नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुई वोटिंग समाप्त हो चुकी है। अध्यक्ष पद के लिए हालांकि मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में मुकाबला रहा लेकिन जीत एक तरफ खड़गे की तय मानी जा रही है। अध्यक्ष पद के लिए विभिन्न राज्यों में मतदान हुआ।
कांग्रेस के कई दिग्गज इसमें शामिल हुए। अध्यक्ष पद के लिए सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, अशोक गहलोत, पी. चिदंबरम, कमलनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं ने मतदान किया। कांग्रेस मुख्यालय पर वोटिंग के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि नए अध्यक्ष का इंतजार लंबे वक्त से था। वोटिंग खत्म होने के बाद चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि 9900 में से 9500 डेलिगेट्स ने वोट डाले। किसी भी राज्य में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सभी राज्यों से 18 अक्टूबर को बैलेट बॉक्स आएगा।
19 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी और नतीजे सामने आएंगे। उधर इन चुनावों में कांग्रेस नेता और अध्यक्...
जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कि इलेक्टोरल बॉन्ड आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला है। इस स्कैंडल को संस्थागत कर दिया गया है। इसको बंद करवाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट खुद इस मसले की सुनवाई में डिले करके गलती कर रहा है।
सोमवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में गहलोत ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड आजादी के बाद में सबसे बड़ा घोटाला है।भारत सरकार एनडीए गवर्मेंट ने इलेक्टोरल बॉन्ड का इस प्रकार तरीका निकाला है कि किसी पर ब्लेम भी नहीं आए और आराम से वो साइफन पैसा कर सके। ऐसा स्कैंडल जो संस्थागत कर दिया गया है। ऐसा हिस्ट्री में कहीं हुआ ही नहीं होगा जो इन्होंने काम किया है और सुप्रीम कोर्ट में अभी भी कह रहे हैं कि हमने सही काम किया है। जबकि 95 पर्सेंट से ज्यादा पैसा भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है, बाकी पार्टियों को कोई पैसा नहीं मिल रहा है। तमाम उद्योगपति डरे हुए हैं, वो चुपचाप इलेक...
जयपुर। राजस्थान एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट, उदयपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये महेश भाई चौधरी हैड कानिस्टेबल एवं भरत भाई पटेल हैड कानिस्टेबल पुलिस थाना रखियाल, जिला गांधीनगर, गुजरात को परिवादी से 1 लाख 10 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की स्पेशल यूनिट, उदयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि पुलिस थाना रखियाल, जिला गांधीनगर, गुजरात पर दर्ज प्रकरण में परिवादी का नाम हटाने की एवज में महेश भाई चैधरी हैड कानिस्टेबल एवं भरत भाई पटेल हैड कानिस्टेबल पुलिस थाना रखियाल, जिला गांधीनगर, गुजरात द्वारा परिवादी से 2 लाख रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी, उदयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी स्पेशल यूनिट, उदयपुर इक...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां (डीबीयू) राष्ट्र को समर्पित कीं। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां (डीबीयू) वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाएंगी और नागरिकों को बेहतर बैंकिंग सेवा का अनुभव भी कराएंगी। उन्होंने कहा कि ये एक ऐसी विशेष बैंकिंग व्यवस्था है जो न्यूनतम डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से अधिकतम सेवाएं देने का काम करेगी। ये सेवाएं कागजी लिखा पढ़ी और झंझटों से मुक्त होंगी, और पहले से कहीं ज्यादा आसान होंगी।
यानी, इनमें सुविधा होगी, और एक मजबूत डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा भी होगी। उन्होंने कहा, “छोटे शहरों और गांवों में रहने वाले लोगों को धन हस्तांतरित करने से लेकर ऋण प्राप्त करने जैसे लाभ मिलेंगे। भारत के सामान्य लोगों के जीवन को आसान बनाने का जो अभियान देश मे...
जयपुर। रोड़ एक्सीडेंट में घायल एक नाबालिक को गलत तरीके से टच करने और छेड़छाड़ के मामले में मणिपाल हॉस्पिटल के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। विद्याधर नगर इलाके में स्थित मणिपाल हॉस्पिटल के डॉक्टर पर नाबालिग ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
बताया गया है कि स्कूटी से गिरने के बाद मां-बेटी इलाज के लिए गई थीं। इमरजेंसी में इलाज के बहाने गलत तरीके (बैड) से टच करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत पर पॉक्सो एक्ट में शनिवार शाम FIR दर्ज कर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
हॉस्पिटल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है और अस्पताल में लगे CCTV फुटेज को खंगाले जा रहे हैं। इस पूरे मामल में थानाधिकारी का कहना है कि सेक्टर-6 विद्याधर नगर निवासी 44 साल के सरकारी ऑफिसर ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी 14 साल की बेटी प्राइवेट स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ती है। 6 अक्टूबर को सुबह उसकी मां नाबालिग बेट...
मुरादाबाद। सलमान खान पर बाबा रामदेव ने निशाना साधते हुए कहा है कि सलमान खान ड्रग्स लेते हैं। उन्होंने शनिवार को मुरादाबाद में हुए आर्यवीर और वीरांगना सम्मेलन में कहा कि बड़े-बड़े फिल्म स्टार्स ड्रग्स लेते हैं और पूरी फिल्म इंडस्ट्री इसकी चपेट में है। बाबा रामदेव ने दावा किया कि सलमान खान भी ड्रग्स लेते हैं।
उन्होंने कहा Shah Rukh Khan खान का बेटा ड्रग्स लेने के आरोप में पकड़ा गया था और वह जेल भी गया। सलमान भी ड्रग्स लेता है। लेकिन आमिर ड्रग्स लेता है या नहीं, यह पता नहीं। पूरा बॉलीवुड आज ड्रग्स की चपेट में है।'
इतना ही नहीं बाबा रामदेव ने आगे बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर भी निशाना साधा और कहा कि एक्ट्रेसेस का तो भगवान ही मालिक है। बाबा रामदेव नशे के खिलाफ मंच पर बोल रहे थे। उन्होंने इस मामले में मोहम्मद अली जिन्ना पर भी निशाना साधा। रामदेव बोले - इस्लाम में कोई शराब पी ले तो उसे कहते ...
न्यूयार्क। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा बयान जारी किया है। बाइडेन ने कहा कि मुझे लगता है शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक पाकिस्तान है, क्योंकि इस देश के पास बिना किसी समझौते के ही परमाणु हथियार हैं.
बाइडन ने यह बात डेमोक्रेटिक कांग्रेस की अभियान समिति के स्वागत समारोह में कही है. बाइडेन के इस बयान के बाद पाकिस्तान और अमेरिकी रिश्तों में सामने आ रही दरार एक बार फिर बढती नजर आ रही है।
बता दें कि हाल में 4 अक्टूबर को पाकिस्तान में अमेरिका के राजदूत डोनल्ड ब्लोम ने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के मुजफ्फराबाद का दौरा किया था. यहां वह पाकिस्तान-यूएस अलमनाई के सदस्यों के साथ एक बैठक में शामिल हुए थे। वहीं अमेरिकी दूतावास के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर को आजाद जम्मू-कश्मीर लिखा गया था।
उधर बाइडेन के ...
जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य कार्मिकों को दीपावली के अवसर पर तदर्थ बोनस के रूप में सौगात दी है। इस निर्णय से प्रदेश के करीब 6 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। यह लाभ राज्य सेवा के अधिकारियों (राजपत्रित) को छोड़कर राज्य कर्मचारियों को, जो राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 2017 के पे-मैट्रिक्स लेवल-12 अथवा ग्रेड पे-4800 और इससे नीचे के लेवल का वेतन ले रहे राज्य कर्मचारियों को मिलेगा। यह बोनस पंचायत समिति, जिला परिषद के कर्मचारियों तथा कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी देय होगा।
तदर्थ बोनस की गणना वर्ष 2021-22 के लिए अधिकतम परिलब्धियों 7000 रूपए तथा 31 दिन के माह के आधार पर की जाएगी। यह बोनस 30 दिन की अवधि के लिए देय होगा। इस प्रकार प्रत्येक कार्मिक को अधिकतम 6774 रूपए तदर्थ बोनस मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि बोनस की 75 प्रतिशत राशि का नकद भुगतान एवं शेष 25 प्रतिशत सामान्य प्रावधायी नि...
जयपुर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कॉमर्स से स्नातक, चरण सिंह विश्वविद्यालय के मेरठ कॉलेज से एलएलबी की पढाई करने वाले जस्टिस पंकज मिथल राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बन गए हैं। पंकज मिथल 2006 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में एडिशनल जज बने और 2 जुलाई 2008 को परमानेंट जज बने। 4 जनवरी 2021 को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस पद की शपथ ली। इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज के रूप में नियुक्त होने से पहले तक पंकज मिथल यूपी आवास विकास परिषद, लखनऊ और अंबेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा में 1990 से फरवरी 2006 तक स्टैंडिंग काउंसिल रह चुके हैं।
जयपुर स्थित राजभवन में समारोह में उन्हें राज्यपाल कलराज मिश्र ने CJ पद की शपथ दिलाई, हिंदी भाषा में उन्होंने शपथ ली। जस्टिस मिथल राजस्थान हाईकोर्ट के 40वें चीफ जस्टिस बने हैं। इस समारोह में CM अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द कटारिया, मुख्य ...
नई दिल्ली। देश में वित्तीय समावेशन को और ज्यादा व्यापक बनाए जाने के लिहाज से 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां (डीबीयू) राष्ट्र को समर्पित होंगी। डीबीयू डिजिटल वित्तीय साक्षरता का प्रसार करेंगी वहीं ग्राहकों को साइबर सुरक्षा जागरूकता और सुरक्षा उपायों के बारे में शिक्षित करेंगी। वित्तीय समावेशन को और ज्यादा व्यापक बनाने के एक अन्य उपाय के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां (डीबीयू) राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
इस मौके पर वह अपने उद्गार भी प्रकट करेंगे। वर्ष 2022-23 के केंद्रीय बजट भाषण के अंतर्गत वित्त मंत्री ने देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश के 75 जिलों में 75 डीबीयू की स्थापना किए जाने की घोषणा की थी। डीबीयू की स्थापना डिजिटल बैंकिंग का लाभ देश के कोने-कोने ...