India

Covid19: शादी के अगले दिन दूल्हे की मौत. हलवाई-रिश्तेदार, सब्जी विक्रेता सहित 111 लोग संक्रमित

पटना. बिहार की राजधानी पटना में 'कोरोना' की ऐसी बारात निकली की दूल्हे की मौत हो गई और 111 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए. पटना से 50 किलोमीटर दूर पालीगंज इलाके में हर कोई इस घटनाक्रम के बाद दहशत में है, जहां सरकारी गाइडलाइन्स की अनदेखी कर पहले तो दूल्हे में कोरोना के लक्षण होने के बाद भी मामले को छुपाया और फिर निर्धारित संख्या से ज्यादा लोगों को शादी समारोह में बुलाकर शादी समारोह आयोजित कर दिया गया.देखते ही देखते दुकानदार, सब्जी विक्रेता और हलवाई भी चपेट में आ गए. मामला मई से शुरू होता है. दूल्हा गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम करता था. यह तीस वर्षीय युवक शादी करने के लिए पटना में अपने गांव डीहपाली पहुंचा था. घर पहुंचने पर कुछ दिन क्वारेंटाइन भी रहा. इस दौरान शादी से तीन चार दिन पहले ही अचानक कोरोना के लक्षण नजर आने के बावजूद परिजनों ने उसकी जांच नहीं कराई, उन्हे लगा...

भारत में अनलॉक 2.0 गाइडलाइन्स जारी, कंटेन्मेंट जोन में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

नई दिल्ली. भारत सरकार ने अनलॉक 2.0 की नई गाइडलाइंस जारी कर दी है. यह गाइडलाइन 31 जुलाई तक देशभर में प्रभावी रहेंगी. देशभर में कोरोना का खतरा अभी कम नहीं हुआ है जिसके चलते केंद्र सरकार ने अभी भी कई मामलों में सख्ती को जारी रखा है.   बड़ी बातें:   - लॉकडाउन 31 जुलाई तक कंटेनमेंट जोन में लागू रहेगा.कंटेनमेंट जोन में केवल आवश्यक कामों की इजाजत रहेगी. - देशभर के स्कूल-कॉलेज 31 जुलाई तक बंद रहेंगे. - रात के 10 बजे से लेकर सुबह के 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा, इस दौरान लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी. जरूरी गतिविधियों और कुछ अन्य को इससे छूट दी गई है. - मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल आदि भी 31 जुलाई तक बंद रखने का फैसला किया गया है. - केंद्र और राज्य सरकारों के ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट कंटेनमेंट जोन के बाहर खोले जा सकेंगे. 15 जुलाई से इन्‍हें खोलने की...

चीन के खिलाफ भारत ने की 'Digital Strike'. Tik Tok, Helo, UC browser सहित 59 चीनी मोबाइल एप भारत में बैन

नई दिल्ली. गलवान घाटी में  LAC पर हुए विवाद के बाद  भारत सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है.  भारत में सुरक्षा कारणों के चलते चीनी मोबाइल एप बैन कर दिए गए हैं.  देश की संप्रभुता, अखंडता को  इनसे खतरा बताया जा रहा था.  डाटा चोरी की शिकायतें लगातार मिल रही थी. चीन के खिलाफ भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 59 चीनी एप पर बैन लगा दिया है. इसमें फेमस एप TikTok, Helo और Likee भी शामिल हैं. आपको बता दें कि हाल ही में भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे, जिसके बाद देश में चीन के खिलाफ भारी गुस्सा है. लोग लगातार चीनी सामान के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं. vocal for Local अभियान भी परवान पर चढ़ता नज़र आ रहा है. उसी कड़ी में चीन को यह बड़ा झटका दिया गया है. यह एप बैन:   1.Tik Tok 2. Shareit...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस, सोनिया-राहुल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली. पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर सोमवार को देशभर में कांग्रेस सड़कों पर उतरी और केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. राहुल गांधी ने इस दौरान #SpeakUpAgainstFuelHike डि़जिटल कैंपेन लॉन्च किया. दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कमेटी के कुछ सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया. तो देश के कुछ इलाकों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस में तकरात भी देखने को मिली. PM पहले फ्रंटफुट पर खेले, लेकिन अब बैकफुट पर. भारत में लॉकडाउन फेल: राहुल गांधी   कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने #SpeakUpAgainstFuelHike अभियान के तहत एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि 'कोरोना महामारी के बीच पेट्रोल-डीजल में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने देशवासियों का जीना बेहद मुश्किल कर दिया है. दिल्ली और अन्य बढ़े शहरों में पेट्रोल की कीमतें 80 रुपये प्रति लीटर के पार हो गई है. 25 मार्च को लॉकडाउ...

चीन से विवाद के बीच इंतजार खत्म, अगले महीने फ्रांस से भारत पहुंचेंगे 6 लडाकू राफेल विमान

नई दिल्ली. देश में जिस लडाकू विमान राफेल का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है वो विमान जुलाई में अंबाला पहुंचेंगे. पहले ये विमान मई में आने थे लेकिन कोरोना संकट के बीच डिलेवरी में देरी होना बताया जा रहा है. बड़ी बात यह है कि मई में जहां फ्रांस से केवल 4 विमान ही आने वाले थे वहीं अब 6 विमान आएंगे. भारत चीन सीमा विवाद के बीच भारतीय वायु सेना की ताकत को बढा देने वाले यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लबरेज आकाश के अग्रज विमान काफी उम्मीद लेकर आ रहे हैं. गौरतलब है कि इससे पहले भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने कहा था कि भारत को 36 राफेल लड़ाकू विमानों की आपूर्ति में कोई देरी नहीं होगी और जिस समय सीमा को तय किया गया था, उसका सख्ती से पालन किया जाएगा. भारत ने फ्रांस के साथ सितंबर 2016 में 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए करीब 58,000 करोड़ रुपए की लागत से समझौता किया था....

मोदी ने कहा, 'हमें दोस्ती निभाना और आंखों में आंख डालकर जवाब देना आता है'. मन की बात में कही यह 10 बड़ी बातें.

नई दिल्ली. कोरोना संकट और चीन से सीमा विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. इस दौरान चीन पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'भारत दोस्ती निभाना भी जानता है और आंख उठाकर देखने वालों को जवाब देना भी जानता है.' साथ ही कहा, 'वीर जवानों की शहादत को देश हमेशा याद रखेगा.' प्रधानमंत्री ने एक बार फिर लोकल के लिए वोकल बनने का आह्वान किया.   10 बड़ी बातें: 1- 'लद्दाख में जो वीर शहीद हुए हैं उनके शौर्य को पूरा देश नमन कर रहा है. पूरा देश उनका कृतज्ञ है, उनके सामने नतमस्तक है. अपने वीर सपूतों के बलिदान पर उनके परिजनों में जो गर्व की भावना है देश के लिए जो जज़्बा है-यही तो देश की ताकत है. 2- 'भारत ने जिस तरह मुश्किल समय में दुनिया की मदद की, उसने आज शांति और विकास में भारत की भूम...

आनंदपाल एनकाउंटर के बाद हुई हिंसा मामले में CBI चार्जशीट पेश. कालवी, लोटवाड़ा, गोगामेड़ी सहित 24 आरोपी

नई दिल्ली. राजस्थान के चर्चित आनंदपाल एनकाउंटर के बाद हुई हिंसा के मामले में सीबीआई ने कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है. एक ओर जहां आनंदपाल के पुलिस एनकाउंटर को CBI ने सही बताया है यानी एनकाउंटर फेक नहीं था वहीं एनकाउंटर के बाद फैली हिंसा मामले में राजपूत समाज के कई दिग्गज नेताओं सहित 24 लोगों को आरोपी बनाया गया है. आनंदपाल सिंह की पुत्री और वकील के अलावा राजपूत समाज के 22 नेताओं को दंगे भड़काने, तत्कालीन नागौर एसपी व महिला IPS पर जानलेवा हमला करने, पुलिस वाहनों को जलाने का दोषी माना है. CBI, नई दिल्ली की स्पेशल क्राइम ब्रांच-2 के उप महानिरीक्षक जगरूपगुरु सिन्हा के निर्देशन में उपाधीक्षक मुकेश शर्मा ने 24 आरोपियों के खिलाफ जोधपुर की CBI मामलात अदालत में यह चार्ज शीट पेश की है. जानकर सूत्रों के मुताबिक 2 साल 6 माह चली CBI जांच में लोकेन्द्र सिंह कालवी, सुखदेवसिंह गोगामेढ़ी, गिरीराज स...

इमरजेंसी के 45 साल पूरे, मोदी-शाह सहित बीजेपी के दिग्गजों ने क्या कहा?

नई दिल्ली: देश के इतिहास में 25 जून की तारीख एक विवादास्‍पद फैसले के लिए याद की जाती है. तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को ही देश में आपातकाल लागू किया था, इसके तहत सरकार का विरोध करने वाले तमाम नेताओं को जेल में ठूंस दिया गया था और सख्‍त कानून लागू करते हुए आम लोगों के अधिकार का सीमित किया गया था. आपातकाल यानी इमरजेंसी को स्‍वतंत्र भारत के इतिहास का सबसे विवादास्‍पद और गैर लोकत्रांतिक फैसला माना जाता है और तत्‍कालीन पीएम इंदिरा गांधी को इसकी कीमत बाद में लोकसभा चुनाव में मिली हार के साथ चुकानी पड़ी थी. तत्कालीन राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की सिफारिश पर भारतीय संविधान की धारा 352 के अधीन आपातकाल की घोषणा की थी. इमरजेंसी को आज 45 साल हो गए. इस मौके पर बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अ...

पतंजलि की कोरोना इलाज़ की दवा कोरोनिल के विज्ञापन पर रोक, NIMS का ट्रायल भी सवालों के घेरे में

नई दिल्ली. बाबा रामदेव को केंद्र सरकार ने बड़ा झटका दिया है. कोरोना को ठीक करने के दावे के साथ लॉन्च की गई बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि की दवा कोरोनिल के प्रचार-प्रसार पर केंद्र ने तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है. पहले इस दवा के लिए किये जा रहे दावों की जांच होगी. आयुष मंत्रालय ने पतंजलि को चेतावनी दी है कि ठोस वैज्ञानिक सबूतों के बिना कोरोना के इलाज का दावे के साथ दवा का प्रचार-प्रचार किया गया तो उसे ड्रग एंड रेमेडीज (आपत्तिजनक विज्ञापन) कानून के तहत संज्ञेय अपराध माना जाएगा और कार्रवाई की जाएगी. बाबा रामदेव ने जैसे ही मंगलवार को कोरोना को सात दिन में पूरी तरह ठीक करने के दावे के साथ दवा को लॉन्च किया, आयुष मंत्रालय हरकत में आया. आयुष मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पतंजलि ने ऐसी किसी दवा के विकसित करने और उसके ट्रायल की कोई जानकारी मंत्रालय को नहीं दी है. उन्होंने कहा कि ...

बिहार में RJD को बड़ा झटका, पांच विधानपार्षद JDU में हुए शामिल, पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने भी दिया इस्तीफा

पटना. बिहार में आरजेडी की लालटेन पर जदयू का तीर चला है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पहले पांच विधानपार्षदों ने जेडीयू का दामन थाम लिया वहीं इस राजनीतिक उठापटक के बीच अब पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. मंगलवार को हुए इस पूरे घटनाक्रम से बिहार की राजनीति में हड़कंप मच गया. हालांकि रघुवंश प्रसाद सिंह फिलहाल कोरोना से पीड़ित हैं और उनका पटना के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि रघुवंश प्रसाद सिंह समेत पार्टी के कई बड़े नेता बाहुबली रामा सिंह को पार्टी में शामिल कराये जाने को लेकर नाराज चल रहे थे जिसके बाद यह उठा पटक हुई. बताया जा रहा है अभी और भी नेता जेडीयू में शामिल हो सकते हैं. आरजेडी पार्टी छोड़ने वाले विधानपार्षदों में एमएलसी संजय प्रसाद, कमरे आलम, राधाचरण सेठ, रणविजय सिंह और दिलीप राय शामिल हैं.ये सभी पहले से ही तेज...