• जियो यूजर्स को ‘वेलकम-ऑफर’ की अवधि के दौरान वाई फाई सेवा मुफ्त मिलेगी
• दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी के बाद अब नाथद्वारा और चेन्नई जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़े
• 5जी की शुरूआत से पहले आकाश अंबानी ने पत्नी श्लोका संग श्रीनाथ जी के दर्शन किए
नई दिल्ली: रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (जियो) ने आज JioTrue5G नेटवर्क पर चलने वाली वाई-फाई सेवाओं को लॉन्च किया। शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक स्थानों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, कमर्शियल हब जैसे स्थान जहां लोगों का जमावड़ा अधिक होता है वहां यह सर्विस दी जाएगी। JioTrue5G पावर्ड वाई फाई की शुरूआत आज राजस्थान के पवित्र शहर नाथद्वारा से की गई। जियो यूजर्स को यह नई वाई-फाई सर्विस, जियो वेलकम ऑफर अवधि के दौरान मुफ्त में मिलेगी। दूसरा नेटवर्क इस्तेमाल करने वाले भी जियो 5जी पावर्ड वाई फाई का सीमीत इस्तेमाल कर सकेंगे।...
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और बोत्सवाना के अंतर्राष्ट्रीय मामले और सहयोग मंत्री डॉ. लेमोगांग क्वापे के बीच कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में दोनों देशों के मध्य सहयोग के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आज नई दिल्ली में एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में दोनों मंत्रियों ने दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण व घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंधों पर प्रसन्नता व्यक्त की। तोमर ने कहा कि प्रवासी भारतीय बोत्सवाना की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने दोनों देशों के किसानों-उत्पादकों के लाभ में वृद्धि के लिए द्विपक्षीय व्यापार को और बढ़ाने की संभावना के बारे में बताया। दोनों मंत्रियों ने पोषक-अनाज के गुण व महत्व के मद्देनजर बड़े पैमाने पर इनकी खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। तोमर ने बताया कि भारत वैश्विक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष म...
नई दिल्ली। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने बैठक की और बंगाल की खाड़ी के ऊपर संभावित चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए केन्द्रीय मंत्रालयों/एजेंसियों और राज्यों/केन्द्र- शासित प्रदेशों की सरकारों की तैयारियों की समीक्षा की। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक ने समिति को बंगाल की खाड़ी में मौसम प्रणाली की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी, जिसके उत्तर की ओर बढ़ने और 24 अक्टूबर को एक चक्रवाती तूफान के रूप में घनीभूत होने की संभावना है। इसके बाद इसके उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और 25 अक्टूबर को ओडिशा तट को पार करते हुए पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तटों तक पहुंचने की संभावना है। इसके 25 अक्टूबर की मध्यरात्रि के आसपास बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की संभावना है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल तथा अंडमान एवं निकोब...
जयपुर। लगातार एक के बाद एक नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे राजस्थान आवासन मंडल ने राजस्थान में एक और बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के मानसरोवर में राजस्थान आवासन मण्डल द्वारा विकसित किये गये प्रदेश के अनूठे एवं शानदार सिटी पार्क का शुक्रवार को लोकार्पण किया।
गहलोत यहां करीब एक घंटे तक ठहरे और इस दौरान उन्होंने इस अद्भुत पार्क के मन मोह लेने वाले नजारों को अपलक निहारा। सिटी पार्क की सघन हरियाली, आकर्षक स्कल्पचर्स, रोमांचित कर देने वाली लाइटिंग तथा प्रदेश के सबसे ऊंचे 213 फीट राष्ट्रीय ध्वज से प्रभावित हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जयपुर का यह सबसे खूबसूरत पार्क है और इसके बारे में जैसा सुना था यह उससे भी अधिक सुंदर और मनोहारी है।
गहलोत ने इस पार्क के निर्माण के लिये राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी के मोस्ट विज़नरी और रिजल्ट ओरिएंटेड ऑफिसर राजस्थान आवासन मण्डल के आय...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों के साथ दीपावली पर्व मनाया। सामाजिक न्याय व अधिकारिता शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोविड-19 महामारी के कारण प्रदेशभर में अनाथ हुए बच्चों के संग राजकीय आवास पर दीपावली मनाई।
उन्होंने बताया कि गहलोत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए 231 बच्चों के साथ लंच करेंगे और बच्चों को एक गिफ्ट हैम्पर (जिसमें मिठाईयां, पटाखें, एवं स्टेशनरी आदि) भी दिए। डॉ. शर्मा ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण राज्य सरकार ने अनाथ हुए बच्चों, विधवा महिलाओं एवं उनके बच्चों को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक संबल प्रदान करने के लिय संवेदनशीलता दर्शाते हुए मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना की घोषणा की है, जिसे 25 जून 2021 से सम्पूर्ण प्रदेश में लागू किया गया। योजना के अन्तर्गत प्रत्येक अनाथ बालक/बालिकाओं को तत्कालिक सह...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दिवाली को बेरोजगार युवाओं के लिए कुछ खास बनाने का फैसला किया है। अगले डेढ़ साल में यानी दिसंबर 2023 तक 10 लाख युवाओं को नौकरी देने की तैयारी है। इस मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव की लॉन्चिंग वे धनतेरस के दिन यानी 22 अक्टूबर से होगी। करीब 75000 लोगों को एक साथ अपॉइंटमेंट लेटर दिया जाएगा। PM इस दौरान इन युवाओं से वर्चुअली बातचीत भी करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी साझा की है। इसमें रक्षा मंत्रालय, रेल मंत्रालय, डाक विभाग, गृह मंत्रालय, श्रम और रोजगार मंत्रालय, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) , सीमा शुल्क और बैंकिंग, सशस्त्र बल कर्मी, सब-इंस्पेक्टर, कॉन्स्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए और इनकम टैक्स इंस्पेक्टर सहित 38 विभागों में देशभर से चुने गए युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी।
PMO ने बताया कि पीएम मोदी ने इस साल ...
लंदन। मैं जिन वादों के साथ सत्ता में आई थी, उन्हें पूरा नहीं कर सकी। इसका अफसोस है। किंग चार्ल्स को मैंने इस बारे में जानकारी दे दी है। यह कहते हुए एक हफ्ते से भारी दबाव झेल रहीं ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने आखिरकार गुरुवार को इस्तीफे का ऐलान कर दिया। लिज सिर्फ 45 दिन पद पर रहीं। किसी भी ब्रिटिश प्रधानमंत्री का यह सबसे छोटा कार्यकाल है। इतिहास की बात करें तो इससे पहले 1827 में जॉर्ज केनिंग 119 दिन PM रहे थे।
हालांकि इस्तीफे के बाद भी वो अगला प्रधानमंत्री चुने जाने तक पद संभालती रहेंगी। कंजर्वेटिव पार्टी की स्पेशल रूल कमेटी 1922 के चेयरमैन सर ग्राहम ब्रेडी ने लिज से मुलाकात करके उन्हें बताया था कि पार्टी अब उन्हें नेता के तौर पर नहीं देखती। खास बात यह है कि इस घटनाक्रम से एक दिन पहले ब्रिटेन की इंटीरियर मिनिस्टर सुएला ब्रेवरमेन ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। चंद दिन पहले ही वित...
जयपुर। राजस्थान में 1700 चिकित्सकों एवं 8200 चिकित्सकीय स्टाफ की भर्ती शीघ्र करने के निर्देश जारी किए गए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने निर्देश दिए हैं कि लगभग 1700 चिकित्सकों एवं 8200 चिकित्सकीय स्टाफ के पदों पर शीघ्र भर्ती करें। चिकित्सा मंत्री गुरुवार को सचिवालय में आयोजित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पदोन्नति से रिक्त होने वाले लगभग 600 चिकित्साधिकारियों के पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग से स्वीकृति प्राप्त करके यथाशीघ्र भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में स्वीकृत चिकित्साधिकारियों के 840 पदों की भर्ती के लिए आरयूएचएस द्वारा विज्ञापन जारी कर दिया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि वित्त विभाग को भेजे गये अन्य 330 चिकित्साधिकारियों की भर्ती स्वीकृति शीघ्र जारी करवाकर भर्ती प्रक्रिया को जल्...
जयपुर। राजस्थान में 1700 चिकित्सकों एवं 8200 चिकित्सकीय स्टाफ की भर्ती शीघ्र करने के निर्देश जारी किए गए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने निर्देश दिए हैं कि लगभग 1700 चिकित्सकों एवं 8200 चिकित्सकीय स्टाफ के पदों पर शीघ्र भर्ती करें। चिकित्सा मंत्री गुरुवार को सचिवालय में आयोजित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पदोन्नति से रिक्त होने वाले लगभग 600 चिकित्साधिकारियों के पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग से स्वीकृति प्राप्त करके यथाशीघ्र भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में स्वीकृत चिकित्साधिकारियों के 840 पदों की भर्ती के लिए आरयूएचएस द्वारा विज्ञापन जारी कर दिया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि वित्त विभाग को भेजे गये अन्य 330 चिकित्साधिकारियों की भर्ती स्वीकृति शीघ्र जारी करवाकर भर्ती प्रक्रिया को जल्...
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेडागास्कर, मोजाम्बिक, मंगोलिया और सूरीनाम के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं, जो गुजरात के गांधीनगर में 12वें डिफेंस एक्सपो में भाग ले रहे हैं और साथ ही उन्होंने भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता और हिंद महासागर क्षेत्र प्लस कॉन्क्लेव में भी भाग लिया। इन बैठकों के दौरान राजनाथ सिंह ने मेडागास्कर के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल राकोटोनिरिना लियोन जीन रिचर्ड; मोज़ाम्बिक के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री क्रिस्टोवाओ अर्तुर चुमे, मंगोलिया के रक्षा मंत्री सैखानबयार गुरसेद एवं सूरीनाम की रक्षा मंत्री कृष्णाकोमेरी मथोएरा से मुलाकात की। इन बैठकों के दौरान रक्षा सहयोग के समस्त आयामों पर चर्चा की गई, जिसमें पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग का विस्तार करने के मार्ग की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान सभी प्रतिनिधियों ने मुलाकात को सार्थक और ल...