India

"सर्कस" में बाबूजी का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील शेंडे का निधन

मुंबई। हिंदी और मराठी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता सुनील शेंडे का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने अपने मुंबई स्थित घर पर अंतिम सांस ली। सुनील 75 साल के थे। पिछले कुछ दिनों से वह इंडस्ट्री से दूर थे। बताया जा रहा है कि सुनील शेंडे अपने घर पर थे और उन्हें चक्कर आया। शरीर में आतंरिक रक्तस्राव की वजह से उनकी मौत हो गई। रात करीब एक बजे उन्होंने अपने विलेपार्ले स्थित आवास पर दम तोड़ दिया। सोमवार को दोपहर एक बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी पत्नी ज्योति, दो बेटों ओंकार, ऋषिकेश, बहू और पोते का भरापूरा परिवार है। सुनील शेंडे अपने जमाने के मशहूर टीवी सीरियल सर्कस में शाहरुख खान द्वारा निभाए गए किरदार के बाबूजी बने थे। इसके अलावा उन्होंने दूरदर्शन के कई सीरियल्स में काम किया। शेंडे ने फिल्म गांधी से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसमें वह एक डाकू की भूमिका में थे। सुनील शेंडे ने 80 और 90...

आफताब, श्रद्धा को शादी का सपना दिखाकर लिव इन रिलेशनशिप में रहा, बाद में बेरहमी से कत्ल कर 35 टुकड़े कर दिए, 18 दिन तक फ्रिज में रखे टुकड़े

दिल्ली। यह दिल दहला देने वाली घटना देश की राजधानी दिल्ली के महरौली थाना इलाके की है। जहां पुलिस ने करीब 6 महीने पुराने एक हत्याकांड का खुलासा किया है। खुद पुलिस को जब आफताब के वहशीपन, पागलपन, निर्दयता की कहानी पता चली तो पुलिस तक की रूह कांप उठी। मिली जानकारी के मुताबिक आफताब और श्रद्धा नाम की युवती की दोस्ती मुंबई में एक काॅल सेंटर में हुई थी। दोनों यहीं काम करते थे। यहीं से दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदली। आफताब ने श्रद्धा को प्यार और शादी के नाम पर इतने सपने दिखाए कि श्रद्धा अपने परिवार तक को छोड़ उससे पागलपन की हद तक प्यार करने लगी। और जब इसका परिजनों ने विरोध किया तो दोनों मुंबई से भागकर दिल्ली आ गए। श्रद्धा शुरू में अपने पिता के साथ संस्कृति अपार्टमेंट में रहती थी, पर बाद में पिता को छोड़कर वसई के दिवान होम में रहने वाले लड़के आफताब के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगीं। यहां से दोनो न...

राजस्थान वनरक्षक भर्ती की दूसरी पारी की परीक्षा का पेपर लीक, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने किया पेपर रद्द

जयपुर। राजस्थान वनरक्षक भर्ती की 12 नवंबर को दूसरी पारी की परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस पेपर को रद्द कर दिया है। जांच एजेंसी एसओजी ने इस संबंध में एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि 12 नवंबर को 2:30 बजे 4:30 बजे तक आयोजित दूसरी पारी का पेपर रद्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार करौली निवासी दीपक शर्मा उदयपुर में बिजली निगम में नौकरी करता है, जिसे रेलमगरा थाना पुलिस ने पकड़ा है। उसने जिन-जिन को पेपर भेजने की बात कही, वहां संबंधित पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। दीपक शर्मा को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने कई अहम राज खोले। उसने वनरक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर दौसा में लालसोट क्षेत्र के गांव अजयपुरा के हेमराज मीणा को परीक्षा शुरू होने के साथ ही उत्तर शीट भेजने की बात स्व...

खाटूश्यामजी मंदिर आगामी आदेश तक भक्तों के लिए बंद रहेगा

सीकर। प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर को 13 नवंबर रात्रि 10 बजे से आगामी आदेशों तक आम दर्शनों के लिए पूर्ण रूप से बंद किया जा रहा है। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है। भक्तों के लिए सुलभ एवं सुगम दर्शन व्यवस्था करने हेतु आम दर्शनों के लिए मंदिर को बंद किया गया है। बताया जा रहा है कि कस्बे में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं को बढ़ाने के साथ निकासी मार्ग को सुगम बनाने और इसके साथ फाल्गुन महीने से पहले मंदिर के विस्तार का काम भी करवाया जाना है। मुख्य मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकासी व्यवस्था को बढ़ाया जाएगा। मेला ग्राउंड में श्रद्धालुओं की लाइन बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में तीन लाइन है। मेला ग्राउंड के बचे हुए हिस्से को शैड से कवर किया जाएगा। लखदातार मैदान में सीसी कवर्ड, टीन शैड के साथ स्थाई जिग जेग बनाया जाएगा। लखदातार मैदान व प्रवेश द्वा...

जिस उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक का पीएम मोदी ने दो सप्ताह पहले उद्घाटन किया, उसमें डेटोनेटर से ब्लास्ट किया गया, सुरक्षा एंजेसियां अलर्ट, विस्फोटक बरामद

उदयपुर। राजस्थान में रेलवे लाइन उड़ाने के लिए ब्लास्ट किया गया। अहमदाबाद रेलवे लाइन पर बने पुल पर शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने ब्लास्ट कर पूरी लाइन और पुल को उड़ाने की साजिश रची। इससे पटरियों पर क्रैक आ गया, पर गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सतर्कता से मौके पर बडा हादसा टल गया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर को ही इस लाइन का लोकार्पण किया था। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि डेटोनेटर से पुल को उड़ाने की साजिश सामने आई है। मौके पर बारूद बरामद कर लिया गया है। राजस्थान पुलिस और खुफिया विभाग के साथ केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले में जांच में जुटी हैं। माना जा रहा है कि बदमाशों की साजिश पुल को उड़ाने और रेलवे ट्रैक को बर्बाद करने की थी। धमाके से चार घंटे पहले ही इस ट्रैक से ट्रेन गुजरी थी। घटना के बाद अहमदाबाद से उदयपुर आ रही ट्रेन को डूंगरपुर में रोक दिया गया है।...

मिस्त्री बोले-मोदी को उनकी औकात दिखाएंगे, उधर मोदी बोले-रोज खाता हूं 3-3 किलो गालियां

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया। मिस्त्री ने अहमदाबाद में पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने के बाद एक टीवी चैनल से कहा कि वो गुजरात चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को उनकी औकात दिखाएंगे। मोदी कितनी कोशिश कर लें, वे सरदार पटेल नहीं बन सकते। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ही तेलंगाना में कहा कि वे रोज तीन-तीन किलो गालियां खाते हैं। मोदी ने तेलंगाना में मुख्यमंत्री केसीआर को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनके अंदर बहुत एनर्जी है वह इसलिए है क्योंकि वह बहुत गालियां खाते हैं। अहमदाबाद में प्रधानमंत्री मोदी को औकात दिखाने की बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी होने के बाद कही। कांग्रेस ने घोषणा पत्र के पेज संख्या 59 पर वादा क...

महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी का पांचवा दीक्षांत समारोह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की शिरकत

जयपुर। "सुलभ, विश्वसनीय, अत्याधुनिक एवं सबसे सस्ता इलाज है तो भारत में है । भारतीय संस्कारित तथा संवेदनशील डॉक्टर्स तथा चिकित्सा सेवाओं का दुनिया भर में सम्मान है। शोध एवं अनुसंधान के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है युवा डॉक्टर्स पर इसकी बड़ी जिम्मेदारी है । नए चिकित्सकों से अपील है कि रोगियों की पूरी संवेदनशीलता के साथ सेवा एवं उपचार करें।" यह उदगार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सीतापुरा स्थित महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के पांचवें दीक्षांत समारोह के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने यहां आर. एल. स्वर्णकार ऑडिटोरियम में अपने संबोधन में कहा महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी का कारवां सन 2000 से आरंभ हुआ जो डॉ. एम. एल. स्वर्णकार के दृढ़ संकल्प से अब चुनिंदा विश्वविद्यालयों की श्रेणी में शुमार है। उन्होंने कहा कि अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में महात्...

फैसला लिखा जा चुका है, सुनाना बाकी है, टेम्पो हाई रखो, राजस्थान को बहुत जल्द अच्छा सवेरा देखने को मिलेगा: आचार्य प्रमोद कृष्णम

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में सियासी घटनाक्रम और उठापटक के बीच एक और बड़ा बयान आया है। जिसके बाद एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई हैं। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इशारों ही इशारों में संकेत दिया कि राजस्थान में जल्द मुख्यमंत्री बदलने वाला है। हालांकि आचार्य प्रमोद कृष्णम पहले भी सचिन पायलट के पक्ष में कई बयान दे चुके हैं। अपने जयपुर दौरे के दौरान राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष से उन्होंने मुलाकात की और कहा कि राजस्थान को लेकर कांग्रेस आलाकमान बहुत जल्द बड़ा फैसला करने वाला है। फैसला लिखा जा चुका है, सिर्फ सुनाना बाकी है। यह फैसला राजस्थान की जनता की भावनाओं के हिसाब से होगा। कांग्रेस का प्रत्येक विधायक आलाकमान के फैसले के साथ खड़ा है। आचार्य प्रमोद कृष्णम शनिवार को जयपुर में रहे और मीडिया से बातचीत करते हुए यह बयान दिया। सीपी जोशी और आचार्य प्रमोद के बीच करीब दो घंटे तक मुलाकात हु...

दृष्टि IAS के संस्थापक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के भगवान राम और सीता के बारे में आपत्तिजनक वीडियो से विवाद, पर क्या सच कुछ और?

नई दिल्ली। हिंदू धर्म के भगवान राम और सीता के बारे में यूपीएससी कोचिंग सेंटर 'दृष्टि आईएएस' के संस्थापक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के एक आपत्तिजनक वीडियो से विवाद हो गया है। कुछ वर्ष पहले उनकी क्लास के इस वीडियो के वायरल होने के बाद ट्विटर पर BanDrishtiIAS टॉप ट्रेंड करने लगा। ट्विटर पर लोग 'दृष्टि आईएएस' को बैन करने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस इस वीडियो में डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने किसी किताब के हवाले से राम और सीता का जो वर्णन किया है, उसे लेकर विवाद हो गया है। विकास दिव्यकीर्ति के वीडियो को आरएसएस नेता साध्वी प्राची ने BanDrishtiIAS हैशटैग के साथ शेयर किया था। जिसके मामला तूल पकड़ लिया है और ट्रोलर्स एक्टिव हो गए। प्राची की ओर से शेयर किए गए वीडियो में विकास दिव्यकीर्ति को संस्कृत के एक लेखक को कोट करते हुए सुन सकते हैं "हे सीते अगर तुम्हें लगता...

झारखंड में आरक्षण 60 फीसदी से बढ़ाकर 77 फीसदी करने का विधेयक पारित

रांची। अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर चल रहे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मास्टरस्ट्रोक चलते हुए राज्य में आरक्षण की ऊपरी सीमा को 60 फीसदी से बढ़ाकर 77 फीसदी करने के एक विधेयक को आज विधानसभा से पारित करा लिया। हालांकि, यह 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी पार्टी का किया हुआ वादा था, जिसे उन्होंने अब पूरा किया है। इसके साथ ही सोरेन ने अब गेंद केंद्र सरकार के पाले में डाल दी है। आरक्षण बढ़ाने से संबंधित विधेयक राजनीतिक रूप से इतने संवेदनशील माने जा रहे हैं कि मुख्य विपक्षी भाजपा ने भी सदन में इसका समर्थन किया। दूसरी तरफ आजसू ने आरक्षण सीमा बढ़ाकर 90 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में आज "झारखंड पदों और सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण अधिनियम 2001" में एक संशोधन पारित करके एससी, एसटी, ईबीसी, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर...