India

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सुरक्षा का खतरा मंडराया! चिंतित कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

नई दिल्ली। कांग्रेस को राहुल गांधी की सुरक्षा का खतरा सताने लगा है। भारत जोड़ो यात्रा में एक ओर जहां राहुल गांधी को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने आशंका जताई है कि इस यात्रा के दौरान राहुल के साथ में कुछ भी अनहोनी हो सकती है। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के षडयंत्रों के बीच राहुल की सुरक्षा में सेंध का मामला उठाया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। चिंता जताते हुए राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। जिसके तहत बुधवार को कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कुछ वीडियो भी जारी किए। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी यात्रा में खलल डालने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी को ज़ेड कैटेगरी की सुरक्षा मिलने के बावजूद इस तरह की खामी चिंताजनक है। ऐसे में भारत सरकार को आगाह करना जरूरी है क्योंकि हम अब और अतिसंवेदनशील इ...

भारत में जनवरी में बढ़ सकते हैं कोविड के मामले, अगले 40 दिन महत्वपूर्ण

नई दिल्ली। भारत में कोविड के मामले जनवरी में तेजी से बढ़ सकते हैं। अगले 40 दिन महत्वपूर्ण हैं। महामारी के प्रसार की पिछली पद्धति का हवाला देते हुए यह आंकलन किया गया जा रहा है। पहले भी यह पाया गया था कि पूर्वी एशिया के कोविड की चपेट में आने के 30-35 दिन बाद भारत में महामारी की एक नयी लहर आई थी। यह एक प्रवृत्ति रही है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है कि संक्रमण की गंभीरता कम है, यदि कोविड की नयी लहर आती भी है तो इससे होने वाली मौतें और संक्रमितों के अस्पताल में भर्ती होने की दर बहुत कम रहेगी। सूत्रों के अनुसार पिछले दो दिनों में भारत आए 6000 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड जांच की गई, जिनमें 39 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सरकार ने शनिवार से प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय उड़ान से आने वाले यात्रियों में से दो प्रतिशत की रैंडम कोविड जांच अनिवार्य कर दी है। अगले हफ्ते से चीन, जापान, द...

समझ में सुधार करने और अपने दृष्टिकोण को व्यापक बनाने के लिए पढ़ाई को अधिक महत्व दें: राष्ट्रपति मुर्मु

हैदराबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज हैदराबाद में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में केशव मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी के छात्रों एवं संकाय सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने स्थानीय स्वाधीनता सेनानियों के योगदान को प्रदर्शित करने वाले 'हैदराबाद लिबरेशन मूवमेंट' पर एक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ऐसा आधार है, जिस पर एक राष्ट्र का निर्माण होता है। शिक्षा किसी भी व्यक्ति में समाहित समस्त क्षमताओं को बाहर लेकर आने की कुंजी है। उन्होंने इस तथ्य पर प्रसन्नता व्यक्त की कि केशव मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी का विस्तार हुआ है और इसकी गतिविधियां कई गुना बढ़ चुकी हैं। इस समिति की शुरुआत 1940 में एक छोटे से स्कूल के साथ हुई थी और अब यह नौ अलग-अलग कॉलेजों के साथ एक प्रमुख शैक्षिक केंद्र के रूप में उभरा है, जि...

प्रधानमंत्री के भाई प्रह्लाद मोदी मैसूर के पास कार दुर्घटना में मामूली घायल

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी मैसूर के पास कार दुर्घटना में मामूली घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना मंगलवार दोपहर पौने दो बजे के आसपास हुई। प्रह्लाद बांदीपुर जा रहे थे। बांदीपुर के रास्‍ते में प्रह्लाद मोदी की कार डिवाइडर से टकरा गई। सड़क दुर्घटना में उन्‍हें मामूली चोट आई है और उन्‍हें मैसूर के जेएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ पत्नी, बेटा और बहू भी थे। उनके पोते को भी चोट लगी है। पोते के पैर में फ्रैक्‍चर हुआ है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। हादसे के समय उनका काफिला भी साथ था।...

चीन से आगरा लौटा व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया, अब घर पर आइसोलेशन में

आगरा। चीन से दो दिन पहले आगरा लौटा 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिसके बाद वह अपने घर पर आइसोलेशन में है। उसके नमूने को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण श्रीवास्तव ने रविवार को यह जानकारी दी।   श्रीवास्तव ने कहा कि यह व्यक्ति अपने घर पर आइसोलेशन में है और स्वास्थ्य विभाग की टीम से उसके परिवार के सदस्यों और उसके संपर्क में आए लोगों की जांच करने को कहा गया है। यह व्यक्ति 23 दिसंबर को दिल्ली के रास्ते चीन से आगरा लौटा था, जिसके बाद एक निजी लैब में उसने जांच कराई थी। श्रीवास्तव ने कहा कि व्यक्ति की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने कहा कि 25 नवंबर के बाद जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का यह मामला सामने आया है। चीन सहित कुछ देशों में कोविड के मामलों में वृद्धि के बीच, केंद्र ने संक्रमण रोधी उपायों ...

जहां पहले की सरकारें अटक जाती थीं, देश के संतों और आचार्यों ने उन्हें चुनौती के रूप में स्वीकार किया : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से श्री स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के 75वें अमृत महोत्सव को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने श्री स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान से जुड़े सभी लोगों को 75 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और इस यात्रा में जबरदस्त प्रयासों के लिए शास्त्रीजी महाराज श्री धर्मजीवनदासजी स्वामी के प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान श्री स्वामी नारायण के नाम का स्मरण करने मात्र से व्यक्ति नई चेतना का अनुभव कर सकता है। प्रधानमंत्री ने अमृत काल की अवधि में हो रहे सुखद संयोग के सुयोग के बारे में चर्चा की। प्रधानमंत्री ने इसे एक सुखद अवसर बताया, क्योंकि पूरे इतिहास में ऐसे संयोगों से भारतीय परंपरा को ऊर्जा मिलती रही है। प्रधानमंत्री ने इन सुयोगों को कर्मठता और कर्तव्य, संस्कृति और समर्पण, अध्यात्म और आधुनिकता ...

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में ईदगाह के सर्वे का आदेश

मथुरा। वाराणसी के ज्ञानवापी मामले की तरह यहां भी मथुरा की एक स्थानीय अदालत ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं शाही ईदगाह विवाद को लेकर हिन्दू सेना के दावे पर ईदगाह का अमीन सर्वेक्षण करने का आदेश दिया है। अमीन को आगामी 20 जनवरी से पहले रिपोर्ट अदालत में दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 20 जनवरी तय की है। वादी के अधिवक्ता शैलेश दुबे ने बताया कि 8 दिसंबर को दिल्ली निवासी हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता एवं उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव ने सिविल जज सीनियर डिवीजन (तृतीय) की न्यायाधीश सोनिका वर्मा की अदालत में दावा किया गया था कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन पर औरंगजेब द्वारा मंदिर तोड़कर ईदगाह तैयार कराई गई थी। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर मंदिर बनने तक का पूरा इतिहास अदालत के समक्ष पेश किया। साथ ही उन्होंने साल 1968 मे...

राजस्थान पुलिस ने तय की साल 2023 के लिए प्राथमिकताएं, सगंठित गिरोह के खिलाफ होगा बड़ा एक्शन

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने वर्ष 2023 के लिए अपनी 10 प्राथमिकताएं तय कर दी है। महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने दो श्रेणियों में पुलिस की प्राथमिकताओं को जारी किया है। दोनों श्रेणियों में 5-5 प्राथमिकताएं तय की गई है। इन प्राथमिकताओं को सर्वोच्च रखते हुए इस साल विभाग द्वारा काम किया जाएगा। प्राथमिकताओं के अनुसार काम करने के लिए सभी रेंज, जिला व यूनिट की पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि हर नई साल की शुरुआत में राजस्थान पुलिस अपनी प्राथमिकताओं का निर्धारण करती है। इसके बाद पूरे वर्ष भर पुलिस विभाग इन प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर काम करता है। इस साल की प्राथमिकताओं में महिलाओं, बच्चों व कमजोर वर्गों के विरुद्ध अपराधों का समयबद्ध निस्तारण तथा गुमशुदा बच्चों की तलाश के साथ संगठित गिरोह, हार्डकोर अपराधियों के विरुद्ध सख्त निरोधात्मक कार्रवाई, साइबर अपराधों क...

आवासन मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्रताप नगर में 200 करोड़ रुपए की भूमि अतिक्रमण मुक्त

जयपुर। आवासन आयुक्त पवन अरोडा के निर्देश पर राजस्थान आवासन मण्डल की टीम ने प्रतापनगर के सेक्टर-23 में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 23 हजार वर्गमीटर बेशकीमती भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया। इस भूमि का वर्तमान बाजार मूल्य करीब 200 करोड़ रुपए आंका जा रहा है। आवासन आयुक्त ने मंडल अधिकारियों को योजना बनाकर भूमि का समुचित निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि मण्डल ने महल रोड एवं प्रतापनगर चौपाटी के पास खसरा संख्या 304, 305, 307, 308, 309, 319/339, 319/340, 319/341 तथा 319/342 कुल रकबा 18 बीघा 11 बिस्वा को अवाप्त कर अवार्ड खातेदारों के नाम जारी किया था। इसमें से करीब 9 बीघा एवं 5.5 बिस्वा भूमि पर कुछ खातेदारों ने अतिक्रमण कर रखा था। विगत दिनों आवासन आयुक्त ने मौका स्थल का निरीक्षण कर मंडल के अधिकारियों को पूरी तैयारियों के साथ भूमि अतिक्रमियों से मुक्त कराने के निर्देश दिए थे। जिसकी अन...

सिक्किम में बड़ा हादसा, सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवानों की मौत, 4 घायल

गंगटोक। सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सेना का एक ट्रक तीखे मोड़ पर फिसल कर सीधे खाई में जा गिरा। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई है, जबकि 4 घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त वाहन के साथ आर्मी के दो अन्य वाहन भी थे। तीनों वाहन सुबह चटन से निकले थे, जो थंगू की ओर जा रहे थे। घटना के बाद सेना की इमरजेंसी रेस्क्यू टीम ने हेलिकॉप्टर के जरिए 4 घायल जवानों को बाहर निकाला। शवों को भी हेलिकॉप्टर के जरिए निकाला गया। घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने घटना में जान गंवाने वाले जवानों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी घटना पर दुख जताया है।...