नई दिल्ली। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव घमासान को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां अब परवान पर नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। 182 सीटों वाले गुजरात में बीजेपी की पहली लिस्ट में 160 नाम शामिल किए गए हैं। जो लिस्ट जारी की गई है उसमें 84 नाम ऐसे हैं जिनके लिए पहले चरण में मतदान होगा।
बडी बात यह है कि बीजेपी के मौजूदा 38 विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोदिया से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा मोरबी हादसे को देखते हुए बीजेपी ने मौजूदा विधायक और मंत्री ब्रजेश मेरजा को टिकट नहीं दिया है। अब उनकी जगह कांति अमृतिया को बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। हार्दिक पटेल को विरमगाम से टिकट दिया गया है।
क्रिकेटर रविन्द्र जाडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर नॉर्थ से चुनाव लडेंगी। 2017 में कांग्रेस से चुनाव लड़े 7 उम्मीदवारों को ...
सिडनी। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रन बनाए थे। इस स्कोर को डिफेंड करने उतरी कीवी टीम के पास पहले ही ओवर में मैच में पकड़ बनाने का अच्छा खासा मौका था, मगर तब टीम गलती कर बैठी। यह गलती न्यूजीलैंड से तब हुई जब पहली गेंद पर बाबर आजम का कैच विकेट कीपर डेवोन कॉन्वे ने छोड़ा। बाद में पाकिस्तान की टीम ने 19-1 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया। इस तरह पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान 13 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है। पाकिस्तानी टीम 2007 में खेले गए पहले टी-20 वर्ल्ड कप में फाइनल पहुंची थी, पर जीत नहीं पाई। आखिरी बार वह 2009 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी और...
कैलिफोर्निया। फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक ने अपने 11 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। यह ऐलान करते हुए कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने खेद भी जताया। उन्होंने इसके पीछे गलत फैसलों से रेवेन्यू में आई गिरावट को वजह बताया। कंपनी के 18 साल के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी हुई है।
मार्क ने कहा कि आज मैं मेटा के इतिहास में किए कुछ सबसे कठिन फैसलों के बारे में बताने जा रहा हूं। हमने अपनी टीम साइज में करीब 13 प्रतिशत कटौती करने का फैसला किया है। इससे 11 हजार से अधिक प्रतिभाशाली कर्मचारियों की नौकरी जाएगी। हम खर्च में कटौती करके और क्यू 1 तक हायरिंग फ्रीज को बढ़ाकर ज्यादा कुशल कंपनी बनने के लिए कदम उठा रहे हैं।
जकरबर्ग ने कर्मचारियों से एक मैसेज में कहा कि न केवल ऑनलाइन कॉमर्स पहले की स्थिति में लौट आ...
मुंबई। पंजाब नेशनल बैंक से 14500 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। ब्रिटेन की हाईकोर्ट ने बुधवार को नीरव मोदी की अपील को खारिज करते हुए भारत प्रत्यर्पण पर मुहर लगा दी है। नीरव मोदी भारत में भगोड़ा घोषित है और फिलहाल ब्रिटेन में शरण लिया हुआ है। भगोड़े नीरव मोदी पर मेहुल चौकसी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक से 14500 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इसी साल फरवरी में नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका मिला था जब ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी।
इसके बाद नीरव मोदी ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। नीरव मोदी में हाईकोर्ट से कहा था कि भारत में उसकी जान को खतरा है। पंजाब नेशनल बैंक में धोखाधड़ी का मामला पहली बार 29 जनवरी 2018 में सामने आया था। इसके बाद 29 जून 2018 को इंटरपोल की ओर से नीरव मोदी...
बिजिंग। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के एक बयान से पूरी दुनिया अलर्ट हो चुकी है। भारत सहित कई देश चीन की हर हरकत पर नजर रख रहे हैं। कारण साफ है पिछले कुछ समय से चीन की बढती उग्रता और गैर जिम्मेदाराना रवैया। कोरोना काल के बाद चीन दुनिया की आंखों की किरकिरी बन गया है।
शी जिनपिंग को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के महासचिव और केंद्रीय सैन्य आयोग के प्रमुख के रूप में एक बार फिर पांच साल के लिए नियुक्त किया गया तो यह साफ हो गया कि जिनपिंग के इरादे नेक नहीं हैं। बता दें कि अगस्त में अमेरिकी संसद की निचली सदन की नेता नैंसी पोलिसी के ताइवान यात्रा के बाद से ही चीन खफा चल रहा है. चीन के कड़ी प्रतिक्रिया के बाद भी अमेरिकी नेता नैंसी पोलिसी ने ताइवान का दौरा किया था, जिसके बाद से ही चीन अपनी सैना को मजबूत करने में जुटा है।
सीएमसी प्रमुख के रूप में तीसरे कार्यकाल का पदभार ग्रहण करते ही जिनप...
जोधपुर। भारतीय वायु सेना और फ्रांसीसी वायु एवं अंतरिक्ष बल के बीच जारी युद्धाभ्यास गरुड़ में भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और एफएएसएफ प्रमुख जनरल स्टीफ़न मिल द्वारा आज संयुक्त उड़ान भरी गई। भारतीय वायुसेना प्रमुख ने जहां आईएएफ के राफेल फाइटर एयरक्राफ्ट में उड़ान भरी, वहीं एफएएसएफ प्रमुख ने भारतीय वायुसेना के सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी।
दोनों ने संयुक्त प्रशिक्षण मिशन के अंतर्गत इस अभ्यास में भाग लिया, जिसका आयोजन वायुसेना स्टेशन जोधपुर से किया गया था। बाद में एफएएसएफ प्रमुख के साथ मीडिया से बात करते हुए वायुसेना प्रमुख ने बताया कि युद्धाभ्यास गरुड़ दोनों वायु सेनाओं को सैन्य अभियानों के दौरान एक.दूसरे की सर्वोत्तम प्रथाओं को सीखने और आत्मसात करने का अनूठा अवसर प्रदान करता है ।
उन्होंने दोनों वायु सेनाओं के बीच बढ़ती अंतःक्रियाशीलता पर भी प्रकाश डाला,...
नई दिल्ली। नोटबंदी के 6 साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए अपने ट्वीट में पीएम को पेपीएम लिखा है। मंगलवार को उन्होंने अपने भाषणों का एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, नोटबंदी पेपीएम द्वारा एक जानबूझकर उठाया गया कदम था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके 2-3 अरबपति दोस्त छोटे और मध्यम व्यवसायों को खत्म करके भारत की अर्थव्यवस्था पर एकाधिकार कर लें। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर 2016 को अर्थव्यवस्था में भ्रष्टाचार और काले धन की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से 500 और 1000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर कर दिया था। इसको लेकर राहुल गांधी शुरू से ही हमलावर हैं।
"नोटबंदी के 50 दिन के बाद आज तक सरकार ने नोटबंदी का नाम तक नहीं लिया"
कांग्रेस ने नोटबंदी के छह साल पूरा होने के मौके पर मंगलवार को ...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके घर जाकर जन्मदिन की बधाई दी। आडवाणी मंगलवार को 95 साल के हो गए। प्रधानमंत्री करीब 40 मिनट उनके साथ रहे और उनके साथ केक काटा। आडवाणी के हर जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी उनके घर जाकर बधाई देते हैं। भाजपा नेताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री केक भी कटवाते हैं। पिछले जन्मदिन पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह सुबह अलग-अलग आडवाणी के घर पहुंचे थे। इधर, मोदी के अलावा राजनाथ सिंह भी आडवाणी के घर पहुंचे। राजनाथ सिंह ने आडवाणी के साथ फोटो ट्वीट किया कि मैं भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी आयु की कामना करता हूं। उल्लेखनीय है कि आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 7वें उप-प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले 1998 से 2004 के बीच एनडीए सरकार में गृहमं...
नई दिल्ली। भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय लंदन में 7 से 9 नवंबर तक आयोजित वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट डब्ल्यूटीएम 2022 में भाग ले रहा है, जो कि सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रदर्शनियों में से एक है। इस वर्ष की प्रदर्शनी का विषय यात्रा का भविष्य अब शुरू है।
डब्ल्यूटीएम में भारत की भागीदारी इनबाउंड टूरिज्म को महामारी से पहले के स्तर पर लाने के लिए महत्वपूर्ण है। पर्यटन मंत्रालय ने प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए भारतीय मंडप के आसपास 20 से अधिक प्रतिभागियों के लिए 650 वर्ग मीटर का स्थान लिया है। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के सचिव अरविंद सिंह और ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने केरल, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और तमिलनाडु के पर्यटन मंत्रियों की उपस्थिति में भारतीय पवेलियन का विधिवत उद्घाटन किया।
रिबन कटिंग, लैम्प लाइटिंग, गणेश वंदना और पर्यटन मंत्रालय के सचिव द...
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2012 में दिल्ली के छावला इलाके में एक 19 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में मौत की सजा पाने वाले तीन लोगों को सोमवार को बरी कर दिया। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पीड़ित परिवार के सदस्य हैरान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए अब कहां जाएं।
गौरतलब है कि फरवरी 2014 में दिल्ली की एक अदालत ने इस मामले में तीन लोगों को दोषी ठहराते हुए उन्हें मौत की सजा सुनाई थी। आरोपियों ने इस सजा को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इसके बाद 26 अगस्त 2014 को दिल्ली हाईकोर्ट ने भी मौत की सजा को बरकरार रखते हुए कहा था कि ये वे हिंसक जानवर हैं, जो सड़कों पर शिकार ढूंढते हैं। ये वे शिकारी थे जो सड़कों पर घूम रहे थे और शिकार की तलाश में थे।
तीन लोगों रवि कुमार, राहुल और विनोद को अपहरण, बलात्कार और हत्या से संबंधित विभिन्न आरोपों के ...