जयपुर। जमीन धोखाधड़ी के मामले में बेरोजगार युवाओं के नेता उपेन यादव को गिरफ्तार किया गया है। धोखाधड़ी का यह मामला करीब 5 साल पुराना है। इस मामले की जांच चल रही थी। उपेन की गिरफ्तारी बेरोजगारों की 20 सूत्री मांगों को लेकर आक्रोश रैली निकाले जाने से पहले हुई है। उपेन को सीकर जिले की सीमा से श्याम नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
बता दें कि 20 सूत्री मांगों को लेकर राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ की ओर से करीब दो महीनों से आंदोलन जारी है। गुजरात में 38 दिनों से आंदोलन के बाद वार्ता के रास्ते खुले थे। पहले गुजरात में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात हुई, तो वहीं, आंदोलन स्थगित कर राजस्थान लौटे बेरोजगारों की अधिकारियों से वार्ता हुई, लेकिन अभी तक भी कोई समाधान नहीं होने के चलते बेरोजगारों की ओर से सरदारशहर में आक्रोश रैली प्रस्तावित थी, उससे पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
उ...
गोवा। पूरी दुनिया की बेहतरीन फिल्मों और इसके उत्कृष्ट रचनाकारों को एक बार फिर एक मंच पर लाकर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 53वें संस्करण का शुभारंभ गोवा के पणजी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ किया गया। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम और एंटरटेनमेंट सोसायटी ऑफ गोवा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस फिल्म फिएस्टा के इस संस्करण में 79 देशों की 280 बेहतरीन फिल्में दिखाई जाएंगी। भारतीय पैनोरमा खंड में प्रविष्टियों की एक विस्तृत श्रृंखला के तहत 25 फीचर और 20 गैर.फीचर फिल्में दिखाई जाएंगी।
फिल्मी उत्कृष्टता के इस नौ दिवसीय महोत्सव के लिए शुभ दीप प्रज्ज्वलित करते हुए केंद्रीय सूचना व प्रसारण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनका विजन हमारे देश के लोगों की प्रतिभा और हमारे उद्योग जगत की हस्तियों के नवाचार के दम पर फिल्मों क...
जयपुर। राजस्थान में पंजाब पुलिस का मोस्ट वांटेड रमजान खान उर्फ राजू हुड्डा पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार दोपहर 2:30 बजे पंजाब पुलिस और राजस्थान पुलिस की स्पेशल टीम ने रमजान खान को घेर लिया, इस दौरान उसे सरेंडर करने के लिए कहा गया। लेकिन वो नहीं माना तो पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक वह जगतपुरा के ज्ञान विहार कॉलोनी में किराए का कमरा ले कर रह रहा था। पुलिस की ओर से घेरे जाने के बाद उसे आवाज दी गई तो वह पिस्तौल लेकर भागने लगा। खुद को चारों तरफ से घिरा देखकर रमजान खान में फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में रमजान खान के घुटने पर गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। फिलहाल रमजान खान उर्फ राज हुड्डा को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...
जयपुर। उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश का खुलासा होने के बाद एटीएस लगातार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। और उनके असली मंसूबों को पूरी तरह से खंगाला जा रहा है। इस प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब एटीएस और एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ की टीम को एक और कामयाबी मिली है।
एटीएस द्वारा ग्राम ओडा थाना जावर माइंज़ ज़िला उदयपुर में स्थित रेल्वे ओवर ब्रिज पर विस्फोट की घटना के सम्बन्ध में अभियुक्त अंकुश सुहालका एवं बिहारीलाल सुहालका को ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश उदयपुर के समक्ष पेश कर 4 दिवस का पुलिस अभिरक्षा रिमांड प्राप्त किया। अनुसंधान के दौरान अभियुक्त अंकुश सुहालका की सूचना के आधार पर उसके अंबामाता घाटी तीतरडी उदयपुर स्थित मकान से अभियुक्त धूलचंद मीणा को विस्फोटक देने के स्थान की तस्दीक़ की जाने के पश्चात उसके पिता अभियुक्त बिहारीलाल की सूचना के आधार पर उसी मकान ...
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री तथा आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल में 'मसाज' कराने के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन की सेल के सीसीटीवी फुटेज में साफ़ देखा जा सकता है कि सत्येंद्र जैन बिस्तर पर लेटकर कुछ काग़ज़ देख रहे हैं और एक शख़्स उनके पैरों की मालिश कर रहा है। सत्येंद्र जैन के वीडियो सामने आने पर भाजपा ने आम आदमी पार्टी को घेरना शुरू कर दिया।
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आम आदमी पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया। गौरव भाटिया ने कहा कि ये वीडियो देखने के बाद कहा जा सकता है कि ये आम आदमी पार्टी नहीं है, ये बदनाम, दाम पार्टी है।
उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन आज जेल में हैं, जेल की कड़ी सुरक्षा को भेदकर, सारे नियम क़ानून को ताक पर रखकर एक भ्रष्...
ओडिशा में एक कॉलेज में रैगिंग के नाम पर नाबालिग लड़की और लड़के को जबरन 'किस' करने के लिए मजबूर किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सीनियर्स फर्स्ट ईयर की एक लड़की और लड़के को आपस में 'किस' करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। एक सीनियर पास कुर्सी पर बैठा है, उसके हाथ में एक डंडा है। वो लड़के को थप्पड़ मार रहा है और लड़की को 'किस' करने को मजबूर कर रहा है। वहां करीब 20 अन्य सीनियर स्टूडेंट भी मौजूद है, जिनमें कुछ छात्राएं भी हैं। हैरानी की बात यह है कि छात्राएं भी इसका विरोध करने के बजाय हंसती नजर आ रही हैं। पुलिस ने यौन उत्पीड़न में शामिल पांच स्टूडेंट्स को हिरासत में लिया है। इनमें से दो छात्र नाबालिग हैं। पुलिस ने रैगिंग और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने घटना में शामिल 12 छात्रों को निष्कास...
शुक्रवार को सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र के सूरवाल गांव में 17 मार्च 2011 एसएचओ फूल मोहम्मद को जिंदा जलाने वाले हत्याकांड के मामले में तत्कालीन डीएसपी सहित 30 दोषियों को उम्र कैद सजा सुनाई गई। इसके साथ ही कोर्ट ने पीड़ित परिवार को 40 लाख का मुआवजा के लोगों से वसूल कर देने का आदेश भी दिया।
न्यायाधीश पल्लवी शर्मा ने तत्कालीन डीएसपी महेंद्र सिंह को भी इस मामले का दोषी करार दिया है। जब फूल मोहम्मद को भीड़ ने सरकारी गाड़ी में जलाया उस वक्त महेंद्र सिंह वहीं मौजूद थे, लेकिन उन्होंने सीआई को बचाने का प्रयास तक नहीं किया।
न्यायाधीश पल्लवी शर्मा ने बुधवार को कुल 89 आरोपियों में से तत्कालीन डीएसपी महेंद्र सिंह सहित 30 आरोपियों को दोषी माना था। 49 लोगों के खिलाफ सबूत नहीं मिलने पर उन्हें बरी कर दिया था।
गुरुवार को सजा सुनाते हुए कोर्ट ने महेंद्र सिंह पर 1 लाख 67 हजार का जुर्माना ...
उदयपुर। राजस्थान ACB ने उदयपुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व पटवारी अभिलाषा जैन को 5 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर इन्टेलिजेन्स उदयपुर इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुये अभिलाषा जैन पटवारी पटवार मण्डल सवीना, तहसील गिर्वा, जिला उदयपुर को परिवादी से 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की इन्टेलिजेन्स उदयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी माताजी की कृषि भूमि पर स्थगन आदेश होने के बावजूद विपक्षी पार्टी द्वारा निर्माण कराने की शिकायत पर कार्यवाही करने की एवज में अभिलाषा जैन पटवारी पटवार मण्डल सवीना, तहसील गिर्वा, जिला उदयपुर द्वारा 20 हजार रूपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है...
नई दिल्ली। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को नेपाल के चुनाव आयोग द्वारा नेपाल में प्रतिनिधि सभा और प्रांतीय विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में आमंत्रित किया गया है। संघीय संसद के 275 सदस्यों और सात प्रांतीय विधानसभाओं की 550 सीटों के चुनाव के लिए नेपाल में 20 नवंबर, 2022 को चुनाव निर्धारित किये गए हैं। नेपाल के राजकीय अतिथि के रूप में राजीव कुमार 18 नवंबर से 22 नवंबर, 2022 तक ईसीआई अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान कुमार काठमांडू और आसपास के क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों का दौरा करेंगे। ईसीआई का भी एक अंतर्राष्ट्रीय चुनाव परिदर्शक कार्यक्रम है। जहां अन्य चुनाव प्रबंधन निकायों के सदस्यों को समय.समय पर होने वाले हमारे आम और विधानसभा चुनावों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। भारत न...
जयपुर. कुछ दिनों पहले राजस्थान में उदयपुर अहमदाबाद रेलवे लाइन को ब्लास्ट करने की साजिश रची जाने का मामला सामने आया था। जिसका राजस्थान पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर को ही इस रेलवे लेन का लोकार्पण किया था। महज 13 दिन में ही ट्रैक को ब्लास्ट करने की घटना से प्रशासन सकते में आ गया था।
राजस्थान की सुरक्षा एजेंसियों के साथ केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले की जांच में लगी थी। घटना के बाद मौक से बारूद भी बरामद किया गया था। किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही थी। आखिरकार सुरक्षा एंजेसियों को इस मामले में सफलता मिल गई है। राजस्थान पुलिस के एडीजी अशोक राठौड़ ने इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि पुल पर हुई ब्लास्ट की घटना के पीछे कौन था।
राठौड़ ने बताया कि 1974-75 और 1980 में धूलचंद मीणा की जमीन रेलवे और हिंदुस्तान जिंक द्वारा अवाप्त की गई ...