महाराष्ट्र के चन्द्रपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिरने से बीस से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के दौरान कई यात्री करीब 60 फीट की ऊंचाई से पुल से ट्रैक पर गिर गए जिससे उन्हें गंभीर चोट लग गई।
मामले में राज्य प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। और हादसे के कारणों और हादसे के पीछे मुख्य रूप से कहां लापरवाही हुई इस पर रिपोर्ट मांगी गई है। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज जारी है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने सभी के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। हादसे से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह हादसा रविवार शाम करीब 5 बजे हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हादसे के समय कई यात्री ट्रैक पार कर रहे थे। फुटओवर ब्रिज प्लेटफॉर्म एक और दो को जोड़ता है।...
नई दिल्ली। ऑस्ट्रा हिन्द द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास भारतीय सेना और ऑस्ट्रेलियाई सेना की टुकड़ियों के बीच 28 नवंबर से 11 दिसंबर 2022 तक महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, राजस्थान में आयोजित होने वाला है। ऑस्ट्रा हिन्द श्रृंखला का यह पहला अभ्यास है, जिसमें दोनों देशों की सेनाओं के सभी अंगों एवं सेवाओं की टुकड़ियां हिस्सा लेंगी।
ऑस्ट्रेलिया की सेना में सेकेंड डिवीजन की 13वीं ब्रिगेड के सैनिक अभ्यास स्थल पर पहुंच चुके हैंए जबकि भारतीय सेना का नेतृत्व डोगरा रेजिमेंट के सैनिक कर रहे हैं। ऑस्ट्रा हिन्द सैन्य अभ्यास प्रत्येक वर्ष भारत और ऑस्ट्रेलिया में बारी बारी से आयोजित किया जाएगा। इस द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास का उद्देश्य सकारात्मक सैन्य संबंध बढ़ाना और एक.दूसरे की बेहतरीन सैन्य कार्य प्रणालियों को अपनाना है। साथ ही इसका लक्ष्य संयुक्त ...
पुणे। सिनेमा और टीवी कलाकार विक्रम गोखले (77) का शनिवार को निधन हो गया। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद उन्हें पुणे के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। वे बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों के मुताबिक उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। वे वेंटिलेटर पर थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार शाम पुणे में किया जाएगा। विक्रम गोखले ने 'भूल भुलैया' और 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी सैकड़ों फिल्मों में अभिनय का जौहर दिखाया। अमिताभ बच्चन के साथ 'खुदा गवाह', 'अग्निपथ' और 'परवाना' जैसी फिल्मों में स्क्रीन शेयर की। वे हर किरदार को जीवंत कर देते थे। सिल्वर स्क्रीन ही नहीं उन्होंने 'घर आजा परदेसी', 'अल्पविराम', 'जाना ना दिल से दूर', 'संजीवनी' और 'इंद्रधनुष' सहित कई फेमस टेलीवि...
नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाला मामले में सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय ने भी चार्जशीट दाखिल कर दी है। ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के नाम का कहीं जिक्र नहीं है। इस बात को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि "ईडी की चार्जशीट में भी मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है। शिक्षा क्रांति से दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले मनीष को झूठे केस में फंसाने के लिए क्या पीएम मोदी को देश से माफी नहीं मांगनी चार्हिए? अच्छा काम करने वालों को जेल में डालने से क्या देश आगे बढ़ेगा?" गौरतलब है कि इस मामले में मनीष सिसोदिया की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए ईडी और सीबीआई ने पहले उनके ठिकानों की तलाशी ली थी और फिर पूछताछ के लिए दफ्तर भी बुलाया था। ईडी ने राउज़ एवेन्यू कोर्ट में ...
नई दिल्ली। श्रद्धा वालकर हत्या मामले की जांच में यह पता चला था कि हत्या के बाद आरोपी आफताब ने डेटिंग एप बम्बल के जरिए एक लड़की को अपने घर बुलाया था और जब यह लड़की आफताब से मिलने उसके घर आई थी, तब श्रद्धा के शव के टुकड़े घर के फ्रिज में ही रखे हुए थे। अब इससे भी ज्यादा हैरानी भरा खुलासा यह हुआ है कि वो पेशे से एक डॉक्टर है और वह भी साइकॉलजिस्ट।
दिल्ली पुलिस ने उस लड़की की पहचान कर ली है। पुलिस इससे आफताब के बारे में ज्यादा जानकारी लेगी। उल्लेखनीय है कि साइकॉलजिस्ट मतलब मनोचिकित्सक हावभाव से व्यक्ति को पहचानने में महारत रखते हैं, लेकिन आफताब इतना शातिर निकला कि उसने उस साइकॉलजिस्ट डॉक्टर को अपने हावभाव से कुछ भी भनक तक नहीं लगने दी।
इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को दावा किया था कि आरोपी आफताब पूनावाला ने श्रद्धा की हत्या के बाद उसके शव को काटने के लिए पांच चाकुओं का इस्तेमाल किया थ...
जयपुर। घुमंतू के बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता गोपाल केसावत की लापता बेटी को दस्तयाब करने के बाद पुलिस जयपुर ले आई। अभिलाषा को अहमदाबाद से लेकर शुक्रवार सुबह पुलिस जयपुर पहुंची। अहमदाबाद में जिस दोस्त के साथ अभिलाषा ठहरी थी, उसे भी पुलिस अपने साथ जयपुर ले आई।
पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद लड़की के बयान दर्ज किए। डीसीपी (ईस्ट) करण शर्मा के मुताबिक कांग्रेस नेता गोपाल केसावत की लापता बेटी अभिलाषा अहमदाबाद के बोपल में मिली थी। गुरुवार दोपहर लोकेशन के आधार पर लापता अभिलाषा को एक सैलून से ढूंढ निकाला।
अहमदाबाद के उस सैलून में टोंक के राजमहल का रहने वाला दोस्त वसीम अकरम जॉब करता है। वह सैलून में ही बने कमरे में अपने दोस्त वसीम के साथ रुकी हुई थी।
शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अभिलाषा और उसके दोस्त वसीम को अहमदाबाद से पुलिस टीम जयपुर लेकर पहुंची। जयपुर पहुंचने प...
नई दिल्ली। राज्यों के वित्त मंत्रियों की प्री बजट चर्चा बैठक में ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग जयपुर। नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल ने शुक्रवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता में नई दिल्ली के मानेकशा सभागार में आयोजित प्री बजट चर्चा बैठक के दौरान राजस्थान का पक्ष जोरदार ढंग से रखते हुए कहा कि पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया जाए तथा इसके लिए आगामी केन्द्रीय बजट मे विशेष केन्द्रीय सहायता के रूप में प्रावधान रखा जाए। उन्होंने कहा कि 37247 करोड़ अनुमानित लागत की पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना से राज्य के 13 जिलों की बड़ी आबादी को सिंचाई एवं पेयजल का लाभ मिलेगा। जल जीवन मिशन पर राजस्थान कि मांग रखते हुए धारीवाल ने कहा कि प्रदेश में छितरी आबादी एवं विशाल क्षेत्रफल के कारण पेयजल की प्रति कनेक्शन लागत अन्य राज्यों की अपेक्षा में काफ...
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाजों शिवालिक एवं कामोर्ता ने 21 से 23 नवंबर 2022 तक बुसान में अपने प्रवास के दौरान आरओके नौसेना के साथ कई गतिविधियों में भाग लिया, जिनमें आधिकारिक और सामाजिक बातचीत, क्रॉस डेक दौरे और खेल कार्यक्रम शामिल थे।
भारतीय नौसेना के दोनों पोतों के कमांडिंग अधिकारियों ने रिपब्लिक ऑफ कोरिया फ्लीट के कमांडर वाइस एडमिरल कांग डोंग हुन से भी मुलाकात की। जिन्होंने भारतीय नौसेना के युद्धपोतों का स्वागत किया और भारतीय नौसेना तथा आरओके नौसेना के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
वाइस एडमिरल कांग ने आईएनएस शिवालिक का दौरा किया और आरओके में भारत के राजदूत श्री अमित कुमार के साथ बातचीत की। बुसान से प्रस्थान पर शिवालिक और कामोर्ता ने आरओके नेवी शिप नो जोक बोंग के साथ एक समुद्री साझेदारी अभ्यास किया। इस अभ्यास ने दोनों नौसेनाओं के बीच घनिष्ठ मैत्री और ब...
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अप्रैल से जून, 2022 की अवधि के लिए बकाया जीएसटी मुआवजे के लिए राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों को 24.11.2022 को 17,000 करोड़ रुपये की राशि जारी की। वर्ष 2022.23 के दौरान उपरोक्त राशि सहित राज्यों संघ शासित प्रदेशों को अब तक जारी मुआवजे की कुल राशि 1,15,662 करोड़ रुपये हो गई है। यह इस तथ्य के बावजूद है कि अक्टूबर, 2022 तक कुल उपकर संग्रह केवल 72,147 करोड़ रुपये का है। केंद्र द्वारा अपने संसाधनों से 43,515 करोड़ रुपये की बकाया राशि जारी की गई है। यह राशि जारी करने के साथ, केंद्र ने राज्यों को मुआवजे के भुगतान के लिए उपलब्ध इस वर्ष मार्च के अंत तक अनुमानित उपकर की पूरी राशि अग्रिम रूप से जारी कर दी गई है। यह निर्णय राज्यों को उनके संसाधनों के प्रबंधन में सहायता प्रदान करने और यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया था ताकि वित्तीय वर्ष के दौरान उनके कार्यक्रम विशेष रूप से पू...
जयपुर। बाड़मेर में नगर परिषद बालोतरा के आयुक्त एवं दलाल (प्राईवेट व्यक्ति) 1 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट, जोधपुर इकाई द्वारा आज बाड़मेर में कार्यवाही करते हुये जोधाराम विश्नोई आयुक्त, नगर परिषद बालोतरा, बाड़मेर को उसके दलाल प्रकाश विश्नोई (प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से परिवादी से 1 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की स्पेशल यूनिट, जोधपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि कृषि भूमि के प्लाॅट की लीज डीड जारी करने तथा व्यावसायिक पट्टा जारी करने की एवज में जोधाराम अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका बालोतरा, बाड़मेर द्वारा दलाल प्रकाश विश्नोई (प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से परिवादी से 1 लाख रूपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी, ज...