सीकर। राजस्थान में कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेठ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सीकर में उनके घर के पास में यह गोली मारी गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
बता दें कि इससे पहले सीकर में 2 वर्ष पहले कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट को 20 दिन की पैरोल मिली थी तब भी पुलिस को गंभीर अपराध होने की आशंका थी। और अब हुआ भी वैसा ही।
आशंका जताई जा रही है कि आनंदपाल गैंग का इसके पीछे हाथ हो सकता है। गौरतलब है कि राजू ठेहट गैंग और आंदपाल गैंग में दुश्मनी के कारण अब तक कई लोग मारे जा चुके हैं। पहले सरकार और पुलिस ने राजू ठेहट को पैरोल पर रिहा नहीं करने का अनुरोध भी किया था। साथ ही सीकर पैरोल कमेटी ने भी ठेहट को पैरोल देने से इंकार किया था। सभी द्वारा ठेहट के पैरोल मिलने पर गंभीर अपराध की आशंका जताई थी। पुलिस द्वारा पैरोल पर ठेहट द्वारा फरार होने की भी संभावना भी जताई गई थी।
उधर घटन...
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे की कुल अनुमानित आय अप्रैल से नवंबर 2022 के दौरान प्रारंभिक आधार पर 43,324 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान अर्जित 24,631 करोड़ रुपये की तुलना में 76 प्रतिशत अधिक है। आरक्षित यात्रियों के खंड में 1 अप्रैल से 30 नवंबर, 2022 की अवधि के दौरान बुक किए गए यात्रियों की कुल अनुमानित संख्या 5365 लाख है, जो बीते साल की इसी समयावधि के दौरान 4860 लाख की तुलना में 10% की वृद्धि को दर्शाती है। 1 अप्रैल से 30 नवंबर, 2022 की अवधि के दौरान आरक्षित यात्री खंड से 34,303 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ है।
यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान प्राप्त 22,904 करोड़ रुपये की तुलना में 50% की बढ़ोतरी को दिखाता है। 1 अप्रैल से 30 नवंबर, 2022 की अवधि के दौरान अनारक्षित यात्री खंड में बुक किए गए यात्रियों की कुल अनुमानित संख्या 35,273 लाख है। यह संख्या पिछले वर्ष में इ...
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज नागालैंड की राजधानी कोहिमा के निकट नागा विरासत गांव किसामा में हॉर्नबिल महोत्सव के 23वें संस्करण का उद्घाटन किया। उपराष्ट्रपति ने नागालैंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ "महोत्सवों के समारोह" की शुरुआत की घोषणा करने के लिए घंटा बजा कर इसका उद्घाटन किया। उपराष्ट्रपति के रूप में धनखड़ पहली बार नागालैंड के दौरे पर आए हैं, उनको उद्घाटन समारोह में सिफी (पारंपरिक नागा टोपी) और अमुला कक्सा (नागा शॉल) देकर सम्मानित किया गया। उपराष्ट्रपति ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश संस्कृति की भूमि है और भारतीयों को अपनी जनजातीय संस्कृति पर गर्व है। श्री धनखड़ ने नागाओं की अनूठी संस्कृति और गौरवशाली इतिहास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मैं जनजातीय संस्कृति को नमन करता हूं और जनजातीय ऊर्जा का अभिवादन करता हूं। उन्होंने राज्य के प्राकृतिक सौन्दर्य को मनमोहक...
जयपुर। महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में तीन दिवसीय जयपुर सर्जिकल फेस्टिवल का शुक्रवार को आगाज हुआ। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के संस्थापक चेयरमैन डाॅ. एम एल स्वर्णकार, चेयरपर्सन डाॅ. विकास स्वर्णकार, वाइस चांसलर डाॅ. सुधीर सचदेव, प्रो-वाइस चांसलर डाॅ जी एन सक्सैना, इंटरनेशनल फैकल्टी डाॅ. डेन जी डूडा, डाॅ. डेनियर एज्यूले, डाॅ. एस जी अय्यर, डाॅ. मसूरा मियाजाकी ने सर्जरी की दुनिया में नए प्रयोग पर विस्तार से जानकारी दी। समारोह की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के संयोजक एवं हिपेटोबिलियरी सर्जरी विभागाध्यक्ष डाॅ वी के कपूर ने बताया कि द्वितीय जयपुर सर्जिकल फेस्टिवल में पहले दिन दर्जन भर विषयों पर पेपर प्रेजेन्टेशन तथा चर्चा हुई। सोनोग्राफी जाॅंच में लिवर में अगर किसी प्रकार की खराबी सामने आये तो तुरन्त सीटी स्कैन अथवा एमआरआई जैसी जाॅंचों के माध्यम से कैंसर की संभाव...
नई दिल्ली। स्टार्टअप्स के बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर) की सुरक्षा, संवर्धन और उनके बीच नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए, भारत सरकार ने 2016 में स्टार्ट-अप्स बौद्धिक संपदा संरक्षण (एसआईपीपी) की सुविधा प्रदान करने की एक योजना शुरू की थी। इस योजना ने स्टार्टअप्स को आईपी सुविधादाताओं की सहायता से अपने पेटेंट की फाइलिंग और प्रोसेसिंग, डिजाइन या ट्रेडमार्क आवेदन करने की सुविधा प्रदान की। जिसका शुल्क कार्यालय महानियंत्रक पेटेंट डिजाइन और ट्रेडमार्क, उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग, भारत सरकार द्वारा वहन किया गया था। इस योजना के सफल कार्यान्वयन के परिणामस्वरूप स्टार्टअप्स द्वारा आईपी फाइलिंग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, इस योजना को 31 मार्च, 2023 तक तीन वर्षों की अवधि के लिए बढ़ा दिया गया था।
स्टार्टअप्स द्वारा फाइल किए गए आईपी आवेदनों की संख्या को बढ़ाने के लिए, स्टार्टअप...
गंगापुरसिटी। विश्वगीताप्रतिष्ठानम् के तत्वावधान में होने वाले अखिल भारतीय गीता महोत्सव की तैयारियां पूर्ण जोश एवं भावना से चल रही हैं। संस्था के 25 वर्ष पूरे होने पर गंगापुर सिटी, राजस्थान में यह रजत जयंती समारोह 25 से 27 दिसम्बर 2022 को मनाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल होटल द पर्ल होगा। इसमें देश, विदेश के लगभग 400-500 गीता मनीषी, विद्वज्जन, शिक्षाविद, संतजन व प्रतिष्ठित लोग भाग लेंगे। यह त्रि-दिवसीय महोत्सव आवासीय होगा। आवास व्यवस्था शहर के होटल, रिसोर्ट, धर्मशाला, होस्टल व गीता प्रेमी जनों के यहाँ रखी गई है।
विश्वगीताप्रतिष्ठानम् के रजत जयन्ती वर्ष में जन जागरण के लिए गंगापुर सिटी में नियमित दो-दो स्थानों पर गीता स्वाध्याय चल रहा है। 30नवम्बर व 1दिसम्बर को श्री भागीरथ जी शर्मा, खण्डेलवाल धर्मशाला के पास, श्री शिवचरण जी बीओबी, गिर्राज मिल्स, श्री केशव कुमार शर्मा, केशवानंद नगर, नादौती...
मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान की निर्दयता को लेकर कई खबरें सामने आती रही हैं।वह कई बार विवादों में रहे हैं। ताजा मामला एक्ट्रेस और सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड सोमी अली से जुड़ा है। सोमी ने एक बार फिर उन पर हमला बोल दिया है। सोमी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जहां वो और सलमान नज़र आ रहे थे। साथ ही एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिख कर बवाल मचा दिया, जिसके स्क्रीन शॉट्स बाजार में खूब वायरल हो रहे हैं। हालांकि ये पोस्ट पब्लिश करने के थोड़ी देर बाद ही उन्होंने इसे डिलीट भी कर दी. लेकिन इंटरनेट पर सोमी के पोस्ट का स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा मेरा शो इंडिया में बैन कर दो. फिर मुझे लॉसूट से धमकाने की कोशिश करो। तुम डरपोक हो. तुम्हारे वकीलों की ऐसी-तैसी। मेरे पास 50 वकील हैं जो तुम्हारे फिज़िकल अब्यूज़ और सिगरेट से जलाए जाने से बचा रहे हैं। उन सभी फीमेल एक्टर्स को शर्म...
नई दिल्ली। नवंबर 2022 के महीने में एकत्र किया गया सकल जीएसटी राजस्व 1,45,867 करोड़ रुपए रहा, जिसमें से सीजीएसटी 25,681 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 32,651 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 77,103 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्रित 38,635 करोड़ रुपए सहित) और 10,433 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्रित 817 करोड़ रुपए सहित) उपकर है। सरकार ने आईजीएसटी से 33,997 करोड़ रुपए सीजीएसटी के लिए और 28,538 करोड़ रुपए एसजीएसटी के लिए तय किए हैं। नवंबर 2022 के महीने में नियमित निपटान के बाद केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 59678 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 61189 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, केंद्र ने नवंबर 2022 में राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को जीएसटी मुआवजे के रूप में 17,000 करोड़ रुपये भी जारी किए थे। नवंबर 2022 के महीने का राजस्व पिछले साल इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 11% अधिक है, जो 1.31,526 करोड़ रु...
नई दिल्ली। कोयला खदानों की वाणिज्यिक नीलामी में भागीदारी को और बढ़ाने के लिए कोयला मंत्रालय 03 दिसंबर, 2022 को बेंगलुरु में एक निवेशक सम्मेलन आयोजित कर रहा है। केन्द्रीय कोयला, खान तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे और कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री बसवराज सोमप्पा बोम्मई मुख्य अतिथि होंगे। कोयला, खान तथा रेल राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे, खान एवं भूविज्ञान मंत्री श्री हलप्पा बसप्पा अचार और कर्नाटक सरकार के ऊर्जा मंत्री वासुदेव सुनील कुमार सम्मानित अतिथि होंगे।
कोयला मंत्रालय के सचिव अमृत लाल मीणा और खान मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज भी इस सम्मेलन में भाग लेंगे। कोयला मंत्रालय देश भर में विभिन्न स्थानों पर निवेशकों के सम्मेलनों की एक श्रृंखला आयोजित करने की योजना बना रहा है। मंत्रालय इंदौर एवं मुंबई में इस तरह के सम्मेलनों का आय...
नई दिल्ली। एयरफोर्स स्टेशन, आगरा में दिनांक 28 नवंबर, 2022 से दिनांक 30 नवंबर, 2022 तक वार्षिक संयुक्त एचएडीआर अभ्यास 'समन्वय 2022' का आयोजन किया गया। देश के विभिन्न हितधारकों और आसियान सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने इस अभ्यास में भाग लिया। क्षमता प्रदर्शन हेतु समर्पित मल्टी एजेंसी एक्सरसाइज के दूसरे दिन माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि थे। अपने संबोधन में माननीय रक्षा मंत्री ने अंतर्संचालनीयता में सुधार करने और संकट की स्थितियों में तेजी से प्रतिक्रिया प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय स्तरों पर सहयोगी एचएडीआर प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने मूल्यवान जीवन और संपत्ति को बचाने के लिए आपदा प्रतिक्रिया तंत्र में गति, पैमाने और एकजुटता की आवश्यकता की वकालत की। आसियान देशों के प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने बताया कि भारत का ध्यान अब 'राहत...