नई दिल्ली। अटल नवाचार मिशन (एआईएम), नीति आयोग और यूएनडीपी इंडिया ने 15 दिसंबर, 2022 को संयुक्त रूप से एशिया-प्रशांत क्षेत्र के सबसे बड़े युवा नवाचार अभियान, यूथ को:लैब का 5वां संस्करण लॉन्च किया। डॉ. चिंतन वैष्णव, मिशन निदेशक एआईएम, नीति आयोग और श्री डेनिस करी, डिप्टी रेजिडेंट रिप्रेजेंटेटिव, यूएनडीपी इंडिया द्वारा इस संस्करण के आवेदन लॉन्च किए गए। नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन के मिशन निदेशक डॉ. चिंतन वैष्णव ने इस कार्यक्रम में कहा, “उद्यमी; सामाजिक परिवर्तन का नेतृत्व करने और एसडीजी लक्ष्य कार्यों को पूरा करने के अभियान को तेज करने में एक शक्तिशाली ताकत हैं। युवा, दुनिया को बदलने के लिए विचार और उत्साह से भरे होते हैं, उन्हें हरेक तरह के अवसर प्रदान करने से स्थायी परिवर्तन हो सकता है। इसलिए, मैं अपने सभी युवा नवोन्मेषकों और उद्यमियों को इस अविश्वसनीय अवसर में भाग लेने के लिए आमंत्रि...
प्रौद्योगिकी कंपनियां, स्टार्ट-अप्स और सरकार भारत को सेमीकंडक्टर राष्ट्र और इलेक्ट्रॉनिक्स की वैश्विक मूल्य श्रृंखला में एक बड़ी ताकत होंगी।
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार भारत को प्रौद्योगिकी का एक उपभोक्ता और बैक ऑफिस सपोर्ट देने वाले देश से आगे दुनिया का एक अग्रणी प्रौद्योगिक उत्पादक बनाने के लिए शोध एवं विकास के प्रयासों में पूंजी सहयोग दे रही है। आज बेंगलुरू में हुए आईईईई मैपकॉन (माइक्रोवेव, एंटीनाज ऐंड प्रोपागेशन कॉन्फ्रेंस) 2022 के पहले संस्करण को वर्चुअल रूप में संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हम अब दुनिया के लिए बैक-ऑफिस सपोर्ट नहीं हैं। हमारे कुशल इंजीनियरों को कुछ नया करने और अपना उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। स...
जयपुर। माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा में घोषित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर प्रोजेक्ट का माननीय नगरीय विकास, स्वायत्त शासन एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल द्वारा मुख्य सलाहकार - नगरीय विकास विभाग जी.एस. संधु, प्रमुख शासन सचिव-नगरीय विकास विभाग कुंजी लाल मीना एवं जयपुर विकास आयुक्त रवि जैन के साथ दौरा कर प्रोजेक्ट का कार्य अतिशीघ्र पूरा करने के लिए अधिकारियों को दिये निर्देश। माननीय नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर प्रोजेक्ट की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया गया। माननीय मंत्री महोदय द्वारा अधिकारियों को प्रोजेक्ट का शेष कार्य तीव्रगति से करवाये जाने के निर्देश दिये। माननीय नगरीय विकास मंत्री ने बताया कि हम शीघ्र ही राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर का लोकार्पण करने जा रहे है। इंडिया इंटनेशनल सेंटर की तर्ज पर निर्मित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में बह...
दौसा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि नोटबंदी का लक्ष्य हिंदुस्तान की जनता के दिल में डर फैलाने का था।
राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि
मैं मेरे काँग्रेस पार्टी के जो मित्र आए हैं, उनसे थोड़ी कड़ी बात कहना चाहता हूं। देखिए, जो राजीव गांधी जी ने किया, इंदिरा गांधी जी ने किया, वो शहीद हुए, उन्होंने जो करना था किया और अच्छा किया। मगर काँग्रेस पार्टी को हर मीटिंग में ये दोहराना नहीं चाहिए। देखिए महात्मा गांधी जी ने जो किया, वो कर दिया। जो इंदिरा गांधी जी ने, जवाहर लाल नेहरू जी ने, राजीव गांधी जी ने, सरदार पटेल जी ने जो किया, कर दिया, वो अच्छा है। मगर हमें ये बोलना चाहिए कि हम जनता के लिए क्या करने जा रहे हैं, ये ज्यादा जरूरी है। तो मेरे दिल में बात आई, कभी-कभी मैं, जो आता है, कह देता हूं। तो मैं आपसे माफी मांगता हूं।
2-3 चीजें मैं आपसे कहना चाहता हूं। ये यात...
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि गेहूं व चावल के साथ मोटे अनाज का भी भोजन की थाली में पुनः सम्मानजनक स्थान होना चाहिए। पोषक-अनाज को देश-दुनिया में बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही भारत की अगुवाई में संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतरराष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष 2023 में मनाया जाएगा, जिसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पहल की थी व 72 देशों ने भारत के इस प्रस्ताव का समर्थन किया था। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने यह बात आज एग्रीकल्चर लीडरशिप एंड ग्लोबल न्यूट्रिशन कान्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में कही। श्री तोमर ने कहा कि कोविड महामारी ने हम सभी को स्वास्थ्य व पोषण सुरक्षा के महत्व का काफी अहसास कराया है। हमारी खाद्य वस्तुओं में पोषकता का समावेश होना अत्यंत आवश्यक है। अंतरराष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष मनाए जाने से मिलेट्स की घरेलू एवं वैश्विक खपत बढ़ेगी, जिससे र...
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में बयान दिया। रक्षा मंत्री सिंंह ने कहा कि हमारे किसी सैनिक की मृत्यु नहीं हुई है, न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस मामले को राजनयिक माध्यमों से चीन के साथ भी उठाया गया है। मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी सेनाएं हमारी सीमाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसे चुनौती देने के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले राजनाथ सिंंह ने इस मसले पर अपने आवास पर बैठक बुलाई थी। इस हाई लेवल बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख, एनएसए अजीत डोभाल समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संसद स्थित अपने दफ्तर में तवांग में हुई भारत चीन झड़प पर...
नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार दिनांक 13 से 16 दिसंबर, 2022 तक श्रीलंका का दौरा करेंगे। नौसेना प्रमुख को नेवल एंड मेरीटाइम एकेडमी, त्रिंकोमाली में कमीशनिंग परेड के लिए मुख्य अतिथि और समीक्षा अधिकारी के रूप में दिनांक 15 दिसंबर, 2022 को आमंत्रित किया गया है। इस यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख श्रीलंका के वरिष्ठ राजनीतिक एवं रक्षा नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। वह श्रीलंका सशस्त्र बलों के अन्य रक्षा प्रतिष्ठानों का भी दौरा करेंगे और विभिन्न द्विपक्षीय रक्षा सहयोग गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। भारतीय नौसेना वार्षिक स्टाफ वार्ता के माध्यम से नियमित रूप से श्रीलंका नौसेना के साथ बातचीत करती है और नियमित रूप से अनेक सैन्य अभियानगत गतिविधियों का संचालन करती है। भारतीय नौसेना श्रीलंकाई नौसेना की क्षमता में वृद्धि संबंधी कदमों में भी साथ देती है जैसे कि स्वदेशी रूप से निर्मित ...
इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैंगिग की गुमनाम शिकायत मिलने के बाद इंदौर पुलिस ने पूरे फिल्मी अंदाज में मामले का पर्दाफाश किया। जीन्स-टॉप और बैग टांगे 24 साल की अंडरकवर कॉप शालिनी चौहान 3 महीने तक रोज कॉलेज कैंटीन में बैठीं, दोस्त बनाए और इस ब्लाइंड रैगिंग केस में उन्होंने अपनी टीम के साथ सबूत जुटाए, जिसके आधार पर 11 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। 11 आरोपी छात्रों में नौ मध्यप्रदेश, एक-एक बंगाल और बिहार से हैं। कॉलेज प्रशासन ने सभी को सस्पेंड कर दिया है। इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में रैगिंग के मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस ने 24 वर्षीय महिला आरक्षक को एमबीबीएस छात्रा के भेष में इस संस्थान में भेजा था, जिसने जासूस की तरह इस कांड की बिखरी कडिय़ां जोड़ीं। वहीं एक अन्य महिला आरक्षक को नर्स के भेष में, जबकि दो पुरुष पुलिस कर्मियों को संस्थान के भोजनालय ...
गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद सोमवार को भूपेंद्र पटेल ने फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित समारोह में भूपेंद्र पटेल को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। पटेल ने घाटलोडिया सीट पर 1.92 लाख मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी है। पटेल को पिछले साल सितंबर में विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य की कमान मिली थी। शपथ समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से रिकॉर्ड 156 सीटें जीती हैं। गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा की लगातार ...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने कल यहां "भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अतिरिक्त अन्य संगठनों द्वारा प्रदान की जाने वाली विमान और ग्राउंड स्टेशनों के बीच डाटा संचार सेवाओं" पर एक परामर्श पत्र जारी किया है। दूरसंचार विभाग (डॉट) ने दिनांक 12 अप्रैल, 2022 के अपने पत्र के माध्यम से अन्य बातों के साथ-साथ कहा है कि वीएचएफ डाटा लिंक सेवाओं में उड़ानों की सुरक्षा के लिए विमान की ट्रैकिंग के लिए डाटा शामिल है। संचार मंत्रालय ने विमान और ग्राउंड स्टेशनों के बीच वीएचएफ डाटा संचार लिंक प्रचालित करने के लिए मेसर्स सोसाइटी इंटरनेशनल डी टेलीकम्युनिकेशंस एयरोनॉटिक्स (एसआईटीए) और मेसर्स बर्ड कंसलटेंसी सर्विसेज (बीसीएस) को फ़्रीक्वेंसी असाइन किया है। इस पर विचार करते हुए कि एयरक्राफ्ट कम्युनिकेशन एड्रेसिंग एंड रिपोर्टिंग (एसीएआर) सेवा उपलब्ध कराने के लि...