सपेयर्स को 31 मार्च 2021 तक टीडीएस कटौती में 25 फीसदी की राहत मि...
नई दिल्ली. भारत में एक बार फिर स्वदेशी आंदोलन को बल मिला है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार रात अपने संबोधन में कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अब लोकल प्रोडक्ट्स (भारत में बने उत्पाद) का उपयोग करना होगा. उन्होंने सभी लोगों से अपील की थी कि खादी की तरह वे दूसरे उत्पादों में भी स्वदेशी को महत्व दें. लोकल के लिए वोकल बनें. उनकी इस अपील का सबसे बड़ा और पहला असर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों पर हुआ. इन बलों की कैंटीन और स्टोर्स पर अब केवल स्वदेशी उत्पाद ही मिलेंगे.
गृह मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि अब सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की कैंटीनों पर सिर्फ स्वदेशी उत्पादों की ही बिक्री होगी. 01 जून 2020 से देशभर की सभी CAPF कैंटीनों पर यह लागू होगा. इससे लगभग 10 लाख CAPF कर्मियों के 50 लाख परिजन स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करेंगे.'
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ...
नई दिल्ली. देश में 18 मई से लागू होगा लॉकडाउन-4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की घोषणा देेेश को संबोधित करते हुए यह घोषणा की. यह लॉकडाउन नए रूप के साथ आएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत देश की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए 20 लाख करोड़ के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की है. देश को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह भारत की जीडीपी का करीब 10 फ़ीसदी है.
कोरोना संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'एक वायरस ने दुनिया को तहस-नहस कर दिया है. हमने ऐसा संकट ना देखा है ना सुना है. मानव जाति के लिए यह अकल्पनीय है. हमें बचना भी है और आगे बढ़ना भी है.' प्रधमनमंत्री ने कहा कि 'हमारे देश का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है. भारत के कार्य का प्रभाव विश्वकल्याण पर पड़ता है.
दुनिया को भरोसा हो गया है कि भारत बहुत अच्छा कर सकता है. जिंदगी और मौत की लड़ाई...
नई दिल्ली. जो भारतीय रेल विश्वयुद्ध के दौरान भी कभी थमी नहीं थी, लॉकडाउन के चलते वो भारतीय रेल भी ठहर गई थी, लेकिन 12 मई से वापस पैसेंजन ट्रेन चलाने का लेकर ग्रीन सिग्नल मिल गया है.
भारतीय रेलवे 12 मई से देश में दोबारा ट्रेन चलाएगा. शुरुआती दौर में सिर्फ 15 ट्रेनों को चलाया जाएगा, जो राजधानी दिल्ली से ही चलेंगी. 12 मई से दिल्ली से कुल 15 शहरों के लिए पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएंगी, जिनके लिए 11 मई की शाम 4 बजे से ऑन बुकिंग शुरू हो जाएगी. दिल्ली से जाने वाले चिन्हित 15 ट्रेनें सिर्फ चिन्हित शहरों के लिए ही सेवा देगी, जिनके आने जाने के मिलाकर कुल फैरे होंगे.
अभी भारतीय रेलवे के द्वारा नई दिल्ली से स्पेशल ट्रेन डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मड़गांव, मुबंई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मूतवी के लिए चलेंगी. रेलवे की ओर से कोश...
नई दिल्ली. लॉकडाउन के बीच भारतीय रेल मंत्रालय से एक बड़ी खबर आई है. इस खबर के मुताबिक अब देश में पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा . 11 मई शाम 4:00 बजे से इनकी ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी. लॉकडाउन के बीच भारतीय रेल 12 मई से इनकी बतौर स्पेशल ट्रेन शुरुआत करेगा.
ध्यान रखें:
- यात्रियों के लिए चेहरा ढंकना अनिवार्य होगा
- डिपार्चर के दौरान उन्हें स्क्रीनिंग (कोरोना) से भी गुजरना होगा.
- इस दौरान सिर्फ बगैर लक्षण वाले मरीजों को ही ट्रेन में चढ़ने दिया जाएगा.
-सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग वाले ही टिकट कंफर्म होने पर ट्रेन में बैठ पाएंगे.
- ट्रेन में सिर्फ AC कोच होंगे
- इन ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग 11 मई को शाम चार बजे शुरू होगी और रिजर्वेशन सिर्फ IRCTC की वेबसाइट के जरिए ही कराया जा सकेगा.
COVID-19 संकट और Lockdown के बीच भारतीय रेल ने धीरे-धीरे कर के यात्री ...
जयपुर (राकेश दाधीच). राजस्थान के जयपुर में कोरोना का लगातार खौफ बढ रहा था. रामगंज इलाके में कोरोना विस्फोट इतना जबरदस्त था कि चाहकर भी काबू करने के हर प्रयास लगातार नाकाम नजर आ रहे थे. उन लोगों की संख्या लगातार बढ रही थी जो या तो कोरोना संक्रमित हो चुके थे या उनके संक्रमित होने की संभावनाएं थी या फिर वो कोरोना संदिग्ध थे. संख्या में अचानक इतना इजाफा हो रहा था कि देश के टॉप हॉटस्पॉट में जयपुर का रामगंज शुमार हो चुका था.
शहर की आबादी क्षेत्र में क्वारंटाइन सेंटर बनाना खतरे से खाली नहीं था तो कई जगह इसका विरोध भी हो रहा था. और तो और लाखों की तादात में कई प्रवासी जयपुर आने वाले थे उनके भी क्वारंटाइन की व्यवस्था करनी थी. प्रशासनिक अमले के हाथ पांव फूले हुए थे कि क्या करें, क्या ना करें. जहां क्वारंटाइन सेंटर बनाओ वहीं पब्लिक का विरोध और झेलो.
ऐसे भयावह हालातों के बीच लॉकडाउन के चलते ऑ...