नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया और कई प्रमुख बातें कही, इस मौके पर उनके उद्बोधन का मूल पाठ यहां पढ़ें। PM मोदी ने कहा 2023 का वर्ष आज बजट सत्र का प्रारंभ हो रहा है और प्रारंभ में ही अर्थ जगत के जिनकी आवाज को मान्यता होती है वैसी आवाज चारों तरफ से सकारात्मक संदेश लेकर के आ रही है, आशा की किरण लेकर के आ रही है, उमंग का आगाज लेकर के आ रही है। आज एक महत्वपूर्ण अवसर है। भारत के वर्तमान राष्ट्रपति जी की आज पहली ही संयुक्त सदन को वो संबोधित करने जा रही है। राष्ट्रपति जी का भाषण भारत के संविधान का गौरव है, भारत की संसदीय प्रणाली का गौरव है और विशेष रूप से आज नारी सम्मान का भी अवसर है और दूर-सुदूर जंगलों में जीवन बसर करने वाले हमारे देश के महान आदिवासी परंपरा के सम्मान का भी अवसर है। न सिर्फ सांसदों को लेकिन आ...
जयपुर। राजधानी के एक बड़े क्लब में फायरिंग करने वाले बदमाश जयप्रकाश, संदीप और ऋषभ तीनों गिरफ्तारी के बाद भागने की फिराक में थे जिनको पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर देर रात तीनों को जयपुर लेकर पहुंची। इस दौरान खो नागोरियां थाना इलाके के पास इन बदमाशों ने भागने की कोशिश की। पुलिस और तीनों बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में तीनों घायल हो गए, मौके पर वापस पुलिस ने तीनों को काबू किया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को घायल अवस्था में पकड़कर इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया। तीनों घायल बदमाशों को एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में शिफ्ट किया गया है। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से एसएमएस अस्पताल में भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। तीनों बदमाशों और हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है।
बता दें कि हाल में जयपुर शहर के G...
भारत की अध्यक्षता में हो रही जी-20 के पहले अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संरचना कार्य समूह की दो दिवसीय बैठक का उद्घाटन आज चंडीगढ़ में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस ने किया। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि विज्ञान और नवाचार के कारण भारत तेजी से विकास कर रहा है, ये दोनों भारत के भविष्य के साथ गहराई से जुड़े हुए हैं। हमने डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण करने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाया है। वैश्विक स्वास्थ्य सेवा में वित्तीय समावेशन एवं सतत ऊर्जा की ओर बढ़ने में हमारा महत्वपूर्ण योगदान रहा है और जन-केन्द्रित विकास हमारी राष्ट्रीय रणनीति का आधार है। यह वही दर्शन है जिसे हमारे जी-20 की अध्यक्षता का विषय – ‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य’ भी रेखांकित करता है। केन्द्रीय मंत्री तोमर ने ...
नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 9 नवंबर 2022 को "भारत में टेलीविजन चैनलों के अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग के लिए दिशानिर्देश, 2022" जारी किए थे। दिशानिर्देशों में, अन्य बातों के अलावा, निजी प्रसारकों को हर दिन 30 मिनट के लिए लोक सेवा प्रसारण करना आवश्यक है। इस संबंध में, मंत्रालय ने निजी सैटेलाइट टीवी चैनल प्रसारकों और उनकी एसोसिएशन के साथ व्यापक परामर्श किया और उनके इनपुट के आधार पर 30 नवंबर 2023 को एक "एडवाइजरी" जारी की गई। "एडवाइजरी" के माध्यम से मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि प्रसारित किए जा रहे कार्यक्रमों में प्रासंगिक सामग्री को लोक सेवा प्रसारण के लिए गिना जा सकता है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह जरूरी नहीं है कि प्रसारण सामग्री पूरे 30 मिनट की एक बार में प्रसारित की जाए। इसे कई छोटे टाइम स्लॉट में भी प्रसारित किया जा सकता है और ब्रॉडकास्टर को इस...
नई दिल्ली। भारत के लिए एक और गर्व का क्षण है। भारतीय महिला विकेट टीम ने अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। साउथ अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम में हुए फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया। इससे पहले इंग्लैंड की पूरी टीम 68 रनों पर ही सिमट गई थी। जिसके बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त पारी खेली। इससे पहले जब भारतीय गेंदबाजों ने जमकर गेंदबाजी की तो भारतीय गेंदबाजों के सामने इंग्लिश बल्लेबाजों की एक नहीं चली और शुरुआती ओवर से ही उसके विकेट गिरते रहे. इंग्लैंड के केवल चार बल्लेबाज ही दोहरे अंकों तक पहुंच पाए। भारत की ओर से टी. साधू, पार्श्वी चोपड़ा और अर्चना देवी ने दो-दो विकेट लिए।...
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) फिल्म महोत्सव के तीसरे दिन "संस्कृतियों, चरित्रों और देशों का सहयोग" विषय पर एक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया। इस पैनल में अर्मेनिया के प्रशंसित निर्देशक गरुश ग़ज़रयान और हयेक ऑर्दयान और कजाकिस्तान के निर्देशक बोलात कलेमबेतोव शामिल थे। इस सत्र का संचालन किर्गिस्तान की निर्देशक और टीवी प्रस्तोता गुलबारा टोलोमुशोवा ने किया।
बोलात कलेमबेतोव ने वर्तमान समय में प्यार और दोस्ती की कम होती भावनाओं को फिर से जगाने की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने मुकागली जैसी रेट्रो फिल्में बनाकर ऐसा करने के अपने प्रयास के बारे में बात की। हयेक ऑर्दयान ने इस चर्चा में जोड़ा कि फिल्में किस प्रकार सिने परदे पर प्यार और दोस्ती जैसी मानवीय भावनाओं को चित्रित करने की कोशिश करती हैं। हयेक ऑर्दयान ने कहा कि कोविड के बाद इंसानों के बीच अंतर-वैयक्तिक संबंधों का विषय सबसे...
मध्य प्रदेश में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां मुरैना में सुखोई-30 और मिराज 2000 एयरक्रॉफ्ट आपस में टकराकर क्रैश हो गए। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों ही एयरक्राफ्ट हवा में टकराने के बाद पूरी तरह से नष्ट हो गए। जनकारी के मुताबिक मुरैना में वायुसेना का एक सुखोई-30 एमकेआई और एक मिराज-2000 क्रैश हो गया है। दोनों एयरक्राफ्ट्स ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। वायुसेना और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का जायजा लिया।
रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों विमानों ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी, जहां अभ्यास चल रहा था। रक्षा मंत्री ने एयरफोर्स चीफ से इस हादसे को लेकर फीडबैक दिया। मुरैना के कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि जेट विमान सुबह साढ़े पा...
नई दिल्ली। ओएमएसएस (डी) के तहत फरवरी के पहले सप्ताह (1 फरवरी, 2023) से विक्रय के लिए पच्चीस लाख मीट्रिक टन गेहूं की पेशकश की गई है, जिसके लिए आज भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा निविदाएं अपलोड की जाएंगी। गेहूं का स्टॉक खरीदने के इच्छुक खरीदार एफसीआई की ई-नीलामी सेवा प्रदाता "एम-जंक्शन सर्विसेज लिमिटेड" (https://www.valuejunction.in/fci/) के साथ खुद को सूचीबद्ध कर सकते हैं और स्टॉक के लिए बोली लगा सकते हैं। आदेश के अनुसार जो भी पार्टी अपना नाम दर्ज कराना चाहती है, उसके लिए पैनल में शामिल करने की प्रक्रिया 72 घंटे के भीतर पूरी कर ली जाएगी। सरकार द्वारा बढ़ती कीमतों को तुरंत नियंत्रित करने के लिए देश के सभी राज्यों से स्टॉक की पेशकश की जाती है। देश में गेहूं एवं आटे की बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि एफसीआई ओपन मार्केट सेल स्कीम (घरेलू...
नई दिल्ली। पिछले कई सालों से एक सुपरहिट फिल्म की आस लगाए बैठे शाहरुख खान के लिए एक अच्छी खबर है। शाहरुख खान की पठान फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस जबरदस्त धमाल मचाते हुए वो वो करिश्मा कर दिखाया है जो अभी तक कोई दूसरी हिंदी फिल्म नहीं कर पाई थीं। इस खबर के सामने आने के साथ ही शाहरुख खान के घर में और पठान फिल्म से जुड़े सारे स्टार कास्ट के साथ फिल्म निर्माता और निर्देशक में जबरदस्त खुशी का माहौल है। पठान ने पहले ही दिन दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह शाहरुख खान के लिए किसी बड़ी लॉटरी से कम नहीं है। फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने उन फिल्मों की लिस्ट जारी की है जिसमें वो फिल्में शामिल हैं जिन्होंने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। रमेश बाला ने बताया कि, 'पहले दिन दुनिया भर में...
जयपुर। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस-2023 के अवसर पर राजस्थान के 2 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक व 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गयी है।
महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने इन सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पदको के लिए बधाई दी है।
राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिये पुलिस निरीक्षक जयपुर भीमसेन शर्मा एवं हैड कांस्टेबल सीआईडी सीबी बृजेश कुमार निगम को चुना गया है।
प्रदेश के 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इनमें पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार गुप्ता, कार्यालय पुलिस अधीक्षक सीआईडी बीआई में पुलिस निरीक्षक राशिद अली, प्रथम बटालियन आरएसी में कंपनी कमांडर सरवन कुमार, एसडीआरएफ में कंपनी कमांडर हरि सिंह, चतुर्थ बटालियन आरएसी में प्लाटून कमांडर शिव लाल गुर्जर, सीआईडी सीबी में उप निरीक्षक कादिर खान, प...