सेन फ्रांन्सिको। 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने के बाद पहली बार कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एलन मस्क ने फर्म के दिवालिया होने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि हमें फायदे की स्थिति में आने के लिए सप्ताह में 80 घंटे तक काम करना होगा। इसके अलावा ऑफिस में मुफ्त खाने जैसी सुविधाएं भी खत्म की जाएंगी। यही नहीं कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम जैसी जो सुविधा दी गई थी, उसे भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।
मस्क का कहना है कि जो भी ऑफिस नहीं आएगा, उसे लेकर यह मान लिया जाएगा कि उसने इस्तीफा दे दिया है। जानकार मानते हैं कि कर्मचारियों से ज्यादा काम लेने और उन्हें प्रेरित करने के लिए उनकी ओर से आर्थिक संकट वाली बात कही गई है। वह यह संदेश देना चाहते हैं कि यदि लोगों ने गंभीरता के साथ काम नहीं किया तो फिर ट्विटर मुश्किल हालातों में होगा।
उल्लेखनीय है कि एलन मस्क के हाथों में कंपनी की क...
नई दिल्ली। राजीव गांधी के हत्यारों को सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया है। राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी, रविचंद्रन, मुरुगन, संथन, जयकुमार और रॉबर्ट पॉयस को रिहा करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि दोषी तीन दशक से ज्यादा समय से जेल में बंद है। इस दौरान उनका बर्ताव भी अच्छा रहा है। अदालत ने जेल में रहकर दोषियों का पढ़ाई करना। डिग्री हासिल करना और उनके बीमार होने का जिक्र भी किया गया।
अब राजीव गांधी हत्याकांड के सभी दोषियों को रिहा किया जाएगा। हत्याकांड में कुल 7 दोषी थे। इनमें से एजी पेरारिवलन को इसी साल मई में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रिहा किया गया था। जिसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने बाकी बचे 6 दोषियों की रिहाई के भी आदेश दे दिए।...
मुंबई। टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर हस्तियों में से एक एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सिद्धांत का निधन जिम में वर्कआउट करते वक्त हुआ। हाल ही में एक्टर ने अपना नाम आनंद सूर्यवंशी से बदलकर सिद्धांत सूर्यवंशी किया था।
उधर सिद्धांत के आकस्मिक निधन से हर कोई हैरान है, और फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर है। उनके प्रशंसक भी खासे मायूस हैं। टीवी जगत के लिए बेहद शॉकिंग न्यूज है. इस मौत की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया है।
बताया जा रहा है कि जिम में हार्ट अटैक के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों की टीम ने करीब 45 मिनट तक उनका इलाज कर उन्हें ठीक करने की कोशिश की लेकिन आखिर में डॉक्टर्स उन्हें बचाने में नाकाम रहे और उन्हें मृत मृत घोषित कर दिया गया।...
जयपुर। सीतापुरा में आयोजित इण्डिया स्टोनमार्ट-2022 के 11वें संस्करण का उद्घाटन CM अशोक गहलोत ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए CM ने कहा कि राजस्थान में पत्थर व्यवसाय का एक लंबा इतिहास रहा है। आयामी पत्थर राजस्थान का एक प्रमुख खनिज है। देश-विदेश तक यहां के पत्थर को एक विशेष पहचान मिली है। राज्य सरकार निरंतर ऐसे फैसले ले रही है, जिससे खनन और उद्योग क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही रोजगार और राजस्व में भी बढ़ोतरी हो रही है। इन्वेस्ट राजस्थान समिट से प्रदेश में निवेश के प्रति अच्छा माहौल बना है। विभिन्न कंपनियों द्वारा यहां नई इकाइयां स्थापित की जा रही हैं।
गहलोत ने कहा राज्य सरकार खनन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए प्रयासरत है। आवश्यक सुविधाएं, उपयुक्त माहौल, सुदृढ़ कानून व्यवस्था आदि निवेशकों को राजस्थान की ओर आकर्षित कर रही है। राज्य सरकार अवैध खनन की समस्या के प्र...
जयपुर। राजस्थान की सियासत में हरीश चौधरी की सीएम अशोक गहलोत से नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही। दूसरी तरफ हरीश चौधरी लगातार राजस्थान सरकारी की नीतियों और सीएम पर सीधा हमला बोलने में लगे हैं। ताजा घटनाक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बुधवार को कैबिनेट की बैठक में ओबीसी विसंगतियों के मामले को लेकर निर्णय नहीं होने पर फिर हरीश चौधरी ने नाराजगी जताई।
गुरुवार को बायतु विधायक और पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने ट्वीट कर लिखा है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी मैं स्तब्ध हूं। आखिर क्या चाहते हैं आप। मैं ओबीसी वर्ग को विश्वास दिलाता हूं कि इस मामले को लेकर जो लड़ाई लड़नी पड़ेगी लडूंगा। फिलहाल हरीश चौधरी हिमाचल प्रदेश में चुनावी दौरे पर हूं । बता दें कि ओबीसी आरक्षण को लेकर बाड़मेर से लेकर जयपुर तक प्रदर्शन कर चुके हरीश चौधरी लगातार इस मामले में सरकार के रूख को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। पिछले ...
माले। मालदीव की राजधानी माले में एक कार रिपेयरिंग गैराज में आग लगने से 9 भारतीयों सहित 10 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि माले में स्थित एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने कार रिपेयरिंग गैराज में आग लगने के बाद उसने विकराल रूप धारण कर लिया और इमारत में रहे 10 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस इमारत की ऊपरी मंजिल से 10 शव बरामद किए गए हैं। जिसमें 9 भारतीयों तथा एक बांग्लादेशी नागरिक का शव मिला।
इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हमने 10 शव बरामद किए हैं। मालदीव पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है। आग पर काबू पाने में लगभग चार घंटे लग गए। मालदीव के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि पास के एक स्टेडियम में एक निकासी केंद्र स्थापित किया गया है।
एनडीएमए ने माले में आग से विस्थापित और प्रभावित लोगों के लिए माफनु स्टेडियम में एक निकासी...
नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की जमानत पर फैसला कोर्ट ने कल तक के लिए रिजर्व रखा है। जैकलीन फर्नांडिस की आज दिल्ली की स्पेशल कोर्ट में 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई थी। हालांकि एक लंबे डिस्कशन के बाद कोर्ट ने इस मामले में कहा कि अब फैसला कल सुनाएंगे। आज की सुनवाई में जैकलीन फर्नांडीज कोर्ट में पेश हुईं। रेगुलर बेल पर सुनवाई के दौरान जैकलीन की ओर से कहा गया कि मैं मामले की जांच में सहयोग कर रही हूं, लेकिन ईडी ने आरोप लगाया है कि मैं देश छोड़कर भागने वाली हूं, मुझे एलओसी जारी कर रोका गया। यह सारे आरोप निराधार हैं। मैंने खुद इस मामले में सरेंडर किया है। मुझे कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी लेकिन ईडी मुझे इस मामले में परेशान कर रही है।
जैकलीन की ओर से कहा गया कि ये मुझे कैसे पता चलेगा कि मुझे जो गिफ्ट मिल रहे हैं, वो उसने अपराध से कमाए हैं। मुझे यह ...
एडिलेड। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गया है, जहां उसका मुकाबला 13 नवंबर को पाकिस्तान से होगा। इसके अलावा एक मिथक और टूट गया कि ओवल के इस मैदान पर टॉस जीतने वाली कोई भी टीम मैच नहीं जीत पाती। क्योंकि इंग्लैंड ने टॉस भी जीता और मैच भी जीत लिया।
पूरे मैच के दौरान इंग्लैंड ही हावी दिखा। भारत बल्लेबाजी के दौरान भी प्रेशर में रहा और गेंदबाजी के दौरान भी। इस हार के साथ भारत का फाइनल खेलने का सपना एक बार फिर टूटा है। टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप का आखिरी फाइनल 2014 में खेला था, जहां श्रीलंका से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या और विराट कोहली के अर्धशतक के दम पर 168 रन बनाए। भारतीय ओपनर्स ने ...
भारत और इंग्लैंड का आज मुकाबला हो रहा है। लेकिन दूसरे सेमीफाइनल में टॉस हारकर भी भारतीय क्रिकेट प्रेमी और खिलाड़ी खुश नजर आए। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और भारत पहले बैटिंग कर रहा है। पर अगर संयोग देखें तो ओवल के इस मैदान पर टॉस जीतने वाली कोई भी टीम मैच नहीं जीत पाई है।
यही कारण है कि टॉस हारने के बावजूद भारतीय क्रिकेट प्रेमी और कप्तान रोहित शर्मा खुश नजर आए। माना जा रहा है रोहित शर्मा का टॉस हारना भारत के लिए सौभाग्यशाली साबित होगा। इसी के चलते रोहित के टॉस हारते ही मैदान तालियों की आवाज से गूंज उठा, जमकर भारत के पक्ष में हूटिंग हुई।
इतना ही नहीं घरों, रेस़्त्रां और दफ्तरों में टीवी, मोबाइल, कम्प्यूटर सेट से सटे फैंस खुशी से झूमते नजर आए। खुद कप्तान रोहित शर्मा के चेहर पर भी विजयी मुस्कान नजर आई। बता दें कि इस मैदान पर अब तक हुए 11 टी 20 इंटरनेशन...
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है। नगर निगम ग्रेटर की बर्खास्तगी में डॉक्टर सौम्या से जुड़े मामले में बडा आदेश आया है। डॉक्टर सौम्या गुर्जर की बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया गया है। 23 सितंबर का यह आदेश था। सरकार द्वारा दिए गए बर्खास्तगी के आदेश को रद्द किया गया है। जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल की एकल पीठ ने यह आदेश दिए हैं। सौम्या ने सरकार द्वारा बर्खास्तगी एवं चुनाव पर रोक लगाने को दी थी चुनौती।...