India

दिल्ली में मिनी लॉकडाउन, प्राइमरी तक के स्कूल बंद, 50 प्रतिशत कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए प्राइमरी स्तर तक के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया है। साथ ही दिल्ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारी 'घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करेंगे। निजी कार्यालयों से भी इसका अनुसरण करने की सलाह दी गई है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण-रोधी उपायों के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया है। सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के अंतिम चरण के तहत केंद्र की वायु गुणवत्ता समिति द्वारा अनुशंसित प्रतिबंधों को लागू करने का निर्णय लिया है। दिल्ली में हॉटस्पॉट्स पर वायु प्रदूषण को रोकने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। राजस्व आयुक्त बाजारों और कार्यालयों के लिए समयबद्ध योजन...

खालिस्तानियों के टारगेट पर रहे हिंदू नेता सुधीर सूरी की दिनदहाड़े गोलियां मार कर हत्या

अमृतसर। खालिस्तान समर्थकों के टारगेट पर रहे हिंदू नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार दोपहर यहां गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सूरी को पुलिस सुरक्षा मिली हुई थी, इसके बावजूद उन पर गोपाल मंदिर के बाहर गोलियां चलाई गईं। वे मंदिर के बाहर मूर्तियों की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। उसी दौरान कार से आए अज्ञात युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। दो गोलियां सूरी की छाती पर लगीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। जिस समय सूरी को गोलियां मारी गईं, तब उनके साथ कई समर्थक भी मौजूद थे। गोली मारने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। हमले के बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हवाई फायर भी किए, लेकिन अन्य आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। सूरी खालिस्तान समर्थकों के टारगेट पर थे। कुछ समय पहले विदेश में बैठे खालिस्तान सम...

सरकारी आंकड़ों के अनुसार 46 हजार टन अनाज लैप्स हुआ, क्योंकि राज्य सरकार राशन का वितरण का काम ठीक से नहीं कर पा रही: आप

जयपुर। राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने आप को मजबूत करने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी चाहती है कि किसी भी तरह से बीजेपी और कांग्रेस के ज्यादा से ज्यादा वोट बैंक को अपने पक्ष में किया जाए। इसी कड़ी में लगातार प्रेस वार्ता और राजनीतिक दौरों का दौर आप नेताओं का राजस्थान में चल रहा है। अब राजस्थान में आप नेता मीनाक्षी जैदी ने पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर जुबानी हमला किया। जैदी ने कहा, राज्य सरकार खाद्य सुरक्षा योजना के तहत उपलब्ध होने वाले अनाज को भुखमरी के शिकार लोगों तक पहुंचाने में नाकाम है। आम आदमी पार्टी राजस्थान का आरोप है कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार 46 हजार टन अनाज लैप्स हुआ, क्योंकि सरकार राशन का वितरण का काम ठीक से नहीं कर पाई। मीनाक्षी ने कहा, शर्मनाक बात यह है कि इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार और खाद्य एवं आ...

देश के युवा विधायकों को सम्‍बोधित करेंगे विधान सभा अध्‍यक्ष

जयपुर। राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी सोमवार 07 नवम्‍बर को दिल्‍ली में देश के विभिन्‍न राज्‍यों के विधायकों को सम्‍बोधित करेंगे। देश के युवा विधायकों का प्रथम सम्‍मेलन 07 नवम्‍बर को दिल्‍ली स्थित कांस्‍टीट्यूशनल क्‍लब में होगा। इस सम्‍मेलन में पूर्व लोकसभा अध्‍यक्ष डॉ. मीरा कुमार और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटील सहित राजनीति क्षेत्र के ख्‍यातनाम लोग मौजूद रहेगे।...

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- जल जीवन मिशन के अंतर्गत 45 योजनाओं के लिए 628 करोड़ रूपए स्वीकृत

  मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- जल जीवन मिशन के अंतर्गत 45 योजनाओं के लिए 628 करोड़ रूपए स्वीकृत जयपुर, 04 नवम्बर। राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थिति एवं छितराई बसावट को देखते हुए हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन एक महत्वपूर्ण योजना है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जल जीवन मिशन के तहत प्रदेशभर में 45 योजनाओं के लिए 628 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है।  गहलोत की इस स्वीकृति से जल जीवन मिशन के अंर्तगत प्रदेश में चल रहे विभिन्न कार्यों को गति मिलेगी तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण हो सकेंगे, जिससे गांव-ढाणी तक लोगों को नल से जल उपलब्ध हो सकेगा। इस स्वीकृति के अंतर्गत प्रदेश के करौली जिले में 12 योजनाएं, बीकानेर एवं उदयपुर में 6-6, जैसलमेर तथा पाली में 4-4, हनुमानगढ़ में 3 और अलवर, राजसमंद, सवाई माधोपुर जिले में 2-2 तथा श्रीगंगानगर, डूंगरपुर, सीकर, बांसवाड़...

फ्रांसीसी नौसेना के जहाज एकोनिट की मुंबई यात्रा सम्पन्न

फ्रांसीसी नौसेना के पांच ला फेयेट श्रेणी के युद्धपोतों में से एक एकोनिट 28 अक्टूबर से 02 नवंबर 2022 तक मुंबई की सद्भावना यात्रा पर था। जहाज के चालक दल ने भारतीय नौसेना के कर्मियों के साथ पेशेवर और सामाजिक बातचीत की। इस यात्रा का समापन भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े के युद्धपोत के साथ समुद्र में अभ्यास के साथ हुआ। इस फ्रिगेट ने इससे पहले 2015 में विशाखापत्तनम का दौरा किया था। जहाज़ के कमांडिंग ऑफिसर, कमांडर ग्योन ने पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन से मुलाकात की और आपसी हित के मुद्दों पर उनके साथ बातचीत की। बीते दशकों में भारत और फ्रांस के बीच रक्षा संबंधी विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग तेजी से बढ़ा है। एफएनएस एकोनिट की मुंबई की वर्तमान यात्रा दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग और उनकी बढ़ती हुई अंतःक्रियाशीलता का प्रतिबिंब है। क्षेत्र में शांति और स्थिरता का स...

141 कोयला खदानों की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी शुरू की

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन ने कहा है कि भारत जैसी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को कोयला उत्पादन और उसके गैसीकरण की परियोजनाओं में अधिक निवेश की आवश्यकता है और वह भी तब जब विश्व स्तर पर, विशेष रूप से गैस के ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं। कोयला मंत्रालय की कोयला खदान नीलामी के छठे दौर का आज नई दिल्ली में शुभारंभ करते हुए वित्त मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत वर्तमान में दुनिया में सबसे अच्छा निवेश गंतव्य है। मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतिगत स्थिरता और पारदर्शी प्रक्रिया के कारण बिजली क्षेत्र के लिए कोयले के आयात में 41% की कमी आई है। वित्त मंत्री ने कहा कि आज की 141 कोयला खदानों की नीलामी से बारह राज्यों को प्रत्यक्ष लाभ होगाI कोयला क्षेत्र को खोलने (अनलॉक करने) के लिए हाल में ही की गई पहलों के लिए कोयला मंत्रालय की सराहना करते हुए श्रीमती सीत...

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गोली मारी गई, एक हमलावर की मौत, दूसरा गिरफ्तार

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान को गोली मार दी गई है। बताया जा रहा है उनपर निशाना साधकर हमलावर ने गोली चलाई जो उनके पैर पर लगी है। हालांकि वो फिलहाल खतरे से बाहर हैं। चिकित्सकों की विशेष टीम उनकी निगरानी में और उपचार में लगी है। इमरान के पैर में तीन से चार गोलियां लगीं। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई, और इमरान समर्थकों के उग्र होने की खबरें सामने आ रही हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने की आशंका के चलते पाकिस्तान में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। गोलीबारी की प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कड़ी निंदा की है। पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक पाकिस्तान के वजीराबाद में जफर अली खान चौक के पास इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग हुई। इमरान खान के करीबी और पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी ने बताया कि फायरिंग के दौरान इमरान ...

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। गुजरात विधानसभा चुनाव 2 फेज में होगा। 182 सीटों के लिए वोटिंग 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होगी। नतीजे 8 दिसंबर को यानी हिमाचल विधानसभा चुनाव के साथ ही आएंगे। भारतीय निर्वाचन आयोग ने गुजरात विधान सभा चुनाव 2022 की तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा। 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 182 सीटों पर 4.9 करोड़ से अधिक वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 51,000 से ज्यादा मतदान केंद्र निर्धारित, जिनमें 34,000 से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में हैं।...

बांग्लादेश को 5 रन से हरा ग्रुप 2 में टॉप पर पहुंचा भारत

एडिलेड। एडिलेड में भारत और बांग्लादेश के बीच बुधवार को खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 मैच में भारत ने डीएलएस मैथर्ड के तहत 5 रन से जीत हासिल की। बांग्लादेशी टीम भारत द्वारा दिए गए 185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी लेकिन बारिश ने बीच में खलल डाला। जिसके बाद बांग्लादेश को जीत के लिए 16 ओवर में 151 रन का संशोधित लक्ष्य मिला था। हालांकि वो अपने 6 विकेट गवांकर 145 रन ही बना सके। इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन बनाए थे। भारत की ओर से विराट कोहली और केएल राहुल ने अर्धशतक जमाया। जिसके दम पर भारत ने एक मजबूत टारगेट सेट किया था। कोहली ने 44 गेंद पर 64 रन की नाबाद पारी खेली। जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। वहीं केएल राहुल 32 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश की ओर से हसन महसूद ने 3 विकेट, तो वहीं शाकिब अल हसन ने 2 विकेट लिए। विराट कोहली क...