केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल ने भारत के व्यापार समुदाय से आग्रह किया है कि वह भारत में बने उत्पादों को प्रधानता दे। वे हैदराबाद में ऑल इंडिया वैश्य फेडरेशन (एआईवाईएफ) को सम्बोधित कर रहे थे। गोयल ने भारत में उद्योग और निर्माण-कार्य को प्रोत्साहित करने की जरूरत पर बल देते हुये कहा कि इससे रोजगार बढ़ेगा और हमारे नागरिकों के जीवन में समृद्धता आयेगी।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यात्रियों और पर्यटकों का आह्वान किया था कि वे अपने यात्रा बजट का कम से कम पांच प्रतिशत स्थानीय उत्पादों को खरीदने में व्यय करें। श्री गोयल ने प्रधानमंत्री के इस आह्वान का स्वागत करते हुये कहा हमारे प्रतिभाशाली शिल्पकार, दस्तकार और उद्यमी समर्थन तथा प्रोत्साहन के हकदार हैं।
गोयल ने कहा कि पिछले 30 वर्षों में भारत का सकल घ...
नई दिल्ली। भारत-मोजाम्बिक-तंजानिया के बीच त्रिपक्षीय नौसैन्य अभ्यास (आईएमटी त्रिलाट) का पहला संस्करण 27 अक्टूबर, 2022 को तंजानिया के डार एस सलाम में आयोजित किया गया। इस संयुक्त समुद्री अभ्यास में भारत, मोजाम्बिक और तंजानिया की नौसेनाओं ने हिस्सा लिया। भारतीय नौसेना की तरफ से गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट, आईएनएस तरकश, एक चेतक हेलीकॉप्टर और मार्कोस (विशेष नौसैन्य बल) ने अभ्यास में भाग लिया है।
इस संयुक्त अभ्यास के तीन व्यापक उद्देश्य हैं:
प्रशिक्षण और सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को आपस में साझा करना, पारस्परिकता बढ़ाना और समुद्री सहयोग को मजबूत करने के माध्यम से सामान्य खतरों को दूर करने के लिए क्षमता में बढ़ोतरी करना। यह अभ्यास 27 से 29 अक्टूबर 2022 तक तीन दिन की अवधि में किया जा रहा है। अपनी तरह के इस पहले संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में बंदरगाह पर तटीय और समुद्री चरण की कार्रवाई शामिल की गई हैं। ...
जयपुर। राजस्थान सरकार ने जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर बड़ा फैसला किया है। अब 204 करोड़ रूपए की लागत से इसका विस्तार जाएगा। विस्तार के लिए 204.81 करोड़ रूपए की स्वीकृति जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुरवासियों के लिए मेट्रो सुविधा को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में जयपुर मेट्रो के फेज-1-डी (मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा) के निर्माण के लिए यह वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
बता दें कि गहलोत ने बजट वर्ष 2022-23 में जयपुर मेट्रो का विस्तार करते हुए बड़ी चौपड़ से दिल्ली-आगरा हाइवे पर ट्रांसपोर्ट नगर को (फेज-1-सी) एवं मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा (फेज-1-डी) को मेट्रो द्वारा जोड़ने की घोषणा की थी। वर्तमान में जयपुर के मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक मैट्रो संचालित है।
माना जा रहा है कि इस विस्तार के बाद अजमेर रोड़ के लोगों को भारी ट्रेफिक जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। और बड़ी संख्य...
नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने ओडिशा राज्य में राउरकेला से वाणिज्यिक उड़ान के लिए आज नई दिल्ली में एक ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट (ओ एंड एम) समझौता किया है। सेल ने 2018 में, उड़ान योजना के अंतर्गत, वाणिज्यिक उड़ानों के संचालन हेतु अपने निजी हवाई अड्डे के उपयोग के लिए एक समझौता किया था। अब सेल ने राउरकेला से वाणिज्यिक उड़ान शुरू करने के लिए राउरकेला स्टील प्लांट के जरिये एएआई के साथ, ओ एंड एम अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस हवाई अड्डे के उन्नयन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है। ओडिशा सरकार अन्य स्थानीय क्लिएरेन्सेज की प्राप्ति के अलावा सुरक्षा, फायर और एम्बुलेंस सेवाएं प्रदान करेगी।
सेल - राउरकेला स्टील प्लांट की ओर से एएआई , हवाई अड्डे का संचालन और प्रबंधन करेगा। यह हवाई अड्डा औद्योगिक शहर राउरकेला और आसपास के...
सीकर (जितेंद्र सिंह शेखावत)। "कभी खाचरियावास" के "पाणी" को लेकर बुज़ुर्ग यह कहते नहीं थकते थे कि .. हमारे गांव के पाणी की ताकत दूसरी जगह के शुद्ध देशी घी से भी बढ़कर है। इसे बुद्धि को चमतकृत करने वाला जल माना जाता था। इसी जल का कमाल था कि इस गांव में जन्मे भेरोसिंह शेखावत राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री और देश के उप राष्ट्रपति बने।
वर्तमान में इस गांव के प्रताप सिंह खाचरियावास कैबिनेट मंत्री हैं। अब विडंबना यह है, कि गांव की धरती के पेट में अब एक बूंद पानी भी नहीं बचा है। खेती नष्ट हो गई और प्यास बुझाने के लिए लोगों को दूरदराज से पानी टैंकरों से खरीदना पड़ रहा है। पानी का ही कमाल रहा कि "खाया पीया" सारा हजम हो जाता और जुखाम तक नहीं लगती थी।
ताकतवर, स्वादिष्ट और बुद्धि को चमत्कृत करने वाला खाचरियावास का वो पौष्टिक "जल" न जाने अब कहां चला ग...
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना विशाखापत्तनम में 26 से 30 अक्टूबर, 2022 तक सिंगापुर-भारत द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास (सिम्बेक्स) के 29वें संस्करण की मेजबानी कर रही है। सिम्बेक्स-2022 दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण में विशाखापत्तनम में बंदरगाह पर तटीय अभ्यास 26 से 27 अक्टूबर 2022 तक आयोजित किया गया। इसके बाद 28 से 30 अक्टूबर 2022 तक बंगाल की खाड़ी में समुद्री चरण का अभ्यास किया जा रहा है। सिंगापुर गणराज्य नौसेना के दो पोत आरएसएस स्टालवार्ट (फॉर्मेडेबल श्रेणी का एक युद्धपोत) और आरएसएस विजिलेंस (विक्ट्री श्रेणी की एक नौका) अभ्यास में भाग लेने के लिए 25 अक्टूबर 2022 को विशाखापत्तनम पहुंचे थे। सिंगापुर गणराज्य नौसेना के फ्लीट कमांडर रियर एडमिरल सीन वाट जियानवेन ने 25 अक्टूबर 2022 को पूर्वी नौसेना कमान के कमांडिंग-इन-चीफ, फ्लैग ऑफिसर वाइस एडमिरल बिस्वजीत दासगुप्ता और पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑ...
राजस्थान सरकार ने एक बड़ा फैसला करते हुए राजस्थान में तैनात 30 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कई अधिकारियों को उनकी हल्की वर्क परफॉर्मेंस के आधार पर जहां हल्की पोस्टिंग दी गई है, वहीं कुछ अधिकारियों की बेहतरीन परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा गया है। आगामी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक बड़ा फेरबदल माना जा रहा है।
राजस्थान सरकार चुनावों से पहले एक्शन मोड में नजर आने लगी है। राजस्थान के नए डीजीपी की घोषणा के बाद अब 30 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। 6 प्रशासनिक अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है। आनंद कुमार को गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव के तौर पर अभय कुमार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के साथ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलात विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। अपर्णा अरोड़ा को ग्रामीण विकास ...
जयपुर। बोल्ड और बेहतरीन निर्णय क्षमता, कार्यकुशलता और कुशल व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले राजस्थान के वरिष्ठ आईपीएस और डीजी इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा अब राजस्थान के नए डीजीपी होंगे। राजस्थान में गहलोत सरकार ने नए डीजीपी की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। उमेश मिश्रा निवर्तमान डीपीजी एमएल लाठर का स्थान लेंगे।
एमएल लाठर 3 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 1 मई 1964 को यूपी के कुशीनगर में जन्मे उमेश मिश्रा 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहली पसंद होने के साथ ही मिश्रा पुलिस अधिकारियों में अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं। उनकी व्यवहार कुशलता और कार्यकुशलता हमेशा चर्चा में रही है।
उमेश मिश्रा जिला कुशीनगर यूपी के रहने वाले हैं। उमेश मिश्रा राजस्थान के चूरू, भरतपुर और पाली के जिला एसपी रहे हैं। उमेश मिश्रा का गिनती तेज तर्रार और निडर आईपीएस के तौर पर की जाती है। उमेश मिश्...
जयपुर। राजस्थान सरकार ने संवेदनशील निर्णय लेते हुए कृषि भूमि पर बसी हुई कॉलोनियों में अल्प आय वर्ग के लोगों को भूखण्डों की प्रीमियम दर में छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार, 120 वर्गमीटर तक के आवासीय भूखण्डों की प्रीमियम दर 5 रूपये प्रति वर्गमीटर पर एवं प्रीमियम दर की चार गुना दर पर दस वर्ष की एकमुश्त लीज राशि जमा करवाने पर तथा 500 रूपए का भवन निर्माण स्वीकृति शुल्क जमा करवाने पर फ्रीहोल्ड पट्टा दिया जा सकेगा।
इनमें ऐसी कॉलोनियां शामिल हैं जिनके ले-आउट प्लान स्वीकृत हो चुके हैं अथवा सुओ-मोटो सर्वे एवं धारा 90-ए की कार्यवाही कर ले-आउट प्लान/सर्वे प्लान स्वीकृत किए जाने हैं। उल्लेखनीय है कि विभिन्न नगर पालिकाओं में उनके गठन से पूर्व अथवा मास्टर प्लान लागू होने से पूर्व कृषि भूमि पर कॉलोनियां बस चुकी हैं। इन कॉलोनियों में आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग, अल्प आय वर्ग व म...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के मशहूर कलाकार निपोन गोस्वामी के निधन पर शोक जताया है। गुवाहाटी के नेमकेयर अस्पताल में 27 अक्टूबर 2022 को 80 साल की उम्र में निपोन गोस्वामी का निधन हो गया। निपोन दिल की बीमारी से पीड़ित थे और उन्हें 24 अक्टूबर को नेमकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। निपोन गोस्वामी को असमिया फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में उनके काम के लिए जाना जाता है। निपोन ने अपने करियर की शुरुआत एक स्टेज एक्टर के रूप में की और बाद में एक फिल्म एक्टर के रूप में पहचान बनाई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के दिग्गज अभिनेता निपोन गोस्वामी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा; "श्री निपोन गोस्वामी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने असम के फिल्म उद्योग में महान योगदान दिया। उनके विविध कार्यों को फिल्म प्रेमियों द्वारा याद रखा जाएगा। उ...