India

गोवा में 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन सत्र, PM मोदी ने कही यह बात

नई दिल्ली। गोवा में 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन सत्र आयोजित हुआ। इस मौके पर PM मोदी ने कहा 'मैं गोवा की खूबसूरत धरती पर वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के लिए देश-विदेश से एकत्रित हुये आप सभी साथियों का स्वागत करता हूँ। वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस की सफलता के लिए मैं आप सभी को हृदय से शुभकामनायें देता हूँ। ये आयोजन एक ऐसे समय में हो रहा है। जब भारत की आजादी के अमृतकाल की यात्रा शुरू है। अपने ज्ञान-विज्ञान और सांस्कृतिक अनुभव से विश्व के कल्याण का संकल्प अमृतकाल का एक बड़ा लक्ष्य है। और, आयुर्वेद इसके लिए एक मजबूत और प्रभावी माध्यम है। भारत इस वर्ष G-20 समूह की अध्यक्षता और मेजबानी भी कर रहा है। हमने G-20 समिट की भी थीम रखी है- “One Earth, One Family, One Future”! ऐसे ही विषयों पर आप सभी वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के इस आयोजन में चर्चा करेंगे, पूरे विश्व के स्वास्थ्य के लिए विम...

नितिन गडकरी ने रीवा में 2,444 करोड़ रुपये की 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और मध्य प्रदेश की पहली 1600 करोड़ रुपये की लागत वाली 2.28 किलोमीटर लंबी 6-लेन की दोहरी सुरंग का उद्घाटन किया

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज मध्य प्रदेश के रीवा में 204 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली 2,444 करोड़ रुपये की 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री गोपाल भार्गव, रीवा से सांसद जनार्दन मिश्रा, सीधी से सांसद रीति पाठक, सांसद गणेश सिंह, मध्य प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री एवं सभी सांसद-विधायक तथा अधिकारीगण मौजूद थे। गडकरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चुरहट सुरंग और बाईपास बनने से रीवा से सीधी के बीच की दूरी 7 किलोमीटर कम हो गई है। अब यह सफर ढाई घंटे की बजाय 45 मिनट में ही पूरा किया जा सकेगा। इसके साथ ही मोहनिया घाट को पार करने में 45 मिनट के स्थान पर अब सिर्फ 4 मिनट का समय ही लगेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुरंग के निर्माण से रीवा-सीधी खंड में वाहनों की आवाजाही में स...

राज्यों के आवास आयुक्तों के साथ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग सचिव की गोलमेज बैठक

नई दिल्ली। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग (एफपीआई) सचिव ने विगत बृहस्पतिवार 8 दिसंबर 2022 को सुबह 11 बजे राज्यों के आवास आयुक्तों (रेजिडेंट कमिश्नरों) के साथ एक गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की। इस गोलमेज बैठक का एजेंडा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को प्रस्तावित विशाल खाद्य महोत्सव (मेगा फूड इवेंट) 2023 के लिए मंत्रालय की कार्ययोजना से अवगत कराना तथा सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा करना था। मुख्य भाषण के दौरान, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग सचिव ने आवास आयुक्तों को सूचित किया कि यह विशाल कार्यक्रम अक्टूबर 2023 में आयोजित किया जाएगा और मंत्रालय द्वारा इससे पहले आयोजित कार्यक्रम की तुलना में बहुत बड़े पैमाने पर अब इसकी परिकल्पना की जा रही है। यह आयोजन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों के विशिष्ट अवसरों को प्रदर्शित करने, सहयोग के लिए वैश्विक और घरेलू व्यापार जगत के प्रमुखों,...

पहली बार मीडिया के सामने आए श्रद्धा के पिता, बोले- आफताब को मिले फांसी

नई दिल्ली। श्रद्धा वालकर मर्डर केस में श्रद्धा के पिता विकास वॉकर ने जहां वसई पुलिस पर आरोप लगाया कि अगर वो ऐक्शन लेती तो श्रद्धा आज जीवित होती। वहीं दिल्ली पुलिस पर भरोसा जताते हुए कहा कि श्रद्धा मर्डर केस में न्याय मिलेगा। इधर, श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब की आज न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। श्रद्धा के पिता विकास वालकर शुक्रवार को पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि अभी जांच सही चल रही है, लेकिन वसई पुलिस पहले इस मामले को गंभीरता से लेती तो शायद मेरी बेटी की जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता जैसा मेरी बेटी के साथ हुआ वैसा किसी और के साथ हो। मैं अपनी बेटी के लिए न्याय चाहता हूं, इसलिए उसके हत्यारे आफताब को फांसी मिले। मैंने अपनी बेटी से बात करने की कोशिश की, लेकिन पिछले दो सालों में उसने मुझे कोई जवाब नहीं दिया। मुझे कभी नहीं बताया गया कि मेरी बेट...

बीकानेर के लाखासर और हनुमानगढ़ के सतीपुरा में 500 से 700 मीटर गहराई पर पोटाश के भण्डार

जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम एवं पीएचईडी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि राज्य में मात्र 500 से 700 मीटर गहराई पर ही पोटाश के विपुल भण्डार के संकेत मिले हैं जबकि दुनिया के पोटाश भण्डार वाले देशों में पोटाश की उपलब्धता एक हजार मीटर या इससे भी अधिक गहराई में देखने को मिलती है। उन्होेंने बताया कि प्रदेश के बीकानेर और हनुमानगढ़ में सिल्वाइट और पॉलिहाइलाइट पोटाश की संकेत मिलने से कन्वेसनल माइनिंग व सोल्यूशन माइनिंग तकनीक से पोटाश का खनन किया जा सकेगा। एसीएस माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल से गुरुवार को सचिवालय में भारत सरकार के उपक्रम मिनरल एक्सप्लोरेशन कंसलटेंसी लि. के सीएमडी श्री घनश्याम शर्मा ने मुलाकात की और पोटाश की खोज व खनन की संभावनाओं को लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि बीकानेर के लखासर के 99.99 वर्गमीटर क्षेत्र में 26 बोर किए गए हैं जिसमें से एमईसीएल द्वारा 22...

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार का नगालैंड दौरा

नई दिल्ली।नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने 7 दिसंबर, 2022 को नगालैंड का दौरा किया। उनका यह दौरा ऐसे समय में हुआ, जब पूर्वोत्तर में संपर्क बढ़ाने के लिये भारतीय नौसेना गतिविधियां चला रही है। दौरे के समय नौसेना प्रमुख ने नगालैंड के मुख्यमंत्री श्री नेफियू रियो से मुलाकात की और कोहिमा से 121 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नगा हेरिटेज विलेज में हॉर्नबिल उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने पूर्व नौसैनिकों से बातचीत भी की। नौसेना प्रमुख ने हॉर्नबिल उत्सव में 3500 किलोमीटर का सफर तय करने वाले भारतीय नौसेना मोटरसाइकिल अभियान को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य की अपनी यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख ने असम राइफल्स (उत्तरी) के महानिरीक्षक मे.जन. विकास लखेड़ा से भी भेंट की और असम राइफल्स (उत्तरी) के मुख्यालय में कर्मियों से बातचीत की। हॉर्नबिल उत्सव में भारतीय नौसेना की पहली भागीदार...

हिमाचल प्रदेश चुनाव नतीजे कांग्रेस के पक्ष में, राहुल गांधी ने जताया आभार

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय हो गया है। शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर थी लेकिन बाद में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना ली। हिमाचल में जीत को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की निर्णायक जीत के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता का दिल से धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाता हूं कि हिमाचल प्रदेश की जनता से किया गया हर वादा जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। रुझानों में जहां कांग्रेस को 40 और भाजपा को 25 सीटें मिल रही है वहीं अन्य को 3 सीट मिल सकती हैं। अब तक आए नतीजों में भाजपा को 13 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने अब तक 17 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। जबकि तीन सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया है। हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर कांग्रेस ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम आईडी पर प्रतिक्रिया साझा की है जिसमें लिखा है कि यह जीत आप सबकी है। धन्यवाद ...

मतगणना के बाद चुनावी रुझान: गुजरात में फिर BJP की सरकार

Gujarat Assembly Election 2022 Results, Again BJP government in Gujrat: गुजरात चुनाव नतीजों में यह तय माना जा रहा है कि एक बार फिर से यहां बीजेपी सरकार बनाएगी। शुरुआती रुझानों में जिस तरह से बीजेपी को बढ़त नजर आ रही है उससे साफ है कि मोदी फैक्टर गुजरात में अभी भी बहुत ही प्रभावी तरीके से काम कर रहा है। हालांकि अभी गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। 2017 के मुकाबले इस बार दोनों ही चरणों में कम मतदान देखने को मिला था। पहले चरण में जहां 60.20% मतदान हुआ वहीं दूसरे चरण में 64.39% लोगों ने मतदान किया।...

प्रधानमंत्री ने संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत में राज्य सभा को संबोधित किया

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत में राज्यसभा को संबोधित किया और उच्च सदन में उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने संसद के सभी सदस्यों के साथ-साथ देश के सभी नागरिकों की ओर से भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को बधाई देकर अपने संबोधन की शुरुआत की। देश के उपराष्ट्रपति के प्रतिष्ठित पद पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पद अपने आप में लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। राज्यसभा के सभापति को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस है और सदन के सभी सदस्यों की ओर से सशस्त्र बलों को सलामी दी। उपराष्ट्रपति के जन्मस्थान झुंझुनू का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने राष्ट्र की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले झुंझुनू के कई परिवारों के योगदान को रेखांकित किया। उ...

जब राजस्थान की सरकार अपने पैसे से प्रोजेक्ट को बनाना चाह रही है, तो हमारी सरकार को प्रोजेक्ट बनाने से रोक रहे हैं: राहुल गांधी

कोटा। राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्टेज पर कांग्रेस पार्टी के सब वरिष्ठ नेता, हमारे प्यारे कार्यकर्ता, भाईयों और बहनों, राजस्थान के युवाओं, किसान और मजदूर साथियों, प्रेस के हमारे मित्रों, आप सबका यहां बहुत-बहुत स्वागत, रात के समय आप यहां हमारी बात सुनने आए, इसके लिए मैं आप सबका दिल से धन्यवाद करता हूं। ये जो हमारी भारत जोड़ो यात्रा है, इसको हमने कन्याकुमारी में शुरू किया। इसके बाद केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और अब राजस्थान से ये निकली है और ये श्रीनगर में जाकर, जो हमारा तिरंगा है, इसको हम श्रीनगर में जाकर फहराएंगे। 3,700- 3,800 किलोमीटर के बीच की दूरी है। शुरू किया था तो हम सबको लगा था कि ये काफी मुश्किल सफर होगा, आसान नहीं होगा। 3,700 किलोमीटर चलना आसान नहीं होता है। पहले धूप थी, बारिश हुई, आंधी आई, अब थोड़ी ठंड हो रही है, मगर अजीब बा...