मध्यप्रदेश। लाखों लोगों का अपने घर का सपना पूरा करने का ख्वाब धनतेरस पर पूरा होगा। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश में 35,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से लगभग 29 लाख घरों का निर्माण किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धनतेरस के अवसर पर 22 अक्टूबर को शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश के सतना में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लगभग 4.51 लाख लाभार्थियों के ‘गृह प्रवेशम’ में भाग लेंगे। PM इस मौके पर उपस्थित जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री का यह निरंतर प्रयास रहा है कि देश के प्रत्येक नागरिक को सभी मूलभूत सुविधाओं से लैस उसका खुद का एक घर उपलब्ध कराया जाए। यह इस दिशा में एक और कदम है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मध्य प्रदेश में अब तक करीब 38 लाख मकान स्वीकृत किए गए हैं और 35,000 करोड़ रुपये से अ...
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर मल्लिकार्जुन खड़गे जीत गए हैं। अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। कांग्रेस चुनाव की वोटिंग पूरी होने के बाद काउंटिंग हुई जिसमें 7897 वोट खड़गे को मिले जबकि जबकि शशि थरूर को 1072 वोट मिले. हालांकि यह नतीजे पूर्व अनुमानित थे। पहले ही माना जा रहा था कि खड़गे की एकतरफा जीत होगी।
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए काउंटिंग शुरू हो गई है. वहीं, उम्मीदवार शशि थरूर खेमे ने वोटिंग में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। शशि थरूर के चुनाव एजेंट सलमान सोज ने ये आरोप लगाया है।...
जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जोधपुर शहर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये बीरबलराम विश्नोई पटवारी, पटवार हल्का पूंजला, तहसील व जिला जोधपुर को परिवादी से 25 लाख 21 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की जोधपुर शहर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि परिवादी की खरीदशुदा जमीन का नामान्तकरण खोलेने एवं तरमीम करने के पश्चात जमाबन्दी, नामान्तकरण की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने की एवज में बीरबलराम विश्नोई पटवारी, पटवार हल्का पूंजला, तहसील व जिला जोधपुर द्वारा कुल जमीन में से एक प्लाॅट रिश्वत के रूप में रजिस्ट्री करवाने अथवा 50 लाख रूपये रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा तथा एसीब...
जयपुर। क्या महिलाओं में पुलिस का खौफ नहीं बचा है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिस महिला सुरक्षा कानून को महिलाओं की सुरक्षा के लिए लाया गया था, वही कानून पुरुषों के और उनके परिजनों के लिए जी का जंजाल बन चुका है। जीते जी कई पुरुष और उनके बुजुर्ग परिजन अपमानित और नरक सा जीवन जीने को मजबूर हैं। महिलाओं द्वारा करीब 50 फ़ीसदी तक झूठे मामले दर्ज करवाए जा रहे हैं। लेकिन राजस्थान महिला आयोग ने अब इस मामले में सख्त एक्शन लेने की तैयारी की है।
ऐसे झूठे केस करवाने वाली महिलाओं के खिलाफ राज्य महिला आयोग सख्त एक्शन लेगा। पुलिस को झूठा केस दर्ज कराने वाली महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने पुरुषों के खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज करवाने वाली महिलाओं पर बड़ी सख्ती दिखाते हुए ऐसी 51 महिलाएं चिन्हित की है। जिनके ...
नई दिल्ली। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा प्रकाशित सितंबर 2022 माह की रैंकिंग रिपोर्ट में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) को जन शिकायतों के समाधान के लिए एक बार फिर सभी समूह 'अ' के मंत्रालयों, विभागों एवं स्वायत्त निकायों में शीर्ष स्थान पर रखा गया है।
यह सिलसिलेवार दूसरा महीना है, जब यूआईडीएआई ने इस रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। यूआईडीएआई ने केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली के माध्यम से प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के समाधान में शानदार प्रदर्शन किया है और वह 'आधार' रखने वाले लोगों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के पास एक मजबूत शिकायत निवारण तंत्र मौजूद है, जिसमें यूआईडीएआई का मुख्यालय, इसके क्षेत्रीय कार्यालय, प्रौद्योगिकी केंद्र और जुड़े हुए भागीदार संप...
नई दिल्ली। कृषि स्टार्टअप के लिए बड़ी नीतिगत पहल करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। पूसा मेला ग्राउंड, दिल्ली में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन के दूसरे दिन आयोजित एग्री स्टार्टअप कांफ्रेंस में तोमर ने बताया कि कृषि स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के समग्र मार्गदर्शन के लिए कृषि मंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय संचालन समिति गठित की जाएगी। एग्री स्टार्टअप्स की सफल पहलों को आगे बढ़ाने व उनके लोकव्यापीकरण के लिए 500 करोड़ रु. का एक्सीलरेटर प्रोग्राम शुरू किया जाएगा।
बड़ी संख्या में उपस्थित एग्री स्टार्टअप प्रतिनिधियों के बीच केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने ऐलान किया कि कृषि सचिव की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें संबंधित एजेंसियों जैसे डेयर, डीपीआईआईटी, कृषि इनक्यूबेटर व ज्ञान भागीदारों, कृषि विश्वविद्यालयों, अन...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में 90वीं इंटरपोल महासभा के अवसर पर सभी गणमान्य व्यक्तियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का उत्सव मना रहा है, जो लोगों और संस्कृतियों का उत्सव है। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि इंटरपोल वर्ष 2023 में अपनी स्थापना के 100वें वर्ष का उत्सव मनाएगा। उन्होंने कहा कि यह पूर्व-निरीक्षण के साथ-साथ भविष्य का फैसला करने का समय है। मोदी ने कहा कि यह खुशी मनाने और चिंतन करने, असफलताओं से सीखने और भविष्य की ओर आशा के साथ देखने का सही समय है। प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति के साथ इंटरपोल के दर्शन के संबंध पर प्रकाश डाला और इंटरपोल के 'एक सुरक्षित दुनिया के साथ पुलिस को जोड...
उत्तराखंड। केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर उड़ाने में लापरवाही प्रथम दृष्टया हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। कपाट बंद होने से पहले केदारनाथ धाम में हुए बड़े हादसे में गरुड़चट्टी के पास हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इस हादसे के पीछे लापरवाही जिम्मेदार रही। जहां खराब मौसम और घाटी में छाया कोहरा दुर्घटना का कारण बना।
हेलिकॉप्टर के एमआई-26 हेलीपैड से मस्ता के लिए उड़ान भरने से पहले ही मौसम खराब हो चुका था। घाटी में चारों तरफ कोहरा छाया होने के बावजूद इसके पायलट ने हेलिकॉप्टर की उड़ान भर एक बड़ा जोखिम उठाया जिसका नतीजा इस हादसे के रूप में देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हेलिकॉप्टर क्रैश होते ही इतनी तेज धमाका हुआ कि वहां मौजूद लोग खौफ में आ गए। काफी दूर तक इस धमाके की आवाज सुनाई दी। क्रैश होते ही हेल़ीकॉप्टर के परखच्चे उड़ गए...
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने AGMUT कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी जितेंद्र नारायण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मंत्रालय को 16.10.2022 को अंडमान और निकोबार पुलिस से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तत्कालीन मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण, IAS (AGMUT: 1990) और अन्य द्वारा एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के संबंध में एक रिपोर्ट प्राप्त हुई।
रिपोर्ट में जितेंद्र नारायण, IAS (AGMUT: 1990) की ओर से गंभीर कदाचार और आधिकारिक पद के दुरुपयोग की संभावना के संकेत को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कानून के अनुसार तत्काल सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। तदनुसार, जितेंद्र नारायण, IAS (AGMUT: 1990) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही का आदेश दिया गया है। सरकार अपने अधिकारियों की रैंक और स्थिति पर ध्यान दिये बिना उनके अनुशासनहीनता के क...
जयपुर। राजस्थान सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी की समस्या को दूर करने के साथ ही युवाओं को अस्थाई रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है। इसके तहत प्रदेशभर में सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के लिए शिक्षा विभाग ने गेस्ट फेकल्टी व्यवस्था लागू कर दी है। शिक्षा संबल योजना के तहत गेस्ट फेकल्टी लगाने का अधिकार एक कमेटी को दिया गया है। ये कमेटी रिटायर्ड टीचर्स के साथ REET उत्तीर्ण नए युवाओं को भी गेस्ट फेकल्टी में पर रख सकेगी।
गेस्ट फेकल्टी के लिए पदों के अनुसार मानदेय तय किया गया है। पहली से आठवीं क्लास को पढ़ाने वाले लेवल वन और टू के टीचर्स को प्रति पीरियड तीन सौ रुपए मिलेंगे और अधिकतम भुगतान 21 हजार रुपए होगा। प्रयोगशाला सहायक और फिजिकल टीचर्स के लिए भी ये ही मानदेय होाग। वरिष्ठ अध्यापक को साढ़े तीन सौ रुपए प्रति पीरियड मिलेंगे और अधिकतम 25 हजार रुपए दिए जाएंगे।
...